दशहरा क्यों मनाया जाता है यह बताइए? - dashahara kyon manaaya jaata hai yah bataie?

  • Hindi News
  • astro
  • religion rituals
  • festivals-and-fasts
  • why we celebrate dussehra mythological stories related to dussehra dussehra kyu manate hai

Why we celebrate Dussehra दशहरा क्यों मनाते हैं, जानें दशहरा की कहानी

Edited by Gitika dubey | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 3, 2022, 5:52 PM

शारदीय नवरात्र के बाद 10वें दिन दशहरे का त्‍योहार देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं और भगवान राम की पूजा की जाती है। यह त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पौराणिक मान्‍यताएं।

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

Mythological stories of dussehra शारदीय नवरात्र के 9 दिन मां भगवती के व्रत करने के बाद 10वें दिन यानी कि दशहरे पर भगवान राम की पूजा की जाती है और दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में विजयादशमी को बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। तभी से लोग हर साल लोग आश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी को दशहरे के रूप में मनाते हैं। इस दिन रावण के पुतले का दहन करके दशहरे का त्‍योहार मनाया जाता है। इस साल दशहरा 5 अक्‍टूबर बुधवार को मनाया जाएगा और इस दिन देश भर में जगह-जगह पर रावण के पुतले जलाए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं इस त्‍योहार को मनाने के पीछे क्‍या हैं पौराणिक मान्‍यताएं।
Top 10 Shaktipeeth of Maa Durga नवरात्रि विशेष : देश के इन 10 प्रमुख शक्तिपीठों के बारे में जानते हैं आप, जहां गिरे थे मां दुर्गा के विभिन्‍न अंग

इसलिए मनाया जाता है दशहरा

14 वर्ष के वनवास के दौरान लंकापति रावण ने जब माता सीता का अपहरण किया तो भगवान राम ने हनुमानजी को माता सीता की खोज करने के लिए भेजा। हनुमानजी को माता सीता का पता लगाने में सफलता प्राप्‍त हुई और उन्‍होंने रावण को लाख समझाया कि माता सीता को सम्‍मान सहित प्रभु श्रीराम के पास भेज दें। रावण ने हनुमानजी की एक न मानी और अपनी मौत को निमंत्रण दे डाला। मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम ने जिस दिन रावण का वध किया उस दिन शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि थी। राम ने 9 दिन तक मां दुर्गा की उपासनी की और फिर 10वें दिन रावण पर विजय प्राप्‍त की, इसलिए इस त्‍योहार को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। रावण के बुरे कर्मों पर श्रीरामजी की अच्‍छाइयों की जीत हुई, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन रावण के साथ उसके पुत्र मेघनाद और उसके भाई कुंभकरण के पुतले भी फूंके जाते हैं।

October Financial Predictions अक्टूबर में किस राशि की कितनी होगी कमाई, कैसा रहेगा बाजार का हाल जानें विस्तार से
मां दुर्गा ने किया था महिसाषुर का वध

पौराणिक मान्‍यताओं में विजयादशमी को मनाने के पीछे एक और मान्‍यता यह बताई गई है कि इस दिन मां दुर्गा ने चंडी रूप धारण करके महिषासुर नामक असुर का भी वध किया था। महिषासुर और उसकी सेना द्वारा देवताओं को परेशान किए जाने की वजह से, मां दुर्गा ने लगातार नौ दिनों तक महिषासुर और उसकी सेना से युद्ध किया था और 10वें दिन उन्‍हें महिसाषुर का अंत करने में सफलता प्राप्‍त हुई। इसलिए भी शारदीय नवरात्र के बाद दशहरा मनाने की परंपरा है। इसी दिन मां दुर्गा की मूर्ति का भी विसर्जन किया जाता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • क्राइम मानवता शर्मसार! दिल्ली में कूड़े के ढेर में फेंक दी नवजात बच्ची, बारिश में भीगने से हालत गंभीर
  • Adv: साड़ी, कुर्ता.. ऐमजॉन पर महिलाओं के कपड़ों पर बंपर छूट
  • बिजली-पानी-सड़क दिल्ली में आज इन रूटों से बचकर निकलें, ईद मिलाद उन नबी पर निकलेगी धार्मिक यात्रा
  • जयपुर पाकिस्तानी महिला के झांसे में आया राजस्थान का रवि प्रकाश, सेना भवन से कर रहा था जासूसी
  • चीन VIDEO: चीन ने ड्रोन के जरिए रोबोट डॉग को उड़ाया, बंदूक से है लैस, एक बार में निकलती है 80 गोली
  • क्राइम वो बेचता था लड़कियों के जिस्म का बर्गर... सीरियल किलर की 'बर्गर फैक्ट्री' से बचकर रहना!
  • पटना 'प्रचार में हुए नुकसान का भरपाई करे नीतीश सरकार', बिहार में अतिपछड़ों का सबसे बड़ा हमदर्द बनने की होड़?
  • बिज़नस न्यूज़ जो मुकेश और अनिल एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे, उनमें कैसे पड़ गई दरार? अंबानी की वो एक गलती
  • खबरें लॉर्ड निराश हैं, परेशान नहीं... टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने का अब छलका दर्द
  • स्मार्टफोन इन Best Mobile Under 30000 में पाएं कई स्पेशल फीचर्स, 60% तक की छूट पर उपलब्ध
  • साउथ सिनेमा 'आदिपुरुष' को लेकर गुस्सा नहीं हो रहा कम, यूजर्स ने पूछा- हिंदू धर्म के साथ ही खिलवाड़ क्यों?
  • बिग बॉस BB16 : इस हफ्ते नहीं होगा एलिमिनेशन, घर में खाने को लेकर छिड़ा 'महायुद्ध'
  • टूरिस्ट डेस्टिनेशंस ऐशो आराम के साथ बिताएं अपनी छुट्टियां, ये सेलिब्रिटीज रुकने के लिए रेंट पर दे रहे हैं अपना घर
  • हेल्थ रात में नहीं आती नींद, तो बॉडी में हो गई है Vitamin B12 समेत इन 5 पोषक तत्वों की कमी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

दशहरा को क्यों मनाया जाता है?

इस साल दशहरा बुधवार, 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके अपनी पत्नी सीता को उसके चंगुल से आजाद कराया था. तबसे हर साल विजय दशमी पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला दहन करने की परंपरा चली आ रही है.

दशहरा क्यों मनाया जाता है 10 लाइन?

विजयदशमी का यह त्यौहार आमतौर पर प्रत्येक वर्ष सितंबर से अक्टूबर के आसपास मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है। सनातन/हिन्दू धर्म को मानने वाले सभी लोगों को दशहरा त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। दशहरा का त्यौहार सभी के लिए खुशी मनाने का क्षण लेकर आता है।

दशहरे का क्या महत्व है?

दशहरा, बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व। जब भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया। हिंदू धर्म में इस दिन की विशेष मान्यता है।

दशहरा का पर्व कैसे मनाया जाता है?

दशहरे के पर्व को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसी कारण इस दिन को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग