विश्व में जनसंख्या के वितरण के क्या कारण है? - vishv mein janasankhya ke vitaran ke kya kaaran hai?

क्रियाकलाप- 
जिस समाज में '15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग' हैं और '15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग' हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो-
संकेत: विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।


विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
'15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोगों' वाला समाज 
(i) बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है।
(ii) उनकी शिक्षा हेतु अधिक स्कूलों की आवश्यकता होती है।
(iii) उन वस्तुओं की मांग अधिक होती है जो स्कूल में प्रयुक्त होती हैं, जैसे- श्यामपट्ट, चॉक,बेंच आदि।
(iv) स्टेशनरी की मांग अधिक होती है जैसे - पेन, पेंसिल ,रबर, कॉपी, किताबें आदि।
(v) बच्चों के खेलने के लिए पार्कों की आवश्यकता होती है।
(vi) अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होती है।
(vii) खिलौने उद्योग को विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(viii) कुशल, उत्साही, आशावादी और सकारात्मक दृष्टि जैसे युवा जन्म किस राष्ट्र के भविष्य होते हैं।

'15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोगों' वाला समाज
(i) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी।
(ii) सरकार को वृद्धाश्रम एवं वृद्धों के निवास हेतु घरों को बनाने में अधिक पैसा लगाना होगा।
(iii) वृद्धों के स्वास्थ्य हेतु अधिक अस्पताल, डॉक्टर, नर्स, मेडिकल यंत्रों की आवश्यकता होगी।
(iv) वृद्धों के लिए सरकार को पेंशन स्कीमें चालू करनी होगीं जिनसे उनकी आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें।

133 Views


जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।


(i) जन्म दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापा जाता है।

(ii) मृत्यु दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या में मापा जाता है जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण है।

4357 Views


विश्‍व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?


जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण है-

(i) लोग विषम जलवायु की अपेक्षा सम जलवायु प्रदेश में रहना पसंद करते हैं।

(ii) लोग मैदानी भागों में रहना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि मैदानी भाग खेती, विनिर्माण और सेवा क्रियाओं के लिए उपयुक्त होते हैं।

(iii) उपजाऊ मृदाएँ कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती है।

(iv)लोग उन क्षेत्रों में रहना अधिक पसंद करते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध हो।

(vi) खनिज निक्षेपों वाले क्षेत्र जनसंख्या को आकर्षित करते हैं आर्थिक, संस्कृति और सामाजिक कारक भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।

1448 Views


लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?


लोगों को संसाधन इसलिए समझा जाता है क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं के माधयम से प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में बदलते हैं।

2641 Views


विश्‍व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है क्यों?


विश्‍व की जनसंख्या निम्नलिखित कारणों से अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है-

(ii) प्राकृतिक वृद्धि दर,

(iii) स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ी से बढ़ोतरी,

(v) प्रवास।

1021 Views


विश्व की जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण है?

(ii) जनसंख्या के असमान वितरण के कारण भौगोलिक कारक-इसमें स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल तथा खनिज आदि शामिल हैं जो जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं। आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। अतः बड़ी संख्या में लोग इन क्षेत्रों में आकर बसते हैं।

विश्व जनसंख्या वितरण क्या है?

'जनसंख्या वितरण' शब्द का अर्थ भूपृष्ठ पर, लोग किस प्रकार वितरित हैं इस बात से लगाया जाता है। मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का 90 प्रतिशत, इसके 10 प्रतिशत, स्थलभाग में निवास करता है। विश्व के दस सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है इन दस देशों में से छह एशिया में अवस्थित हैं।

जनसंख्या वितरण के कारक कौन कौन से हैं?

विश्व जनसंख्या एवं वितरण.
भौतिक कारक उच्चावच / भू-आकृति जल कि उपलब्धता जलवायु मृदाएँ.
आर्थिक कारक खनिज नगरीकरण औद्योगिकीकरण.
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक.
राजनैतिक कारण.

भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के कारण क्या है?

जलवायु - किसी स्थान की जलवायु जनसंख्या के स्थानिक वितरण एवं प्रसार को प्रभावित करती है। अब राजस्थान के गरम और सूखे रेगिस्तान साथ ही ठंडा एवं आर्द्रता, नमी वाले पूर्वी हिमालय भूभाग का उदाहरण लें। इन कारणों से यहाँ जनसंख्या का वितरण असमान तथा घनत्व कम है।