परिश्रमी व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है में विधेय कौन सा है? - parishramee vyakti hee saphalata praapt karata hai mein vidhey kaun sa hai?

Latest वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions

वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Question 1:

निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए-

  1. तुमने लिखा था कि तुम कल पहुँच रहे हो।
  2. राजस्थान में ठंड होती है।
  3. यह तो ठीक वैसा ही है जैसा तुमने बताया था।
  4. चाहे पहले प्रश्न लिखें अथवा उदाहरण।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : चाहे पहले प्रश्न लिखें अथवा उदाहरण।

दिए गए विकल्पों मे से विकल्प 4 "चाहे पहले प्रश्न लिखें अथवा उदाहरण।​" सही है। अन्य विकल्प सही नहीं है। 

Key Points

  • जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य उपस्थित हों तो उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं।
    • इन्हे "और", "अथवा" आदि द्वारा जोड़ा गया होता है । 
  • दिए गए विकल्पों में केवल विकल्प 4 को "अथवा" द्वारा जोड़ा गया है अतः विकल्प 4 संयुक्त वाक्य है। 

Additional Information

  • संयुक्त वाक्य उन वाक्यो को कहा जाता है जिनमे दो या दो से अधिक प्रधान उपवक्य होते है, वे वाक्य संयुक्त वाक्य कहलाते है।
    • आकाश  ने बहुत मेहनत की लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हुआ।
  • मिश्रित वाक्य वे वाक्य होते है जिनमे एक प्रधान उपवक्या तथा बाकी सभी आश्रित उपवाक्य होते है, वे वाक्य मिश्रित वाक्य कहलाते है।
    • यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।

वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Question 2:

जिस वाक्य में किसी काम या बात का होना पाया जाता है, वह है

  1. आज्ञावाचक वाक्य
  2. विधानवाचक वाक्य
  3. इच्छावाचक वाक्य
  4. संकेतार्थक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : विधानवाचक वाक्य

जिस वाक्य में किसी काम या बात का होना पाया जाता है, वह 'विधानवाचक वाक्य' है। 

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। इसे विधिवाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे - ममता ने खाना खा लिया।

विशेष:

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानवाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। इसे विधिवाचक वाक्य कहते हैं। ममता ने खाना खा लिया।
इच्छावाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं। ईश्वर करे सब कुशल लौटें।
आज्ञावाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चले या बोध हो, वे वाक्य आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। वहां जाकर बैठिये।
निषेधवाचक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य के निषेध का बोध होता है, वह वाक्य निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। मैं घर नहीं जाऊँगा।
प्रश्नवाचक वाक्य जिन वाक्यों में कोई प्रश्न किया जाये या किसी से कोई बात पूछी जाये, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैँ। तुम्हारा क्या नाम है?
विस्मयादिबोधक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमे हमें आश्चर्य, शोक, घृणा, अत्यधिक ख़ुशी, स्तब्धता आदि भावों का बोध हो, ऐसे वाक्य विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाते हैं। इन वाक्यों में विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) लगता है। ओह ! कितनी ठंडी रात है।
संकेतवाचक वाक्य वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं। अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते।
संदेहवाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनसे हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है, वह वाक्य संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। आज बहुत तेज़ बारिश हो सकती है।

वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Question 3:

निम्नलिखित वाक्यों में से सरल ज्ञात कीजिए।

  1. आपने बुलाया इसलिए वह आ गया।
  2. जब आप बुलाएँगे तब वह आ जाएगा।
  3. आपके बुलाने पर वह आ जाएगा।
  4. आप बुलाएँगे तो वह आ जाएगा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आपके बुलाने पर वह आ जाएगा।

आपके बुलाने पर वह आ जाएगा। - यह वाक्य सरल वाक्य का उदाहरण है।

स्पष्टीकरण:

सरल वाक्य

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

Key Points
अन्य विकल्प:

  • आपने बुलाया इसलिए वह आ गया। - यह वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है।
  • जब आप बुलाएँगे तब वह आ जाएगा। - यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है। 
  • आप बुलाएँगे तो वह आ जाएगा। - यह वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है।

Additional Information

स्पष्टीकरण

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।

राकेश पढ़ता है।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Question 4:

निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य ज्ञात कीजिए।

  1. जैसे ही बच्चे ने पानी बरसता हुआ देखा वैसे ही एक मकान में शरण ली।
  2. बच्चे ने मकान में शरण ली क्योंकि वहाँ पानी बरस रहा था।
  3. पानी बरसता हुआ देखकर बच्चे ने एक मकान में शरण ली।
  4. बच्चे ने पानी बरसता हुआ देखा और एक मकान में शरण ली।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पानी बरसता हुआ देखकर बच्चे ने एक मकान में शरण ली।

पानी बरसता हुआ देखकर बच्चे ने एक मकान में शरण ली। - यह वाक्य सरल वाक्य का उदाहरण है।

Key Points

'पानी बरसता हुआ देखकर बच्चे ने एक मकान में शरण ली' एक सरल वाक्य है क्योंकि इसमें एक उद्देश्य और एक ही विधेय है।

सरल वाक्य 

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं


Additional Information
अन्य विकल्प:

  • बच्चे ने पानी बरसता हुआ देखा और एक मकान में शरण ली। - यह वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है।
  • जैसे ही बच्चे ने पानी बरसता हुआ देखा वैसे ही एक मकान में शरण ली। - यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है।
  • बच्चे ने मकान में शरण ली क्योंकि वहाँ पानी बरस रहा था। - यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है। 

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Question 5:

निम्नलिखित वाक्य, दिए गए विकल्पों में से किस प्रकार का है?

दो सौ आदमियों का जुलुस लालबाजार गया और वहाँ जाकर गिरफ्तार हो गयाl

  1. मिश्र वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. इनमें से कोई नहीं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : संयुक्त वाक्य

‘दो सौ आदमियों का जुलुस लालबाजार गया और वहाँ जाकर गिरफ्तार हो गयाl’ अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सटीक विकल्प संयुक्त वाक्य है।

स्पष्टीकरण:

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

राधा धूप में बैठकर सब्जी काटने लगीl

विकल्पों का स्पष्टीकरण:-

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

मिश्र वाक्य 

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

शीला ने एक पुस्तक मांगी और वह उसे मिल गईl

सरल वाक्य

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी।

चाय तैयार कर दोl

Top वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions

‘राम आम खाता है’ में वाच्य का कौन-सा रूप है?

  1. कर्तृवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्मवाच्य
  4. उभयवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कर्तृवाच्य

‘राम आम खाता है’ वाच्य में 'कर्तृवाच्य' है क्योंकि यहाँ राम खाने का कार्य कर रहा है। अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'कर्तृवाच्यहै।

अन्य विकल्प

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं। किसी वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता होगी।

वाक्य

वाच्य

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे - रोहित क्रिकेट खेलता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे – रोगी को दवा दी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। जैसे - मोहन से टहला भी नहीं जाता।

निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है?

  1. यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ता है।
  2. वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।
  3. उसमें न पत्ते थे, न फुल थे।
  4. मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।

'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।' एक मिश्र वाक्य है।

  • 'यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।' यह सरल वाक्य है।
  • 'वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।' यह सरल वाक्य है।
  • 'उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।' यह संयुक्त वाक्य है।
    • इस प्रकार सही विकल्प है 'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।'

Key Points

स्पष्टीकरण -

विकल्प

वाक्य

स्पष्टीकरण

मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।

मिश्रित

इसमें प्रधान वाक्य और आश्रित वाक्य है।

यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।

सरल

इसमें एक मुख्य क्रिया है।

वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।

सरल

इसमें एक मुख्य क्रिया है।

उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।

संयुक्त

इसमें दो उपवाक्य हैं।

Additional Information

वाक्य - 

रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद -

1. सरल - जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।

2. जटिल - ऐसे वाक्य जिनमें एक से अधिक उपवाक्य हों।

जटिल वाक्य के दो भेद हैं - संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य,

संयुक्त वाक्य - जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

मिश्र वाक्य के तीन प्रकार हैं - संज्ञा, विशेषण और क्रिया - विशेषण उपवाक्य।

वाक्य के कितने प्रकार है?

  1. तीन
  2. चार
  3. एक
  4. कोई प्रकार नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तीन

वाक्य तीन प्रकार के होते हैं सरल वाक्य, सयुंक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य अत: विकल्प 1 "तीन" सही है।  

Key Points

वाक्य के प्रकार

 सरल वाक्य: सरल वाक्य में एक उद्देश्य के साथ-2 केवल एक ही समायिका और एक
 विधेय होते हैं सरल वाक्य कहलाते हैं। उदाहरण:- बच्चे क्रिकेट खेलते हैं।

 संयुक्त वाक्य: दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त
 वाक्य को विभाजित करने पर पुनः सरल वाक्य प्राप्त होते हैं। उदाहरण:- राम आया और सो
 गया।

 मिश्र वाक्य: जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य और इस उपवाक्य पर एक या एक से अधिक
 आश्रित उपवाक्य होते हैं यह सभी आपस में कि, जो, की, इतना, उतना, इधर, उधर, कब,
 कितना, जब ,तब जैसा, वैसा, वह, आदि, शब्दों, से जुड़े होते हैं।

‘जैसा बोओगे वैसा काटोगे’ यह वाक्य इनमें किस प्रकार का है?

  1. संयुक्त वाक्य
  2. संदेह वाचक वाक्य
  3. मिश्रित वाक्य
  4. सरल वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मिश्रित वाक्य

‘जैसा बोओगे वैसा काटोगे’ ‘मिश्रित वाक्य’ है अत: उचित विकल्प 3 है, अन्य विकल्प असंगत है।

मिश्रित वाक्य वे वाक्य होते है जिसमे दो वाक्य सम्मिलित हो। जैसे - जो औरत वहाँ बैठी है वो मेरी माँ है।

Additional Information

अन्य विशेष:-

वाक्य प्रकार

परिभाषा

उदाहरण

सयुंक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया।

संदेहवाचक

जिन वाक्यों में होने का संदेह हो ।

जैसे- आज वर्षा हो सकती है।
शायद वह मान जाए।

सरल

जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।

 जैसे- 'बिजली चमकती है', 'पानी बरसा' ।

संयोजक शब्द से जुड़े हुए एक से अधिक साधारण वाक्यों से बनने वाला वाक्य क्या कहलाता है?

  1. मिश्र वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. आश्रित उपवाक्य
  4. प्रधान वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संयुक्त वाक्य

"संयोजक शब्द से जुड़े हुए एक से अधिक साधारण वाक्यों से बनने वाला वाक्य 'संयुक्त वाक्य' कहलाता है। जैसे - राधा गयी और रीता आयी। अतः सही विकल्प 'संयुक्त वाक्य' है।

Key Points

अन्य विकल्प

  • रचना के आधार पर वाक्य के तीन प्रकार हैं - 1. सधारण 2. मिश्र और 3. संयुक्त। 'आश्रित उपवाक्य ' और 'प्रधान वाक्य ' मिश्र वाक्य के भेद हैं।
  • मिश्र वाक्य - कई साधारण वाक्य मिलकर एक वाक्य की रचना करते हैं।
  • संयुक्त वाक्य - जब दो या दो से अधिक साधारण वाक्य 'पर', किन्तु', ‘और’ 'या' आदि शब्दों से जुड़े होते हैं।
  • इसके चार भेद हैं -

          1. संयोजक, 2. विभाजक, 3. विकल्पसूचक, 4. परिणामबोधक

Important Points

  • 'वह बाजार गया और फल लाया' एक संयुक्त वाक्य है क्योंकि इसमें दो उपवाक्यों को 'और' संयोजक द्वारा जोड़ा गया है।
  • संयुक्त वाक्य में दो समान स्तर के वाक्य योजक चिह्न द्वारा जोड़े जाते हैं।

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

‘मुझसे उठा नही गया’ वाक्य में कौन सा वाच्य है?

  1. कर्तुवाच्य
  2. कर्मवाच्य
  3. भाववाच्य
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : भाववाच्य

  • ‘मुझसे उठा नहीं गया’ वाक्य में 'भाववाच्य' है क्योंकि यहाँ भाव की प्रधानता है।
  • शेष विकल्प असंगत हैं।

अतः सही विकल्प 'भाववाच्य' है।

वाच्य-क्रिया केजिस रूपसे यहज्ञात होकि वाक्यमें क्रियाद्वारा बताएगए विषयमेंकर्ता, कर्म, अथवाभाव मेंसे कौनप्रमुखहै, उसेवाच्य कहतेहैं।

वाच्य

वाक्य

कर्तृवाच्य -जहाँ क्रियाका संबंधसीधा कर्तासे होतथा क्रियाका लिंगतथा वचनकर्ता केअनुसार हीउसे कर्तृवाच्य कहतेहैं।

1. रोहितक्रिकेट खेलताहै।

कर्मवाच्य - जहाँ क्रियाका संबंधसीधा कर्मसे होतथा क्रियाका लिंगतथा वचनकर्म केअनुसारहो, उसेकर्म वाच्यकहतेहैं।

2. रोहितद्वारा क्रिकेटखेला जाताहै।

भाववाच्य - जहाँ कर्ताऔर कर्मकी नहींबल्कि भावकी प्रधानताहो, उस वाक्यको भाववाच्य कहतेहैं।

3. रोहितसे क्रिकेटखेला जाताहै।

‘मेरा मित्र राकेश बहुत अच्छा चित्रकार है’ – इस वाक्य में विधेय क्या है?

  1. मेरा मित्र
  2. चित्रकार
  3. बहुत अच्छा चित्रकार है
  4. बहुत अच्छा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : बहुत अच्छा चित्रकार है

‘मेरा मित्र राकेश बहुत अच्छा चित्रकार है’ – इस वाक्य में 'बहुत अच्छा चित्रकार है' विधेय है। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प है 'बहुत अच्छा चित्रकार है'।

Key Points

स्पष्टीकरण

कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य के भेद

भेद

परिभाषा

उदाहरण

1. उद्देश्य 

जिसके बारे में बात की जाये उसे उद्देश्य कहते हैं।

रोहन (उद्देश्य) कलकत्ता में रहता है।

2. विधेय 

जो बात की जाये उसे विधेय कहते हैं।

रोहन कलकत्ता में रहता है। (विधेय)

Additional Information

वाक्य के भाग

वाक्य के दो भेद होते है-
(1)उद्देश्य (Subject) 
(2)विद्येय (Predicate)

(1)उद्देश्य (Subject):-वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाये उसे उद्देश्य कहते हैं।
सरल शब्दों में- जिसके बारे में कुछ बताया जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं।

  • जैसे- पूनम किताब पढ़ती है। सचिन दौड़ता है।
    • इस वाक्य में पूनम और सचिन के विषय में बताया गया है।
    • अतः ये उद्देश्य है। इसके अंतर्गत कर्ता और कर्ता का विस्तार आता है जैसे- 'परिश्रम करने वाला व्यक्ति' सदा सफल होता है। इस वाक्य में कर्ता (व्यक्ति) का विस्तार 'परिश्रम करने वाला' है।

उद्देश्य के भाग-

उद्देश्य के दो भाग होते है-
(i) कर्ता 
(ii) कर्ता का विशेषण या कर्ता से संबंधित शब्द।

(2)विद्येय (Predicate):- उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।

    • जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।
      • इस वाक्य में 'किताब पढ़ती' है विधेय है क्योंकि पूनम (उद्देश्य )के विषय में कहा गया है।
    • दूसरे शब्दों में- वाक्य के कर्ता (उद्देश्य) को अलग करने के बाद वाक्य में जो कुछ भी शेष रह जाता है, वह विधेय कहलाता है।
    • इसके अंतर्गत विधेय का विस्तार आता है। जैसे- लंबे-लंबे बालों वाली लड़की 'अभी-अभी एक बच्चे के साथ दौड़ते हुए उधर गई' ।
    • इस वाक्य में विधेय (गई) का विस्तार 'अभी-अभी एक बच्चे के साथ दौड़ते हुए उधर' है।
      • विशेष-आज्ञासूचक वाक्यों में विद्येय तो होता है किन्तु उद्देश्य छिपा होता है।
      • जैसे- वहाँ जाओ। खड़े हो जाओ।
        • इन दोनों वाक्यों में जिसके लिए आज्ञा दी गयी है वह उद्देश्य अर्थात 'वहाँ न जाने वाला '(तुम) और 'खड़े हो जाओ' (तुम या आप) अर्थात उद्देश्य दिखाई नही पड़ता वरन छिपा हुआ है।

विधेय के भाग-

  • विधेय के छः भाग होते है-
    • (i) क्रिया 
    • (ii) क्रिया के विशेषण 
    • (iii) कर्म 
    • (iv) कर्म के विशेषण या कर्म से संबंधित शब्द 
    • (v) पूरक 
    • (vi)पूरक के विशेषण।

Important Points

नीचे की तालिका से उद्देश्य तथा विधेय सरलता से समझा जा सकता है-

वाक्यउद्देश्यविधेय
गाय घास खाती है गाय घास खाती है।
सफेद गाय हरी घास खाती है। सफेद गाय हरी घास खाती है।
  • सफेद -कर्ता विशेषण
  • गाय -कर्ता[उद्देश्य]
  • हरी - विशेषण कर्म
  • घास -कर्म [विधेय]
  • खाती है- क्रिया[विधेय]

‘वाह! कितना सुन्दर दृश्य है।’ वाक्य का प्रकार है?

  1. संदेहवाचक
  2. विस्मयादिबोधक
  3. संकेतार्थक
  4. प्रश्नवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : विस्मयादिबोधक

‘वाह! कितना सुन्दर दृश्य है।’ यह विस्मयादिबोधक वाक्य का उदाहरण है। विस्मयादिबोधक वाक्य अर्थात ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हों। ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। जैसे: अरे!, ओह!, शाबाश!, काश! आदि। अतः सही विकल्प 'विस्मयादिबोधक' है।

अन्य विकल्प 

- 'संदेहवाचक वाक्य' अर्थात 'ऐसे वाक्य जिनसे हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है'। जैसे - आज बहुत तेज़ बारिश हो सकती है। 
- 'संकेतार्थक वाक्य' अर्थात 'वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो'। जैसे - अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते। 
- 'प्रश्नवाचक वाक्य' अर्थात 'जिन वाक्यों में कोई प्रश्न किया जाये या किसी से कोई बात पूछी जाये'। जैसे - तुम कहाँ जा रहे हो?

