2022 में धनु राशि का क्या हाल है? - 2022 mein dhanu raashi ka kya haal hai?

नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है धनु राशि...

साल 2022 की शुरुआत आर्थिक जीवन में आपको शानदार मुनाफ़ा देगी। छात्रों को भी शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो जीवन में सकारामकता आएगी। हालांकि इसी दौरान मंगल का लग्न भाव में विराजमान होना कई प्रकार की मानसिक चिंता और तनाव भी दे सकता है।

तनाव आपको पारिवारिक जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण मिले। रोमांस के मामले में साथी के साथ आपका विवाद होने के योग बनेंगे। जनवरी में ग्रहों की स्थिति के कारण आपकी वाणी में कड़वाहट साफ़ देखी जाएगी, जिससे आप न चाहते हुए भी साथी को कुछ ऐसा कह सकते हैं, जिससे उनका दिल दुखे। इसलिए आपको इस साल अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने और साथी या प्रेमी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचना होगा।

अप्रैल से जून के बीच गुरु का मीन में गोचर परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने का कार्य करेगा। जुलाई 2022 में बुध का अपने ही भाव में गोचर होगा, जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन का आप खुलकर आनंद ले सकेंगे। फरवरी से लेकर अप्रैल के तक जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जहां आपको एक दूसरे के करीब आने के कई अवसर प्राप्त होंगे। तीसरे व्यक्ति को आपके रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें। अन्यथा गलतफहमी की आशंका बढ़ जाएगी।

वहीं साल के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे अधिक रंगीन रहने वाले हैं। आपके कार्यक्षेत्र के लिए नवंबर 2022 की अवधि विशेष अनुकूल रहने वाली है। क्योंकि इस समय आप अपने जीवन में रोजगार के नए स्रोत पाने में सफल रहेंगे।


इस वर्ष धन, धान्य, संपदा, खुशियां सब आपके आसपास बनी रहेगी। शानदार और अनुकूल फल मिलेंगे। मंगल ग्रह जब धनु राशि में गोचर करेगा तब आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और समझदारी से फैसले लें। अपने छोटे-भाई बहनों की आर्थिक मदद करने से आपके ग्रह शुभ और शक्तिशाली होंगे।

बृहस्पति मीन में गोचर करेंगे तब फिर आपके धन के सितारे चमकदार होंगे। अलग-अलग माध्यमों से धन आने के शुभ संयोग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। मानसिक तनाव से भी बचें। सितंबर में ग्रहों की चाल अचानक आर्थिक लाभ होने के संकेत दे रही है। नवंबर और दिसंबर में थोड़ा सतर्क रहें। जमीन जायदाद से लाभ मिलेगा। इस साल आप घर और वाहन का सपना पूरा करने जा रहे हैं।

धार्मिक स्थलों पर गुप्त दान करते रहें यह आपके लिए शुभ होगा। छोटे बच्चों को स्टेशनरी दिलवाएं या फिर किसी गरीब कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग करें। इस साल खूब धन आ रहा है उसे नेकी के काम में जरूर लगाएं। आपका रूका पैसा भी सितंबर में खुद सामने से आएगा। कुल मिलाकर यह साल धन के लिहाज से बेहतरीन बनता दिखाई दे रहा है।


धनु राशिफल 2022  (Sagittarius Horoscope Predictions 2022)
आपकी राशि का प्रतीक निशान एक योद्धा होता है। आपकी जीवनशैली एक योद्धा की तरह होती हैं। आप चुस्त और लम्बे कद के स्वामी होते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती है और आप सामान्य रूप से प्रसन्न रहते हैं। साथ ही आप स्पष्ट वक्ता, सत्य के आग्रही, मिलनसार, निडर, वफादार और जिज्ञासु रहते हैं। सत्य और ज्ञान की खोज आपकी प्रकृति है। नेतृत्व का कौशल रखते हैं। मौज मस्ती के शौकीन होते है और जहां जाते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। अपने कौशल और स्वभाव से आपको दूसरों पर अधिकार जताना काफी अच्छा लगता है।

करियर 
इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको भरपूर सहयोग करते दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने करीबियों से करियर में प्रगति करने तथा लगातार आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आपकी तरक्की होगी तथा धन लाभ होगा। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं, खास करके यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर माह में आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

पारिवारिक जीवन
धनु राशि वालों को पारिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही परिवार के जिम्मेदार व्यक्ति होने के कारण आपको सभी लोगों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ हर मोड़ पर खड़े रहना चाहिए। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव होगा। पारिवारिक जीवन के लिए एक अच्छा वर्ष साबित होने की संभावना है और आप इस वर्ष प्रेरक अनुभवों से गुजर सकते हैं जो आपको चीजों को एक बहुत ही नए दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकता है।

आर्थिक स्थिति 
धनु जातकों के आर्थिक जीवन में यह वर्ष कई परिवर्तन लेकर आने वाला है। वर्ष का प्रारंभ कुछ परेशानी से भरा रहेगा। लेकिन अप्रैल से अक्टूबर तक का समय बेहद शुभ साबित होगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।

परीक्षा-प्रतियोगिता
शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को भरपूर सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको अपने मेहनत का विशेष फल मिलेगा क्योंकि वर्ष के प्रारंभ में राहु आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान होने पर आपको आपकी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता देगा यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए अप्रैल से जून के मध्य और फिर सितंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है।

स्वास्थ्य
इस वर्ष स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने का अनुमान है। आपका स्वास्थ पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा हालांकि शनिदेव बीच-बीच में आपकी परीक्षा लेते हुए आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। आपको बुखार फोड़े फुंसियां जुखाम खांसी जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं किंतु स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें क्योंकि राहु आपके पांचवें भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहे या आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
उपाय
वर्ष के शुरूआत भगवान विष्णु को पीले पुष्पों की माला पहनाकर करें और हर गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहें। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें।

धनु राशि की परेशानी कब खत्म होगी?

लेकिन 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री अवस्था में फिर से मकर राशि में प्रवेश कर गए थे। जिसके कारण धनु राशि फिर से साढ़ेसाती की चपेट में आ गई थी। अब शनिदेव 17 जनवरी 2023 को फिर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 17 जनवरी 2023 को धनु राशि से पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

धनु राशि का अच्छे समय कब आएगा 2022?

धनु राशि 2022 पारिवारिक जीवन 13 अप्रैल के बाद जब गुरु राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय आप बिता सकते हैं। अप्रैल के बाद घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है।

धनु राशि 2022 में क्या होगा?

इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको भरपूर सहयोग करते दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने करीबियों से करियर में प्रगति करने तथा लगातार आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आपकी तरक्की होगी तथा धन लाभ होगा

धनु राशि की भविष्यवाणी क्या है?

धनु राशि वाले लोग आदर्शवादी, शां‍तचित, निडर, मौजी, खुले स्‍वभाव एवं अभिलाषी होते हैं। ये लोग एक खिलाड़ी की तरह काम करते हैं, बुद्धिमान एवं महत्‍वकांक्षी होते हैं। साथ ही वे हर बात जानने को लालायित रहते हैं। प्रकृति के प्रति प्रेम भरा रहता है।