वृषभ राशि को क्या पसंद है? - vrshabh raashi ko kya pasand hai?

जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसे व्यक्ति की राशि कहते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है तो आपकी राशि वृषभ होगी। पाश्चात्य ज्योतिष में सूर्य की गति से राशियों का निर्धारण होता है इस आधार पर 21 अप्रैल 20 मई के बीच पैदा होने वाले लोग वृषभ राशि के होते हैं। वृषभ राशिवालों को अवसर का लाभ उठाना अच्छी तरह से आता है। जब अपने परिश्रम का फल पाने की बात हो तो शक्तिशाली और विश्वसनीय वृषभ सबसे आगे है। इस राशि के जातक सभी अच्छी और सुंदर चीजों से प्यार करते हैं और अक्सर भौतिक सुखों से घिरे रहते हैं। वृषभ राशि में जन्मे लोग बहुत कामुक और स्पर्शनीय होते हैं। इसके अलावा भी वृषभ राशि वालों में ऐसी कई बातें होती हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं, जानिए वृषभ राशि से जुड़ी सभी खास बातें…

वृषराशि वालों का व्यक्तित्व बहुत आर्कषक होता है। इनके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित भी रहते हैं। इस राशिफल के लोगों का शरीर हष्ट-पुष्ट होता है, जिसके कारण ये दिखने सुंदर लगते हैं। वृषभ राशिवालों का स्वामी शुक्र है, इसलिए इनका मन रचनात्मक और कलात्मक कामों में अधिक लगता है। अपने साथ-साथ ये दूसरों के कला का भी बहुत सम्मान करते हैं। इस राशि के लोग बहुत स्वभिमानी प्रकृति के होते हैं। आपका स्वाभिमान आपके व्यक्तित्व से जुड़ा है। स्वाभिमान की स्वच्छंदता और शीतलता आपकी नजर में साफ देखी जा सकती है। आपके व्यक्तित्व में एक ठहराव है जो लोगों में आपके प्रति विश्वास पैदा करता है।

इस राशिफल के लोग जमीन से जुड़े होते हैं और ये स्वभाव से भी बहुत व्यावहारिक होते हैं। ये अपनी सुरक्षा का ख्याल करते हुए बेवजह किसी से किसी प्रकार का झगड़ा मोल नहीं लेते हैं। ये बहुत भरोसेमंद लोग होते हैं। कोई भी इनपर आसानी से विश्वास कर लेता है। वृष राशिवाले बहुत मेहनती होते हैं। इनका हौसला भी बहुत बुलंद रहता है। एक बार मन में ये कुछ करने की ठान लेते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ये डगमगाते नहीं हैं। इनके व्यक्तित्व से ही इनके परिश्रमी और दृढ़निश्चयी होने का भाव प्रदर्शित होता है। अपनी योग्यता के दम पर ही ये सुविधा संपन्न जीवन व्यतीत करते हैं। सामाजिक मान-सम्मान पाने के सारे गुण आप में मौजूद हैं। इस राशि के लोग कभी-कभी स्वभाव से जिद्दी भी हो जाते हैं। किसी काम को करने या किसी चीज को अपनाने की जिद्द कई बार आप पर नकारात्मक असर भी डाल देती है। आपके जिद्दी रवैये के कारण कुछ लोग आपको अहंकारी भी मानने लगते हैं।

आप धैर्यवान व्यक्ति हैं, किसी भी काम को आप धीरे-धीरे लेकिन पूरी शिद्दत के साथ करते हैं। आपकी धीमी गति को कुछ लोग आपका आलस्य भी समझने लगते हैं। राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण वृषभ राशि के लोग करियर में भी बहुत रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। ये लोग हर काम को बेहद रुचि के साथ करते हैं। धर्म में भी इनकी गहरी आस्था रखते हैं। ये लोग उत्तम विचारों के धनी होते हैं। इनके विचारों में शुद्धता और स्वभाव में जमीनीपन होता है।

वृष राशिवाले प्यार के प्रति समर्पित रहते हैं और अपने प्रति भी उसी प्रकार का समर्पण चाहते हैं। ये बड़े रोमांटिक प्रवृति के लोग होते हैं। ये अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत वफादार और ईमानदार रहते हैं और साथी से भी इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद रखते हैं। वैसे तो सामान्य तौर पर इन्हें गुस्सा नहीं आता है लेकिन जब इनके सब्र का बांध टूट जाता है, तब इनके गुस्से के प्रकोप से बच पाना मुश्किल होता है। ये जब किसी बात पर अड़ जाते हैं तो फिर अपने विचार और फैसले से हिलते नहीं हैं। वृषभ राशिफल वाले बहुत व्यावहारिक होते हैं और इनहें व्यवहारपूर्ण बर्ताव पसंद होता है।

आपको अवसर का लाभ उठाना अच्छी तरह से आता है। आप स्वार्थी नहीं होते हैं। आप महंगी चीज़ें ही खरीदना पसंद करते हैं। आपके इरादे अच्छे होते हैं और लोगों को आपसे बात करना पसंद आता है। आपका बात करने का तरीका बहुत बढ़िया होता है। आपको बहुत कम ही गुस्सा आता है लेकिन जब आता है तो बहुत खतरनाक साबित होता है। आपको अपने जीवन में धीरे-धीरे ही तरक्की मिलती है। आपके जीवन में कुछ भी अचानक से नहीं होता है।

इस राशि के जातकों को गले की तकलीफ़ हो सकती है। वैसे तो ये स्वस्थ ही रहते हैं लेकिन जब इनकी राशि में गोचर में अशुभ ग्रह आते हैं या शुक्र ग्रह निर्बल होता है तो शरीर में अधोलिखित रोगों के लक्षण दृष्टिगोचर होने लगते हैं- वीर्य विकार, मूत्र रोग, नेत्र रोग, मुख रोग, पांडु, गुप्त रोग, प्रमेह, वीर्य की कमी, संभोग में अक्षमता, काम की अधिकता के कारण स्नायुविक दुर्बलता, मधुमेह, वात एवं श्लेष्म विकार, स्वप्न दोष, शीघ्रपतन, धातु क्षय, कफ एवं कब्ज, वायु विकार एवं कोष्ठकबद्धता आदि उत्पन्न हो जाते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

हिंदी न्यूज़ धर्मवृषभ राशि के जातक का कैसा होता है स्वभाव? जानिए इनके व्यक्तित्व, गुण और शौक के बारे में

वृषभ राशि के जातक का कैसा होता है स्वभाव? जानिए इनके व्यक्तित्व, गुण और शौक के बारे में

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। वृषभ राशि का चिन्ह बैल होता है। यह परिश्रमी और वीर्यवान होता है। आमतौर पर बैल का स्वभाव शांत होता है लेकिन एक बार गुस्सा आने पर उसे काबू कर पाना मुश्किल होता है।...

Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Apr 2021 09:27 AM

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। वृषभ राशि का चिन्ह बैल होता है। यह परिश्रमी और वीर्यवान होता है। आमतौर पर बैल का स्वभाव शांत होता है लेकिन एक बार गुस्सा आने पर उसे काबू कर पाना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही स्वभाव वृषभ राशि के जातकों का भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातक अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत से सफलता पाने की कोशिश करते हैं। इस राशि के लोग बिना प्लानिंग ही किसी काम को करने लगते हैं। 

वृषभ राशि के जातकों का चेहरा भरा हुआ व खुशनुमा होता है। यह आमूनन शांत स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातक अपने वाणी और कला से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के लोगों को मूर्ख बनाना आसान नहीं होता है।

वृषभ राशि वालों के शौक-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक किताब पढ़ने, खेलने-कूदने और नृत्य आदि के शौकीन होते हैं। इस राशि के लोगों को नई जानकारियां और घटनाओं के बारे में जानने का शौक होता है।

वृषभ जातकों की कमियां-

इस राशि के लोग आमतौर पर जिद्दी होते हैं। इसके साथ यह आलसी स्वभाव के भी होते हैं। यह अपना सामान व्यवस्थित नहीं रखते हैं। इस राशि के लोग अन्य लोगों से ज्यादा रूढ़िवादी होते हैं।

वृषभ जातकों की शिक्षा- 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोग विश्वसनीय, मेहनती और धैर्यवान होते हैं। यह बैंकिंग, कृषि, मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। यह अपनी मेहनत से कामयाबी पाने करने का हौसला रखते हैं।

वृषभ जातकों का शुभ अंक- 6 

वृषभ जातकों का शुभ रंग-  नीला और जामुनी

वृषभ जातकों का शुभ दिन- शुक्रवार

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

वृषभ राशि के जातक का कैसा होता है स्वभाव? जानिए इनका व्यक्तित्व

तुला राशि में बना ग्रहों का महासंयोग इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य

लव राशिफल : मेष, तुला, वृश्चिक, मीन वालों पर होगी प्रेम की बरसात

आज इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा- अर्चना, नोट कर लें राहुकाल टाइमिंग

बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर मचाएंगे हलचल, जानें प्रभाव

आज 2 बड़े ग्रह एक साथ करेंगे राशि परिवर्तन, ये लोग होंगे प्रभावित

शुक्र ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा लाभ

दशक बाद शनि करेंगे इस राशि में प्रवेश, इन राशियों खत्म होंगी साढ़ेसाती

दीवार पर लटकी एक घड़ी बदल देगी आपकी किस्मत, बना देंगी बिगड़े काम

उत्पन्ना एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त

वृषभ राशि का जीवनसाथी कौन है?

वृषभ के लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर व्यवहार के मामले में कर्क राशि के साथ इनकी पर्याप्त समानताएं होती हैं. धन और प्रेम के मामले में दोनों राशि के लोग व्यावहारिक होते हैं. समान स्वभाव की वजह से इनके संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि के लोग सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं.

वृषभ राशि का कौन सा रंग पसंद है?

वृषभ राशि वालों के लिए नीला व जामुनी रंग भाग्यशाली रंग होता है। इन रंग के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। सफेद एवं हल्का नीला रंग इनके लिए शुभ होता है।

वृषभ राशि का गुण क्या होता है?

वृषभ राशि की विशेषताएं- वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं. इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं. इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है. इस राशि के जात दृढ़निश्चयी होते हैं और कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं.

वृषभ राशि का दुश्मन कौन है?

सिंह, कुंभ राशि वालों के साथ वृषभ का संबंध शुभ नहीं रहता है। मेष, मिथुन, तुला तथा धनु के साथ वृषभ का संबंध उदासीन-सा रहता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग