वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए तुमने अपनी स्वेच्छा से यह काम किया है - vaaky ke ashuddh bhaag ka chayan keejie tumane apanee svechchha se yah kaam kiya hai

Sentence Correction [वाक्य-शुद्धि] is very important topic of सामान्य हिंदी व्याकरण in the exam point of view. We are going to share the set of 20 Multiple Choice Questions in this post. Complete the all practice set of this topic that are provided by Super Pathshala. GK questions of this post "वाक्य-शुद्धि MCQ Practice Quiz 3" are very helpful for various government exams e.g. UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Samvida, Police, MP SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, Vyapam etc. General Knowledge or Samanya Gyan is very important section to crack any exam. In this section we are providing GK in Hindi and GK Questions in English in another section. These Online Quiz contain the previous year asked questions in various govt exams, so practice these Online GK Test in Hindi at least one set of each subject daily. Get also all other subjects GK Questions and Answers in MCQ format from Super Pathshala.

Q1. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : हड़ताल के प्रस्फुटन से व्यापारिक संस्थान बंद होने की आशंका की जा रही है | कोई त्रुटि नहीं

A.हड़ताल के प्रस्फुटन से

B.व्यापारिक संस्थान बंद होने की

C.आशंका की जा रही है |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: हड़ताल के प्रस्फुटन से

Q2. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : जिस प्रकार आभूषणों के द्वारा शरीर की शोभा बढ़ जाता है उसी प्रकार अलंकारों से भाषा में लालित्य आ जाता है |

A.जिस प्रकार आभूषणों के द्वारा

B.शरीर की शोभा बढ़ जाता है

C.उसी प्रकार अलंकारों से

D.भाषा में लालित्य आ जाता है |

Ans: शरीर की शोभा बढ़ जाता है

Q3. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : शीर्षक को चयन करते समय अनुच्छेद में निहित भावों और विचारों की परख कर लेनी चाहिए |

A.शीर्षक को चयन

B.करते समय अनुच्छेद में निहित

C.भावों और विचारों की

D.परख कर लेनी चाहिए |

Ans: शीर्षक को चयन

Q4. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : बड़ों की बातों को आदर से सुनना चाहिए कोई त्रुटि नहीं

A.बड़ों की बातों को

B.आदर से

C.सुनना चाहिए

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: आदर से

Q5. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : अरुणाचल प्रदेश में प्रात: काल के समय का दृश्य अत्यंत मनोरम होता है |

A.अरुणाचल प्रदेश में

B.प्रात: काल

C.के समय का दृश्य

D.अत्यंत मनोरम होता है |

Ans: के समय का दृश्य


Q6. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : सीता राम की आज्ञाकारी पत्नी थी | कोई त्रुटि नहीं

A.सीता राम की

B.आज्ञाकारी

C.पत्नी थी |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: आज्ञाकारी

Q7. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : तुमने अपनी स्वेच्छा से यह काम किया है |

A.तुमने अपनी

B.स्वेच्छा से

C.यह काम

D.किया है |

Ans: तुमने अपनी

Q8. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : व्यक्ति के हर प्रकार के कष्टों को वह पल भर में दूर करती है | कोई त्रुटि नहीं

A.व्यक्ति के हर प्रकार के कष्टों को

B.वह पल भर में

C.दूर करती है |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: व्यक्ति के हर प्रकार के कष्टों को

Q9. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : कारगिल युद्ध में सेना वीरता के साथ लड़े | कोई त्रुटि नहीं

A.कारगिल

B.युद्ध में सेना

C.वीरता के साथ लड़े |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: वीरता के साथ लड़े |

Q10. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : जब वह मेरे घर आई तो आठ बजा था | कोई त्रुटि नहीं

A.जब वह

B.मेरे घर आई

C.तो आठ बजा था |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: तो आठ बजा था |


Q11. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : मेरी समझ में अभी तक यही नहीं आया कि इस बात का मेरे से क्या संबंध है |

A.मेरी समझ में

B.अभी तक यही नहीं आया

C.कि इस बात का

D.मेरे से क्या संबंध है |

Ans: मेरे से क्या संबंध है |

Q12. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : मैं कुछ का कुछ लिख दिया है कोई त्रुटि नहीं

A.मैं

B.कुछ का कुछ

C.लिख दिया है

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: मैं

Q13. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : मीठे वचन बोलना उत्तम गुण है | कोई त्रुटि नहीं

A.मीठे वचन

B.बोलना

C.उत्तम गुण है |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: कोई त्रुटि नहीं

Q14. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : उसकी आँखों से आंसू कोई त्रुटी नहीं

A.उसकी

B.आँखों से

C.आंसू

D.कोई त्रुटी नहीं

Ans: कोई त्रुटी नहीं

Q15. निम्नलिखित में वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -

A.सीता की चरित्र अच्चा है |

B.सीता का चरित्र अच्छी है |

C.सीता की चरित्र अच्छी है |

D.सीता का चरित्र अच्छा है |

Ans: सीता का चरित्र अच्छा है |


Q16. निम्नलिखित में वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -

A.मैं गाने की कसरत करता हूँ |

B.मैं गाने का अभ्यास करता हूँ |

C.मैं गाने का शौक कर रहा हूँ |

D.मैं गाने का व्यायाम कर रहा हूँ |

Ans: मैं गाने का अभ्यास करता हूँ |

Q17. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए -

A.यह मेरा पुस्तक है |

B.श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं |

C.बंदूक एक उपयोगी शस्त्र है |

D.बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं |

Ans: श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं |

Q18. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : जो मनुष्य राष्ट्र-प्रेमी होता है उसको देश की एक न एक वस्तु से प्रेम हो जाता है |

A.जो मनुष्य

B.राष्ट्र-प्रेमी होता है

C.उसको देश की एक न एक वस्तु से

D.प्रेम हो जाता है |

Ans: उसको देश की एक न एक वस्तु से

Q19. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : समय का सदुपयोग द्वारा मनुष्य देवता बन जाता है |

A.समय का सदुपयोग

B.द्वारा

C.मनुष्य देवता

D.बन जाता है |

Ans: समय का सदुपयोग

Q20. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : गांधी जी पक्के ईश्वर के भक्त थे | कोई त्रुटि नहीं

A.गांधी जी

B.पक्के ईश्वर के

C.भक्त थे |

D.कोई त्रुटि नहीं

Ans: पक्के ईश्वर के