अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ कौन कौन सी है? - arab saagar mein girane vaalee nadiyaan kaun kaun see hai?

Filter by :

अरब सागर मेँ गिरने वाली नदियाँ

Trick : सालू की माँ भानमती सोजा

सा-साबरमती

लू-लूनी

की=Silent word

मा-माही

भा-भारतपुझा/ पोन्नानी नदी (जो केरला की सबसे लंबी नदी)

न-नर्मदा नदी

मती-Silent word

सो-सोम

जा-जाखम, जवाई

 इस पोस्ट में हम Dakshin ,Praydeep Bharat ki arab sagar me girne wali Nadiya, map, list, pdf को पडेंगे। 

प्रायद्वीप भारत की अरब सागर में गिरने वाली नदियां टॉपिक आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- BankSSCRailwayRRBUPSC आदि में सहायक होगा। 

आप Praydeep Bharat ki Arab Sagar Me Girne wali Nadiya in Hindi का PDF भी डाउनलोड कर सकते है। 

प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र

भारतीय प्रायद्वीप में अनेक नदियां प्रवाहित हैं।

मैदानी भाग की नदियों की अपेक्षा प्रायद्वीपीय भारत की नदियां आकार में छोटी हैं। 

यहां की नदियां अधिकांशतः मौसमी हैं और वर्षा पर आश्रित हैं।

वर्षा ऋतु में इन नदियों के जल-स्तर में वृद्धि हो जाती है, पर शुष्क ऋतु में इनका जल-स्तर काफी कम हो जाता है। इस क्षेत्र की नदियां कम गहरी हैं, परंतु इन नदियों की घाटियां चौड़ी हैं और इनकी अपरदन क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है। 

यहां की अधिकांश नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, कुछ नदियां अरब सागर में गिरती हैं और कुछ नदियां गंगा तथा यमुना नदी में जाकर मिल जाती हैं। 

प्रायद्वीपीय क्षेत्र की कुछ नदियां अरावली तथा मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश से निकलकर कच्छ के रन या खंभात की खाड़ी में गिरती हैं।

ये नदियां दो भागों में विभक्त होती हैं -

अरब सागर में गिरने वाली नदियां

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां

अरब सागर में गिरने वाली नदियां

अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ कौन कौन सी है? - arab saagar mein girane vaalee nadiyaan kaun kaun see hai?

भादर नदी

यह गुजरात के राजकोट से निकलकर अरब सागर में गिरती है।

शतरंजी

गुजरात के अमरेली जिले से निकलकर खंभात की खाड़ी में गिरती है।

साबरमती नदी

यह उदयपुर(राजस्थान) के निकट अरावली पर्वत माला से निकलती है एवं गुजरात होते हुए खंभात की खाड़ी में अपना जल गिराती है।

माही नदी

माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले में विन्ध्याचल पर्वत से निकलती है इसका प्रवाह मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात राज्यों में है। 

इसकी सहायक नदियां सोम एवं जाखम है। 

यह खंभात की खाड़ी में अपना जल गिराती है।

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी मैकाल पर्वत की अमरकंटक चोटी से निकलती है। 

नर्मदा का प्रवाह क्षेत्र मध्यप्रदेश(87 प्रतिशत), गुजरात(11.5 प्रतिशत) एवं महाराष्ट्र(1.5 प्रतिशत) है।

नर्मदा विन्ध्याचल पर्वत माला एवं सतपुडा पर्वतमाला के बीच भ्रंश घाटी में बहती है। 

यह अरबसागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है। 

खंभात की खाड़ी में गिरने पर यह ज्वारनदमुख(एश्चुअरी) का निर्माण करती है।

सहायक नदियां - 

तवा, बरनेर, दूधी, शक्कर, हिरन, बरना, कोनार, माचक।

मध्‍य प्रदेश में नर्मदा जयंती पर अमर कंटक में तीन दिन के नर्मदा महोत्‍सव का आयोजन किया जाता है।

