1 बीघा स्क्वायर फीट

बीघा को वर्ग फुट में कैसे बदलें (Bigha To Square Feet): भारत में कृषि या खेती-किसानी बड़े पैमाने पर होती है और अधिकतर आबादी कृषि पर ही निर्भर है। हालांकि, कई बार किसानों को अपने खेत या ज़मीन को मापने में समस्या होती है, क्योंकि हमारे देश में ज़मीन को मापने के लिए राज्यों के अनुसार अलग-अलग पैमानों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, माप के ऐसे पैमानों का इस्तेमाल कृषि तक ही सीमित नहीं है। कई बार इन पैमानों का इस्तेमाल प्लॉट या कोई ज़मीन खरीदते समय शहरी इलाकों में भी किया जाता है। आज हम बीघा की बात करेंगे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ज़मीन को मापने के लिए किया जाता है।  

इस ब्लॉग में हमने बताया है कि भारत के विभिन्न राज्यों में 1 बीघा कितने वर्ग फुट (Bigha To Square Feet), एकड़ तथा हेक्टेयर के बराबर होता है। ज़मीन को मापने के लिए बीघा का उपयोग मुख्यतः भारत के ग्रामीण इलाकों में किया जाता था। पहले भारत के विभिन्न हिस्सों में बीघा माप की प्रमुख इकाई थी, लेकिन बीघा को वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) में बदलने का मान पूरे देश में अलग-अलग था। स्वतंत्रता से पहले ऐसा माना जाता था कि, 1 बीघा ज़मीन का वह हिस्सा है, जिसमें खेती के लिए दो हल की आवश्यकता होती हो। 

1 बीघा लगभग 27,000 वर्ग फुट के बराबर होता है। बीघा ज़मीन को मापने की एक लोकप्रिय इकाई है, जिसकी वजह से कभी-कभी आमतौर पर हेक्टेयर से बीघा (Hectare to Bigha), बीघा से एकड़ (Bigha to Acre), एकड़ से बीघा (Acre to Bigha) और बीघा से वर्ग फुट (Bigha to Square Feet) बदलने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसा माना जाता है कि बीघा संस्कृत शब्द 'विग्रह (Vigraha)' का विकृत रूप है।

बीघा को वर्ग फुट, एकड़, हेक्टेयर में कैसे बदलें? 

उत्तर प्रदेश में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

27,000 वर्गफुट

उत्तर प्रदेश में 1 बीघा में एकड़ 

0.625 एकड़

उत्तर प्रदेश में 1 बीघा में हेक्टेयर 

0.25 हेक्टेयर

बिहार में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

27,220 वर्ग फुट

बिहार में 1 बीघा में एकड़ 

3.025 एकड़

बिहार में 1 बीघा में हेक्टेयर

0.01264 हेक्टेयर

हरियाणा में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

27,225 वर्ग फुट

हरियाणा में 1 बीघा में एकड़ 

0.25 एकड़

हरियाणा में 1 बीघा में हेक्टेयर

0.10117 हेक्टेयर

पंजाब में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet)

9,070 वर्ग फुट

पंजाब में 1 बीघा में एकड़ 

0.25 एकड़

पंजाब में 1 बीघा में हेक्टेयर 

0.10117 हेक्टेयर

एमपी में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

12,000 वर्गफुट

मप्र में 1 बीघा में एकड़ 

0.27 एकड़

एमपी में 1 बीघा में हेक्टेयर 

0.2529 हेक्टेयर

असम में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

14,400 वर्ग फुट

असम में 1 बीघा में एकड़ 

0.3306 एकड़

असम में 1 बीघा में हेक्टेयर 

0.13 हेक्टेयर

पश्चिम बंगाल में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

14,348.29 वर्ग फुट

पश्चिम बंगाल में 1 बीघा में एकड़

0.33 एकड़

पश्चिम बंगाल में 1 बीघा में हेक्टेयर

0.133 हेक्टेयर

गुजरात में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

17,427 वर्ग फुट

गुजरात में 1 बीघा में एकड़ 

0.4 एकड़

गुजरात में 1 बीघा में हेक्टेयर 

0.16 हेक्टेयर

हिमाचल प्रदेश में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

8,712 वर्ग फुट

हिमाचल प्रदेश में 1 बीघा में एकड़ 

0.2 एकड़

हिमाचल प्रदेश में 1 बीघा में हेक्टेयर 

0.08090 हेक्टेयर

झारखंड में 1 बीघा में वर्ग फुट 

27,211 वर्गफुट

झारखंड में 1 बीघा में एकड़ 

3.02 एकड़

झारखंड में 1 बीघा में हेक्टेयर

0.25 हेक्टेयर

उत्तराखंड में 1 बीघा में वर्ग फुट (Bigha To Square Feet) 

6,804 वर्ग फुट

उत्तराखंड में 1 बीघा में एकड़ 

0.2 एकड़

उत्तराखंड में 1 बीघा में हेक्टेयर में

1.52 हेक्टेयर

राजस्थान में 1 बीघा में वर्ग फ़ुट

1 पक्का बीघा = 27,225

1 कच्चा बीघा = 17,424

राजस्थान में 1 बीघा में एकड़ 

1 पक्का बीघा = 0.625

1 कच्चा बीघा = 0.4

राजस्थान में 1 बीघा में हेक्टेयर

1 पक्का बीघा = 0.25

1 कच्चा बीघा = 0.1618

राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में, पक्का बीघा (Pucca Bigha) और कच्चा बीघा (Kucha Bigha) का इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे बीघा का उपयोग आम तौर पर किसी प्रॉपर्टी के मालिक द्वारा अपने घर को किराए पर देने के दौरान किया जाता था, जबकि पक्के या पक्का बीघा (Pakka Bigha) का इस्तेमाल तुलनात्मक रूप किसी बड़े क्षेत्रफल हेतु किया जाता था।

बीघा को वर्ग गज, वर्ग मीटर, बिस्वा, और अन्य इकाइयों में बदलना 

1 बीघा

2,990 वर्ग गज

1 बीघा

2,500 वर्ग मीटर

1 बीघा

0.46 मरला

1 बीघा

4.94 कनाल

1 बीघा

0.01 बिस्वा

1 बीघा

1.04 ग्राउंड

1 बीघा

34.73 आंकड़म् (Aankadam)

1 बीघा

37.38 कोट्टाही

1 बीघा

2.30 गुंथा

1 बीघा

0.23 रूड

1 बीघा

61.78 सेंट

1 बीघा

5.56 चाटक

ज़मीन को मापने की दो लोकप्रिय इकाइयाँ बीघा और एकड़ हैं। वास्तव में, बीघा से एकड़ (Bigha to Acre) और एकड़ से बीघा (Acre to Bigha) का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। तो, चलिए बीघा और एकड़ के बीच क्या अंतर होता है, समझते हैं - 

बीघा

एकड़

बीघा ज़मीन को मापने की एक स्थानीय इकाई है

एकड़ ज़मीन को मापने की एक अमेरिका की विशेष और इम्पीरियल यूनिट दोनों है

बीघा मुख्यतः भारत, बांग्लादेश और नेपाल में उपयोग किया जाता है

एकड़ आमतौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, श्रीलंका और कॉमनवेल्थ देशों में उपयोग किया जाता है

देश के विभिन्न हिस्सों में बीघा का मान अलग-अलग है

1 एकड़ का मान दुनिया भर में मानकीकृत है

1 बीघा = 0.619 एकड़

1 एकड़ = 1.61 बीघा

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

पड़ोसी देशों में बीघा का उपयोग

भारत के अलावा, बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में भी बीघा का उपयोग किया जाता है।

अगर हम अपने उत्तर में स्थित नेपाल की बात करें, तो यहाँ ज़मीन को मापने के लिए रोपानी (Ropani) और बीघा का अधिक उपयोग किया जाता है। बीघा का उपयोग अन्य प्रसिद्ध माप की प्रणालियों के साथ-साथ होता है। नेपाल में जहां 1 बीघा 1.61 एकड़ के बराबर होता है, तो वहीं 1 बीघा में 13.31 रोपानी होते हैं। 

बांग्लादेश में, कठ्ठा और बीघा दोनों ज़मीन को मापने की लोकप्रिय इकाइयाँ हैं। मोटे तौर पर, बांग्लादेश में 3 एकड़ 1 बीघा के बराबर होता है।

बांग्लादेश और नेपाल के अलावा, फिजी में भी बीघा प्रचलित है। ऐसा इस वजह से हो सकता है कि सदियों पहले बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग फिजी में बस गए थे। फिजी में 1 बीघा 1 एकड़ ज़मीन के बराबर होता है। 

क्षेत्रफल कैलकुलेटर

चूंकि ज़मीन को मापने के लिए कई इकाइयाँ मौजूद हैं, इसलिए कभी-कभी एक इकाइयों को दूसरी में बदलने हेतु क्षेत्रफल कनवर्टर (Area Converter) की आवश्यकता होती है। सिविल इंजीनियर्स, ठेकेदार, प्रॉपर्टी के मालिकों, खरीदारों तथा विक्रेताओं को हेक्टेयर से बीघा, बीघा से एकड़, एकड़ से बीघा, और बीघा से वर्ग फुट (Bigha To Square Feet), में बदलने के लिए कैलकुलेटर की जरुरत पड़ सकती है। अगर आप ज़मीन को मापने की लोकप्रिय इकाइयों को अन्य इकाइयों में बदलना चाहते हैं, तो आप मैजिकब्रिक्स द्वारा तैयार किए गए क्षेत्रफल कैलकुलेटर (Area Calculator by Magicbricks) का उपयोग कर सकते हैं। 

बीघा के अलावा, निम्नलिखित इकाइयों को एक से दूसरे में आसानी से बदला जा सकता है - 

वर्ग फुट, सेमी, वर्ग इंच, गुंठा, मारला, पुरा, किला, गज, कनाल, वर्ग गज़, वर्ग मीटर, एकड़, बिस्वा, धुर, चातक, बिस्वा कच्चा, सेंट, लेसा, दशमलव, मुरब्बा (Murabba), वर्ग किमी, वर्ग करम, वर्ग मील, ग्राउंड, हेक्टेयर और वर्ग इंच 

हालांकि, बीघा भारत में अभी भी ज़मीन को मापने की काफी लोकप्रिय इकाई है। 1 बीघा में लगभग 27,000 वर्ग फुट (Bigha in Square feet) होते हैं, इसी तरह से अन्य इकाइयों को भी मैजिकब्रिक्स द्वारा तैयार किए गए क्षेत्रफल कनवर्टर (Magicbricks area Converter) का उपयोग करके बदला जा सकता है।  

यूपी में 1 बीघा में कितने स्क्वायर फिट होते हैं?

1 बीघा से वर्ग फुट लगभग 27,000 वर्ग फुट के बराबर है।

एक बीघा खेत में कितना फुट होता है?

1 बीघा स्क्वायर फीट एक बीघा, या 27000 वर्ग फुट, उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल की इकाई है।

एक बीघा में कितना क्षेत्रफल होता है UP?

वहीं एक पक्का बीघा में 27225 वर्गफुट होता है और 3025 वर्ग गज और 2529 वर्ग मीटर जमीन होती है. दरअसल, 1 बीघे जमीन में 20 डिसमिल जमीन होती है. वहीं, हर राज्य में डिसमिल को अलग-अलग जगहों पर अलग अलग नामों से जाना जाता है.

यूपी में 1 बीघा में कितने कट्ठा होते हैं?

२० कठ्ठा मिलाकर १ बीघा होता है। कठ्ठा यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में भूमि का क्षेत्रफल की एक पारम्परिक इकाई है। २० कठ्ठा मिलाकर १ बीघा होता है।