उत्तरी अमेरिका में कितने देश हैं और उनकी राजधानियां? - uttaree amerika mein kitane desh hain aur unakee raajadhaaniyaan?

पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध एवं पूर्ण रूप से पश्चिमी गोलार्ध में स्थित उत्तरी अमेरिका, विश्व के सात महाद्वीपों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के आकड़े के अनुसार उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश है इसके अलावा 23 और प्रदेश है जो किसी दूसरे देश की नियंत्रण में है। वर्तमान समय में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की जनसंख्या 59 करोड़ 22 लाख है। जो की विश्व जनसंख्या का लगभग 7.5 प्रतिशत है।

और इसका क्षेत्रफल की बात की जाय तो ये 24,709,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। विश्व का सबसे सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इसी महाद्वीप में आता है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम उत्तरी अमेरिका के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और साथ में उत्तरी अमेरिका में महाद्वीप में कितने देश है ये भी जानेंगे।

  •  उत्तरी अमेरिका (North America) क्या है 
    • उत्तरी अमेरिका एक नजर में 
    • उत्तरी अमेरिका के देश व राजधानी (North America Country Capital list)
    • उत्तरी अमेरिका के प्रदेश जो दूसरे देशों के अधीन आते है
    • उत्तरी अमेरिका में कौन से देश हैं?
    • उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
    • उत्तर अमेरिका का सबसे छोटा देश कौन सा है?
  • FAQs –

 उत्तरी अमेरिका (North America) क्या है 

विश्व के सात महाद्वीपों में से उत्तरी अमेरिका (North America) भी एक महाद्वीप (Continent) है। यह धरती के उत्तरी गोलार्ध एवं पूर्ण रूप से पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है। नार्थ अमेरिका का क्षेत्रफल 24,709,000 वर्ग किलोमीटर है और ये धरती के भूमि क्षेत्र का 16.5 प्रतिशत है। और धरती के सतह क्षेत्रफल का 4.8 प्रतिशत है। अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ 52 लाख है जो इसे इस महाद्वीप का सबसे अधिक आबादी वाला बनाता है। 

उत्तरी अमेरिका में कितने देश हैं और उनकी राजधानियां? - uttaree amerika mein kitane desh hain aur unakee raajadhaaniyaan?
north america me kitne desh hai

ये उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, दक्षिण पूर्व में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप एवं कैरिबियाई सागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। क्षेत्रफल के दृष्टि से उत्तरी अमेरिका, एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टि से एशिया, अफ्रीका, और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

अमेरिका की खोज इटालियन खोजकर्ता कोलंबस ने वर्ष 1492 ईस्वी में की थी, बाद में जाकर सबसे पुराने इटालियन खोजकर्ता Amerigo Vespucci के नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका रख दिया गया, और ये भूभाग उतरी क्षेत्र में होने के कारण इसे बाद में इसका नाम उत्तरी अमेरिका रख दिया गया।

ये महाद्वीप क्या वर्तमान समय में विश्व का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है। हालाकिं इसे चीन से कड़ी टक्कर मिल रही है हर एक क्षेत्र में। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश का लम्बे समय तक यूरोपियन देशो के कब्जे में रहने के कारण यहाँ अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, डेनिश मुख्य भाषा के तौर पर बोली जाती है। 

ईसाई धर्म सबसे पॉपुलर है पुरे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप मे इसके अलावा कुछ आबादी इस्लाम, ज्यूस, एवं बौद्ध इत्यादि धर्मो की भी है। अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको में सबसे ज्यादा ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते है। एक सर्वे के मुताबिक 77 प्रतिशत से भी अधिक ईसाई धर्म को फॉलो किया जाता है। 

  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है? उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है
  • दुनिया में कितने देश है 2022 उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है

न्यूयोर्क, लॉस एंजेल्स, शिकागो, वाशिंगटन डीसी, मियामी, मेक्सिको सिटी , टोरंटो, मोंट्रियल, सं फ्रांसिस्को, ओटावा, सं जोस, इत्यादि ये सभी शहर पूरी के प्रसिद्ध और आर्थिक रूप से समृद्ध शहर है। नार्थ अमेरिका 23.6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्य्वस्था है जो की एशिया महाद्वीप के बाद दूसरा सबसे बड़ी है और ये दुनिया के इकॉनमी का 28 प्रतिशत है। 

भौगोलिक रूप से देखा जाय तो बेरिंग जलसंधि उत्तरी अमेरिका को एशिया से अलग करती है। माउंट मकीनले (अलास्का अमेरिका) इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। इसके आलावा कई प्रकार के खनिज पदार्थ जैसे की आयरन, बॉक्साइट, कॉपर, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, मरकरी, निकेल, पोटाश, सिल्वर इत्यादि काफी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। 

उत्तरी अमेरिका एक नजर में 

क्षेत्रफल 24,709,000 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या 59 करोड़ 22 लाख
जनसँख्या घनत्व 22.9 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर
देशों की संख्या 23 
दूसरे देशो के अधीन देशों की संख्या  23 
Demonym नार्थ अमेरिकन 
प्रमुख शहर न्यूयोर्क, लॉस एंजेल्स, शिकागो, वाशिंगटन डीसी, मियामी, टोरंटो, ओटावा इत्यादि 
प्रमुख धर्म ईसाई 
सबसे बड़ा देश कनाडा 
सबसे छोटा देश Saint Kitts and Nevis
GDP (PPP) 26.55 ट्रिलियन डॉलर (2021)

उत्तरी अमेरिका के देश व राजधानी (North America Country Capital list)

उत्तरी अमेरिका के 23 देशो के नाम, राजधानी और मुद्रा निम्नलिखित है।  

देश का नाम  राजधानी  मुद्रा 
बेलीज  बेल्मोपान बेलीज डॉलर
कनाडा  ओटावा  कैनेडियन डॉलर
कोस्टा रिका  सन जोसे कोलन
एल साल्वाडोर  सैन सैल्वाडोर अमेरिकन डॉलर
ग्वाटेमाला  ग्वाटेमाला शहर Quetzal
होंडुरस  Tegucigalpa लेम्पिरा
मेक्सिको  मेक्सिकन सिटी मेक्सिकन पेसो 
निकारागुआ   मानागुआ गोल्ड कॉर्डोबा
पनामा  पनामा शहर अमेरिकन डॉलर
संयुक्त राज्य अमेरिका  वाशिंगटन डीसी डॉलर 
एंटीगुआ और बार्बूडा सेंट जोन्स पूर्वी कैरेबियाई डॉलर
बहामा नासाउ बहमन डॉलर
बारबाडोस ब्रिजटाउन बारबाडोस डॉलर
क्यूबा  हवाना क्यूबा पेसो
डोमेनिका  Roseau पूर्वी कैरेबियाई डॉलर
डोमिनिकन रिपब्लिक  सैंटो डोमिंगो डोमिनिकन पेसो
ग्रेनेडा  सेंट जॉर्ज कैरेबियाई डॉलर
हैती  Port-au-Prince Gourde
जमैका  किन्टाल जमैका डॉलर 
Saint Kitts and Nevis बस्सेटेरे कैरेबियाई डॉलर
सेंट लुसिआ  Castries पूर्वी कैरेबियाई डॉलर
Saint Vincent and
the Grenadines
किंग्सटाउन पूर्वी कैरेबियाई डॉलर
त्रिनिदाद और टोबैगो पोर्ट ऑफ स्पेन टोबैगो डॉलर

उत्तरी अमेरिका के प्रदेश जो दूसरे देशों के अधीन आते है

ऊपर में दर्शाये गए संप्रभु राष्ट्र के अलावा 23 ऐसे भी प्रदेश है जो किसी दूसरे देश के नियंत्रण क्षेत्र में है। 

