6 ऋतु का नाम क्या है? - 6 rtu ka naam kya hai?

आज हम आपको 6 ऋतुओं के नाम (Name of seasons in Hindi) के बारे में बताने वाले हैं और भारत में पाई जाने वाली इन ऋतुओं की पूरी लिस्ट (Indian seasons name in Hindi list) आपको देने वाले हैं। आप इस आर्टिकल में दिए गये लाइनों का उपयोग ऋतुओं पर निबंध लिखने के लिए भी सकते हैं।

  • ऋतुओं के नाम
  • भारत के 6 ऋतुओं के नाम – Name of Six Seasons in Hindi
  • 6 ऋतुओं के नाम और जानकारी
    • 1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु (Winter Season)
      • शीत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार  
    • 2. बसंत ऋतु (Spring Season)
      • बसंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 3. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)
      • ग्रीष्म ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 4. वर्षा ऋतु (Rainy Season in Hindi)
      • वर्षा ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 5. शरद ऋतु (Autumn Season in Hindi)
      • शरद ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार
    • 6. हेमंत ऋतु (Pre-Winter Season in Hindi)
      • हेमंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

ऋतुओं के नाम

जैसा की आप जानते हैं की अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक वर्ष में 12 महीने होते हैं और 3 प्रकार के मौसम होते हैं:

  1. गर्मी (Summer)
  2. सर्दी (Winter)
  3. बरसात (Rainy seasons)

लेकिन भारत में कितने प्रकार की ऋतु पाई जाती है? जब हम हिंदी में ऋतुओं की बात करते हैं तो यहाँ पर हिन्दू कैलेंडर यानि विक्रम संवत् में 6 प्रकार के ऋतुएं (six types of seasons in Hindi) पायी जाती हैं जो की कुछ इस प्रकार हैं:

  1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु
  2. बसंत ऋतु
  3. ग्रीष्म ऋतु
  4. वर्षा ऋतु
  5. शरद ऋतु
  6. हेमंत ऋतु

यहाँ एक ऋतु 2 महीने की होती है यानि हिन्दू पंचाग में अंग्रेजी कैलेंडर के 12 महीनो को 2-2 ऋतुओं में बांटा गया है।

भारत के 6 ऋतुओं के नाम – Name of Six Seasons in Hindi

 क्र.  ऋतुओं के नाम     अंग्रेजी नाम   हिन्दू महीने   अंग्रेजी महीने     
 1  शीत ऋतु  Winter  माघ से फाल्गुन  जनवरी-फरवरी
 2  बसंत ऋतु  Spring  चैत्र से वैशाख  मार्च-अप्रैल
 3  ग्रीष्म ऋतु  Summer  ज्येष्ठ से आषाढ  मई-जून
 4  वर्षा ऋतु  Rainy  श्रावन से भाद्रपद  जुलाई-अगस्त
 5  शरद ऋतु  Autumn  आश्विन से कार्तिक  सितम्बर-अक्टूबर
 6  हेमंत ऋतु  Pre Winter  मार्गशीर्ष से पौष  नवम्बर-दिसम्बर

ऋतुओं के नाम तो आपने जान लिए लेकिन भारत में कौन सी ऋतू कब आती है और इसमें मौसम कैसा रहता है इसको भी जान लेते हैं। चलिए अब आपको इन मौसमो यानि ऋतुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।  

1. शीत ऋतु या शिशिर ऋतु (Winter Season)

जनवरी से फरवरी के माह को शीत ऋतु कहा जाता है इस दौरान मौसम बहुत ही ठंडा होता है और कई इलाकों में बर्फ़बारी भी होती है। इस ऋतु में दिन छोटे और रातें लम्बी होती हैं। कई लोग इस मौसम को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह बहुत ही सुहाना होता है और नही बरसात चिंता होती है और न ही गर्मी की।

लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपडे पहनते हैं और रात में कम्बलों में दुबक कर बड़े आराम से सोते हैं। शायद यही वजह है की यह मौसम कई सारे लोगों को पसंद आता है। लेकिन अगर हम पहाड़ी इलाकों की बात करें तो वहां हमेशा तापमान कम होता है पर शीत ऋतु में वहां के लोगों को काफी परेशानी होती है क्योंकि ठंडक और भी ज्यादा बढ़ जाती है और कही-कहीं तो बर्फ़बारी भी होती है, नदिया-नाले जमने लगते हैं।

शीत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार  

  • लोहड़ी
  • मकर संक्रांति
  • पोंगल
  • ओणम
  • बसंत पंचमी
  • महाशिवरात्रि

यह भी पढ़ें: शीत ऋतु पर निबंध हिंदी में

2. बसंत ऋतु (Spring Season)

सर्दी का मौसम बसंत ऋतु में खत्म होता जाता है। इस महीने में प्रकृति में हरियाली दिखाई देने लगती है, पौधों और पेड़ों में नये-नये फूल और पत्ते आते हैं, तितलियाँ खेतों में उडती हैं, कोयल भी मधुर आवाजें निकालतीं हैं। इस मौसम में प्रकृति की सुन्दरता देखते ही बनती है पेड़ पौधों के अलावा जंगली जानवर भी इस मौसम में खुश रहते हैं।

इस मौसम में न तो अधिक ठण्ड होती है और न ही अधिक गर्मी, मौसम हमेशा खुशनुमा होता है। अगर हम अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार देखें तो यह ऋतु मार्च से अप्रैल तक रहती है, वहीँ हिन्दू कैलेंडर में इन दो महीनो को चैत्र और वैशाख कहा जाता है।  

  • वसंत ऋतु पर 10 वाक्य

बसंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • होली
  • बैशाखी
  • गुडी पडवा
  • राम नवमी

3. ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)

बसंत ऋतु जाने के बाद मौसम बदलने लगता है और तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। अप्रैल से ही कुछ गर्मियों का अहसास शुरू हो जाता है और मई-जून के महीने में यह चरम पर पहुँच जाता है। इस ऋतु में दिन की लम्बाई बढ़ जाती है और रातें छोटी हो जाती हैं।

दिन समय तेज धूप दिखाई देता है और गर्म हवाएं भी चलने लगती हैं जिन्हें लू कहा जाता है। नदी, नाले, तालाब आदि सूख जाते हैं। पेड़-पौधे पानी की कमी से सूख जाते हैं और जीव-जंतु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए नजर आते हैं।

बच्चों को यह बहुत पसंद होता है क्योंकि इन महीनो में स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं और गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू हो जाती हैं, आइस्क्रीम खाने का मौका मिलता है और घूमने-फिरने के लिए समय मिल जाता है।

  • ग्रीष्म ऋतु पर निबंध हिंदी में

ग्रीष्म ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • ईद
  • रामनवमी
  • रथ यात्रा

4. वर्षा ऋतु (Rainy Season in Hindi)

श्रावन यानी सावन का महीना आते-आते बरसात शुरू हो जाती है और ग्रीष्म काल में सूखे हुए नदी-तालाब, जलाशय फिर से भरने लगते हैं। जुलाई से शुरुआत होने वाली इस ऋतू का इंतज़ार हर किसान को होता है ताकि वह अपने खेतों में फिर से हल चला कर फसल की बोआई शुरू कर सके।  

भीषण गर्मी के बाद यह मौसम ठंडक और शुकून प्रदान करता है और यह बरसात सिर्फ हम इंसानों के लिए ही नही बल्कि सम्पूर्ण जीव-जंतुओं के लिए आवश्यक है। पेड़ पौधों और फसलों को पानी मिलने लगता है और फिर से वे लहलहाने लगते हैं। जगह जगह घास दिखाई देने लगते हैं।

