समुद्र की गहराई में क्या छुपा है? - samudr kee gaharaee mein kya chhupa hai?

सभी सागरों की गहराई अलग-अलग मानी गई है। हालांकि महासागरों की गहराई का रहस्य अभी भी बरकरार है। समुद्र की गहराई बेहद ठंडी, अंधेरी होती है और कभी-कभी तो ज्यादा दबाव के कारण यहां ऑक्सीजन भी काफी कम हो जाती है। धरती पर जितना दबाव महसूस होता है, समुद्र की गहराइयों में यह 1,000 गुना ज्यादा होता है। इतना ज्यादा दबाव कि बायोकैमेस्ट्री भी यहां फेल हो जाए। इस दबाव की सचाई यह है कि समुद्र की तलहटी में रहने की 1 प्रतिशत से भी कम जगहों का अभी तक पता चला है, जहां जीव और जंतु रहते हैं।


1. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार मशहूर हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरन समुद्र के उस हिस्से में जाकर वापस आए हैं जहां कोई नहीं गया था। सन 2012 में उन्होंने पश्चीमी पेस्फ़िक में सबसे गहरे स्थल मरियाना ट्रेंच में 11 किलोमीटर गहराई तक गोता लगाया है। नीचे पहुंचने में उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा। वे डीप सी चैंलेजर नाम की पनडुब्बी में गए थे जिसे ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया था। उन्होंने समुद्र तल पर लगभग 3 से ज्यादा घंटे बिताए। इस तरह का अभियान केवल एक बार 1960 में हुआ था जब दो लोग इस गहराई में उतरे थे।

2. डायचे वेले की एक रिपोर्ट के अनुसार सन 2011 में चीन में 'जिआओलोंग' नाम की एक पनडुब्बी को 4,027 मीटर (13,211) फुट की गहराई तक नीचे उतारा था। इंजीनियरों के मुताबिक जिआओलोंग 7,000 मीटर की गहराई तक जा सकती है।

3. दुनिया के सबसे गहरे समुद्र में जाने का रिकॉर्ड फिलहाल अमेरिका के नाम है। 1960 में अमेरिकी नौसेना की मानव चालित पनडुब्बी मरिआना ट्रेंच 11,000 मीटर की गहराई पर पहुंची। मरिआना ट्रेंच दुनिया की सबसे गहरी जगह है।

4. कुल मिलाकर, समुद्र बहुत गहरा होता है। हालांकि, इसका तल समतल या एक समान नहीं है, जिसका अर्थ है कि समुद्र में पानी की गहराई भी भिन्न होती है। महासागर की सबसे गहरी जगह 11,034 मीटर (36,201 फीट) मापी गई है और यह प्रशांत महासागर की मारियाना ट्रेंच में चैलेंजर डीप नामक स्थान पर है। हैरानी वाली बात यह है कि या स्तर भी समुद्र का अंतिम स्तर नहीं है क्योंकि साइंटिस्ट अभी तक समुद्र का सिर्फ 5% का अनुमान लगा पाए हैं बाकी के 95% अभी भी बाकी है।

5. कहते हैं कि धरती के जिस भाग पर समुद्र नहीं है उसे तोड़कर यदि समुद्र में डाल दिया जाए तो भी जगह खाली रह जाएगी।

समुद्र की गहराई को फाथोम में मापा जाता है, प्रत्येक का अनुमान छह फीट है। गहरे समुद्र/महासागरों में फाथोमोमीटर का प्रयोग किया जाता है। इकोसाउंडिंग सिस्टम से भी समुद्र की गहराई को नापा जाता है। उल्लेखनीय है कि सूर्य की रोशनी समुद्र में नीचे लगभग 400 मीटर तक जा सकती है।

समुद्र की गहराई में क्या छुपा है? - samudr kee gaharaee mein kya chhupa hai?
विशाल समुद्र को देखते ही यह प्रशन पैदा होना स्वाभाविक है कि उसका जन्म कैसे हुआ ? दरअसल पृथ्वी के जन्म के समय समुद्र नहीं थे। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि समुद्र का जन्म आज से पचास करोड़ और 100 करोड़ वर्षों के बीच हुआ।

समुद्र का जन्म धरती की सतह में स्थित पानी से भरे विशाल गड्ढे से हुआ है। दरअसल, जब पृथ्वी का जन्म हुआ, तो वह आग का एक गोला थी। पृथ्वी जब धीरे-धीरे ठंडी होने लगी, तो उसके चारों तरफ गैस के बादल फैल गए। ठंडे होने पर ये बादल काफी भारी हो गए और उनसे लगातार मूसलाधार वर्षा होने लगी। पृथ्वी की सतह के गर्म होने की वजह से जो भी पानी बरसता था, वह भाप बनकर उड़ जाता था और वायुमंडल में बादल बनकर फिर से बरसने लगता था। लाखों साल तक ऐसा ही होता रहा। जब पृथ्वी पर्याप्त ठंडी हो गई, तब इस पर पड़ने वाला पानी उबल नहीं पाता था। लेकिन वर्षा होने का सिलसिला अनवरत जारी रहा। पृथ्वी के निचले हिस्सों में यह पानी भर चुका था। पानी से भरे धरती की सतह के ये विशाल गड्ढे ही बाद में समुद्र कहलाए। आज भी धरती की सतह पर कई महासागर हैं।

पृथ्वी की 70.92 प्रतिशत सतह समुद्र से ढकी है। इसका आशय यह है कि पृथ्वी के लगभग 36,17,40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में समुद्र है। विश्व का सबसे विशाल महासागर प्रशांत महासागर है जिसका क्षेत्रफल लगभग 16,62,40,000 वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व के सभी महासागरों का 45.8 प्रतिशत है। इसकी आर-पार की सबसे छोटी दूरी ग्वायाकिल (इक्वाडोर) से बैंकाक, थाइलैंड के बीच 17550 किलोमीटर है। प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा सागर है। इसकी औसत गहराई 3939 मीटर है। मैरियाना खाई में इसकी अधिकतम गहराई 10900 मीटर है।

विश्व का सबसे विशाल सागर दक्षिण चीन सागर है जिसका क्षेत्रफल 29,74,600 वर्ग किलोमीटर है।

कितने गहरे होते हैं समुद्र?

समुद्र की गहराई नापना बच्चों का खेल नहीं है। इसे ज्ञात करने के लिये ध्वनि तरंगों का प्रयोग किया जाता है। पानी के जहाज पर एक यंत्र लगा दिया जाता है जो अल्ट्रासोनिक तरंगे पैदा करता है। इस यंत्र को ‘फैथोमीटर’ कहते हैं। इन तरंगों को कान से नहीं सुना जा सकता है। इन तरंगों को समुद्र के अंदर भेजा जाता है जो तलहटी से टकराकर परावर्तित हो जाती है। इन तरंगों को प्राप्त करके उनके जाने और लौटकर आने में लगे समय को आधा करके उसे समुद्र के पानी में ध्वनि के वेग के मान से गुणा करके समुद्र की गहराई का पता लगा लिया जाता है।

समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?

दरअसल धरती की सतह पर अन्य खनिजों के साथ-साथ नमक भी होता है जो पानी में घुलनशील होता है। जब बारिश होती है तो धरती की सतह का नमक घुलकर नदियों से होता हुआ समुद्र में चला जाता है। सूर्य की गर्मी से समुद्र का पानी तो भाप बनकर वायुमंडल में जाता रहता है लेकिन नमक वहीं रह जाता है। यह भाप वर्षा के रूप पुनः धरती पर आ जाती है और फिर अपने साथ धरती का नमक समुद्र तक ले जाती है। लाखों वर्षों से यह क्रिया चल रही है। यही कारण है कि समुद्र का पानी दिनों-दिन खारा होता जा रहा है।

समुद्र के एक गैलन पानी में लगभग 100 ग्राम नमक होता है। खुले समुद्रों की तुलना में भूमध्य सागर और लाल सागर के पानी में नमक की मात्रा अधिक होती है। यदि धरती के सारे समुद्रों को सुखाकर उनसे प्राप्त नमक को जमा किया जाए, तो उससे लगभग 300 किलोमीटर ऊँची तथा 100 किलोमीटर चौड़ी दीवार बनाई जा सकती है।

सागरों का पानी सड़ता क्यों है ?

समुद्र की गहराई में क्या छुपा है? - samudr kee gaharaee mein kya chhupa hai?
नदी, तालाब आदि का पानी कुछ समय बाद सड़ने लगता है लेकिन सागरों का पानी कभी नहीं सड़ता जबकि उसमें हर दिन हजारों जीव-जन्तु मरते रहते हैं। दरअसल सागर में ढेरों मछलियाँ होती है तथा दूसरे जलीय जानवर भी। इसके अलावा अमीबा तथा बैक्टीरिया भी होते हैं जिनका भोजन मरे हुए जानवर या सड़े हुए पेड़ पौधे हैं। ये ही इन्हें खाकर सागर को स्वच्छ बनाए रखते हैं। इसके अलावा सागर में गंदगी किसी एक स्थान पर एकत्र नहीं होती। सागर का क्षेत्रफल बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इसकी गंदगी से उत्पन्न गैसें वायुमंडल में चली जाती है और बादल बनकर धरती पर वर्षा होती है। वर्षा का यही पानी वापस समुद्र में चला जाता है। पानी का यह चक्र अनवरत चलता रहता है। धरती द्वारा सोखा गया पानी भी पृथ्वी की छिद्रयुक्त परतों से होता हुआ समुद्रों तक पहुँचता रहता है।

समुद्र में दिशाओं का पता कैसे लगाया जाता है?

समुद्र में दिशा का ज्ञान करने के लिये आरम्भ में सूर्य और तारों का सहारा लिया जाता था। बाद में प्राकृतिक चुम्बक को दिशा ज्ञात करने के रूप में प्रयोग किया गया। पानी के कटोरे में लकड़ी या कार्क के टुकड़े तैराए जाते थे और उन पर चुंबकीय पत्थर के टुकड़े रख दिए जाते थे। उन चुम्बकों के सिरे हमेशा उत्तर दक्षिण दिशा में रहते थे। इसके सिरों की स्थिति से दिशा ज्ञान हो जाता था। बाद में लोहे और इस्पात के चुम्बकों का प्रयोग किया जाने लगा। आजकल दिशासूचक में अधातु की छोटी सी डिबिया होती है जिसके ऊपर मोटे कागज का एक वृत्ताकार टुकड़ा लगा होता है। इस पर लम्बवत दिशाओं में चार हिस्से अंकित कर दिए जाते हैं। वृत्त के केन्द्र पर धुरी के साथ क्षैतीज दिशा में एक चुम्बक लटका दिया जाता है। काँच की प्लेट में इन सबको डिबिया में बंद कर दिया जाता है। चुम्बक के दो सिरे उत्तर दक्षिण दिशा की ओर रहते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि उनका जहाज किस दिशा में जा रहा है। इसके अलावा जाइटो कम्पास नामक एक यंत्र का भी इस्तेमाल दिशा ज्ञात करने के लिये किया जाता है।

क्या समुद्र में भी नदियाँ बहती हैं?

यह तो हम सभी जानते हैं कि नदियाँ जाकर समुद्र में मिल जाती है। पर क्या समुद्र में भी नदियाँ बहती है? धरती की सतहों की भाँति समुद्र में भी जलधाराएँ बहती है जिनका वेग अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग होता है। समुद्र में जल धाराएँ बनने के तीन कारण हैं : समुद्र के पानी के घनत्व को एक जैसा करने के लिये समुद्री धाराएँ पैदा हो जाती हैं समुद्र की सतह पर चलने वाली हवाओं का भी समुद्री धाराओं पर प्रभाव पड़ता है।

सन 1952 में प्रशांत महासागर में 90 मीटर की गहराई पर क्रोमवेल नामक धारा खोजी गई थी जो 5625 किलोमीटर लंबी और 400 किलोमीटर चौड़ी थी। यह भूमंडल रेखा के साथ-साथ पूर्व की दिशा में बहती है।

क्या समुद्र के अंदर भी पहाड़ होते हैं यह एक जिज्ञासा हो सकती है और अगर हाँ, तो इनका जन्म कैसे होता है? दरअसल समुद्रतल की हलचल से इन पहाड़ों का जन्म होता हैं। समुद्र तल में फटने वो ज्वालामुखी भी पहाड़ बना देते हैं। अब यह बात अलग है कि ये पहाड़ पानी के अंदर ही डूबे हुए रहते है, इसलिए ऊपर से दिखाई नहीं देते। हाँ, जो पहाड़ पानी के ऊपर आ जाते हैं, उन्हें द्वीप कहा जाता है जैसे हवाई द्वीप। यह द्वीप अमेरिका का हिस्सा है।

समुद्र में ज्वार क्यों आते हैं?

समुद्र में ज्वार आना एक स्वाभाविक क्रिया है। दरअसल ये पानी की उठती तथा गिरती विशाल लहरें होती हैं। समुद्र में ज्वार आने के लिये चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल उत्तरदाई है। इस बल से पृथ्वी के ठोस भाग में तो परिवर्तन नहीं होता, लेकिन समुद्र के पानी में उतार-चढ़ाव अवश्य पैदा होता है।

आमतौर पर समुद्र में किसी स्थान पर प्रतिदिन छह घंटे तक पानी ऊपर उठता है और उसके अगले छह घंटे तक नीचे गिरता है। चंद्रमा पृथ्वी की सतह के जिस ओर होता है, ज्वार उस तरफ भी आता है और उसकी विपरीत दिशा में भी। एक दिन और रात में किसी एक स्थान पर दो बार ज्वार आते हैं। विश्व के सबसे ऊँचे ज्वार फंडी खाड़ी में आते हैं। इनका औसत उठाव 14.50 मीटर होता है।

संपर्क करें
डॉ. विनोद गुप्ता, 43/2, सुदामा नगर, राम टेकरी मन्दसौर-458 001 (मध्य प्रदेश)

समुद्र का जन्म कब हुआ था?

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि समुद्र का जन्म आज से लगभग पचास करोड़ से 100 करोड़ वर्षों के बीच हुआ होगा है।

समुद्र की गहराई के नीचे क्या है?

महासागर की सबसे गहरी जगह 11,034 मीटर (36,201 फीट) मापी गई है और यह प्रशांत महासागर की मारियाना ट्रेंच में चैलेंजर डीप नामक स्थान पर है। हैरानी वाली बात यह है कि या स्तर भी समुद्र का अंतिम स्तर नहीं है क्योंकि साइंटिस्ट अभी तक समुद्र का सिर्फ 5% का अनुमान लगा पाए हैं बाकी के 95% अभी भी बाकी है। 5.

समुद्र का राजा कौन है?

स्टीलर सी लॉयन, जो इस प्रजाति के सबसे बड़े जीव हैं, इनका वजन लगभग 1,000 किलो और लंबाई 10 फीट की होती है, जबकि कैलिफोर्नियाई मेल सी लॉयन्स का वजन 300 किलो और लंबाई 8 फीट के आसपास होती है। इनकी खास बात यह है कि यह खाने के शौकीन होते हैं, इसलिये ये अपने वजन से भी ज्यादा खाना एक बार में ही खा जाते हैं।

समुद्र के नीचे कौन कौन से जीव रहते हैं?

सागर में जीवित प्राणियों के सभी प्रमुख समूह जैसे कि जीवाणु, प्रोटिस्ट, शैवाल, कवक, पादप और जीव पाए जाते हैं। इसके अलावा कमल जैसे दिखने वाले रेंगते फूल, ब्लड रेड समुद्र फेनी (स्विड), रेंगने और कई भुजाओं वाले पौधे, कोरल और लाखों तरह की वनस्पतियां पाई जाती हैं। अधिकांश समुद्री पौधे हरे, भूरे तथा लाल शैवाल हैं