सरसों के तेल में लौंग डालकर जलाने से क्या होता है? - sarason ke tel mein laung daalakar jalaane se kya hota hai?

Vastu: ज्योतिष शास्त्र में पूजा के समय दीपक जलाने का बहुत महत्व है। शनिवार को लोग शनिदेव के लिए सरसों का दीपक जलाते हैं। लेकिन अगर आप उस दीपक में लौंग डाल दें तो आपकी किस्मत बदल सकती है।  जी हां, ऐसी मान्यता है कि शनिवार को शाम के समय सरसों के तेल में नियमित रूप से दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आप अगर इस दीपक में एक लौंग डाल देंगे को धन आपकी ओर आकर्षित होने लगेगा। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर निरंतर आप ऐसा करते हैं तो आपको पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

Show

वास्तु के अनुसार इन बातों का भी रखेंगे ध्यान तो होगा कल्याण

  1. हिंदू धर्म में पूजा और अनुष्ठान के दौरान कपूर जलाया जाता है, लेकिन अगर आप अपने घर में हर रोज कपूर जलाते हैं तो इससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। घर में पॉजिटिविटी आती है, लेकिन कपूर शुद्ध होना चाहिए। इससे कीड़े मकोड़े भी घर में नहीं आते हैं।
  2. हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है, इसलिए नियमित रूप से दान करें।
  3. पक्षियों को दाना डालना भी बहुत शुभ होता है, अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो करियर और जीवन में तरक्की मिलती है।
  4. अगर रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध की छींटे डाल दें और फिर रोटी बनाएं तो घर धन-धान्य से भरा रहता है। 
  5. पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना बेहद शुभ होता है।

अगर आप वास्तु की इन बातों को मानते हैं तो आपके जीवन में तरक्की होगी।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है महादेव का प्रिय माह सावन? जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Guruwar ke Upay: गुरुवार को इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत होगी, कार्यों में भी मिलेगी सफलता

Jagannath Rath Yatra 2022: स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ, ठीक होकर 1 जुलाई को करेंगे रथ यात्रा

Vastu Shastra: घर की किस दिशा में तोते का चित्र लगाने से मिटेंगे सारे दोष, जानिए वास्तु टिप्स

Shani Dev Upay: नौकरी और करियर में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है शनि? तो ये उपाय दिलाएंगे आपको सफलता

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। भारतीय घरों में इनका इस्तेमाल मसालों के रूप में किया जाता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप मालिश और मसाज के लिए भी कर सकते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है। साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी हो सकता है। सरसों तेल, लहसुन और लौंग का सेवन करने से आपको दांतों में दर्द, कब्ज और जोड़ों में दर्द की परेशानी नहीं होती है। साथ ही यह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ा सकता है। इससे आपके बालों का टूटना बंद हो सकता है। इनके इस्तेमाल से बाल काले और मुलायम होते हैं। सरसों तेल, लौंग और लहसुन में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड और आयरन पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आइए इनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

सरसों तेल, लौंग और लहसुन के फायदे

1. दांतों की परेशानी में

कई लोगों को दांतों में दर्द और सूजन की तकलीफ होती है। खाने-पीने की गलत आदतों के कारण आपके दांत में पीलापन आ सकता है। ऐसे में आपके लिए सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम आपके दांतों को मजबूत बनाने के साथ चमकादर बनाने में भी सहायता करता है। इसके लिए आप 1 चम्मच सरसों तेल, 2 लहसुन की कलियां और लौंग की कली लेकर सभी को मिलाकर दांत साफ करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

सरसों के तेल में लौंग डालकर जलाने से क्या होता है? - sarason ke tel mein laung daalakar jalaane se kya hota hai?

2. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने आहार में सरसों तेल, लौंग और लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपको बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।

3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर 

सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। दरअसल इसके लिए आप आधा कटोरी सरसों तेल में लौंग और लहसुन डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लें। फिर इससे पूरे शरीर की मालिश करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पूरे शरीर में उचित ढंग से रक्त संचार होता है। 

इसे भी पढ़ें- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

4. बालों के लिए फायदेमंद

कई लोगों को बाल टूटने और झड़ने की शिकायत होती है। ऐसे में आपके लिए सरसों तेल, लौंग और लहसुन का ये मिश्रण काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल ये स्कैल्प की गंदगी दूर करके आपके बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही इससे बाल मजबूत होते हैं। स्कैल्प इंफेक्शन की दिक्कत भी नहीं होती है। इसे आप बालों पर हल्का गर्म करके मसाज करते हुए लगा सकते हैं। 

सरसों के तेल में लौंग डालकर जलाने से क्या होता है? - sarason ke tel mein laung daalakar jalaane se kya hota hai?

5. घुटनों के दर्द को दूर करे

उम्र बढ़ने के साथ आपको हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आपको सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इस मिश्रण को आप रात में सोने से पहले घुटनों में लगाकर सो सकते हैं।

लौंग और सरसों का तेल से क्या होता है?

सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। दरअसल इसके लिए आप आधा कटोरी सरसों तेल में लौंग और लहसुन डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लें। फिर इससे पूरे शरीर की मालिश करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पूरे शरीर में उचित ढंग से रक्त संचार होता है।

घर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी के दीपक को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। घी का दीपक भगवान को समर्पित करने के लिए जलाया जाता है। घर में घी का दीपक जलाने से देवताओं और माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाने से क्या होता है?

सरसों के तेल और लहसुन के 8 चमत्कारी फायदे-Benefits Of Mustard Oil And Garlic In Hindi.
दांत दर्द में फायदेमंद.
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद.
ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही.
बच्चों के लिए फायदेमंद.
कान दर्द में फायदेमंद.
शरीर को पहुंचती है गर्माहट.
शरीर दर्द में फायदेमंद.
बालों के लिए फायदेमंद.