सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए हमें क्या करना चाहिए? - sadak durghatana mein ghaayal vyakti kee sahaayata ke lie hamen kya karana chaahie?

सड़क दुर्घटना में घायलों की सही समय पर मदद से बच है जान

Author: JagranPublish Date: Sun, 10 Feb 2019 06:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Feb 2019 06:15 PM (IST)

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए हमें क्या करना चाहिए? - sadak durghatana mein ghaayal vyakti kee sahaayata ke lie hamen kya karana chaahie?

सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को तुरंत मदद नहीं मिल पाती, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। लोगों की जागरुकता से लोगों की कीमती जानों को बचाया जा सकता है।

वासदेव परदेसी,नवाशहर

सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को तुरंत मदद नहीं मिल पाती, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। लोगों की जागरुकता से लोगों की कीमती जानों को बचाया जा सकता है। सड़क पर दुर्घटना के बाद सही समय पर मेडिकल सहायता न मिलने के कारण हजारों लोगों की जान चली जाती है।

घायलों की मदद के संकोच नहीं करना चाहिए : सरपंच बलजीत

मालेवाल के सरपंच बलजीत ने कहा कि सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों के अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में एक कानून बनाया जिसे नाम दिया गया 'गुड सेमेरिटन लॉ'। इस कानून के तहत हादसे में मदद करने वालों को पुलिस कारवाई के तहत परेशान नहीं कर सकती, इसलिए लोगों को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के संकोच नहीं करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने लागू किया है 'गुड सेमेरिटन लॉ'एक्ट : रा¨जदर ¨सह

जाडला के सरपंच रा¨जदर ¨सह ने कहा कि सड़क हादसे होते रहते हैं। हादसे के के दौरान घायल लोगों को कुछ लोग तत्काल अस्पताल लेकर जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जो ये सोचते है कि पुलिस के पचड़े में कौन पड़ेगा। इसी तरह के परेशानी से छुटकारा और लोगों की मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सेव लाइफ फाउंडेशन की जनहित याचिका पर 'गुड सेमेरिटन लॉ'एक्ट लागू किया।

मददगार को अपनी पहचान और पता पुलिस को बताने की जरूरत नहीं : जीएस संधू

प्रो. जीएस संधू ने कहा कि एक्ट के तहत सड़क हादसे में अगर कोई व्यक्ति किसी घायल की मदद करता है तो कोई भी एजेंसी उसे पूछताछ या गवाही के नाम पर उसे परेशान नहीं करेगी। मददगार को अपनी पहचान और पता अस्पताल स्टाफ और पुलिस को बताने की जरूरत नहीं होती, इसलिए लोगों को सड़क दुर्घटनाओं लोगों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करना चाहिए जिससे किसी की ¨जदगी को बचाया जा सके।

पुलिस नहीं पूछेगी घायलों की मदद करने वालों का नाम: जसबीर ¨सह

नंबरदार जसबीर ¨सह ने कहा कि कानून कहता है कि अगर कोई आपात स्थिति में हो और उसकी मदद के लिए कोई व्यक्ति पुलिस को फोन करे तो पुलिस उससे उसकी पहचान बताने को भी नहीं कहेगी। सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने वाले मददगारों को नेक आदमी (गुड सेमेरिटन) कहते है। घायलों की मदद के लिए किसी प्रकार की देरी नहीं की जानी चाहिए।

अस्पताल ने 'गुड सेमेरिटन लॉ चार्टर'का बोर्ड नहीं लगाया: हरप्रभ महल

हरप्रभ महल ¨सह ने इस एक्ट को पारित हुए दो साल हो गए है लेकिन आज भी मंजर ये है कि लोगों को इस कानून के बारे में पता ही नहीं है। पुलिस अफसरों को इस कानून के बारे में उचित जानकारी ही नहीं है। वो मानते है कि सेमेरिटिन का निजी विवरण लिया जाता है। किसी भी अस्पताल ने अपने प्रवेश पर 'गुड सेमेरिटन लॉ चार्टर'का बोर्ड नहीं लगाया है।

Edited By: Jagran

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!

  • # nawan-shahar-jagran-special
  • # nawanshahr news
  • # help injured person in road accident
  • # News
  • # National News

सड़क पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए?

घायल व्यक्ति को तुरंत किसी नजदीकी अस्पताल ले जाकर डाक्टर सहायता के उपरांत व्यक्ति बताने की स्थिति में अगर है तो फोन नंबर उसके पास उपलब्ध साधनों मोबाइल या पहचान पत्र से घर पर सूचित करे। वटसैप द्वारा भी सूचना फैलाकर भी मदद की जा सकती है।

दुर्घटना के समय घायल की मदद करने वाला क्या कहलाता है?

सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने वाले मददगारों को नेक आदमी (गुड सेमेरिटन) कहते है।

सड़क दुर्घटना के व्यक्ति को पाने पर आपकी क्या जिम्मेदारी है?

आपके सामने सड़क दुर्घटना होने पर वहां से भागने की बजाय दुर्घटनाग्रस्‍त व्‍यक्ति की मदद करें, उससे संबंधित सभी प्रकार के दस्‍तावेज तैयार करें, प्राथमिक चिकित्‍सा देकर पुलिस को इसके बारे में सूचित करें।

यदि कोई पीड़ित दुर्घटना के प्रति सचेत और सक्षम है तो उसे कौन सी तकनीक से ले जाया जा सकता है?

यदि कोई पीड़ित दुर्घटना के प्रति सचेत और सक्षम है तो उसे कौन सी तकनीक से ले जाया जा सकता है? इसे सुनेंरोकेंयदि स्टेशन नियंत्रित(कन्ट्रोल) खण्ड पर नहीं है, तो वह टेलीग्राम जारी करेगा। iii- जब चिकित्सा सहायता आवश्यक हो तो वह उपलब्ध नजदीकी चिकित्सा सहायता और उपकरण तत्काल भेजने की व्यवस्था करेगा।