“शायद आज रोशनी गुल हो जाए और सिनेमा न हो।” वाक्य में अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद होगा -

  1. संकेतवाचक
  2. विधानवाचक
  3. इच्छाबोधक
  4. संदेहवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : संदेहवाचक

वाक्य- भावो और विचारो को प्रकट करने वाले व्यवस्थित शब्द समूह को वाक्य कहते है | वाक्य के दो अंग होते है - उद्देश्य (जिसके विषय में बताया जाता है) व विधेय (वाक्य के विषय के बारे में बाताया जाता है) | अर्थ की दृष्टि से वाक्य को निम्न प्रकार से विभाजित किया जा सकता है- 

संदेहवाहक वाक्य- यदि किसी वाक्य में संदेह का बोध हो तो वह संदेहवाचक वाक्य कहलाता है। वाक्य में शायद शब्द का प्रयोग संदेह और संभावना को प्रदर्शित करता है।

अर्थ की दृष्टि से वाक्य के अन्य भेद:

संकेतवाचक वाक्य

जिससे किसी संकेत का बोध हो।

विधानवाचक वाक्य

जिससे किसी प्रकार की सूचना प्राप्त हो।

इच्छावाचक वाक्य

जिससे किसी की इच्छा, आकांक्षा का पता चले।

निषेधवाचक वाक्य

जिससे कार्य नहीं होने का बोध हो।

प्रश्नवाचक वाक्य

जिसके द्वारा किसी प्रश्न का बोध हो।

आज्ञा वाचक वाक्य

जिसके द्वारा किसी को आज्ञा देने का बोध हो।

विस्मयदिबोधक वाक्य

जिससे हर्ष और  दुख जैसे भावों का बोध हो।

“रात होते ही तारे निकल आये” कौन सा वाक्य है? 

  1. मिश्र वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. संयुक्त सूचक वाक्य
  4. इच्छा सूचक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मिश्र वाक्य

मिश्र वाक्य यहाँ सही बिकल्प है। रात होते ही तारे निकल आयेवाक्य में दो वाक्य एक साथ मिश्रित किए गए है। अत: सही विकल्प 1) मिश्र वाक्य ही होगा।

अन्य महत्वपूर्ण

वाक्य प्रकार

परिभाषा

उदाहरण

साधारण या सरल वाक्य

जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।

मोर नाचते है। पक्षी आसमान में उड़ते है।

मिश्र या मिश्रित वाक्य

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

 मेहनत करोगे तो सफल हो जाओगे।

जितना काम करोगे उतनी तनख्वाह मिलेगी।

“ईश्वर तुम्हें सफलता प्रदान करे।” यह किस प्रकार का वाक्य है?

  1. संकेतवाचक
  2. विधानवाचक
  3. इच्छावाचक
  4. विस्मयवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : इच्छावाचक

“ईश्वर तुम्हें सफलता प्रदान करे।” वाक्य में कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए इच्छा व्यक्त कर रहा है। इस प्रकार यह 'इच्छावाचक' वाक्य है। इच्छावाचक वाक्य अर्थात ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो। अतः सही विकल्प 'इच्छावाचक' है।

अन्य विकल्प

संकेतवाचकवाक्य

वेवाक्यजिनसेहमेंएकक्रियाकादूसरी क्रियापरनिर्भरहोनेकाबोधहो।जैसे - अगरतुमपरिश्रमकरतेतोआजसफलहोजाते। 

विधानवाचकवाक्य

ऐसेवाक्यजिनसेकिसीकामकेहोनेया किसीकेअस्तित्वकाबोधहो।इन्हेंविधिवाचक वाक्यभीकहतेहैं।जैसे - ममतानेखानाखा लिया (यहाँममताकेखानेकाकामपूराकरलेने काबोधहोरहाहै)हिंदीहमारीराष्ट्रभाषाहै (यहाँहमेंहिंदीकेअस्तित्वकाबोधहोरहाहै कीयेहमारीराष्ट्रभाषाहै)

विस्मयवाचकवाक्य

ऐसेवाक्यजिनमेहमें आश्चर्य, शोक, घृणा, अत्यधिक ख़ुशी, स्तब्धता आदिभावोंकाबोधहो।इनके पीछे (!) विस्मयसूचकचिन्हलगताहै।जैसे - हेभगवान ! ऐसा मेरेसाथहीक्योंहोताहै। 

‘सलमा घर जाती है’ ______ वाक्य है।

  1. सरल वाक्य
  2. निषेधात्मक वाक्य
  3. आज्ञार्थक वाक्य
  4. इच्छार्थक वाक्य।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सरल वाक्य

सलमा घर जाती है’ ______ यह 'सरल वाक्य' है क्योंकि इसमें 'जाना' केवल एक मुख्य क्रिया है। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'सरल वाक्य' है।

अन्य विकल्प

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल वाक्य

जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।

राकेश पढ़ता है।

निषेधवाचक/निषेधात्मक वाक्य

जिन वाक्यों में निषेध (न होने) का बोध हो।

मैंने खाना नहीं खाया।

आज्ञार्थक वाक्य

जिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति का बोध हो।

चुप रहो।

इच्छार्थक वाक्य

जिन वाक्यों में इच्छा, आशा, आशीर्वाद का बोध हो।

भगवान तुम्हे सदा प्रसन्न रखे।

संरचना के आधार पर किए गए वाक्य के वर्गीकरण में इनमें से कौन सा प्रकार नहीं है?

  1. सरल वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. आज्ञार्थक वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आज्ञार्थक वाक्य

संरचना के आधार पर किए गए वाक्य के वर्गीकरण में 'आज्ञार्थक' वाक्य का प्रकार नहीं है। संरचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं - सरल वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य। इस प्रकार सही विकल्प 'आज्ञार्थक वाक्य' है।

विशेष

आज्ञार्थक या अज्ञावाचक वाक्य अर्थात ऐसे वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चले या बोध हो। जैसे - सभी अपना-अपना काम करोयह पाठ तुम्हें पढ़ना होगा आदि।

अन्य विकल्प

सरल वाक्य

ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही
उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है। जैसे - अमित खाना खाता हैरामु पुस्तक पढ़ता है।

मिश्र वाक्य

ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो। जैसे - वह
कौनसा मनुष्य है जिसने महाप्रतापी राजा भोज का नाम  सुना हो।

विशेष

मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में कि’,
जो’, ‘क्योंकि’, ‘जितना’, ‘उतना’, ‘जैसा’, ‘वैसा’, ‘जब’, ‘तब’, ‘जहाँ’, ‘वहाँ’, ‘जिधर’,
उधर’, ‘अगर/यदि’, ‘तो’, ‘यद्यपि’, ‘तथापि’, आदि का प्रयोग किया जाता है।

संयुक्त वाक्य

ऐसे वाक्य जिसमें दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों।
जैसे - मीना बहुत बीमार थी अतः स्कूल नहीं आयी। 

विशेष

सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को औरएवंतथायाअथवाइसलिए,
अतःफिर भीतोनहीं तोकिन्तुपरन्तुलेकिनपर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।

‘मोहन के दोस्त सोहन ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।' इस वाक्य में “उद्देश्य का विस्तार' है-

  1. मोहन के दोस्त
  2. सोहन ने
  3. परीक्षा में
  4. प्रथम स्थान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मोहन के दोस्त

यहाँ सही विकल्प मोहन के दोस्त  है। यहाँ उद्देश्य का विस्तार, मोहन के दोस्त ने किया अत: सही विकल्प 1 होगा।

विशेष

  • कई बार वाक्य में कर्ता या कर्म का परिचय देने वाले अन्य शब्द भी साथ होते है, वे शब्द ही “उद्देश्य का विस्तार” कहलाते हैं
    • जैसे - काला सांप पेड़ के नीचे बैठा है, मोहन बाँस कि बाँसुरी बजा रहे हैं।

Additional Information

विशेष

  • वाक्य के प्रमुख दो खंड हैं- उद्देश्य तथा विधेय।
    • उद्देश्य- जिसके विषय में कुछ कहा जाता है उसे सूचकि करने वाले शब्द को उद्देश्य कहते हैं। जैसे-
      • 1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा।
      • 2. कुत्ता भौंक रहा है।
      • 3. तोता डाल पर बैठा है।
        • इनमें अर्जुन ने, कुत्ता, तोता उद्देश्य हैं; इनके विषय में कुछ कहा गया है।
        • अथवा यों कह सकते हैं कि वाक्य में जो कर्ता हो उसे उद्देश्य कह सकते हैं क्योंकि किसी क्रिया को करने के कारण वही मुख्य होता है।
  • विधेय- उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, अथवा उद्देश्य (कर्ता) जो कुछ कार्य करता है वह सब विधेय कहलाता है। जैसे-
    • 1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा।
    • 2. कुत्ता भौंक रहा है।
    • 3. तोता डाल पर बैठा है।
      • इनमें ‘जयद्रथ को मारा’, ‘भौंक रहा है’, ‘डाल पर बैठा है’ विधेय हैं क्योंकि अर्जुन ने, कुत्ता, तोता,-इन उद्देश्यों (कर्ताओं) के कार्यों के विषय में क्रमशः मारा, भौंक रहा है, बैठा है, ये विधान किए गए हैं, अतः इन्हें विधेय कहते हैं।
  • उद्देश्य का विस्तार- कई बार वाक्य में उसका परिचय देने वाले अन्य शब्द भी साथ आए होते हैं। ये अन्य शब्द उद्देश्य का विस्तार कहलाते हैं। जैसे-
    • 1. सुंदर पक्षी डाल पर बैठा है।
    • 2. काला साँप पेड़ के नीचे बैठा है।
    • इनमें सुंदर और काला शब्द उद्देश्य का विस्तार हैं। 

‘पानी में थोड़ी बर्फ डालकर उसे धीरे-धीरे हिलाओ ताकि वह जल्दी ठंडा हो जाए।' इस वाक्य में समुच्चयबोधक शब्द है -

  1. थोड़ी
  2. धीरे-धीरे
  3. ताकि
  4. जल्दी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ताकि

यहाँ सही विकल्प 3 "ताकि" है। यहाँ ताकि एक पद का सम्बन्ध दूसरे से जोड़ रहा है।

विशेष

समुच्चय बोधक अव्यय - जिनमे एक वाक्य या पद का सम्बन्ध दूसरे वाक्य या पद से जुड़ा हो जैसे - आँधी आयी और पानी बरसा।

निम्नांकित में 'संकेतार्थक' वाक्य है :

  1. वह कल जयपुर जाएगा।
  2. यदि वह कहेगा तो मैं भी जाऊँगा।
  3. कक्षा में शोरगुल मत करो।
  4. मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : यदि वह कहेगा तो मैं भी जाऊँगा।

यहाँ सही विकल्प  2 "यदि वह कहेगा तो मैं भी जाऊँगा" है। यहाँ एक क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर है इसलिए सही विकल्प 2 होगा।

Key Points

विशेष

  • संकेतार्थक वाक्य - जिसमे एक क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर है जैसे - अगर तुम पढ़ते तो अवश्य पास होते।

Additional Information

क्रिया की वृत्ति- क्रिया किसी न किसी अर्थ, भाव, दशा, संकेत या अभिप्राय को प्रकट करती है और जब क्रिया का रूप के कहने का अर्थ या प्रयोजन का संकेत देता है तो इसे क्रिया की वृत्ति कहा जाता है।

आज्ञार्थक

इस क्रिया में आदेश या निवेदन दोनों ही आते हैं।

आप यहाँ बैठें।

इच्छार्थक

इसमें इच्छा या अपेक्षा का भाव प्रमुख होता है।

मैं मीठा खाना चाहता हूँ।

संदेहार्थक

जहां क्रिया के होने में अनिश्चय की स्थिति बनी रहे।

कल बारिश हो सकती है।

संकेतार्थक

इस क्रिया में कार्य के साथ करण को जोड़ा जाता है।

दवा खाओगे तो ठीक हो जाओगे।

निश्चयार्थक

जिसमें क्रिया में निश्चित रूप से कुछ कहा गया हो।

सुबह पाँच बजे उठ जाऊंगा।

प्रश्नार्थक

जिसमें क्रिया किसी प्रश्न के साथ आती हो।

आप क्या खाएंगे?

निषेधार्थक

जिसमें क्रिया किसी चीज को मना करती नज़र आये।

कोई ऐसा नहीं करता।

‘आप’ कहाँ जा रहे हैं? अर्थ की दृष्टी से किस प्रकार का वाक्य है?

  1. प्रश्नवाचक
  2. संदेह वाचक
  3. विधिवाचक
  4. इच्छावाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : प्रश्नवाचक

‘आप’ कहाँ जा रहे हैं? में शब्द "कहाँ" और "?" प्रश्नवाचक वाक्य को इंगित करता है, इसलिए उचित विकल्प 1 है, अन्य विकल्प असंगत है।

प्रश्नवाचक वे वाक्य जिसमे किसी से उत्तर की आशा हो या प्रश्न किया जाये जैसे - राम क्या कर  रहा है? ___ प्रश्नवाचक चिह्न - ‘?’

अन्य विकल्प

वाक्य प्रकार

परिभाषा

उदहारण

संदेह वाचक

जिन वाक्यों में क्रिया के होने या न होने की दोनों संभावना बनी रही उन्हें संदेह वाचक वाक्य कहते है।

राम अभी आता ही होगा।

विधिवाचक

 जिन वाक्यों में क्रिया के करने या होने की सूचना मिले, उन्हें विधिवाचक वाक्य कहते है।

 मैंने दूध पिया।

वर्षा हो रही है।

इच्छावाचक

जिन वाक्यों से इच्छा, आशीष एवं शुभकामना आदि का ज्ञान होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते है।

जैसे- तुम्हारा कल्याण हो। आज तो मैं केवल फल खाऊँगा।

जिस वाक्य में किसी काम या बात का होना पाया जाता है, वह है

  1. आज्ञावाचक वाक्य
  2. विधानवाचक वाक्य
  3. इच्छावाचक वाक्य
  4. संकेतार्थक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : विधानवाचक वाक्य

जिस वाक्य में किसी काम या बात का होना पाया जाता है, वह 'विधानवाचक वाक्य' है। 

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। इसे विधिवाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे - ममता ने खाना खा लिया।

विशेष:

वाक्य परिभाषा उदाहरण
विधानवाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। इसे विधिवाचक वाक्य कहते हैं। ममता ने खाना खा लिया।
इच्छावाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं। ईश्वर करे सब कुशल लौटें।
आज्ञावाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चले या बोध हो, वे वाक्य आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। वहां जाकर बैठिये।
निषेधवाचक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य के निषेध का बोध होता है, वह वाक्य निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। मैं घर नहीं जाऊँगा।
प्रश्नवाचक वाक्य जिन वाक्यों में कोई प्रश्न किया जाये या किसी से कोई बात पूछी जाये, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैँ। तुम्हारा क्या नाम है?
विस्मयादिबोधक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमे हमें आश्चर्य, शोक, घृणा, अत्यधिक ख़ुशी, स्तब्धता आदि भावों का बोध हो, ऐसे वाक्य विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाते हैं। इन वाक्यों में विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) लगता है। ओह ! कितनी ठंडी रात है।
संकेतवाचक वाक्य वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं। अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते।
संदेहवाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनसे हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है, वह वाक्य संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। आज बहुत तेज़ बारिश हो सकती है।

किस वाक्य में ‘आज्ञार्थ’ (विध्यर्थ) वृत्ति का प्रयोग हुआ है?

  1. तुम अगर कहते तो मैं ऐसा जरूर करती।
  2. सभी को अपरिग्रह की भावना रखनी चाहिए।
  3. नेता को चाहिए कि वह समूह के प्रत्येक व्यक्ति का सम्नान करे।
  4. मैं चाहता हूँ कि तुम भले इंसान बनो।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैं चाहता हूँ कि तुम भले इंसान बनो।

दिए गए विकल्पों में ‘मैं चाहता हूँ कि तुम भले इंसान बनो’ में ‘आज्ञार्थ’ वृति के प्रयोग हुआ है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प मैं चाहता हूँ कि तुम भले इंसान बनो है।

स्पष्टीकरण

वाक्य-भेद

परिभाषा

उदहारण

आज्ञावाचक वाक्य

जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान होता है, उन्हें आज्ञा वाचक वाक्य कहतेहै।

जैसे:

बाजार जा कर फल ले आओ।

बड़ों का सम्मान करो।

अन्य विकल्प:

वाक्य-भेद

वाक्य

सरल वाक्य

सभी को अपरिग्रह की भावना रखनी चाहिए।

मिश्रित-वाक्य

नेता को चाहिए कि वह समूह के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करे।

संयुक्त-वाक्य

मैं चाहता हूँ कि तुम भले इंसान बनो।

‘वह नदी में तैरने लगा’ किस प्रकार का वाक्य है?

  1. संयुक्त वाक्य
  2. सरल वाक्य
  3. ​मिश्र वाक्य
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सरल वाक्य

‘वह नदी में तैरने लगा’ एक सरल वाक्य है। सरल वाक्य अर्थात जिस वाक्य में एक ही कर्ता और एक कर्म होता है, वह सरल वाक्य कहलाता है। अतः सही विकल्प ‘सरल’ वाक्य है।

विशेष-

वाक्यशब्दों का सार्थक समूह ही वाक्य कहलाता है। कुछ वाक्यों के भेद निम्न है-

जैसे-

संयुक्त वाक्य- दो या दो से अधिक प्रधान वाक्य, संयुक्त वाक्य कहलाते है। जैसे- राधा ने खाना खाया और सोने चली गयी।

मिश्र वाक्य- एक प्रधान और अन्य आश्रित वाक्य मिलकर बने वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते है। जैसे- राधा ने वह कपड़े पहने जो उसके मामा लाए थे।  

परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे कौन सा वाक्य है?

(3)मिश्र वाक्य- जो छात्र परिश्रम करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। सरल वाक्य- परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे

परिश्रमी व्यक्ति सदा सफल होता है कौन सा वाक्य है?

उत्तर- (सरल वाक्य)- परिश्रमी व्यक्ति अवश्य सफल होता है।

कठिन परिश्रम करने वाला ही सफल होता है इस वाक्य का मिश्र वाक्य में सही रूपांतरण कौन सा है?

प्रश्न. यदि सही दिशा में परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल हो जाओगे ।

सच्चा व्यक्ति सफल होता है इस सरल वाक्य का मिश्र वाक्य क्या होगा?

(ग) मिश्रित (मिश्र) वाक्य - जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो तथा अन्य आश्रित उपवाक्य आएँ, उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं। जैसे- जब भी मैं उसके घर गया, उसने मेरा सत्कार किया। art मेरा सत्कार किया'- प्रधान उपवाक्य है। 'जब भी में उसके घर गया - आश्रित उपवाक्य है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग