दूध देने वाली भैंस की क्या पहचान है? - doodh dene vaalee bhains kee kya pahachaan hai?

आज के समय में शहर भले ही आगे निकल गए हों। लेकिन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले पशुपालक और किसानों की जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इनका गुजारा आज भी गाय या भैंस के जरिए दूध बेचकर ही होता है। यही कारण भी है जिसकी वजह से पशुपालक दुधारू भैंस की नस्ल या दुधारू पशु खोजते रहते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर पशु की दूध देने की क्षमता अच्छी नहीं हुई तो पशुपालक अपने परिवार को भी ठीक से नहीं पाल पाएंगे।

इसके साथ ही वह अपनी लगाई हुई धनराशि को भी गंवा बैठेंगे। अगर आप भी एक दुधारू भैंस खरीदना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दुधारू भैंस की पहचान आप कुछ खास तरीकों से कर सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में दुधारू भैंस की इन्ही पहचान के ऊपर से पर्दा उठाने वाले हैं। अगर आप दुधारू भैंस के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं। 

कैसे करें दुधारू पशु की पहचान 

किसान और पशुपालक अपनी बचत का एक मोटा हिस्सा पशु खरीदने में लगा देते हैं। ऐसे में अगर वह दुधारू भैंस की नस्ल के बारे में नहीं जानते तो इससे उनके द्वारा लगाई जाने वाली रकम पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। 

इस तरह करें दुधारू भैंस की नस्ल की पहचान 

  • दुधारू पशु के शरीर की बनावट पीछे की तरह से चौड़ी और आगे की तरफ से पतली होगी। इस पशु को सामने से देखने पर आपको यह तिकोनी दिखाई देगी। 
  • दुधारू पशु की चमड़ी चिकनी और अधिक चमकदार होती है। इनकी आंखें चमकीली होती हैं और इनकी आंखों पर बेहद कम ही बाल देखने को मिलते हैं। 
  • दुधारू भैंस की नस्ल में मुर्रा को सबसे अधिक बेहतर माना जाता है। इस भैंस की नस्ल न केवल अधिक दूध देती है। बल्कि इसके दूध में फैट और प्रोटीन भी अधिक पाया जाता है। 
  • अधिक दूध देने वाली भैंस के थन थोड़े टेड़े हो सकते हैं और इनके थनो पर सफेद रंग की झलक दिखाई देती है।
  • अगर आप एक अधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे कि उसकी दूसरी या तीसरी ब्यात हो। ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी नस्ल की भैंस अपने दूसरे और तीसरे ब्यात में सबसे अधिक दूध देती है। 
  • ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल के सभी थन एक समान होंगे और एक ही दूरी पर होंगे। 
  • एक अच्छी नस्ल का पशु लगभग दूसरी ब्यात से लेकर सातवीं ब्यात तक सबसे अधिक दूध देता है। 
  • दुधारू भैंस खरीदते समय अगर आपको ऐसी भैंस मिल रही हो, जिसने मादा बच्चे को जन्म दिया हो, तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। दरअसल ऐसा होने पर आपको भविष्य के लिए दूसरा दुधारू पशु भी मिल जाता है। 
  • किसी भी पशु को खरीदते समय कम से कम तीन बार उसका दूध दुहते हुए जरूर देखें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पशु बेचने वाला व्यक्ति दूध की क्षमता अधिक बताकर भी पशु बेच देता है। 
  • अगर भैंस या गाय खरीद रहे हैं तो उनकी आयु का भी पता जरूर लगाएं। क्योंकि अगर पशु की आयु पूरी होने वाली होगी, तो दुधारू पशु खरीदने के बाद भी आपको नुकसान ही होगा। आपको बता दें कि एक भैंस का जीवनकाल 20 से 22 साल तक का होता है। 
  • भैंस की आयु का अंदाजा आप उनके दांतों और उनके सींग के जरिए लगा सकते हैं। अगर भैंस के आगे के सभी दांत सीधे हो और घीस चुके हों तो यानी उनकी आयु अधिक है। वहीं भैंस के सींग उम्र के साथ अधिक गोल हो जाते हैं। आप इन चीजों को देखकर भैंस की नस्ल की पहचान कर सकते हैं। 
  • भैंस की सेहत को देखकर भी उसकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर भैंस शारीरिक रूप से कमजोर दिखाई दे तो हो सकता है कि उसकी उम्र अधिक हो। इसके अलावा आप भैंस बेचने वाले से उसका पशु कार्ड भी मांग सकते हैं। 

किसान और पशुपालक भाई दुधारू गाय या भैंस की पहचान इस तरह कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास पशु की पहचान का कोई खास तरीका है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Animall  ब्लॉग की तरह ही आप यह जानकारी Animall App पर भी पढ़ सकते हैं। यही नहीं ऐप के जरिए पशु चिकित्सक से भी बात कर सकते हैं और गाय या भैंस खरीदने बेचने के लिए भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

ज्यादा दूध देने वाली भैंस को कैसे पहचाने?

दुधारू भैंस की नस्ल में मुर्रा को सबसे अधिक बेहतर माना जाता है। इस भैंस की नस्ल न केवल अधिक दूध देती है। बल्कि इसके दूध में फैट और प्रोटीन भी अधिक पाया जाता है। अधिक दूध देने वाली भैंस के थन थोड़े टेड़े हो सकते हैं और इनके थनो पर सफेद रंग की झलक दिखाई देती है।

सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस कौन सी है?

मुर्रा भैंस- मुर्रा भैंस को दुनिया की सबसे ज्यादा दुधारू भैंस कहते हैं जो सालभर में 1000-3000 लीटर तक दूध देती है. ये ज्यादातर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में पाई जाती है.

अच्छी नस्ल की भैंस की पहचान कैसे करें?

पशुओं को खरीदते समय उसके थनों के आकार को जरूर देखें थन चार हो और चारों बराबर लंबाई के हो और साथ ही बराबर दूरी पर हो।.
अगर व्यापारी आपको भैंस की नस्ल मुर्रा बता रहा है तो से जान लें मुर्रा भैंस एकदम काली होती है और इसके सींग मुड़ी हुई गोल और उसके सर के ऊपर होती है। ... .
दूध देने वाली भैंस का शरीर हमेशा तिकोना होता है।.

मुर्रा भैंस की असली पहचान क्या है?

इस नस्ल के पशु का रंग काला स्याह होता है। इनका सिर छोटा व सींग छल्ले के आकार के होते हैं। लेकिन सिर, पूँछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल पाये जाते हैं। इनकी पूँछ लम्बी तथा पिछला भाग सुविकसित होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग