क्या आप अंडा खाते हैं? अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। कई लोग अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाते हैं और अंडे की जर्दी यानी अंदर के पीले हिस्से को नहीं खाते हैं। क्या ऐसा करना सही है? क्या सच में अंडे का सिर्फ सफेद भाग यानी एग व्हाइट ही फायदेमंद होता है। अंडे के सफेद भाग या एग व्हाइट और संपूर्ण अंडे में क्या फर्क है? जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बात की- Show
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सिर्फ अंडे का सफेद भाग चुनने से अंडे के पोषण तत्वों में काफी कमी आ जाती है। दोनों को मिलाकर (व्हाइट एंड येलो हिस्सा) खाने से प्रोटीन के साथ ही कैलोरी, हेल्दी फैट भी मिलता है। साथ ही पूरा अंडा खाने से शरीर में कैल्शियम और आयरन की भी कमी दूर होती है। लेकिन कई लोगों को कैलोरी और फैट की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में वे चाहें तो अंडे का सिर्फ सफेद भाग खा सकते हैं। अंडे की सफेदी में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Value of Egg White)
अंडे की सफेदी के फायदे (Benefits of Egg White)अंडे की सफेदी में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रॉल, फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। अंडे की सफेदी में 90 फीसदी पानी और 10 फीसदी प्रोटीन होता है। अंडे की सफेदी में पूरे अंडे की तुलना में कम कैलोरी पाई जाती है। लेकिन इसमें प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।
जर्दी सहित पूरे अंडे में मौजूद पोषक तत्व (Nutrition Value of Whole Egg)
पूरे अंडे के फायदे (Benefits of Whole Egg)एक संपूर्ण अंडा तब होता है, जब अंडे की सफेदी और जर्दी दोनों उसमें शामिल होते हैं। अकसर लोग अंडे की सफेदी का सेवन करते हैं और जर्दी को हटा देते हैं। पूरे अंडे को खाने से शरीर को अंडे की सफेदी और अंडे की जर्दी दोनों के फायदे मिलते हैं। इससे शरीर को प्रोटीन के साथ ही, कैलोरी, फैट और कोलेस्ट्रॉल भी मिलता है। ऐसे में हृदय रोगियों के लिए संपूर्ण अंडे का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आप हृदय रोगी है तो आपके लिए अंडे की सफेदी फायदेमंद हो सकती है। साथ ही जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उनके लिए भी एग व्हाइट ही लाभकारी है। लेकिन जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए पूरा अंडा खाना ही फायदेमंद होता है। Read More Articles on Healthy Diet in Hindi अंडे का सफेद भाग खाने से क्या फायदा?प्रोटीन से भरपूर (Rich In Protein)
अंडे की सफेदी में भी भरपूर मात्रा में लो-फैट प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखकर भूख को कम करने में भी मदद करता है।
अंडे का कौन सा हिस्सा खाना चाहिए?8 अंडों के सफेद भाग में 28 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम कार्ब्स, 0 ग्राम फैट, 137 कैलोरीज़ होती हैं जबकि 4 पूरे अंडों में 28 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम कार्ब्स, 21 ग्राम फैट और 312 कैलोरीज़ होती हैं। इसलिए आपको पूरा अंडा ही खाना चाहिए और अंडे के सफेद भाग को फेंकना नहीं चाहिए।
अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाते हैं?क्यों नहीं खाते हैं पीले वाला हिस्सा?- दरअसल, एग यॉक यानी पीले वाले हिस्से में विटामिन्स के साथ कोलेक्ट्रॉल की मात्रा भी होती है. एक अंडे में जितना कॉलेस्ट्रॉसल होता है, उसका अधिकांश हिस्सा याना करीब 185 ग्राम इस हिस्से में ही होता है. इस वजह से लोग कॉलेस्ट्रॉल से बचने के लिए इसका सेवन नहीं करते हैं.
अंडे के सफेद भाग में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?100 ग्राम व्हाइट एग ( protein in White Egg) में करीब 11 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। 100 ग्राम एग यॉक ( Protein in Egg Yolk ) में करीब 16 ग्राम प्रोटीन होता है।
|