  • वर्षा ऋतु पर निबंध – सरल शब्दों में | Essay on Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • गुरु पूर्णिमा
  • रक्षाबंधन
  • जन्माष्टमी
  • स्वतंत्रता दिवस
  • मुहर्रम

5. शरद ऋतु (Autumn Season in Hindi)

सितम्बर से अक्टूबर तक रहने वाले सीजन को शरद ऋतू कहते हैं। अगर हिन्दू कैलेंडर की बात करें तो यह मौसम आश्विन से कार्तिक तक होता है। वर्षा ऋतू के जाने के बाद यह मौसम आता है और पेड़ों के पत्ते झड़ने शुरू हो जाते हैं इसीलिए इसे पतझड़ का मौसम भी कहा जाता है। अगर तापमान की बात करें तो इस सीजन में न तो ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी, तापमान सामान्य होता है।

शरद ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • गणेश चतुर्थी
  • ओणम
  • नवरात्री
  • दशहरा

6. हेमंत ऋतु (Pre-Winter Season in Hindi)

हल्के गुलाबी जाड़े का यह मौसम नवम्बर में आता है तब तापमान घटने लगते हैं और यह ऋतू सर्दी के मौसम की शुरुआत करता है। यह दो महीने की अवधि होती है जिसे हिंदी में मार्गशीर्ष और पौष नाम दिया गया है।

इस मौसम में पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। पूरा वातावरण आनंदमय हो जाता है। सुबह-सुबह कोहरे दिखाई देते हैं। लोग घरों के बाहर धुप सकते हैं और मौसम का मज़ा लेते हैं।

हेमंत ऋतू में मनाये जाने वाले त्यौहार

  • दिवाली
  • गुरुनानक जयंती
  • देव दीपावली

आगे पढ़ें:

  • प्रकृति और जानवरों के बारे में 50 हैरान करने वाले तथ्य | Facts about Animal & Nature in Hindi
  • दुनिया के 10 सबसे सुन्दर फूलों के नाम चित्र सहित
  • 70 पेड़ों के नाम हिंदी इंग्लिश में

आपको यह आर्टिकल (ऋतुओं के नाम हिंदी में – Name of Seasons in Hindi) कैसा लगा जरुर बताएं। आप इसे ऋतुओं पर निबंध लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

भारत में 6 ऋतुएं कौन सी हैं?

ऋतु को 6 भागों में बांटा गया है. वर्षा, ग्रीष्म, शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत.

ऋतु का नाम क्या है?

ऋतु
ऋतु
हिन्दू मास
ग्रेगरियन मास
वसन्त
चैत्र से वैशाख (वैदिक मधु और माधव)
फरवरी से मार्च
ग्रीष्म
ज्येष्ठ से आषाढ (वैदिक शुक्र और शुचि)
अप्रैल से जून
वर्षा
श्रावन से भाद्रपद (वैदिक नभः और नभस्य)
जुलाई से सितम्बर
शरद्
आश्विन से कार्तिक (वैदिक इष और उर्ज)
अक्टूबर से नवम्बर
ऋतु - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › ऋतुnull

सीजन कितने होते हैं उनके नाम?

Seasons name in Hindi | ऋतुओं के नाम.
वसंत ऋतु Vasant Ritu. Spring Season..
ग्रीष्म ऋतु Greeshm Ritu. Summer Season..
वर्षा ऋतु Varsha Ritu. Rainy Season..
शरद ऋतु Sharad Ritu. Autumn Season..
हेंमत ऋतु Hemmat Ritu. PreWinter Season..
शीत ऋतु.

भारत में कितने ऋतु में पाई जाती है?

भारत ऋतुओं का देश है। हमारे देश में छह प्रकार की ऋतुएँ होती हैं - ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, शिशिर ऋतु, वसंत ऋतु और हेमंत ऋतु। इतनी सारी ऋतुएँ भारत में होती है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग