Show हमारे सौरमण्डल के ग्रह - दायें से बाएं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण सौर मंडल के ग्रहों, सूर्य और अन्य पिंडों के तुलनात्मक चित्र सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस। प्राचीन खगोलशास्त्रियों ने तारों और ग्रहों के बीच में अन्तर इस तरह किया- रात में आकाश में चमकने वाले अधिकतर पिण्ड हमेशा पूरब की दिशा से उठते हैं, एक निश्चित गति प्राप्त करते हैं और पश्चिम की दिशा में अस्त होते हैं। इन पिण्डों का आपस में एक दूसरे के सापेक्ष भी कोई परिवर्तन नहीं होता है। इन पिण्डों को तारा कहा गया। पर कुछ ऐसे भी पिण्ड हैं जो बाकी पिण्डों के सापेक्ष में कभी आगे जाते थे और कभी पीछे - यानी कि वे घुमक्कड़ थे। Planet[1] एक लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ होता है इधर-उधर घूमने वाला। इसलिये इन पिण्डों का नाम Planet और हिन्दी में ग्रह रख दिया गया। शनि के परे के ग्रह दूरबीन के बिना नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए प्राचीन वैज्ञानिकों को केवल पाँच ग्रहों का ज्ञान था, पृथ्वी को उस समय ग्रह नहीं माना जाता था। ज्योतिष के अनुसार ग्रह की परिभाषा अलग है। भारतीय ज्योतिष और पौराणिक कथाओं में नौ ग्रह गिने जाते हैं, सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु। ग्रह दो प्रकार के होते है। आंतरिक ग्रह और बाह्य ग्रह। आंतरिक ग्रह में बुध शुक्र पृथ्वी मंगल,और बाह्य ग्रह में बृहस्पति शनि अरुण और वरुण है। मंगल और बृहस्पति के कश्चाओ के मध्य एस्टेरॉयड चक्कर लगाते है।
सन्दर्भ[संपादित करें]
सूर्य से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम क्या है?सूर्य से दूरी के अनुसार, वे हैं: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून ।
सूर्य से दूरी के अनुसार सबसे अंतिम ग्रह कौन है?नेप्च्यून या वरुण ग्रह (Neptune)
नेप्च्यून या वरुण ग्रह सूर्य से दूरी के अनुसार आठवां ग्रह है. क्योंकि अब प्लूटो को ग्रह नहीं माना जाता तो हम इसे सौर मंडल का अंतिम ग्रह भी कहा जाता है.
पृथ्वी से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम क्या है?Solution : सौरमंडल के आठ ग्रह हैं जो सूरज की कक्षा में स्थित हैं। सूर्य से दूरी के क्रम में ये बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून हैं। दूरी के अनुसार पृथ्वी से बढ़ता क्रम शुक्र, मंगल, बुध और बृहस्पति हैं।
सूर्य से दूरी के आधार पर मंगल ग्रह कौन से क्रम पर आता है *?) सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है।
|