13 अप्रैल को क्या हुआ था? - 13 aprail ko kya hua tha?

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 13 अप्रैल वर्ष का 103 वाँ (लीप वर्ष में यह 104 वाँ) दिन है। साल में अभी और 262 दिन शेष हैं।

13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1919 - जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए। पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन; बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।

1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।

2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।

2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।

2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

2008 - उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया। चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।

2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।

2018 - 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।

13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1975 - ऋतु करीधल - भारत की महिला वैज्ञानिक हैं।

1956 - सुनील अरोड़ा - भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।

1895 - वी. आर. खानोलकर - भारतीय रोग विज्ञानी थे।

1813 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1881 - हैरी ग्राहम हैग - भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।

1898 - चन्दूलाल शाह - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।

1940 - नजमा हेपतुल्ला - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।

1925 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार

13 अप्रैल को हुए निधन

2021 - बलबीर सिंह जूनियर - भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी थे।

1963 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

1973 - बलराज साहनी - फ़िल्म अभिनेता।

1982 - बी. पी. मंडल - भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

रेल सप्ताह

जलियांवाला बाग हत्याकांड स्मृति दिवस

खालसा पंथ स्थापना दिवस

13 अप्रैल को क्या मनाया जाता है?

एक अन्य घटना की बात करें तो खालसा पंथ की नींव भी 13 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना (Khalsa Panth Foundation) की थी। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इसी दिन फसल पकने की खुशी में बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

13 अप्रैल 1919 ई0 को कौन सी घटना घटी थी?

Jallianwala Bagh Massacre: 13 अप्रैल 1919 का दिन जो हर भारतीय को सदियों के लिए दे गया गहरा जख्म Jallianwala Bagh Massacre स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुई जलियांवाला बाग की घटना अंग्रेजों का क्रूरतम अपराध था।

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में क्या हुआ?

बैसाखी के दिन 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक सभा रखी गई, जिसमें कुछ नेता भाषण देने वाले थे। शहर में कर्फ्यू लगा हुआ था, फिर भी इसमें सैंकड़ों लोग ऐसे भी थे, जो बैसाखी के मौके पर परिवार के साथ मेला देखने और शहर घूमने आए थे और सभा की खबर सुन कर वहां जा पहुंचे थे।

जलियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोग मारे गए थे?

इस घटना में हजारों भारतीयों पर ब्रिटिश सैनिकों ने फायरिंग की थी, इसमें आदमी, औरत और बच्चे सब मारे गए थे. बता दें कि अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में 484 शहीदों की सूची है, जबकि जलियांवाला बाग में कुल 388 शहीदों की सूची है. वहीं अनाधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 1000 से ज्यादा थी.