एस्चुअरी या ज्वारनदमुख

नदी का जलमग्न मुहाना जहाँ स्थल से आने वाले जल और सागरीय खारे जल का मिलन होता है नदी के जल में तीव्र प्रवाह के कारण जब मलवों का निक्षेप मुहाने पर नहीं होता है तथा नदी जल के साथ मलबा भी समुद्र में गिर जाता है तो नदी का मुहाना गहरा हो जाता है ऐसे गहरे मुहाने को ज्वारनदमुख कहते हैं।

तापी

तापी मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्लाई नामक स्थान से निकलती है। 

यह सतपुड़ा एवं अजंता पहाड़ी के बीच भ्रंश घाटी में बहती है। 

तापी नदी का बेसिन महाराष्ट्र(79 प्रतिशत), मध्यप्रदेश(15 प्रतिशत) एवं गुजरात(6 प्रतिशत) है।

तापी की मुख्य सहायक नदी पूरणा है।

तापी खंभात की खाड़ी में अपना जल गिराती है एवं एश्चुअरी का निर्माण करती है।

माण्डवी नदी

माण्डवी नदी कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत के भीमगाड झरने से निकलकर पश्चिम दिशा में प्रवाहित होते हुए गोवा राज्य से प्रवाहित होने के बाद अरब सागर में गिरती है।

जुआरी नदी

जुआरी नदी गोवा राज्य में पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम दिशा में बहते हुए अरब सागर में गिरती है। 

यह गोवा की सबसे लंबी नदी है।

शरावती नदी

यह नदी कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत की अम्बुतीर्थ नामक पहाड़ी से निकलती है एवं कर्नाटक राज्य में बहते हुए अरब सागर में गिरती है। 

जोग जलप्रपात इसी नदी पर  स्थित है।

गंगावेली नदी

यह नदी कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत से निकलकर कर्नाटक राज्य में बहते हुए अरब सागर में गिरती है।

पेरियार नदी

यह अन्नामलाई पहाड़ी से निकलती है एवं केरल राज्य में बहते हुए अरबसागर में गिरती है। 

यह केरल की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

इसे केरल की जीवन रेखा भी कहा जाता है। 

इसका प्रवाह क्षेत्र केरल एवं तमिलनाडु राज्यों में है।

भरतपूजा नदी

यह अन्नामलाई से निकलती है। 

इसका अन्य नाम पोन्नानी है। 

यह केरल की सबसे लंबी नदी है। 

इसका प्रवाह क्षेत्र केरल एवं तमिलनाडु है।

पंबा नदी

यह केरल की नदी है एवं बेम्बनाद झील में गिरती है।

tags: Dakshin ,Praydeep Bharat ki arab sagar me girne wali Nadiya, map, list, pdf

Start The Quiz

Note:- sscwill.in वेबसाइट में उपयोग किए गए मैप वास्तविक मैप से अलग हो सकते हैं। मैप्स को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सरल बनाया गया है।

स्टीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें.....🙏🙏🙏

अरब सागर में गिरने वाली प्रमुख नदी कौन सी है?

सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं।

भारत में कितनी नदियां अरब सागर में गिरती हैं?

पूरा उत्तर: दो प्रमुख नदियाँ जो अरब सागर में गिरती हैं, नर्मदा और तापी हैं।

सागर में गिरने वाली नदियां कौन कौन सी है?

नदियां जो अरब सागर में गिरती हैं।.
लूनी नदी ... .
साबरमती नदी ... .
माही नदी ... .
नर्मदा नदी ... .
ताप्ती नदी ... .
माण्डवी नदी ... .
जुवारी नदी ... .
शरावती नदी.

राजस्थान की कौन सी नदी अरब सागर में गिरती है?

अरब सागर में गिरने वाली नदियों में लूणी, माही, पश्चिमी बनास तथा साबरमती व इनकी सहायक नदियां सम्मिलित है। यह कुल अपवाह क्षेत्र का 17% धारण करती है।