अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष कौन है - antararaashtreey hokee sangh ke adhyaksh kaun hai

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ

संक्षेपाक्षरसिद्धांतस्थापनाप्रकारवैधानिक स्थितिउद्देश्यमुख्यालय

सेवित

क्षेत्र

आधिकारिक भाषा

अध्यक्ष

संबद्धताजालस्थल
एफ आई एच
फेयर प्ले दोस्ती हमेशा के लिए
7 जनवरी, 1924; 90 साल पहले
राष्ट्रीय संघों का महासंघ
सक्रिय
हॉकी
लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
दुनिया भर में
अंग्रेजी, फ्रेंच[1]
नरिंदर बत्रा
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
www.FIH.ch

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) मैदानी हॉकी और इनडोर मैदानी हॉकी को संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय निकाय है। इसकी स्थापना 1924 में हुई एवं इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में स्थित है।[2] वर्त्तमान में एफआईएच के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा हैं। हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है। हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है[3], इसके अलावा यह महासंघ कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करता है। एफ आई एच अपने सदस्य देशों के अंतर्गत बने हॉकी महासंघों को मान्यता प्रदान करता है।

इतिहास[संपादित करें]

हॉकी की प्रतिनिधित्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था नहीं होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 1924 ओलिंपिक में हॉकी को शामिल नहीं किया परिणाम स्वरूप पेरिस में पॉल लीयते द्वारा एफआईएच की स्थापना 7 जनवरी 1924 को हुई।[4] पॉल इस संस्था के पहले अध्यक्ष बने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के सात संस्थापक सदस्य बने ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेकोस्लोवाकिया, फ्रांस, हंगरी, स्पेन और स्विट्जरलैंड। ये सदस्य संस्थाएं अपने अपने देश की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

1927 में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेल्स ने मिलकर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ वीमेन'स हॉकी अस्सोसिएशंस (आई.ऍफ़.डब्लू. एच.ए) की स्थापना की| 1982 में इसका अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में विलय कर दिया गया। [4] 1928 में भारत ऍफ़आईएच का सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश बन गया।

संरचना[संपादित करें]

International Hockey Federation map

एफआईएच में पांच महाद्वीपीय संघ हैं जो प्रत्येक महाद्वीप के भीतर पुरुषों और महिलाओं के लिए हॉकी के प्रशासन, प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में कुल 138 सदस्य देश हैं।

  ए एफ एच एफ - अफ्रीकी हॉकी महासंघ  ए एच एफ - एशियाई हॉकी महासंघ  ई एच एफ - यूरोपीय हॉकी फेडरेशन  ओ एच एफ - ओशिनिया हॉकी फेडरेशन  पी ए एच एफ - पैन अमेरिकन हॉकी फेडरेशन

पुरस्कार[संपादित करें]

प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 1998 से पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है, जबकि जूनियर खिलाड़ियों (21 से कम) के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान करने के लिए 2001 में युवा वर्ग को जोड़ा गया था।

एक और पुरस्कार, "मानद पुरस्कार", उन लोगों को दिया गया जिन्होंने फील्ड हॉकी में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

विश्व स्तर रैंकिंग[संपादित करें]

हॉकी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) विश्व स्तर पर रैंकिंग जारी करता है।

पुरुष दुनिया की 10 शीर्ष टीम
(18 जनवरी 2021 के अनुसार) रैंक टीम अंक 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
 
ऑस्ट्रेलिया
2642.258
 
बेल्जियम
2632.121
 
भारत
2296.038
 
नीदरलैंड्स
2234.331
 
जर्मनी
2038.712
 
इंग्लैंड
1990.629
 
अर्जेंटीना
1826.115
 
न्यूजीलैंड
1598.247
 
स्पेन
1532.336
 
मलेशिया
1427.181
महिला दुनिया की 10 शीर्ष टीम
(18 जनवरी 2021 के अनुसार) रैंक टीम अंक 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
 
नीदरलैंड्स
3015.356
 
इंग्लैंड
2375.787
 
अर्जेंटीना
2361.282
 
ऑस्ट्रेलिया
2334.048
 
जर्मनी
2126.153
 
स्पेन
1959.628
 
बेल्जियम
1939.884
 
न्यूजीलैंड
1821.113
 
भारत
1810.321
 
चीन
1677.967

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "International Hockey Federation Statutes" (PDF) (अंग्रेज़ी में). FIH. मूल (PDF) से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्टूबर 2014.
  2. "अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ". ओलम्पिक की आधिकारिक वेबसाइट. मूल से 12 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  3. "अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा वर्ष 2015 से 2018 तक के टूर्नामेंट कार्यक्रम की घोषणा". जागरण जोश. 10 नवम्बर 2013. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  4. ↑ अ आ "हॉकी का इतिहास". एफआईएच. मूल से 13 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अक्टूबर 2014.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • हॉकी विश्वकप
  • भारतीय हॉकी महासंघ

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ

भारतीय हॉकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी है. दिलीप टिर्की ने अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सीओए और एफआईएच का शुक्रिया अदा किया है.

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

इतिहास हॉकी की प्रतिनिधित्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था नहीं होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 1924 ओलिंपिक में हॉकी को शामिल नहीं किया परिणाम स्वरूप पेरिस में पॉल लीयते द्वारा एफआईएच की स्थापना 7 जनवरी 1924 को हुई। पॉल इस संस्था के पहले अध्यक्ष बने।

भारतीय हॉकी फेडरेशन की स्थापना कब की गई थी?

7 जनवरी 1924, पेरिस, फ़्रान्सअंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ / स्थापना की तारीख और जगहnull

कौन सा भारतीय हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ एफआईएच एथलीट समिति के एक सदस्य बन गया है?

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड की गुरुवार को वर्चुअल बैठक के दौरान शीर्ष संस्था की एथलीट समिति का सदस्य नियुक्त किया गया

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग