भक्तिन की विचित्र समझदारी की झलक विद्यमान थी? - bhaktin kee vichitr samajhadaaree kee jhalak vidyamaan thee?

भक्तिन को नौकर कहना उतना ही असंगत होगा जितना अपने घर में बारी-बारी से आने वाले अंधेरे उजाले और आँगन में फूलने वाले गुलाब और आम को सेवक मानना। वे जिस प्रकार एक अस्तित्व रखते हैं, जिसे सार्थकता देने के लिए हमें सुख-दुःख देते हैं, उसी प्रकार भक्तिन का स्वतंत्र व्यक्तित्व अपने विकास के

परिचय के लिए ही मेरे जीवन को घेरे हुए हैं।


105. भक्तिन को नौकर कहना क्यों असंगत था?

भक्तिन को नौकर कहना पूरी तरह से असंगत था क्योंकि वह तो लेखिका स्वयं उसे हनुमान सा मानती थी। वह जी जान से लेखिका की देखभाल ही नहीं करती थी बल्कि सलाह मशवरा भी देती थी। वह पूरी तरह से मालकिन की सेवा करती थी।


,106. लेखिका ने भक्तिन के प्रति अपनत्व का भाव किस उदाहरण से दिया है?

लेखिका के हृदय में भक्तिन के प्रति अपनत्व का भाव था। वह मानती थी कि उसकी उपस्थिति के बिना उसका घर ही अधूरा सा था, उसके बिना घर ही असंगत था। उसकी स्थिति तो घर में बारी-बारी से आने वाले अंधेरे उजाले, आंगन में फूल ने वाले आम और गुलाब को सेवक मानना है।

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH

भक्तिन -  महादेवी वर्मा 

बहुविकल्पीय प्रश्न 


 1. भक्तिन का परिवार द्वारा रखा गया नाम क्या था ?

(i) दुर्गा 

(ii) लक्ष्मी 

(iii) रूपा 

(iv) पार्वती


उत्तर- (ii) लक्ष्मी 


 2. भक्तिन किससे सेवा-धर्म में स्पर्धा करने वाली थी ?

(i) राम 

(ii) भरत 

(iii) हनुमान 

(iv) शबरी 


उत्तर- (iii) हनुमान 


3.पति के देहांत के समय भक्तिन की उम्र कितनी थी ?

(i) उन्नीस 

(ii) बाइस  

(iii) अठाइस 

(iv) उनतीस 

उत्तर-(iv) उनतीस 


4. कपाल कुंचित रेखाओं का अर्थ है -

(i) भाग्य द्वारा मस्तक पर सिकड़ी रेखाएँ खींचना 

(ii) भाग्य द्वारा हाथ पर सीधी रेखाएँ खींचना 

(iii) भाग्य द्वारा मस्तक पर सीधी रेखाएँ खींचना 

(iv) उपर्युक्त सभी

 

उत्तर-(i) भाग्य द्वारा मस्तक पर सिकड़ी रेखाएँ खींचना 


5. विवाह से समय भक्तिन की उम्र क्या थी ?

(i) पाँच  वर्ष 

(ii) दस वर्ष 

(iii) बारह वर्ष 

(iv) पंद्रह वर्ष

 

उत्तर- (i) पाँच  वर्ष 


6.भक्तिन को किस से डर लगता था ?

(i) शेर से 

(ii) लेखिका से 

(iii) कारागार से 

(iv) संसार 

उत्तर-(iii) कारागार से


7.भक्तिन किस कद-काठी थी ?

(i) दुबली 

(ii) मोटी 

(iii) लंबी 

(iv)छोटी 


उत्तर-(iv)छोटी 


8. भक्तिन क्या नहीं बन सकती थी ?

(i) महादेवी वर्मा 

(ii) मीराबाई 

(iii) एकनाथ 

(iv) सत्यवादी हरिश्चंद्र


उत्तर-(iv) सत्यवादी हरिश्चंद्र


9. किस आयु में भक्तिन का गोना हुआ था ?

(i) 5 वर्ष की उम्र में 

(ii) 7 वर्ष की उम्र में 

(iii) 9 वर्ष की उम्र में 

(iv) 11  वर्ष की उम्र में 


उत्तर-(iii) 9 वर्ष की उम्र में


10.भक्तिन का यह नाम किसने रखा था ?

(i) पिता ने 

(ii) सौतेली माँ ने 

(iii) महादेवी वर्मा ने 

(iv) लोगों ने 


उत्तर-(iii) महादेवी वर्मा ने 


11. भक्तिन कितनी पुत्रियाँ थीं ?

(i) एक 

(ii) दो 

(iii) तीन 

(iv) एक भी नहीं 


उत्तर- (iii) तीन 


12. भक्तिन संस्मरणात्मक कहाँ से लिया गया है ?

(i) स्मृति की रेखाओं से 

(ii) समृद्धि की रेखाओं से 

(iii) स्मृति की कल्पनाओं से 

(iv) आत्मपरिचय 


उत्तर- (i) स्मृति की रेखाओं से 


13.भक्तिन के पति की आयु मृत्यु के समय कितनी थी ?

(i) 30  

(ii) 32 

(iii) 34 

(iv) 36 

 

उत्तर- (iv) 36 

 

14. भक्तिन का नामकरण क्या देखकर लेखिका ने किया था ?

(i) उसका स्वभाव देखकर 

(ii) उसकी कंठी माला देखकर 

(iii) उसका पूजा-पाठ देखकर 

(iv) उसका रूप सौंदर्य देखकर


उत्तर- (ii) उसकी कंठी माला देखकर 


15.भक्तिन का प्रभाव पड़ने से लेखिका कैसी हो गई ?

(i) अनपढ़ 

(ii) आलसी 

(iii) देहाती 

(iv) डरपोक

 

उत्तर- (iii) देहाती

 

16.लेखिका जब भक्तिन को पुकारती थीं, तब वह किस तरह उत्तर देती थी ?

(i) जी 

(ii) आँय  

(iii) हाँ जी 

(iv) आई मालकिन


उत्तर- (ii)आँय  


17.भक्ति के होंठ कैसे थे ?

 (i) पतले 

(ii) बहुत मोटे 

(iii) कटे-फटे 

(iv) लटके हुए 


उत्तर- (i) पतले 


18. लेखिका की हिरनी का नाम था-

(i) मोहनी 

(ii) सुंदरी 

(iii) सोना 

(iv) वसंती 


उत्तर-(iii) सोना 


19. भक्तिन को कारावास कैसा प्रतीत होता था ?

(i) इंद्रलोक की तरह  

(ii) यमलोक की तरह 

(iii) अपने घर की तरह 

(iv) अपने सुसराल की तरह 


उत्तर-(ii) यमलोक की तरह 


20.भक्तिन की कहानी कैसी कहानी है ?

(i) सुखद 

(ii) अधूरी 

(iii) पूरी 

(iv) दुखद 


उत्तर- (iv) दुखद 


21. अपने परिवार में लेखिका किस कारण से प्रख्यात थी ?

(i) दया-भावना के कारण 

(ii) पाक-कला में निपुण होने के कारण 

(iii) पशु-पक्षी पालने के कारण 

(iv) गायन-कला में निपुण होने के कारण 


उत्तर-(iii) पशु-पक्षी पालने के कारण 


22. भक्तिन की घुटी हुई चाँद किससे ढकी हुई थी, जब वह शहर आई थी ?

(i) मोटी मैली धोती से 

(ii) फ़टी चादर से 

(iii) बड़ी चुनरी से 

(iv) साड़ी के पल्लू से 


उत्तर-(i) मोटी मैली धोती से

 

23.लेखिका ने शहर और देहात के जीवन के अंतर पर विचार क्या पढ़ते समय किया ?

(i) पतंजलि सूत्र 

(ii) ज्ञानसूत्र 

(iii) न्यायसूत्र 

(iv) काव्य सूत्र 


उत्तर-(iii) न्यायसूत्र 


24.कौन सिकुड़ कर महादेवी वर्मा के तकिए पर सोया करता था  ?

(i) गोरा  

(ii) वसंत 

(iii) गोधूलि 

(iv) सोना 


उत्तर- (iii)गोधूलि 


25.विचित्र समझदारी की झलक भक्तिन के किस अंग में विद्यमान थी- 

(i) उसकी होठों के कोनों में 

(ii) उसके विश्वास भरे कंठ में 

(iii) उसकी ऊँची आवाज़ में 

(iv) उसकी छोटी आँखों में 


उत्तर- (iv) उसकी छोटी आँखों में 


26.'तीरथ गए मुंडाए सिद्ध' - यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई थी ?

(i) भक्तिन ने 

(ii) अजिया सास ने 

(iii) लेखिका ने 

(iv) पितिया ससुर ने 


उत्तर- (i) भक्तिन ने 


 27. स्त्रियों का क्या करना  महादेवी वर्मा को अच्छा नहीं लगता था ?

(i) उनका सिर घुटाना 

(ii) उनका नृत्य करना 

(iii) उनका संगीत सीखना  

(iv) उनका फैशन करना 


उत्तर-(i) उनका सिर घुटाना 


28. भक्तिन कहाँ की रहने वाली थी ?

(i) झाँसी 

(ii) झूसी 

(iii) हांसी 

(iv) झझिया 

उत्तर-(ii) झूसी 


29.पति का दादा कौन-सा सुसर कहलाता है ?

(i) आई ससुर 

(ii) अगिया ससुर 

(iii) अजिया ससुर 

(iv) अधिया ससुर 


उत्तर- (iii) अजिया ससुर


30.भक्तिन का शूरवीर पिता किस गाँव से संबंध रखता था ?

(i) झाँसी 

(ii) मुंसी  

(iii) झूसी 

(iv) हंडिया


उत्तर- (iii) झूसी 


31.किसके लिए भक्तिन लड़ाई लड़ती रही ?

(i) अपने अस्तित्व के लिए 

(ii) अपनी बेटियों के लिए 

(iii) अपनी मालकिन के लिए 

(iv) अपने पति के लिए 


उत्तर- (ii) अपनी बेटियों के लिए 


32. भक्तिन के साथ सद्व्यवहार सुसराल में किसने किया ?

(i) सास में 

(ii) ससुर ने

(iii) जिठानियों ने 

(iv) पति ने 


उत्तर- पति ने 


33.एक विधवा के साथ हमारे समाज में कैसा व्यवहार किया जाता है ?

(i) सम्मानपूर्ण 

(ii) असम्मानपूर्ण

(iii) स्नेहपूर्ण 

(iv) सहानुभूतिपूर्ण 


उत्तर-  (ii)असम्मानपूर्ण


34.भक्तिन के साथ सास और जेठानियाँ कैसा व्यवहार करती थीं ?

(i) क्रूरतापूर्ण 

(ii) सम्मानपूर्ण 

(iii) दयापूर्ण 

(iv) प्रेमपूर्ण 


उत्तर- (i) क्रूरतापूर्ण


35.भक्तिन का सुसराल किस गाँव में था ?

(i) झाँसी ने 

(ii) कुंडिया में 

(iii) हँडिया में 

(iv) पुनियाँ में 


उत्तर- (iii) हँडिया में 


36. भक्तिन को पुनर्विवाह करने के लिए सुसरालवाले क्यों कहते हैं ?

(i) उसके सुखी जीवन के लिए 

(ii) उससे छुटकारा पाने के लिए 

(iii) उसे सम्म्मानपूर्ण स्थान देने के लिए 

(iv) उसकी संपत्ति हड़पने के लिए


उत्तर- (iv) उसकी संपत्ति हड़पने के लिए