ऊनी वस्त्रों की देखभाल कैसे करेंगे? - oonee vastron kee dekhabhaal kaise karenge?

यूं तो सामान हर कोई खरीदता है परंतु महंगाई के इस जमाने में चीजों को खरीदना ही नहीं बल्कि उनका रख रखाव भी जरूरी है, ठीक इसी प्रकार गर्म कपड़े बार-बार खरीदना आम आदमी के लिए संभव नहीं है। अत: आप अपने पुराने ऊनी व गर्म कपड़ों की साज-संभाल पर पर्याप्त ध्यान देकर उन्हें अधिक दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

निम्न टिप्स आजमाएं :-

  • ऊनी कपड़ों को आयरन करने के लिए
  • स्टीम आयरन का इस्तेमाल करें।
  • गरम कपड़ों को पहनने से पहले
  • ड्राईक्लीन करा लें।
  • गीले या नमी वाले गर्म कपड़ों पर इस्त्री न करें।
  • ऐसा करने से उनकी चमक फीकी पड़ सकती है। इन्हें हैंगर पर न लटकाएं।
  • ऊनी वस्त्रों को सुखाते समय आस्तीनों का जरूर ध्यान रखें वरना वे लटक कर ढीली हो जाएंगी।
  • ऊनी वस्त्रों को उल्टा कर धोएं और सुखाएं।
  • नमी वाले स्थानों में गर्म कपड़ों को कभी भी न रखें।
  • अगर गर्म कपड़ों पर कॉफी गिर जाए और दाग पड़ जाए तो अल्कोहल और सफेद सिरका बराबर मिलाकर उसमें कपड़ों को डुबोएं। दागवाली जगह को हल्का सा मले और साफ कपड़े से पोछ दें। दाग निकल जाएंगे।
  • दूध या स्याही ने आपके ऊनी वस्त्रों को खराब कर दिया है तो सादा स्पिरिट में एक कपड़ा भिगोकर दाग वाले स्थान पर रगड़ें। फिर सफेद सिरका लगा कर धो दें।
    -कोमल रूपरेला

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हिंदी न्यूज़ अनोखीये 4 टिप्स ऊनी कपड़ों के रोंएं से दिलाएंगे छुटकारा

ऊनी कपड़े इतने ज्यादा नाजुक होते हैं कि उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। थोड़ी-सी लापरवाही से उन पर रोंएं निकल आते हैं। इनसे कैसे पाएं छुटकारा, आइए जानें: ऊनी कपड़ों की सही तरह से देखभाल...

Shashwatiहिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्लीTue, 16 Jan 2018 03:27 PM

ऊनी कपड़े इतने ज्यादा नाजुक होते हैं कि उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। थोड़ी-सी लापरवाही से उन पर रोंएं निकल आते हैं। इनसे कैसे पाएं छुटकारा, आइए जानें:

  1. ऊनी कपड़ों की सही तरह से देखभाल नहीं करने या उन्हें पहनकर सो जाने के कारण उन पर रोंएं निकल आते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए मार्केट में रोंएं को हटाने वाली छोटी-सी मशीन उपलब्ध है। आप इस प्रभावी मशीन का इस्तेमाल अपने स्वेटर को फिर से नया जैसा बनाने के लिए कर सकती हैं। इस मशीन का नाम ‘लिंट रिमूवर’ है।
  2. बाजार में फैब्रिक सॉफ्टनर उपलब्ध है। जिन कपड़ों में आसानी से रोंएं निकल आते हैं, उनकी सफाई के लिए नियमित रूप से इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
  3. शेविंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला रेजर ऊनी कपड़ों के रोंएं को हटाने में बहुत प्रभावी होता है। ऊनी कपड़े को समतल जगह पर फैलाएं और उस पर रेजर का इस्तेमाल करें। बस ध्यान रहे कि इस दौरान धागा व बटन आदि न टूटे।
  4. अपनी एड़ी की सफाई के लिए आप जिस प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करती हैं, वही प्यूमिक स्टोन आपके ऊनी कपड़ों में भी नई जान डाल सकता है। हल्के हाथों से इसे उन कपड़ों पर रगड़ें, जिस पर रोंएं निकल आए हैं।
     

सर्दियां चाहे आने वाली हों या जाने वाली या सर्दियां पूरे जोरों पर हों, ऊनी कपड़ों की अलमारियों में जगह अपने आप हो जाती है। ऊनी कपड़ों की देखरेख अन्य कपड़ों की अपेक्षा ज्यादा जरूरी है। जरा सी लापरवाही से ऊनी कपड़े सिकुड़ सकते हैं, उनका रंग उड़ सकता है या उनमें कीड़े हो सकते हैं। इसलिये उनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है जिनके लिए निम्न तरीके अपनाए जा सकते हैं:-

- ऊनी कपड़ों को आम डिटरजेंट में नहीं धोना चाहिए। उन्हें सिर्फ ऊनी कपड़ों के डिटरजेंट में ही धोना चाहिए जैसे ईजी आदि।

- ऊनी कपड़ों को हमेशा हल्के हाथों से मलें। सख्त हाथों से ऊनी कपड़े न मलें। इससे उनमें रोएं हो जाते हैं।

- ऊनी कपड़ों को भूलकर भी ब्रश से न रगड़ें। इससे उनकी ऊन खराब होने का डर रहता है।

- ऊनी वस्त्र साधारण वाशिंग मशीन में न धोएं। इन्हें विशेष प्रकार की मशीन में धोया जाता है।

- ऊनी वस्त्रों को भूलकर भी हैंगर या तार पर लटकाकर नहीं सुखाना चाहिए। इससे उनकी ऊन खिंचने का डर रहता है तथा उनका आकार भी खराब हो जाता है।

- ऊनी कपड़ों को लकड़ी की टेबल आदि पर बिछाकर सुखाना चाहिए जिससे उनकी आकृति भंग न हो और उनकी तारें न खिंचें।

- ऊनी कपड़े धोने से पूर्व यह चैक कर लें कि कहीं उनका रंग तो नहीं निकलता। जिस ऊनी कपड़े का रंग निकलता हो, उसे अलग से धोएं।

- ऊनी कपड़ों को धोने के बाद सख्त हाथों से न निचोड़े। उन्हें हल्के हाथों से दबाएं जिससे उनका थोड़ा-बहुत पानी भी निकल जाये और उनकी ऊन खराब भी न हो।

- ऊनी कपड़ों पर सीधे ही प्रेस करें। उन पर कोई सूती कपड़ा डालकर ही प्रेस करें।

- प्रेस को अधिक गरम न करें। हल्की गरम करके ही ऊनी कपड़ों पर प्रेस करें।

- ऊनी कपड़ों से चिकनाई वगैरह का दाग हटाने के लिए दाग को दही से रगड़ें। उसके बाद उस ऊनी कपड़ों पर प्रेस करें।

- ऊनी कपड़ों को जिस अलमारी या शेल्फ में रखें, उसमें कपूर गोलियां (नेफ्थेलीन की गोलियां) डाल दें। इससे उनमें कीड़े नहीं लगेंगे।

- ऊनी कपड़ों को सलीके के साथ अलमारी आदि में बन्द करें जिससे अगले वर्ष उनकी उपेक्षा न हो।

- ऊनी वस्त्रों को पैक करके रखना चाहिए वरना अन्य कपड़ों के साथ पड़े-पड़े वे अगले वर्ष तक पहनने लायक नहीं रहेंगे।

-शिखा चौधरी

ऊनी वस्त्र की देखभाल आप कैसे करेंगे?

ऊनी कपड़ों की कैसे करें देखभाल, ये है पूरी गाइड.
नमी वाले स्थान पर न रखें ठंड में ऊनी कपड़े को रोज ही पहनना और उतारना पड़ता है। ... .
लिक्विड डिटरजेंट से ही वॉश करें ... .
कपड़ों को बीच-बीच में धूप खिलाते रहें ... .
गरम पानी का यूज नहीं करें ... .
दाग पड़ जाए तो यह करें… ... .
सामान्य ऑयरन का यूज न करें ... .
बॉक्स को धूप खिलाकर ही करें स्टोर.

ऊनी कपड़ों को कैसे धोना चाहिए?

ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं:.
ऊनी कपड़ों को बंद अलमारी में से निकालने पर एक गंध सी आ जाती है. ... .
ऊन कपड़ों को सही से धूप दिखाने के लिए उन्हें पूरा फैलाकर धूप में छोड़ दें. ... .
ऊनी कपड़ों को हल्के हाथों से मलें और साफ पानी से 2-3 बार निकाल लें..

ऊनी कपड़ों को कीड़ों से कैसे बचाएं?

कपड़ों की अलमारी से कीड़ों को दूर भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कपूर की 4 -5 टिक्कियों को किसी पतले कपड़े में बांधकर अलमारी के भीतर और कपड़ों के बीच में रख दें। ये अलमारी की नमी को सोखने के अलावा कपड़ों को नुक्सान पहुंचाने वाले कीड़ों को भी दूर करने में मदद करता है।

ऊनी वस्त्र को धोते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए तथा क्यों?

3- ऊनी कपड़ों को धुलने के लिए हमेशा लिक्विड डिटरजेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा ऊनी और गर्म कपड़ों को मुलायम ब्रश से ही साफ करना चाहिए. वाशिंग मशीन में भी ऊनी और गर्म कपड़ों को नहीं धोना चाहिए.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग