राशि अनुसार कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? - raashi anusaar kaun sa rudraaksh pahanana chaahie?

वैदिक ज्योतिष में रुद्राक्ष का बहुत महत्व है। न केवल पूजा-पाठ और मंत्र जप के लिए बल्कि ग्रहों की अनुकूलता के लिए भी रुद्राक्ष का उपयोग किया जाता है। यदि हम अपनी राशि और ग्रह के अनुरूप रुद्राक्ष धारण करें तो अशुभ ग्रहों का प्रभाव काफी हद तक कम हो सकता है। आइए, जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को कौन-सा रुद्राक्ष धारण करना चाहिए…

-मेष राशि के जातकों का मंगल स्वामी ग्रह होता है और इन्हें अपने व्यक्तित्व विकास के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

-इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इस कारण वृषभ राशि के लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह ज्योतिषशास्त्र में दी गई है।

-मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना तब और बढ़ जाती है जब ये चार मुखी रुद्राक्ष पहनते हैं।

-कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इनके लिए दो मुखी रुद्राक्ष पहनना शुभ माना गया है।

-सिंह राशि का स्वामी ग्रह सू्र्य होता है। इन्हें रुद्राक्ष में सबसे अनमोल बारह मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। यह इनके विकास के लिए शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें:जानिए आपके करियर के अनुसार, कौन-सा रुद्राक्ष पहनने से होगा लाभ

-बुध कन्या राशि का स्वामी ग्रह होता है और इस राशि के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना उचित होता है। इससे इन्हें लाभ मिलता है।

-तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से जहां स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, वहीं तरक्की की राह खुलती है।

-इस राशि के जातकों का मंगल स्वामी ग्रह होता है। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है।

-धनु राशि का गुरु स्वामी ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से जहां समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, वहीं किस्मत का साथ मिलने लगता है।

-मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। अपने व्यक्तित्व विकास के लिए इन्हें सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे इनके सभी बिगड़े काम बनते चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: राशि के अनुसार कौन-सा रत्न आपको धारण करना चाहिए, जानें यहां

-कुंभ राशि को जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए कई बार औरों से थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ जाता है। शनि स्वामी ग्रह होने के कारण इन्हें सात मुखी रुद्राक्ष पहनने से होता है लाभ।

-मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। रुद्राक्ष में लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना इनके लिए शुभ माना गया है, इससे इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

किस राशि वालों को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को एक मुखी रुद्राक्ष दारण करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही तीन मुखी या पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना भी शुभ माना गया है. वृष राशि: वृषभ राशि के जातक अगर लाइफ में शुभ फलों की प्राप्ति का इंतजार कर रहे हैं, तो चार मुखी, छह मुखी और चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं.

एक मुखी रुद्राक्ष कौन सी राशि वाले पहनते हैं?

कन्या राशि एक मुखी रुद्राक्ष धारण करना उत्तम होता है। एकमुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ होता है। इस रुद्राक्ष को स्वयं शिवजी का वरदान प्राप्त है।

गले में कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

कौन सा रुद्राक्ष पहनना होता है सबसे अच्छा? पंच मुखी रुद्राक्ष को धारण करना सबसे अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि यह अच्छा भाग्य लेकर आता है. जिससे न केवल धन लाभ होता है, बल्कि जीवन में सुख और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है.

वृषभ राशि वालों के लिए कौन कितना मुखी रुद्राक्ष ठीक रहेगा?

इस राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का व्यापक प्रभाव होता है, ऐसे में उन्हें 3 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिएवृषभ राशि : इस राशि के स्‍वामी शुक्र देव हैं और ये भौतिक सुख और ऐश्‍वर्य प्रदान करते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले वृषभ राशि के जातकों के लिए 6 मुखी रुद्राक्ष काफी लाभदायक माना जाता है।