सब्जी खरीदने आई महिला और सब्जी वाले के मध्य हुई बातचीत को संवाद रूप में लिखिए। - sabjee khareedane aaee mahila aur sabjee vaale ke madhy huee baatacheet ko sanvaad roop mein likhie.

महिला और सब्जीवाले के मध्य संवाद लिखिए : In This article, We are providing एक महिला और सब्जीवाले के बीच संवाद लेखन and Dialogue Writing Between Vegetable Vendor and Customer in Hindi for Students and teachers.

महिला और सब्जीवाले के मध्य संवाद लिखिए

महिला – भैया, कुछ सब्जियाँ चाहिए।

सब्जीवाला – बहिन जी, बताइए क्या-क्या दूँ?

महिला – तुम्हारी दुकान में कौन-सी सब्जी सस्ती है ?

सब्जीवाला – बहिन जी! आजकल सारी सब्जियाँ महँगी हो रही हैं। वैसे भी बरसात के मौसम में सब्जियाँ महँगी हो जाती हैं।

महिला – भैया तुम तो हर मौसम में लूटते रहते हो। चलो एक किलो आलू, एक किलो प्याज दे देना। कितने हुए?

सब्जीवाला – एक सौ बीस रुपये।

महिला – अरे! तुम तो दिन में ही लूट रहे हो। इतनी महँगाई तो नहीं है।

सब्जीवाला – ठीक लगा लूँगा, बताइए और क्या हूँ?

महिला – एक किलो गोभी, एक किलो बैंगन आधा किलो मूली दे देना। अब बताओ पैसे?

सब्जीवाला – अब आप कुल दो सौ सत्तर रुपये दे दो।

महिला – इतना नहीं आप दो सौ पचास रुपये लो और धनिया-मिर्च और अदरक भी डाल देना।

सब्जीवाला – नहीं, बहन जी इतना भी नहीं दे सकता। आप या तो दो सौ सत्तर रुपये दे दो या 250 रुपये देकर ये सब मुफ़्त ले लो।

महिला – तुम लोग सस्ती खरीदकर महँगा बेचते हो।

सब्जीवाला – बहिन जी इस महँगाई में पेट पालना मुश्किल हो रहा है। आप सब के सहारे जी रहा हूँ।


एक महिला और सब्जीवाले के बीच संवाद लेखन

महिला: भैया आलू क्या भाव दिया?

सब्जीवाला: 12 रूपए किलो।

महिला: चार किलो तौलना | टमाटर कैसे दिए ?

सब्जीवाला: तीस रूपए किलो।

महिला: दाम इतने ले रहे पर दिख अच्छा नहीं रहा एक भी।

सब्जीवाला: अब मंडी से यही आ रहा है मैडम। बारिश के समय सब्जी ऐसी ही आती हैं क्या कीजिएगा।

महिला: भिंडी भी कुछ ज्यादा ही हरी है। रंग दिया क्या इन्हें ?

सब्जीवाला: क्या मैडम ये सब हम नहीं करते। टीवी वाले दिखा देते हैं पर हर कोई थोड़े न करता है ऐसा। एकदम ताज़ा है भिंडी दस रुपया में ले लीजिये।

महिला: ठीक है एक किलो दो और टमाटर भी आधा किलो डाल देना। रुक जा मुझे चुनने दे।

सब्जीवाला: सब ताज़ा ही है देख लीजिये।

महिला: यह आज इतने कम ठेले क्यों दिख रहे हैं ?

सब्जीवाला: चुनाव का टाइम है न तो कहा से नज़र आएंगे। अब दिन चढ़ते सड़क पर और सन्नाटा बढेगा।

महिला: हाँ, कितना हुआ पूरा ?

सब्जीवाला: तिहत्तर (73 )

महिला: दो रूपए की मिर्च डाल दे और थोड़ी धनिया पत्ते भी।

सब्जीवाला: दो रूपए में दोनों कहाँ से दें मैडम।

महिला: सब होता है दे दो।

सब्जीवाला: चलिए ठीक है अब समेटना ही है सब, ले लीजिये। और कुछ?

महिला: नहीं बस इतना ही,  ये लो 75 रूपए।

सब्जीवाला: ठीक।


संबंधित संवाद लेखन

ग्राहक और दुकानदार के बीच संवाद

दुकानदार और बच्चे के बीच संवाद

फल विक्रेता और महिला/ ग्राहक के बीच संवाद

दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद पर संवाद लेखन

बच्चे और खिलौने वाले के बीच संवाद

SHARE THIS