प्रदेश के नाम  किस देश के अधीन है 
एंगुइल्ला  यूनाइटेड किंगडम 
अरूबा  नीदरलैंड 
बरमूडा  यूनाइटेड किंगडम 
बोनैरे  नीदरलैंड
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड  यूनाइटेड किंगडम
Cayman Islands यूनाइटेड किंगडम
Clipperton Island फ्रांस 
Curacao नीदरलैंड
ग्रीनलैंड  डेनमार्क 
Guadeloupe फ्रांस
Martinique फ्रांस
Montserrat यूनाइटेड किंगडम
Navassa Island USA 
Puerto Rico USA 
सबा  नीदरलैंड
Saint Barthelemy फ्रांस
सेंट मार्टिन  फ्रांस
Saint Pierre and Miquelon फ्रांस
Sint Eustatius नीदरलैंड
Sint Maarten नीदरलैंड
Turks and Caicos Islands यूनाइटेड किंगडम
US Virgin Islands USA 
San Andrés and Providencia कोलंबिया 

उत्तरी अमेरिका में कौन से देश हैं?

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 स्वतंत्र देश और 22 ऐसे प्रदेश है जो किसी दूसरे देश के अधीन है. सामान्यतः ये दूसरे पर आश्रित प्रदेश छोटे-बड़े द्वीप हैं, जो की अटलांटिक सागर और कैरेबियन सागर में मौजूद हैं. ग्रीनलैंड, विश्व का सबसे बड़ा गैर महाद्वीपीय द्वीप है, और ये डेनमार्क देश के अधीन है। 

उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

कनाडा, उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश है और पुरे विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। और ये 9,984,670 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और वर्तमान समय में कनाडा की जनसंख्या 38,478,997 है। 

उत्तर अमेरिका का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर अमेरिका का सबसे छोटा देश सेंट किट्स और नेविस है और ये 261 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जनसंख्या वर्तमान समय (2022) में मात्र  53668 है। 

FAQs –

Q. उत्तर अमेरिका में कितने देश हैं?

Ans: उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश है।

Q. उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans: उतरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कनाडा है।

Q. उत्तरी अमेरिका की कौन सी मुख्य नदियां रॉकी पर्वत श्रेणी से निकलती हैं?

Ans: मिसौरी नदी, उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है इसकी कुल लम्बाई 7141 किलोमीटर है।

Q. उत्तरी अमेरिका में कौन सा मरुस्थल है?

Ans: एरीजोना मरुस्थल

Q. अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है?

Ans:The Great Basin Desert उत्तर अमेरिका का सबसे बड़ा देश मरुस्थल है।

Q. उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत?

Ans: उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत नाम डेनलि (Denali) इसे पहले McKinley के नाम से जाना जाता था। इसकी ऊंचाई 6190 मीटर है।

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है ज्ञानवर्धक लगा होगा, आप इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ Facebook, Twitter आदि सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े :-

  • हेलीकॉप्टर की कीमत कितनी होती है यहाँ जानिए।
  • दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है 2022 में यहाँ जानिए।
  • 2022 में दुनिया का 10 सबसे ताकतवर देश कौन है
  • दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित
  • दुनिया के दस सबसे बड़े देश, क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुसार
  • रूस की जनसँख्या कितनी है 2022 में

उत्तरी अमेरिका में कुल कितने देश हैं?

पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध एवं पूर्ण रूप से पश्चिमी गोलार्ध में स्थित उत्तरी अमेरिका, विश्व के सात महाद्वीपों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के आकड़े के अनुसार उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 देश है इसके अलावा 23 और प्रदेश है जो किसी दूसरे देश की नियंत्रण में है।

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन से देश हैं?

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 स्वतंत्र देश और 22 आश्रित प्रदेश है. आमतौर पर यह आश्रित प्रदेश छोटे-बड़े द्वीप हैं, जो अटलांटिक सागर और कैरेबियन सागर में मौजूद हैं. ग्रीनलैंड, उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा द्वीप है, जो डेनमार्क के अधीन है.

उत्तरी अमेरिका में कितने देश हैं उनकी राजधानी?

उत्तर अमेरिकी देशों की राजधानियां - मुख्य भूमि.

दक्षिण अमेरिका में कितने देश हैं उनके नाम?

दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं