आपके विचार से अंग्रेज़ ने यह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया? आपस में चर्चा करके वास्तविक कारण की खोज कीजिए और लिखिए। Show अंग्रेज़ को पुरानी व ऐतिहासिक वस्तुएं खरीदने का चाव था इसलिए उसने इस लोटे को खरीदा जिसका नाम बिलवासी जी ने ‘अकबरी लोटा’ रखा था। ऐसा हम इसलिए कह सकते हैं क्योंकि लालाजी के हाथों से लोटा खरीदने के पूर्व भी वह एक दुकान से पीतल की पुरानी मूर्तियाँ खरीद रहा था। 645 Views “अपने वेग में उल्का को लजाता हुआ वह आँखों से ओझल हो गया।” अपने वेग में उल्का को लजाता हुआ वह आँखों से ओझल हो गया’- ये शब्द लेखक ने लोटे के लिए कहे हैं क्योंकि लोटा उल्का की गति से भी तीव्र गति से नीचे की ओर गिरा था। ग्रहों और उल्काओं में समानताएँ- असमानताएँ- 1644 Views “लाला झाऊलाल जी ने फौरन दो और दो जोड़कर स्थिति को समझ लिया” आपके विचार से लाला झाऊलाल ने कौन-कौन सी बातें समझ ली होंगी? दो और दो जोड़कर स्थिति समझना-अर्थात् परिस्थिति को भाँप जाना। जब लालाजी के हाथों से लोटा गिरने के बाद आँगन में भीड़ एकत्रित हो गई और
एक अंग्रेज़ नखशिख तक भीगा हुआ लोटा हाथ में लिए गालियाँ देता हुआ आ रहा था, तो लाला ने परिस्थिति का अनुमान लगा लिया कि कुछ गड़बड़ हो गई है। 830 Views अपने घर या कक्षा की किसी पुरानी चीज़ के बारे में ऐसी ही कोई मजेदार कहानी बनाइए। कहानी बनाने हेतु संकेत बिंदु: 1. नई कक्षा में प्रवेश। 866 Views बिलवासी जी ने रुपयों का प्रबंध कहाँ से किया था? लिखिए। बिलवासी जी के दिमाग में न जाने क्या आया कि उन्होंने लोटे की कथा को समाप्त करने हेतु व अंग्रेज़ काे चुप करवाने के लिए लोटे को ऐतिहासिक लोटा बता दिया। उसका नामकरण भी ‘अकबरी लोटा’ कहकर कर दिया। 755 Views “लाला ने लोटा ले लिया, बोले कुछ नहीं, अपनी पत्नी का अदब मानते थे।” लाला झाऊलाल को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं था। फिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लिया। आपके विचार से वे चुप क्यों रहे? अपने विचार लिखिए। लाला झाऊलाल छत पर टहल रहे थे। कुछ प्यास लगने पर उन्होंने नौकर को पानी के लिए आवाज़ दी। नौकर के न होने पर उनकी पत्नी उनके लिए स्वयं पानी लेकर आई। वह पानी एक बेढंगे से लोटे में लाई जो लाला को जरा भी पसंद न था लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को कुछ न कहा क्योंकि वे अपनी पत्नी की इज़्ज़त करते थे बिना वजह उसे टोकना नहीं चाहते थे। दूसरा वे पत्नी के तेज़-तर्रार स्वभाव को भी जानते थे वे सोचने लगे कि यदि मैंने लोटे के बारे में कुछ कह दिया तो खाना बाल्टी में ही खाना पड़ेगा। इसलिए वे चुप रहे। 1746 Views अंग्रेज ने पुराना लोटा क्यों खरीद लिया था?Answer: अंग्रेज़ को पुरानी ऐतिहासिक चीज़ें इकट्ठा करने का शौक था। उसके एक मित्र ने 300 रूपए देकर एक जहाँगीरी अंडा खरीदा था। उसे हीन दिखाने के लिए अंग्रेज़ ने यह लोटा, अकबरी लोटा समझकर 500 रूपए में खरीदा।
आपके विचार से अंग्रेज ने यह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया आपस मेंचर्चा करके वास्तविक कारण की खोज कीजिए और लिखिए?प्रश्न 5: आपके विचार से अंग्रेज ने यह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया? आपस में चर्चा करके वास्तविक कारण की खोज कीजिए और लिखिए। उत्तर: अंग्रेज को पुरानी और ऐतिहासिक चीजें संग्रह करने का शौक था। अपने संग्रह के दम पर वह अपने दोस्तों में अपना रसूख बनाना चाहता था।
अंग्रेज़ व्यक्ति ने लोटा कितने में खरीदा और क्यों खरीदा?उत्तर:- अंग्रेज़ को पुरानी ऐतिहासिक चीज़ें इकट्ठा करने का शौक था। ऐसा इसलिए कह सकते है क्योंकि दुकान से पुरानी पीतल की मूर्तियाँ खरीद रहा था। अंग्रेज़ ने बिलवासी के कहने पर लोटा, अकबरी लोटा समझकर 500 रूपए में खरीदा।
अंग्रेज लोटे से इतना प्रभावित क्यों हुआ?उत्तर- बिलवासी जी के तर्क-वितर्क सुनकर अंग्रेज बेढंगे लोटे को अकबर का लोटा मानने लगा था। उसे ऐतिहासिक वस्तुओं के संग्रह का शौक था। इसलिए अंग्रेज ने लार्ड डगलस को प्रतिस्पर्धा में पछाड़ने के लिए और उसका घमंड तोड़ने के लिए उस अकबरी लोटे को खरीद लिया। (शेष विद्यार्थी स्वयं करें।)
|