49 प्रतिदिन शब्द कौन समास है ?`? - 49 pratidin shabd kaun samaas hai ?`?

सरल शब्दो मे दो या दो से अधिक शब्दो क़ो जोड़ने पर वह छोटा रूप ले लेते है किन्तु अर्थ अधिक से अधिक देते है समास कहलाते है।

समास का उदाहरण –

’पाठ के लिए शाला’ इस पद से विभक्ति चिह्न ’के लिए’ हटा लेने पर ’पाठशाला’ शेष बचता है। इसे समस्त पद/समास कहते हैं। समास – विग्रह करते समय इस समस्त पद में पुनः विभक्ति चिह्न लगा देते हैं। संक्षिप्तता की दृष्टि से ’समास’ अत्यन्त उपयोगी है।

रसोई के लिये घर क़ो हम रसोईघर भी कह सकते है।

नीलकमल – नीला है जो कमल

दशानन -दस है आनन जिसके वह है – रावण

दही बड़ा -दही मे डूबा हुआ बड़ा

राजपुत्र – राजा का पुत्र

यथाक्रम -क्रम के अनुसार

आमरण -मरण तक

राहख़र्च – राह के लिये ख़र्च

जनप्रिय -जन क़ो प्रिय

दो या दो से अधिक शब्दों को आपस में मिलाकर एक नया एवं सार्थक शब्द बनाने की प्रक्रिया समास कहलाती है।

समस्त पद क्या होता है ?

’’दो या दो से अधिक शब्दों के विभक्ति चिह्नों आदि का लोप करके शब्दों के मेल से बना हुआ पद ’समस्त पद’ कहलाता है। ’’विभक्ति विहीन दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक योग को समास(samas) कहते हैं।’’ समास युक्त पद को ’समस्त पद’ कहते हैं।

समास का उदाहरण – Samas ke udaharan

समस्त पद पूर्व पद उत्तर पदविग्रहपाठशालापाठशालापाठ (पढ़ने) की शालापीताम्बरपीतअम्बरपीत है अम्बर जिसकादाल-रोटीदालरोटीदाल और रोटी।नवरत्ननवरत्ननव (नौ) रत्नों का समाहार।

         

49 प्रतिदिन शब्द कौन समास है ?`? - 49 pratidin shabd kaun samaas hai ?`?

 

समास के कितने भेद होते है – Samas ke kitne bhed hote hain

49 प्रतिदिन शब्द कौन समास है ?`? - 49 pratidin shabd kaun samaas hai ?`?

समास के निम्नलिखित छ: भेद हैं

  • अव्ययीभाव समास
  •  तत्पुरुष समास
  •  कर्मधारय समास
  •  द्विगु समास
  •  द्वन्द्व समास
  •  बहुब्रीहि समास

अव्ययीभाव समास किसे कहते है – Avyayibhav samas kise kahate hain

जिस समस्त पद का पहला पद अव्यय हो, जिससे समस्त पद भी अव्यय बन जाए, उसे अव्ययीभाव समास(Avyayibhav Samas) कहते है। अर्थात जिस समस्त पद में कोई एक पद अव्यय या उपसर्ग हो और कोई दूसरा पद संज्ञा हो, उसे अव्ययीभाव समास(Avyayibhav Samas) कहते हैं।

अव्ययीभाव समास के उदाहरण – Avyayibhav Samas ke Udaharan

 समस्त पदविग्रहआजीवनजीवन-पर्यन्त यथाशक्तिशक्ति के अनुसार भरपेटपेट-भरकर अनुरूपरूप के योग्य यथाशीघ्रजितना शीघ्र हो सके दिनभरसारे दिन हाथोंहाथहाथ ही हाथ में यथाक्रमक्रम के अनुसार निर्विवादबिना विवाद के अनजानेबिना जाने हुए यथासमयजो समय निर्धारित है निर्विकारबिना विकार के प्रतिदिनदिन-दिन प्रत्येकएक-एक प्रतिवर्षवर्ष-वर्ष आमरणमरण तक आजन्मजन्म पर्यन्त आयुपर्यन्तआयु के अन्त तक यथाविधिविधि के अनुसार समक्षअक्षि (आँख) के सामने बेचैनबिना चैन के यथासम्भवजितना सम्भव हो प्रतिक्षणहर क्षण निडरबिना डरे हुए लाजवाबजिसका जबाव न हो हरवर्षप्रत्येक वर्ष निर्जलबिना जल के

तत्पुरुष समास किसे कहते है – Tatpurush samas kise kahate hain

–तत्पुरुष समास में द्वितीय पद प्रधान होता है। तत्पुरुष समास के उपभेद, पूर्वपद में लगे हुए कारक चिह्नों के नाम से किये जाते हैं। अर्थात तत्पुरुष समास वह होता है, जिस समास में उत्तरपद प्रधान होता है, या इस प्रकार कहें कि प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है। इसमें समास करते समय मध्य विभक्ति का लोप हो जाता है। इसे हम तत्पुरुष समास(Tatpurush Samas) कहते है।  इस समास में आने वाले कारक चिन्हों  से, के लिए, से, का/के/की/को, में, पर आदि का लोप होता है।

  • कर्म तत्पुरुष
  • करण तत्पुरूष
  • सम्प्रदान तत्पुरुष
  • अपादान तत्पुरुष
  • सम्बन्ध तत्पुरुष
  • अधिकरण तत्पुरुष

कर्म तत्पुरुष

जैसे-कर्म के कारक चिह्न ’को’ का लोप करने से बने समाज को कर्म तत्पुरुष कहा जाता है।

इसमें कर्म तत्पुरुष ‘को’ का लोप होता है

समस्त पद विग्रह स्वर्गप्राप्तस्वर्ग को प्राप्त शरणागतशरण को आगत मुँहतोङमुँह को तोङने वाला सर्वज्ञसबको जानने वाला मांसभक्षीमांस को खाने वाला गृहागतगृह को आगत चिङीमारचिङी को मारने वाला गगनचुम्बीगगन को चूमने वाला नरभक्षीनरों को खाने वाला ग्रामगतग्राम को गया हुआ

करण तत्पुरूष

इसमें करण तत्पुरूष से, के द्वारा का लोप होता है

समस्त पद विग्रह वाक्युद्धवाक् से युद्ध नीतियुक्तनीति से युक्त अकालपीङितअकाल से पीङित पददलितपद से दलित रससिक्तरस से सिक्त मदमत्तमद से मत्त हुआ श्रमसाध्यश्रम से साध्य ईश्वरप्रदत्तईश्वर द्वारा प्रदत्त नेत्रहीननेत्रों से हीन आचारकुशलआचार से कुशल शराहतशर से आहत मदान्धमद से अन्धा जलावृत्तजल से आवृत्त अश्रुपूर्णअश्रु से पूर्ण शोकाकुलशोक से आकुल मनगढ़ंतमन से गढ़ा हुआ धनरहितधन से रहित

सम्प्रदान तत्पुरुष

इसमें सम्प्रदान तत्पुरुष ’के लिए’ का लोप होता है

समस्त पद विग्रह रसोईघररसोई के लिए घर राहखर्चराह के लिए खर्च सभामंडपसभा के लिए मंडप डाकगाङीडाक के लिए गाङी गुरुदक्षिणागुरु के लिए दक्षिणा सभाभवनसभा के लिए भवन स्नानघरस्नान के लिए घर मार्गव्ययमार्ग के लिए व्यय विद्यालयविद्या के लिए आलय देशभक्तिदेश के लिए भक्ति यज्ञवेदीयज्ञ के लिए वेदी देवालयदेवता के लिए आलय रणभूमिरण के लिए भूमि मालगोदाममाल के लिए गोदाम न्यायालयन्याय के लिए आलय सत्याग्रहसत्य के लिए आग्रह

अपादान तत्पुरुष

इसमें अपादान तत्पुरुष ’से’ अलग होने के अर्थ में का लोप होता है

समस्त पद विग्रहदूरागतदूर से आगतरणविमुखरण से विमुखजातिभ्रष्टजाति से भ्रष्टदोषमुक्तदोष से मुक्तपदच्युतपद से च्युतधर्मविमुखधर्म से विमुखऋणमुक्तऋण से मुक्तभयभीतभय से भीतआशातीतआशा से अतीतपापमुक्तपाप से मुक्तजलरिक्तजल से रिक्तपथभ्रष्टपथ से भ्रष्टदेशनिकालादेश से निकालालोकोत्तरलोक से उत्तरबन्धनमुक्तबन्धन से मुक्त

सम्बन्ध तत्पुरुष

इसमें सम्बन्ध तत्पुरुष ’का, की, के’ का लोप होता है

समस्त पद विग्रह पराधीनपर (दूसरे) के अधीन नगरसेठनगर का सेठ राष्ट्रपतिराष्ट्र का पति कन्यादानकन्या का दान गोदानगो (गाय ) का दान हिमालयहिम का आलय भूदानभू का दान सेनाध्यक्षसेना का अध्यक्ष रामचरितराम का चरित स्वर्णपात्रस्वर्ण का पात्र राजदरबारराजा का दरबार देशवासीदेश का वासी राजमाताराजा की माता उल्कापातउल्का का पात दीपशिखादीप की शिखा अन्नदानअन्न का दान ऋषिकन्याऋषि की कन्या सभापतिसभा का पति गंगाजलगंगा का जल लोकनायकलोक का नायक स्नेहमग्नस्नेह में मग्न

अधिकरण तत्पुरुष

इसमें अधिकरण तत्पुरुष ’में, पे, पर’ का लोप होता है

समस्त पद विग्रह आपबीतीआप पर बीती विद्याप्रवीणविद्या में प्रवीण पुरुषसिंहपुरुषों में सिंह डिब्बाबन्दडिब्बा में बन्द घुङसवारघोङे पर सवार आत्मनिर्भरआत्म (स्वयं) पर निर्भर गृहप्रवेशगृह में प्रवेश कविराजकवियों में राजा नरोत्तमनरों में उत्तम फलासक्तफल में आसक्त ध्यानमग्नध्यान में मग्न वनवासवन में वास

       कर्मधारय समास किसे कहते है –  Karmadharaya samas kise kahate hain

इस समास में भी दूसरा पद (उत्तर पद) प्रधान होता है, किन्तु पहला पद (पूर्वपद) विशेषण तथा दूसरा पद विशेष्य (संज्ञा) होता है। दूसरे शब्दों में, जिस समास के दोनों पदों में विशेषण और विशेष्य का सम्बन्ध रहता है, उसे कर्मधारय समास(samas) कहते हैं। जिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य अथवा एक पद उपमान तथा दूसरा पद उपमेय हो तो कर्मधारय समास(Karmadharaya Samas) कहलाता है। विशेषण – विशेष्य : महापुरुष  – महान है जो पुरुष। महापुरुष शब्द में ‘महान’ विशेषण है और ‘विशेष्य’ पुरुष है।

कर्मधारय समास के उदाहरण – Karmadharaya Samas ke Udaharan

समस्त पद विग्रह श्वेताम्बरश्वेत है जो अम्बर मधुहासमधु सम है जो हास दुष्कर्मदूषित है जो कर्म सत्पुरुषसत् है जो पुरुष पुरुषरत्नपुरुष है जो रत्न के समान चरणकमलनीला है जो कमल के समान नीलकमलनीला है जो कमल नीलगायनीली है जो गाय रक्तकमलरक्त (लाल) है जो कमल महापुरुषमहान् है जो पुरुष खाद्यान्नखाद्य है जो अन्न लौहपुरुषलौह जैसा (शक्तिशाली) है जो पुरुष सज्जनसत् है जो जन पीताम्बरपीत है जो अम्बर महात्मामहान् है जो आत्मा चन्द्रमुखचन्द्रमा के समान है जो मुख महर्षिमहान् है जो ऋषि नीलाकाशनीला है जो आकाश

  द्विगु समास किसे कहते है – Dvigu samas kise kahate hain 

जिस समास का एक पद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा पूर्वपद प्रधान होता है, उसे द्विगु समास(Dvigu samas) कहते हैं। अर्थात जिस समास का पूर्व पद संख्यावाची विशेषण हो, उसे द्विगु समास(Dvigu samas) कहते हैं | इस समास में समूह या समाहार का बोध होता है

      द्विगु समास के उदाहरण – Dvigu samas ke udaharan

समस्त पद विग्रहत्रिलोकतीन लोकों का समूहचौराहाचार राहों का समूहसप्तर्षिसात ऋषियों का समूहपंचवटीपाँच वटों का समूहत्रिफलातीन फलों का समूहचौपाईचार पदों का समूहअष्टाध्यायीआठ अध्यायों का समूहपक्षद्वयदो पक्षों का समूहषडरसछह रसों का समूहचौमासाचार मासों का समूहनवरत्ननौ रत्नों का समूहसतसईसात सौ पद्यों का समूहचतुर्भुजचार भुजाओं का समूहसप्ताहसात दिनों का समूह

 द्वन्द्व समास किसे कहते है – Dvandva samas kise kahate hain

जिस समस्त पद में दोनों पद प्रधान हों तथा विग्रह करते समय एवं, तथा, और, आदि लगे, उसे द्वन्द्व समास(Dvandva samas) कहते है।अगर इसे आसानी  से समझने की कोशिश करें तो ये समझ सकते है कि इस समास में समस्त पद के मध्य योजक चिह्न रहता है। जिस शब्द के दोनों पद प्रधान हो, उसे द्वन्द्व समास(Dvandva samas) कहते है। द्वंद्व समास होने के लिए दोनों पदों का प्रधान होना जरुरी है एवं साथ में समास बनाने पर योजक चिन्ह लुप्त हो जाने चाहिए।

        द्वन्द्व समास के उदाहरण  – Dvandva samas ke udaharan

समस्त पद विग्रहभाई-बहनभाई और बहिनधनी-निर्धनधनी और निर्धनरात-दिनरात और दिनपूर्व-पश्चिमपूर्व और पश्चिमनर-नारीनर और नारीजन्म-मरणजन्म और मरणअन्न-जलअन्न और जलराधा-कृष्णराधा और कृष्णपेङ-पौधेपेङ और पौधेभला-बुराभला और बुरावेद-पुराणवेद और पुराणऊँच-नीचऊँच और नीचचल-अचलचल और अचलमाता-पितामाता और पितादेश-विदेशदेश और विदेशसुख-दुःखसुख और दुःखहार-जीतहार और जीतदाल-रोटीदाल और रोटीहानि-लाभहानि और लाभसीता-रामसीता और रामजल-थलजल और थलपाप-पुण्यपाप और पुण्यदूध-दहीदूध और दहीराज-रंकराजा और रंकछोटा-बङाछोटा और बङा

         बहुब्रीहि समास किसे कहते है – Bahuvrihi samas kise kahate hain

जिस समस्त पद में कोई पद प्रधान नहीं होता तथा जो अपने पदों से भिन्न किसी संज्ञा का विशेषण होता है,उसे बहुब्रीहि समास(Bahuvrihi Samas) कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो, ऐसे शब्दों का मेल,जिनमें दोनों पद प्रधान न हो अर्थात जिसमें प्रयुक्त शब्द स्वयं प्रधान न रहकर किसी तीसरे शब्द की ओर संकेत करता है या दोनों शब्द मिलकर एक विशेष संज्ञा/संज्ञा का विशेषण का अर्थ दें, तो उसे बहुब्रीहि समास(Bahuvrihi Samas) कहते हैं। ये ‘योगरूढ़’ शब्द होते हैं। 

बहुब्रीहि समास के उदाहरण – Bahuvrihi samas ke udaharan

समस्तपदविग्रह (संज्ञा का विशेषण )पीताम्बरपीत है अम्बर जिसका (कृष्ण)दशाननदश हैं आनन जिसका (रावण)चतुर्भुजचार हैं भुजाएँ जिसके (विष्णु)त्रिलोचनतीन है लोचन जिसके (शिव)शूलपाणिशूल है पाणि में जिसके वह (शिव)चतुराननचार आनन हैं जिसके वह (ब्रह्म)लम्बोदरलम्बा है उदर जिसका(गणेश)वीणापाणिवीणा है हाथ में जिसके (सरस्वती)चन्द्रशेखरचन्द्रमा है शिखर (शीश) पर जिसके (शिव)

 

समास के उदाहरण – Samas ke Udaharan

समस्त पदविग्रहसमास का नाममुक्तिप्राप्तमुक्ति को प्राप्तकर्म तत्पुरुषवनगमनवन को गमनकर्म तत्पुरुषसुखदायकसुख को देने वालाकर्म तत्पुरुषबाणाहतबाण से आहतकरण तत्पुरुषचिन्ताग्रस्तचिन्ता से ग्रस्तकरण तत्पुरुषभोजनालयभोजन के लिए आलयसम्प्रदान तत्पुरुषसेवामुक्तसेवा से मुक्तअपादान तत्पुरुषपाणिग्रहणपाणि का ग्रहणसम्बन्ध तत्पुरुषशोकमग्नशोक में मग्नअधिकरण तत्पुरुषशुभागमनशुभ है जो आगमन कर्मधारय समासकुदृष्टिकुत्सित है जो दृष्टिकर्मधारय समासपूर्वापरपूर्व और अपरद्वन्द्व समासपशु-पक्षीपशु और पक्षी द्वन्द्व समासपंचपात्रपाँच पात्रों का समूहद्विगु समासत्रिदोषतीन दोषों का समूहद्विगु समाससप्तसिन्धुसात सिन्धुओं का समूहद्विगु समासपतित-पावनपतितों को पावन करता हैबहुब्रीहि समास

              

49 प्रतिदिन शब्द कौन समास है ?`? - 49 pratidin shabd kaun samaas hai ?`?

समास के प्रश्न –  Samas ke Objective Question

समास व्याकरण

1. शरणागत शब्द उदाहरण है

(अ) द्वन्द्व समास
(ब) कर्मधारय समास
(स) द्विगु समास
(द) तत्पुरुष समास

Show Answer

Correct Answer: (द)

2. ’महासागर’ सामासिक शब्द का विग्रह है-

(अ) बङा सागर
(ब) महान् है जो सागर
(स) प्रशान्त महासागर
(द) सबसे बङा है जो सागर

Show Answer

Correct Answer: (ब)

3. ’परमाणु’ समस्त पद उदाहरण है-

(अ) अव्ययीभाव का
(ब) द्विगु का
(स) कर्मधारय का
(द) द्वन्द्व का

Show Answer

Correct Answer: (स)

4. ’दीर्घायु’ पद में समास(samas) है-

(अ) कर्मधारय
(ब) द्वन्द्व
(स) द्विगु
(द) तत्पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (अ)

5. ’लाख-दो लाख’ सामासिक पद में उचित समुच्चय बोधक शब्द होगा-

(अ) या
(ब) एवं
(स) आदि
(द) और

Show Answer

Correct Answer: (अ)

6. पदप्राप्त में समास है-

(अ) अव्ययी भाव
(ब) तत्पुरुष
(स) द्वन्द्व
(द) बहुव्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (ब)

7. ’धन-दौलत’ समस्त पद के विग्रह में समुच्चय बोधक शब्द आएगा-

(अ) या
(ब) आदि
(स) और
(द) अथवा

Show Answer

Correct Answer: (ब)

8. जिस समास के दोनों पद प्रधान हों-

(अ) द्विगु
(ब) द्वन्द्व
(स) बहुव्रीहि
(द) तत्पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (ब)

9. जिस समास का द्वितीय पद प्रधान नहीं होता है, वह है-

(अ) तत्पुरुष
(ब) कर्मधारय
(स) अव्ययीभाव
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (स)

10. जिस समास का प्रथम पद महत्त्वपूर्ण होता है-

(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) अव्ययीभाव
(द) कोई नहीं

Show Answer

Correct Answer: (स)

11. अन्य पद प्रधान होता है-

(अ) बहुव्रीहि में
(ब) कर्मधारय में
(स) तत्पुरुष में
(द) द्वन्द्व में

Show Answer

Correct Answer: (अ)

12. ’रघुपति’ शब्द उदाहरण है-

(अ) द्विगु
(ब) द्वन्द्व
(स) बहुव्रीहि
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (स)

13. ’पशुपति’ पद में समास है-

(अ) बहुव्रीहि
(ब) तत्पुरुष
(स) द्वन्द्व
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (अ)

14. ’एकदन्त’ पद का समास विग्रह है-

(अ) एक दाँत
(ब) एक है दाँत जिसका- गणेश
(स) एक दाँत का समूह
(द) एक जोङी दाँत

Show Answer

Correct Answer: (ब)

15. ’मनोज’ शब्द में समास होगा-

(अ) बहुव्रीहि
(ब) अव्ययीभाव
(स) द्वन्द्व
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (अ)

16. ’गुरुमुखी’ पद में समास होगा-

(अ) तत्पुरुष
(ब) बहुव्रीहि
(स) द्वन्द्व
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (ब)

17. ’वनवासी’ शब्द में समास है-

(अ) द्विगु
(ब) द्वन्द्व
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (स)

18. ’द्विगु’ सामासिक पद का विग्रह है-

(अ) दो पैरों वाला
(ब) दो गायों वाला
(स) दो गायों का समाहार
(द) दो गाय हैं जो

Show Answer

Correct Answer: (स)

19. ’भाई-बहिन’ शब्द में समास है-

(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) अव्ययीभाव

Show Answer

Correct Answer: (अ)

20. ’शताब्दी’ शब्द उदाहरण है-

(अ) द्विगु का
(ब) द्वन्द्व का
(स) कर्मधारय
(द) बहुव्रीहि का

Show Answer

Correct Answer: (अ)

21. ’नवरत्न’ शब्द में समास है-

(अ) तत्पुरुष
(ब) अव्ययीभाव
(स) द्विगु
(द) द्वन्द्व

Show Answer

Correct Answer: (स)

22. ’धीरे-धीरे’ समस्त पद में समास है-

(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) बहुव्रीहि
(द) अव्ययीभाव

Show Answer

Correct Answer: (द)

23. ’जो पूर्व में न हुआ हो’ विग्रह का समस्त पद होगा-

(अ) पूर्ववत
(ब) अभूतपूर्व
(स) पूर्वरूप
(द) पूर्वभूत

Show Answer

Correct Answer: (ब)

24. ’यथासमय’ शब्द में समास है-

(अ) अव्ययीभाव
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) द्वन्द्व

Show Answer

Correct Answer: (अ)

25. ’अधंकूप’ शब्द में समास(samas) है-

(अ) कर्मधारय
(ब) बहुव्रीहि
(स) अव्ययीभाव
(द) द्वन्द्व

Show Answer

Correct Answer: (अ)

समास के प्रश्न उत्तर – Samas ke Question Answer

26. ’निडर’ शब्द में समास है-

(अ) तत्पुरुष
(ब) अव्ययीभाव
(स) द्वन्द्व
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (ब)

27. ’कविपुंगव ’ का समास विग्रह है-

(अ) कवि में पुंगव (श्रेष्ठ)
(ब) कवि को पुंगव
(स) कवि द्वारा पुंगव
(द) कवि से पुंगव

Show Answer

Correct Answer: (अ)

28. ’नरेश’ शब्द का समास विग्रह होगा-

(अ) नरों में ईश
(ब) नरों का ईश
(स) नरों द्वारा ईश
(द) नरों से ईश

Show Answer

Correct Answer: (ब)

29. ’मतदाता’ शब्द में समास(samas) है-

(अ) अव्ययी भाव
(ब) द्वन्द्व
(स) द्विगु
(द) तत्पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (द)

30. निम्न में ’द्वन्द्व’ समास का शब्द है-

(अ) आज-कल
(ब) रातों-रात
(स) दिन-दिन
(द) वीर पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (अ)

31. ’पर्णकुटी’ शब्द में समास है-

(अ) तत्पुरुष
(ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय
(द) बहुव्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (अ)

32. निम्नलिखित में ’यथाविधि’ का सही समास कौनसा है?

(अ) अव्ययीभाव
(ब) तत्पुरुष
(स) कर्मधारय
(द) बहुव्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (अ)

33. ’रेलगाङी’ शब्द का सही समास विग्रह है-

(अ) रेल और गाङी
(ब) पटरी पर चलने वाली रेलगाङी
(स) रेल से चलने वाली गाङी
(द) रेल पर चलने वाली गाङी

Show Answer

Correct Answer: (द)

34. ’शाखामृग’ शब्द में समास है-

(अ) कर्मधारय
(ब) तत्पुरुष
(स) बहुव्रीहि
(द) द्वन्द्व

Show Answer

Correct Answer: (स)

35. निम्न में से किस शब्द में समास व सन्धि दोनों है?

(अ) यज्ञशाला
(ब) स्वधर्म
(स) जलोष्मा
(द) पंकज

Show Answer

Correct Answer: (स)

36. ’स्वर्णघट’ का विग्रह है-

(अ) स्वर्ण में घट
(ब) घट में स्वर्ण
(स) स्वर्ण का घट
(द) घट के लिए स्वर्ण

Show Answer

Correct Answer: (स)

37. अव्ययीभाव समास का उदाहरण है-

(अ) लव-कुश
(ब) भरपेट
(स) त्रिभुवन
(द) छत्रधारी

Show Answer

Correct Answer: (ब)

38. ’शताब्दी’ शब्द में समास है-

(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) कर्मधारय
(द) तत्पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (अ)

39. अधिकरण तत्पुरुष में -

(अ) पहला पद प्रधान होता है।
(ब) दूसरा पद प्रधान होता है।
(स) दोनों पद प्रधान होते हैं।
(द) प्रथम एवं तृतीय पद प्रधान होते हैं।

Show Answer

Correct Answer: (ब)

40. द्विगु समास का उदाहरण है-

(अ) राजा-रानी
(ब) पीताम्बर
(स) त्रिभुवन
(द) भूदेव

Show Answer

Correct Answer: (स)

41. जिस सामासिक पद में प्रथम पद अव्यय हो, परिणामस्वरूप पूर्ण पद अव्यय बन जाए उसमें समास होता है-

(अ) बहुव्रीहि
(ब) द्विगु
(स) अव्ययीभाव
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (स)

42. सम्प्रदाय तत्पुरुष का उदाहरण है-

(अ) राजकुमार
(ब) मनमोन
(स) चन्द्रमुखी
(द) यज्ञशाला

Show Answer

Correct Answer: (द)

43. ’दशमुख’ में कौन-सा समास है?

(अ) कर्मधारय
(ब) बहुब्रीहि
(स) तत्पुरुष
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (ब)

44. बहुब्रीहि समास का उदाहरण होगा-

(अ) सूरसागर
(ब) पंचानन
(स) दिनभर
(द) चैराहा

Show Answer

Correct Answer: (ब)

45. विशेषण और विशेष्य के योग से कौन-सा समास बनता है?

(अ) द्विगु
(ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय
(द) तत्पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (स)

46. राज-मार्ग का विग्रह होगा-

(अ) राजा का मार्ग
(ब) राजा और मार्ग
(स) राजा द्वारा निश्चित मार्ग
(द) राजा द्वार निर्मित मार्ग

Show Answer

Correct Answer: (अ)

47. किस समास के दोनों शब्दों के रामानाधिकरण होने पर कर्मधारय समास होता है?

(अ) तत्पुरुष
(ब) द्वन्द्व
(स) द्विगु
(द) बहुब्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (अ)

48. पुत्ररत्न का विग्रह होगा-

(अ) पुत्र का रत्न
(ब) पुत्र और रत्न
(स) पुत्र के लिए रत्न
(द) पुत्र रूप में रत्न

Show Answer

Correct Answer: (द)

49. द्विगु समास का उदाहरण कौन-सा है?

(अ) अन्वय
(ब) दिन-रात
(स) चतुरानन
(द) त्रिभुवन

Show Answer

Correct Answer: (द)

50. पूर्वपद विशेषण होता है-

(अ) तत्पुरुष समास में
(ब) बहुब्रीहि समास में
(स) कर्मधारय समास में
(द) द्विगु समास में

Show Answer

Correct Answer: (स)

समास के प्रश्न – Samas ke Question

51. निम्नांकित में कौन-सा पद अव्ययीभाव समास है?

(अ) गृहागत
(ब) आचारकुशल
(स) प्रतिदिन
(द) कुमारी

Show Answer

Correct Answer: (स)

52. निम्नलिखित में अव्ययीभाव-समास का उदाहरण है-

(अ) दिनकर
(ब) दिन-दिन
(स) शुभदिन
(द) दिनांत

Show Answer

Correct Answer: (ब)

53. ’लम्बोदर’ में कौन-सा समास है?

(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) बहुब्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (स)

54. निम्नलिखित में कर्मधारय समास का उदाहरण होगा-

(अ) पंच-पल्लव
(ब) श्वेताम्बर
(स) लम्बोदर
(द) दिनभर।

Show Answer

Correct Answer: (ब)

55. निम्नलिखित में तत्पुरुष समास का उदाहरण होगा-

(अ) कापुरुष
(ब) उच्चाशय
(स) राजभवन
(द) चक्रपाणि

Show Answer

Correct Answer: (स)

56. द्वन्द्व समास का उदाहरण होगा-

(अ) नर-नारी
(ब) राजकुमार
(स) नीलकमल
(द) नरभक्षी

Show Answer

Correct Answer: (अ)

57. ’परमेश्वर’ में कौन-सा समास है?

(अ) द्विगु
(ब) कर्मधारय
(स) तत्पुरुष
(द) अव्ययीभाव

Show Answer

Correct Answer: (ब)

58. द्विगु समास का उदाहरण होगा-

(अ) सूरसागर
(ब) षट्कोण
(स) कुपुत्र
(द) प्रतिवर्ष

Show Answer

Correct Answer: (ब)

59. ’गोशाला’ में कौन-सा समास है?

(अ) तत्पुरुष
(ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (अ)

60. अन्य पद प्रधान होता है-

(अ) अव्ययीभाव समास में
(ब) कर्मधारय समास में
(स) तत्पुरुष समास में
(द) बहुब्रीहि समास में

Show Answer

Correct Answer: (द)

61. ’विद्यार्थी’ में कौन-सा समास है?

(अ) तत्पुरुष
(ब) कर्मधारय
(स) बहुब्रीहि
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (ब)

62. विद्यामंदिर का विग्रह होगा-

(अ) विद्या का मंदिर
(ब) विद्या के लिए मंदिर
(स) विद्या और मंदिर
(द) विद्या के समान मंदिर

Show Answer

Correct Answer: (ब)

63. ’साग-पात’ में कौन-सा समास है?

(अ) अव्ययीभाव
(ब) द्विगु
(स) कर्मधारय
(द) द्वन्द्व

Show Answer

Correct Answer: (द)

64. दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को क्या कहते हैं?

(अ) संधि
(ब) समास
(स) अव्यय
(द) छंद

Show Answer

Correct Answer: (ब)

65. ’चतुर्भुज’ में कौन-सा समास है?

(अ) द्वन्द्व
(ब) बहुब्रीहि
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (ब)

66. अव्ययीभाव समास का एक उदाहरण ’यथाशक्ति’ का सही विग्रह क्या होगा?

(अ) जैसी-शक्ति
(ब) जितनी शक्ति
(स) शक्ति के अनुसार
(द) यथा जो शक्ति

Show Answer

Correct Answer: (स)

67. ’वनवास’ में कौन-सा समास है?

(अ) तत्पुरुष
(ब) कर्मधारय
(स) द्वन्द्व
(द) बहुब्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (अ)

68. जिस समास में उत्तर-पद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व-पद तथा उत्तर-पद में विशेषण-विशेष्य का संबंध भी होता है, उसे कौनसा समास कहते हैं?

(अ) बहुब्रीहि
(ब) कर्मधारय
(स) तत्पुरुष
(द) द्वन्द्व

Show Answer

Correct Answer: (ब)

69. ’पीताम्बर’ में कौनसा समास है?

(अ) बहुब्रीहि
(ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (अ)

समास के क्वेश्चन – Samas ke Question in Hindi

70. निम्नलिखित में से कर्मधारय समास किसमें है?

(अ) चक्रपाणि
(ब) चतुर्युगम्
(स) नीलोत्पलम्
(द) माता-पिता

Show Answer

Correct Answer: (स)

71. ’आजन्म’ शब्द.........का उदाहरण है-

(अ) अव्ययीभाव
(ब) तत्पुरुष
(स) द्वन्द्व
(द) द्विगु

Show Answer

Correct Answer: (अ)

72. ’जितेन्द्रिय’ में कौन-सा समास है?

(अ) द्वन्द्व
(ब) बहुब्रीहि
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (ब)

73. ’गगनचुम्बी’ में कौन-सा समास है?

(अ) बहुब्रीहि
(ब) अव्ययीभाव
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (स)

74. ’देशांतर’ में कौन-सा समास है?

(अ) बहुब्रीहि
(ब) द्विगु
(स) द्वन्द्व
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (स)

75. ’त्रिफला’ में कौन-सा समास है?

(अ) अव्ययीभाव
(ब) द्वन्द्व
(स) द्विगु
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: ((स)

76. ’मुख-दर्शन’ में कौन-सा समास है?

(अ) द्विगु
(ब) तत्पुरुष
(स) द्वन्द्व
(द) बहुब्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (ब)

77. ’चक्रपाणि’ में कौन-सा समास है?

(अ) अव्ययीभाव
(ब) बहुब्रीहि
(स) कर्मधारय
(द) तत्पुरुष

Show Answer

Correct Answer: (ब)

78. ’निशाचर’ में कौन-सा समास है?

(अ) अव्ययीभाव
(ब) कर्मधारय
(स) तत्पुरुष
(द) बहुब्रीहि

Show Answer

Correct Answer: (स)

79. ’पाप-पुण्य’ में कौन-सा समास है?

(अ) द्विगु
(ब) द्वन्द्व
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (ब)

80. ’सतसई’ में समास है -

(अ) द्विगु
(ब) द्वन्द्व
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय

Show Answer

Correct Answer: (अ)

निम्न प्रश्नों का उत्तर नीचे कमेंट बॉक्स में देवें ताकि आप अपना मूल्यांकन कर सकें- 

  1. धीरे-धीरे में कौन सा समास है (dheere dheere me kaun sa samas hai) ?
  2. त्रिफला शब्द में कौन सा समास है( triphala shabd kaun sa samas hai) ?
  3. अनुदार शब्द में समास है (anudar shabd mein samas hai) ?
  4. नवरत्न शब्द में कौनसा समास है (navratan shabd kaun sa samas hai) ?
  5. रसोईघर में कौनसा समास है (rasoi ghar kaun sa samas hai) ?
  6. पाठशाला शब्द में कौन सा समास है ?
  7. समास के कितने प्रकार होते है – Samas kitne prakar ke hote hain ?
  8. चक्रपाणि में कौनसा समास है – Chakrapani kaun sa samas hai
  9. चौराहा में कौनसा समास है – Chauraha mein kaun sa samas hai ?
  10. कमलनयन में कौनसा समास है – Kamalnayan kaun sa samas hai ?
  11. लम्बोदर में कौनसा समास है – Lambodar kaun sa samas hai ?
  12. पीताम्बर में कौनसा समास है  – Pitambar mein kaun sa samas hai ?
  13. माता -पिता में कोनसा समास है – Mata pita mein kaun sa samas hai ?
  14. पंचवटी में कौनसा समास है – Panchvati mein kaun sa samas hai ?

समास के मूल्यांकन प्रश्न 

  1. शाखामृग का समास विग्रह करें
  2. यथासमय का समास विग्रह करें
  3. दीर्घायु में कौन सा समास है ?
  4. नरभक्षी में कौन सा समास है ?
  5. एकदंत का समास विग्रह होगा ?
  6. समास के कितने भेद होते है  – samas ke kitne bhed hote hain ?
  7. गजानन में कौनसा समास है  – Gajanan kaun sa samas hai ?
  8. समास के कितने प्रकार होते है (samas ke kitne prakar hote hai) ?
  9.  प्रतिदिन में कौनसा समास है – Pratidin mein kaun sa samas hai ?
  10. समास विग्रह क्या होता है  – samas vigrah kya hota hain ?
  11. नीलकमल में कौनसा समास है – Nilkamal mein kaun sa samas hai ?

आज का आर्टिकल Kvs exam,Reet Exam,Pgt exam,Tgt exam,Ctet Exam,Htet Exam ,Gset exam,class 10,class 12,b.a.exam,Patwari exam,Constable exam,SSc Exam,Bank Exam सभी एग्जाम के लिए उपयोगी है

प्रतिदिन शब्द का कौन सा समास है?

'प्रतिदिन' में अव्ययी भाव समास है। 'प्रतिदिन' अर्थात हर दिन। इसमें 'प्रति' शब्द अव्यय है और 'दिन' शब्द संज्ञा है। अत: यहाँ अव्ययीभाव समास होगा

29 में कौन सा समास है?

29 (उन्तीस) एक संख्या है और यह संख्या का बोध कराता है इसके लिए 29 में द्विगु समास है।

61 में कौन सा समास है?

61 में द्वंद्व समास - Answers of Question.

20 में कौन सा समास है?

1-10, और 10,20,30,40,50,60,70,80,90,100,1000,100000 आदि एकल संख्यावाची व 9 से निर्मित शब्दों में कोई समास नहीं होता।