सुबह खाली पेट शहद चाटने से क्या होता है? - subah khaalee pet shahad chaatane se kya hota hai?

Honey Benefits शहद में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन विटामिन ए बी सी आयरन मैग्नीशियम कैल्शियम फॉस्फोरस पोटेशियम सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं जो आपको बीमारियों से महफूज रखते हैं। शहद खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही मोटापा भी कंट्रोल रहता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शहद की मिठास हर इंसान को भाती है। बच्चा पैदा लेता है तो शहद से उसका मुंह मीठा कराने का चलन है। शहद न सिर्फ स्वाद के कारण ही लोगों को भाता है, बल्कि ये कई बीमारियों का उपचार भी करता है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए शहद रामबाण है। शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपको बीमारियों से महफूज रखते हैं। शहद खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों में मोतियाबिंद की बीमारी हो गई हो तो शहद का इस्तेमाल करें।

शहद हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से खून साफ होता है और एनीमिया भी दूर होता है। शहद के फायदे को लेकर हाल ही में एक रिसर्च भी हुआ है। रिसर्च में कुछ लोगों को एंटी वायरल क्रीम और कुछ लोगों को शहद का प्रयोग करने को कहा गया। नौ दिन तक चले इस रिसर्च में पाया गया कि होठ पर क्रीम की तरह शहद का इस्तेमाल करने वालों को एंटी वायरल क्रीम के मुकाबले काफी ज्यादा फायदा हुआ। इतना ही नहीं शहद का असर, एंटी वायरल क्रीम के मुकाबले काफी ज्यादा समय तक बरकरार रहा। इतने गुणकारी शहद के और भी कई फायदे हैं आइए जानते हैं।

त्‍वचा संबंधी विकार दूर करें- शहद आपके चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और नमी प्रदान करने वाले गुण दाग-धब्‍बों को दूर कर त्‍वचा में नई जान भर देते हैं। चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए।

दिल के मरीज हैं तो शहद खाएं- शहद दिल को मजबूत बनाने के लिए अच्‍छा होता है। दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन एक चम्‍मच शहद खाना अच्छा रहता है।

कब्ज को दूर करता है शहद-यह कब्ज के लिए तत्काल उपाय है। यह आंत को मल त्यागने में मदद करता है। इसके अलावा यह हाजमे को ठीक रखता है।

वजन घटाना चाहते हैं तो शहद खाएं-शहद वजन कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन करें वजन कम होगा। यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है जिससे शरीर की अतिरिक्त वसा नष्ट हो जाती है।

शहद का इस्‍तेमाल बालों के लिए काफी अच्छा होता है। ऑलिव आयल के साथ शहद मिलाकर बालों में लगाने से बाल लंबे, घने और मुलायम हो जाते। यह बालों के झड़ने की समस्‍या को भी काफी हद तक रोकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

                    Written By : Shahina Noor

Edited By: Shilpa Srivastava

सुबह खाली पेट शहद चाटने से क्या होता है? - subah khaalee pet shahad chaatane se kya hota hai?

शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद हो सकता है। शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। लेकिन खाली पेट में शहद का सेवन करना आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने, सर्दी-जुकाम से छुटकारा और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायता मिलती है। साथ ही शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण आपको गले की खराश और इंफेक्शन से दूर रहने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। आप खाली पेट शहद को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुने दूध के साथ भी शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका दिनभर का स्ट्रेस भी कम हो सकता है। साथ ही काम में भी मन लगता है। आइए खाली पेट शहद खाने के फायदे और तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

खाली पेट शहद खाने के फायदे 

1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हम जिम और तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन आप वजन कम करने के लिए खाली पेट में गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो इसमें नींबू या जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए एक अच्छे डिटॉक्स वॉटर के रूप में इस्तेमाल आ सकता है। 

सुबह खाली पेट शहद चाटने से क्या होता है? - subah khaalee pet shahad chaatane se kya hota hai?

2. खांसी की समस्या में कारगर

गले की खांसी को दूर करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को खत्म करने में सहायता कर सकते हैं और आपकी खांसी को भी कम कर सकते हैं। इसे आप सुबह के समय गर्म पानी के साथ पी सकते हैं। इससे गले को काफी राहत मिलती है। 

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

बीमारियों से बचने के लिए आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन शहद का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से दूर रहने में सहायता कर सकते हैं। इसे आप खाली पेट में खा सकते हैं। शहद को आप तुलसी के पत्ते के साथ भी खा सकते हैं। यह भी काफी लाभदायक हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

4. कील-मुहांसों को दूर करे

कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को बहुत परेशान करती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पिंपल्स की समस्या अधिक होती है। ऐसे में शहद में मौजूद पोषक तत्व आपको मुहांसों की दिक्कत से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं और रात को स्किन पर लगाकर भी सो सकते हैं। इससे मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है। 

सुबह खाली पेट शहद चाटने से क्या होता है? - subah khaalee pet shahad chaatane se kya hota hai?

5. गले की खराश

आमतौर पर कई लोग गले की खराश की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में गले की खराश को दूर करने के लिए आप खाली पेट में एक चम्मच शहद का सेवन अजवाइन या अदरक के साथ कर सकते हैं। इससे आपकी गले की खराश में काफी आराम मिल सकता है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

रोज सुबह शहद खाने से क्या होता है?

अगर कोई रोजाना सुबह शहद का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। सुबह खाली पेट शहद का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

खाली शहद खाने से क्या लाभ होता है?

कई रिसर्च में देखा गया है कि अगर आप सुबह खाली पेट शहद खाते हैं तो यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है. आप हर रोज 2 चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं. - जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है उन्हें रोजाना खाली पेट शहद का सेवन करना चाहिए. 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू और शहद लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज दूर होता है.

शहद खाने का सही समय कौन सा है?

डॉक्टर आमतौर पर सुबह-सुबह गुनगुने पानी के साथ कम से कम 50 ग्राम शहद पीने की सलाह देते हैं। यह पाचन तंत्र को साफ करता है और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। आमतौर पर, भोजन से एक या दो घंटे पहले शहद का सेवन करना चाहिए, ताकि पहले खाए गए भोजन को पहले सेटल करने में मदद मिले।

शहद कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

आज के समय में मुख्य रुप से लोग त्वचा में निखार लाने, पाचन ठीक रखने, इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने, वजन कम करने आदि के लिए शहद का उपयोग करते हैं। इसके अलावा शहद (honey in hindi) में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिसकी वजह से घाव को भरने में या चोट से जल्दी आराम दिलाने में भी यह बहुत कारगर है।