सरसों के तेल में एलोवेरा कैसे मिलाए? - sarason ke tel mein elovera kaise milae?

Author: Priyanka SinghPublish Date: Mon, 23 Nov 2020 01:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2020 01:52 PM (IST)

बालों को लंबा घना और मजबूत बनाने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल काफी वक्त से किया जा रहा है लेकिन बादाम और नारियल तेल के ऑप्शन ने इसकी डिमांड कम कर दी है लेकिन सरसों का तेल आज भी उतना ही असरदार है।

काले और मजबूत बालों के लिए अपने बालों की सरसों तेल से चंपी करें। जिसका असर आपको कुछ ही हफ्तों में देखने को मिल जाएगा। चिपचिपा होने की वजह से ज्यादातर लड़कियां  इसे इस्तेमाल करने से कतराती हैं लेकिन सरसों का तेल बालों को अंदर से नौरिश कर उसे स्ट्रॉन्ग और घना बनाता है। और अगर आप इससे बना हेयर मास्क इस्तेमाल करती हैं तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। तो कैसे बनाएं ये हेयर पैक्स, जानेंगे यहां...

1. सरसों का तेल और एलोवेरा - लंबे बालों के लिए आप एलोवेरा जेल के साथ इसे मिलाकर अपना पेस्ट तैयार करें।इसके लिए आप हफ्ते में दो बार 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच सरसों तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे आप अपने स्कैल्प और बालों के टिप पर अच्छी तरह लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें।

2. सरसों का तेल, दही और केला - रूखे और बेजान बालों में फिर से चमक लाने के लिए इस मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक पके केले को अच्छी तरह मसल लें। इसमें अब 1 चम्मच सरसों तेल और एक चौथाई कप दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाकर कम से कम एक घंटे रखें। फिर शैम्पू कर लें। हफ्ते में एक बार इसका  जरूर इस्तेमाल करें।

4. सरसों का तेल, नींबू का रस और मेथी दाने - चमकदार और डैंड्रफ-फ्री बालों के लिए आप सरसों के तेल में नींबू और मेथी दाने को मिलाकर पेस्ट तैयार कर इसका इस्तेमाल करें। रातभर के लिए मेथी दाने भिगो दें और सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं या आप चाहे तो मार्केट में मिलने वाले मेथी पाउडर का इस्तेमाल करें। 1 चम्मच सरसों तेल, 1 चम्मच मेथी दाना पेस्ट या पाउडर और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर जड़ से सिरे तक लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें।

Pic credit- https://www.freepik.com/free-photo/beauty-portrait-calm-ginger-woman-with-long-hair-lying-mirror-table-with-bottle-lotion-while-looking_6514876.htm#page=2&query=healthy+hairs&position=35

Edited By: Priyanka Singh

सरसों के तेल में एलोवेरा कैसे मिलाए? - sarason ke tel mein elovera kaise milae?

बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सरसों का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बचपन से ही हम सभी बालों में सरसों का तेल लगाते आ रहे हैं। यह बालों के लिए एक बेहतरीन हेयर टॉनिक है। सरसों का तेल लगाने से बाल मजबूत और और शाइनी बनते हैं। सरसों के तेल में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, नियासिन जैसे बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते है। वहीं एलोवेरा एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर आप बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाकर लगाते हैं, तो यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के 5 फायदे (Benefits Of Aloe Vera And Mustard Oil For Hair) और लगाने का तरीका।

बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Aloe Vera And Mustard Oil For Hair In Hindi

1. रूसी से छुटकारा मिलता है

स्कैल्प पर एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा और सरसों के तेल दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। स्कैल्प में नमी को लॉक करने में मदद करते हैं और रूसी को हटाते हैं।

सरसों के तेल में एलोवेरा कैसे मिलाए? - sarason ke tel mein elovera kaise milae?

इसे भी पढें: चावल के पानी से बनाएं शैम्पू, स्कैल्प रहेंगे हेल्दी और बाल बनेंगे शाइनी

2. डैमेज बालों से छुटकारा मिलता है

प्रदूषण, पोषण की कमी जैसे कारणों के चलते ड्राई, डैमेज और फ्रिजी हेयर की समस्या इन दिनों बहुत आम है। एलोवेरा और सरसों का पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपको बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं। डैमेज रिपेयर होती है, बालों में नमी बनी रहती है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है। यह मिश्रण बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

3. बाल झड़ना बंद होते हैं

एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से बालों के रोम को पोषण मिलता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कॉम्बिनेशन आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है।

4. स्कैल्प में एलर्जी से छुटकारा मिलता है

एलोवेरा और सरसों के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प में एलर्जी, खुजली और डैंड्रफ आदि को हटाने में सहायक हैं। यह सोरायसिस जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार है।

ये भी देखें:

5. बालों का बेहतर विकास होता है

एलोवेरा और सरसों का तेल दोनों को ही बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। दोनों का ही इस्तेमाल तेजी से बालों के विकास में सहायक है।

इसे भी पढें: बालों में हल्दी और दही लगाने के फायदे क्या हैं?

बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल कैसे लगाएं- How To Apply Aloe Vera And Mustard Oil On Hair In Hindi

बालों में एलोवेरा और सरसों के तेल का प्रयोग करना बहुत आसान है। आपको बस एलोवेरा जेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच सरसों तेल डालना है और इसे अच्छी तरह मिलाना है। इस पेस्ट और बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। कुछ मिनटों के लिए स्कैल्प की मालिश करें। इसे कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को आप बालों पर रात भार के लिए भी छोड़ सकते हैं। आप सप्ताह में 2 बार इसे बालों पर लगा सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

एलोवेरा और सरसों का पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपको बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं। डैमेज रिपेयर होती है, बालों में नमी बनी रहती है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है। यह मिश्रण बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

सरसों के तेल में क्या मिलाकर मालिश करें?

* सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है। * दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।

सरसों के तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाएं?

बालों में कैसे लगाएं सरसों का तेल बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें इसके साथ 1 चम्मच बादाम तेल या 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाकर हल्का गरम कर लें. अब इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है. करीब 1 घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें.

बालों के विकास और मोटाई के लिए एलोवेरा का उपयोग कैसे करें?

एलोवेरा फॉर हेयर ग्रोथ नींबू के साथ भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।.
एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नींबू को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।.
अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगाएं और फिर उंगलियों से बालों के बीच-बीच में लगाएं।.
अब इसे 20-25 मिनट के लिए रहने दें।.
फिर शैम्पू करके कंडीशनर लगा लें।.