भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase lamba aadamee kaun hai?

अहमदाबाद। क्या आप जानते हैं भारत में सबसे लंबा पुरुष कौन है? यदि नहीं तो आज जान लीजिए! उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (43) सबसे लंबे भारतीय हैं। उनकी हाईट 8.1 फीट है। हालांकि, ज्यादा लंबा होने के साथ ही वे कई बीमारियों से भी जूझने लगे। बीते करीब 6 वर्ष से धर्मेंद्र दर्द से पीड़ित थे। इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल लाया गया। यहां उनका हिप रिप्लेसमेंट किया गया, जिसके बाद वे खुद के पैरों पर खड़े हो पाए।

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase lamba aadamee kaun hai?

यूपी के धर्मेन्द्र प्रताप सिंह हैं देश में सबसे लंबे पुरुष

धर्मेंद्र के करीबियों ने बताया कि धर्मेन्द्र की कमर के नीचे पिछले भाग (कूल्हों) में पिछले दर्द होने के कारण वे दैनिक कार्य भी ढंग से नहीं कर पा रहे थे। काफी परेशानी झेलने के उपरातं उन्होंने लखनऊ के अस्पतालों में संपर्क किया, मगर इलाज नहीं हो पाया। इसके अलावा धर्मेन्द्र कम से कम खर्च में अपना अच्छा इलाज कराना चाहते थे। इसी बीच उन्होंने अहमदाबाद के वैष्णोदेवी सर्कल के निकट स्थित के.डी. अस्पताल में संपर्क किया। जहां भर्ती होने पर डॉ. अतीत शर्मा एवं उनकी टीम ने धर्मेन्द्र का हिप रिप्लेसमेंट किया।

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase lamba aadamee kaun hai?

इनके लिए ऑपरेशन टेबल की विशेष व्यवस्था करनी पड़ी

डॉ. अतीत शर्मा एवं उनकी टीम में शामिल डॉ. अतीत के अलावा डॉ. अमीर संघवी, डॉ. हेमांग अंबानी, डॉ. चिराग पटेल ने कृत्रिम हिप की व्यवस्था करवाकर धर्मेंद्र की दिक्कत ​दूर करने की कोशिश की। आखिर में ऑपरेशन सफल रहा। डॉक्टरों ने बताया कि उनका कद ज्यादा लंबा होने के कारण ऑपरेशन टेबल तथा बेड की विशेष व्यवस्था की गई।

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase lamba aadamee kaun hai?

कृत्रिम हिप मंगवाकर लगाया गया

इसके अलावा कृत्रिम हिप की व्यवस्था करना भी एक चुनौती थी, क्योंकि आम व्यक्तियों के रिप्लेसमेंट किए जाने वाले हिप का आकार लगभग एक जैसा होता है, लेकिन धर्मेन्द्र की बात दूसरी थी। बहरहाल, हिप रिप्लेसमेंट के बाद फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase lamba aadamee kaun hai?
देखें: ये है देश का सबसे ऊंचा रावण चंडीगढ़ में, बना रहे हैं 40 कारीगर, 40 फुट की जूती है

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase lamba aadamee kaun hai?

'हमने मुफ्त में ऑपरेशन किया, वो चल-फिरने में सक्षम'

सीनियर जॉइन्ट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉ. अतीत शर्मा ने कहा कि बेहतर उपचार के चलते देश के सबसे लंबे व्यक्ति एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। वे अब चलने-फिरने में सक्षम हो रहे हैं। अस्पताल की ओर से ऑपरेशन बिल्कुल निशुल्क किया गया है। आगामी कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।'

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें

पूरे इंडिया में सबसे लंबा आदमी कौन है?

8 फीट 2 इंच धर्मेंद्र प्रताप सिंह भारत के सबसे लंबे व्यक्ति हैं। धर्मेंद्र 46 साल के हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और उन्हें एशिया के सबसे लंबे पुरुषों में से एक के रूप में भी देखा जाता है।

वर्तमान में दुनिया का सबसे लंबा आदमी कौन है?

39 साल के सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) की लंबाई 8 फीट 3 इंच है. उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guiness World Record) में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज है.

दुनिया में सबसे लंबा आदमी कौन से देश में है?

तुर्की के 39 वर्षीय सुल्तान कोसेन, दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति माने जाते हैं।