15 अगस्त को कितने देशों ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया? - 15 agast ko kitane deshon ne apana svatantrata divas manaaya?

ZeeSalaam Independence Day: भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन मनाता है. क्योंकि 15 अगस्त 1947 को ही भारत ब्रिटिश हुक़ूमत से आज़ाद हुआ था. ये भारतीय इतिहास का सबसे अहम दिन माना जाता है. भारत ने अपनी आज़ादी पाने के लिए करीब 200 साल तक जद्दोजहद कि थी. भारत की आज़ादी के लिए बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी. जिसके बाद हमें एक लंबे अरसे के बाद ब्रिटिश हुक़ूमत से आज़ादी मिली थी. आज़ाद भारत इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाने जा रहा है. जिसके लिए देश भर में 'हर घर तिरंगा' की मुहिम भी चलाई जा रही है. ग़ौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही दिन आज़ादी मिली थी लेकिन फिर भी पड़ोसी देश पाकिस्तान एक दिन पहले यानि 14 अगस्त के दिन मनाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ-साथ कई ऐसे देश है जो अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाते हैं. आइए आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में जानकारी देते हैं. 

15 अगस्त को इन देशों में मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

यह भी पढ़ें: एक ही दिन मिली आज़ादी फिर भी पाकिस्तान क्यों एक दिन पहले मनाता है स्वतंत्रता दिवस

दक्षिण कोरिया व उत्तर कोरिया

कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आज़ादी मिली थी. इस दिन का जश्न दक्षिण और उत्तर कोरिया दोनों देश पब्लिक हॉलिडे के रूप में मनाते हैं. स्वतंत्र कोरियाई सरकारें तीन साल बाद 1948 में बनाई गईं थी । 

बहरीन
बहरीन को भी 15 अगस्त 1971 में ब्रिटेन से आज़ादी मिली थी. 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश क़ाबिज़ से पहले बहरीन पर अरब और पुर्तगाल समेत कई इदारों की हुकूमत थी ।

कांगो 
कांगो को 15 अगस्त 1960 में फ्रांस से ठीक 80 सालों बाद आज़ादी मिली थी. इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रूप में भी मनाया जाता है. यह 1969 से 1992 तक एक मार्क्सवादी-लेनिनवादी राज्य था।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की स्टोरी पर उर्वशी का जवाब 'छोटू भैया...मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम...'

लिकटेंस्टीन
दुनिया के सबसे छोटा राष्ट्र लिकटेंस्टीन को 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आज़ादी मिली थी. लिकटेंस्टीन में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए मैदानों में लोग इकट्ठा होते हैं, जिसके बाद राजकुमार के महल में खानपान की सुविधा होती है, इस दिन जनता को शाही परिवार के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलता है।

Watch Zee Salaam Live TV

15 अगस्त को कितने देशों ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया? - 15 agast ko kitane deshon ne apana svatantrata divas manaaya?

5 देशों को आजादी  |  तस्वीर साभार: People

मुख्य बातें

  • 15 अगस्त 2022 को पूरे हो रहे भारत की आजादी के 75 साल

  • 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजाद हुआ था देश

  • भारत के अलावा 5 अन्य देश भी 15 अगस्त को हुए थे आजाद

Independence Day 2022: आज यानी 15 अगस्त, 2022 को भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त, 1947 को देख अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस सुनहरे दिन को 75 वर्ष बीतने पर देश में आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया जा रहा है। देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चल रहा है। आपको बता दें कि 15 अगस्त को न सिर्फ भारत बल्कि 5 अन्य देश भी हैं, जिनको आज ही के दिन आजादी नसीब हुई थी। 

आपको बता दें कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्‍तान अपनी आजादी 14 अगस्‍त को मनाता है। लेकिन हम आपको उन 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 15 अगस्‍त को ही आजादी मिली थी। यह तो सभी जानते हैं कि आजादी कितनी जरूरी होती है। हर देश के लिए यह बेहद स्वर्णिम पल होता है। इस आजादी के लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान कुर्बान की है, तब जाकर हमें यह आजादी नसीब हुई है। तो चलिए उन देशों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए आज का दिन गौरव का दिन है।

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार है। यह देश 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजाद हुआ था। हालांकि, यहां साल 1940 से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने 15 अगस्त 1945 को जापान से आजादी हासिल की थी। सोवियत संघ और यूएस की सेना ने उत्तर कोरिया को जापान के कब्जे से मुक्त करवाया था। यहां 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया की तरह दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त 1945 को ही जापान से आजाद हुआ था। दक्षिण कोरिया में भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

कॉन्गो

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित देश कॉन्गो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस के शासन से आजाद हुआ था। इसके बाद रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। फ्रांस का कॉन्गो पर साल 1880 से ही कब्जा था। इसे साल 1903 के बाद 'मिडिल कॉन्गो' कहा जाने लगा था।

बहरीन

बहरीन एक खाड़ी देश है, जो कभी ब्रिटिश उपनिवेशवाद का हिस्‍सा हुआ करता था। हालांकि, साल 1971 में 15 अगस्त को वह सुनहरा दिन आया जब बहरीन को आजादी मिली। 15 अगस्त को बहरीन और इंग्लैंड के बीच एक संधि हुई। इसके बाद बहरीन आजाद देश हो गया। हालांकि, बहरीन अपना नेशनल हॉलीडे 16 दिसंबर को मनाता है, क्योंकि इसी दिन इसा बिन सलमान अल खलीफा बहरीन की गद्दी पर काबिज हुए थे।

15 अगस्त कितने देशों में मनाया जाता है?

Independence Day 2022 भारत में 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का जश्न मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ साथ दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया कांगो बहरीन और लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त को ही अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं। नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क।

15 अगस्त 1947 को कितने देश आजाद हुए?

देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th independence day) का जश्न मना रहा है. हाथों में तिरंगा और जुबां पर जय हिंद के नारे लिए आज हर हिंदुस्तानी उस रात के बारे में जानना चाहता है जब हमारे पूर्वजों ने पहली बार एक आजाद मुल्क में सांस ली होगी. कैसी रही होगी 14-15 अगस्त 1947 की रात.

15 अगस्त 1947 को कौन कौन सा देश आजाद हुआ था?

इस बारे में कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है कि पाकिस्तान को एक दिन पहले आजादी क्यों मिली. एक वजह यह बताई जाती है कि 14 अगस्त 1947 को रमजान के पवित्र महीने का आखरी जुमा था, इसलिए मोहम्मद अली जिन्ना ने यह दिन चुना.

भारत के साथ कितने देश आजाद हुए थे?

भारत के साथ ही साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त को आजादी हासिल की थी. 1. साउथ कोरिया- भारत के अलावा दक्षिण कोरिया भी इस दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. पहले इस देश पर जापान का कब्जा था, मगर 15 अगस्त 1945 को यह देश आजाद हुआ.