राशन कार्ड कैसे चेक किया जाता है? - raashan kaard kaise chek kiya jaata hai?

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें 2021-22 : खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी को राशन कार्ड प्रदाय किया जाता है। इस कार्ड को बनवाने के लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर जमा करते है। आवेदन जमा करने के बाद आवेदक के मन में ये अकसर सवाल आते है कि हमारा राशन कार्ड बना है या नहीं और राशन कार्ड कब तक बनेगा ? अगर आपने भी नई राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तब इसे ऑनलाइन चेक कर सकते है और पता कर सकते है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

सभी राज्यों के खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से सम्बंधित अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। जिससे अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है और ये देखना चाहते है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं तब उसे भी आप ऑनलाइन चेक कर सकते है। चलिए यहाँ आपको चेक करने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप by स्टेप बताते है। आप इसे ध्यान से पढ़िए।

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें ऑनलाइन 2021-22

  • सबसे पहले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल में जाइये।
  • Ration Cards विकल्प को सेलेक्ट करें।
  • अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें।
  • अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें।
  • अपने विकासखंड (तहसील) का नाम सेलेक्ट करें।
  • राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करें।
  • राशन कार्ड बना है या नहीं चेक करें।

ऊपर हमने आपको प्रक्रिया बताया है, कि राशन कार्ड बन गया है या नहीं ये ऑनलाइन चेक आप कैसे कर सकते है। चलिए अब इसे हम विस्तार से समझते है। देखिये अलग – अलग राज्यों के खाद्य विभाग ने अलग – अलग वेब पोर्टल बनाया है। इसलिए राशन कार्ड की जानकारी के लिए हमें अपने अपने राज्यों के वेबसाइट में जाना होगा। चलिए एक राज्य का उदाहरण से आपको समझाते है। फिर अन्य राज्यों का भी जानेंगे।

स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोलें और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल nfsa.gov.in में जाइये। आपकी सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक यहाँ भी दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 जैसे ही खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाए, ऊपर मेनू में आपको Ration Cards का विकल्प मिलेगा। राशन कार्ड बना है या नहीं ये पता करने के लिए इसी विकल्प को चुनें। इसके बाद नीचे Ration Card Details On State Portals ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

स्टेप-3 अगले स्टेप में आपको सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे – छत्तीसगढ़। अगर आप उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात या अन्य किसी राज्य से है तब उसका नाम यहाँ सेलेक्ट करना है।

स्टेप-4 जैसे ही अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। अब स्क्रीन पर आपके राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना है।

स्टेप-5 जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखंड/ब्लॉक/तहसील का नाम दिखाई देगा। यहाँ भी आपको अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है। यहाँ पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र को ध्यान में जरूर रखें। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तब यहाँ ग्रामीण ब्लॉक चुनना है और अगर आप शहरी क्षेत्र से है तब शहरी ब्लॉक को सेलेक्ट करना है।

स्टेप-6 विकासखंड/ब्लॉक/तहसील का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकानों की लिस्ट खुलेगा। यहाँ आपको अपने राशन दूकान का नाम खोजना है। राशन दुकान मिल जाने के बाद उसके सामने दिए गए राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करना है। जैसे – अगर आप अंत्योदय राशन कार्ड के लिए आवेदन किये थे तब यहाँ इसे चुनें। अगर आप अन्नपूर्णा या प्राथमिकता या एपीएल के लिए अप्लाई किये थे तब यहाँ आपको उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-7 जैसे ही आप राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर उस राशन दुकान के अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड बना है उसकी लिस्ट खुलेगा। यहाँ आप देख है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं। इसके लिए लिस्ट में अपना नाम खोजें। अगर आपका नाम लिस्ट में मिल जाये तब आपका राशन कार्ड बन चुका है। अगर आपका नाम नहीं मिले तब राशन कार्ड नहीं बना है और आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

यहाँ हमने जाना कि राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें। ठीक इसी प्रक्रिया के अनुसार अन्य राज्यों के व्यक्ति भी चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने अन्य सभी राज्यों का भी पूरी प्रक्रिया सरल तरीके से बताया है। आप इस टेबल में अपने राज्य के नाम को चुनें।

राज्य का नाम राशन कार्ड बना है या नहीं चेक करें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार) यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली) यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात) यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा) यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड) यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र) यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा) यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब) यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान) यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)
West Bengal (पश्चिम बंगाल) यहाँ क्लिक करें

इसे पढ़ें – अपना राशन कार्ड कैसे देखें ऑनलाइन

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकता है। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड बन गया है या नहीं ये चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को अगर आप व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर करेंगे तो काफी लोगों को मदद मिल सकेगी। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई नई जानकारी एवं लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते है तब गूगल सर्च बॉक्स में myrationcard.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !

यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें?

सारांश : यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in में जाना है। वेबसाइट खुल जाने के बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।

बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें 2022?

बिहार का राशन कार्ड चेक करने के लिए epds.bihar.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद मेनू में RCMS Report विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपने जिला का नाम, क्षेत्र ग्रामीण या शहरी, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं गांव का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड खुल जायेगा।

बिहार में राशन कार्ड कैसे चेक करें?

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले epds.bihar.gov.in वेब पोर्टल में जाना है और RCMS Report ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना है। फिर ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड चुनना है। इसी तरह ब्लॉक का नाम, पंचायत का नाम और गांव का नाम सेलेक्ट करते जाना है।

Www FCS UP gov in अपना राशन कार्ड कैसे देखें?

fcs.up.gov.in 2022 राशन कार्ड में नाम कैसे देखें ? सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in में जाइये। इसके बाद दिए गए मेनू में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को चुनें। इसके बाद अपना जिला, ब्लॉक एवं राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करके सूची में नाम देख सकते हो।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग