पूर्ण प्रतियोगिता में मूल्य का निर्धारण कैसे होता है? - poorn pratiyogita mein mooly ka nirdhaaran kaise hota hai?

पूर्ण प्रतियोगिता बाजार के उस रूप का नाम है जिसमें विक्रेताओं की संख्या की कोई सीमा नहीं होती। फ़लतः कोई भी एक उत्पादक (विक्रेता) बाजार में वस्तु की कीमत पर प्रभाव नहीं डाल सकता। अर्थशास्त्र में बाजार को मुख्त्यः दो रूपों में बांटा जाता है : पूर्ण प्रतियोगिता और अपूर्ण प्रतियोगिता। बाजार संरचना के दो चरम बिन्दुओं पर पूर्ण प्रतियोगिता और एकाधिकार हैं।

पूर्ण प्रतियोगिता के लक्ष््ण[संपादित करें]

पूर्ण प्रतियोगिता के होने के लिये कुछ पूर्वानुमान लिये जाते हैं जो इस प्रकार हैं :

१. प्रत्येक उत्पादक बाजार की पूरी आपूर्ति का इतना छोटा हिस्सा प्रदान करता है की वो अकेला बाजार में वस्तु की कीमत पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकता।
२. प्रत्येक उत्पादक के द्वारा बनाई गयी वस्तु समान होती है।
३. प्रत्येक उत्पादक बाजार में उप्लब्ध उत्पादन तकनीक तक पहुंच रखता है।
४. किसी भी नये उत्पादक के बाजार में आने पर अथवा बाजार में उपस्थित किसी उत्पादक के बाजार से निकलने पर कोई रोक टोक नहीं है।
५. बाजार में विद्यमान प्रत्येक क्रेता और विक्रेता को बाजार का पूर्ण ज्ञान है।

यद्यपि पूर्ण प्रतियोगिता व्यावहारिक जीवन में सम्भव नहीं है, पर शेयर बाजार इसकी विशेषताओं की दृष्टि से बहुत पास पहुंच जाता है। कृषि क्षेत्र(चावल, गेहूं आदि) में भी प्रतियोगिता पूर्ण प्रतियोगिता के समान ही होती है।

  ~  सदैव पूर्ण प्रतियोगिता के बाज़ार का मूल्य निर्धरण कम रहता है एकाधिकार बाज़ार के तुलना में।

पूर्ण प्रतियोगिता में बाजार मूल्य का निर्धारण[संपादित करें]

पूर्ण प्रतियोगिता में कोई भी विक्रेता वस्तू का मूल्य स्वंय निर्धारित नहीं कर सकता। अतः वस्तु का मूल्य बाजार में निर्धारित होता है। मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया को समझने के लिये मांग और आपूर्ति को समझना आवश्यक है।

मांग: एक निश्चित मूल्य पर किसी वस्तु की जितनी मात्रा लोग खरीदना कर उपयोग करना चाहते हैं उसे वसतू की मांग कहते हैं।
आपूर्ति: किसी वस्तु के उत्पादक उसकी जितनी मात्रा एक निर्धारित मुल्य पर बाजार में बेचना चाहते हैं उसे वस्तू की बाजार में आपूर्ति कहते हैं।

जब बाजार में कोइ वस्तु आती है तो उसके मांग और उसकी आपूर्ति में सम्बन्ध स्थापित होता है और मूल्य का निर्धारण होता है।

विक्रेता द्वारा उपयुक्त विक्रय परिमाण का निर्धारण

पूर्ण प्रतियोगिता में विक्रेता का मांग-वक्र पुर्णतः लोचशील होता है क्योंकि वह बाजार निर्धारित मूल्य पर जितना चाहे उत्पादन कर सकता है और उसे बेच सकता है। अतः उसे उप्युक्त परिमाण निर्धारित करने के लिये अपने सीमांत लागत वक्र का निर्धरण करना होता है। सीमांत लागत का अर्थ है वर्तमान स्थिति में एक और वस्तु के उत्पाद करने का लागत। सीमांत लागत वक्र अंग्रेजी के अक्षर 'U' के आकार का होता है। इस्का अर्थ है कि जब उत्पादन क्षमता का पूरा प्रयोग नहीं हो रहा है तब सीमांत लागत घट रहा होता है, एक निश्चित क्षमता तक पहुंचने के बाद यह बढ़ने लगता है। जिस बिन्दु पर सीमांत लागत वक्र उत्पादक के मांग वक्र को काटता है, उस बिन्दु पर उपयुक्त उत्पादन का निर्धारण होता है।
जब उत्पादक एक वस्तु का उत्पादन करता है तो उसका मुख्य उद्देश्य होता है लाभ। जब सीमांत लागत अर्थात एक इकाई के उत्पादन का लागत बाजार में स्थापित वस्तु के मुल्य से ऊपर चला जाता है तो इसका अर्थ है कि विक्रेता को उसके उत्पादन से घाटा होगा। अतः जिस बिन्दु पर सीमांत लागत वक्र, विक्रेता के मांग वक्र को काट कर उसके ऊपर चला जाता है, उस बिन्दु के पार उत्पादन करने से विक्रेता को अपना उत्पाद लागत से कम भाव पर बेचना होगा। अतः उत्पादक इस बिन्दु पर पहुंचने के उपरान्त उत्पादन रोक देता है।

Solution : संतुलन कीमत (Equilibrium Price)-संतुलन कीमत वह कीमत है। जिस पर माँग तथा पूर्ति एक-दूसरे के बराबर होते हैं या जहाँ क्रेताओं की खरीद या विक्रेताओं की बिक्री एक-दूसरे के समान होती है। पूर्ण प्रतियोगी बाजार में संतुलन कीमत का निर्धारण माँग तथा पूर्ति की शक्तियों द्वारा होता है। संतुलन कीमत उस बिन्दु पर निर्धारित होती है जहाँ बाजार माँग, बाजार पूर्ति के बराबर हो जाती है। <br> पूर्ण प्रतियोगिता में संतुलन/मूल्य का निर्धारण (Determination of equilibrium price in perfect competition state)- पूर्ण प्रतियोगिता की स्थिति में क्रेता वस्तु की सीमांत उपयोगिता से अधिक कीमत देने को तैयार नहीं होते हैं तथा विक्रेता सीमांत लागत से कम कीमत पर वस्तु की आपूर्ति नहीं करेंगे। इस प्रकार इन दोनों अधिकतम एवं न्यूनतम सीमाओं के बीच ही वस्तु की कीमत का निर्धारण होगा। वास्तव में, संतुलन कीमत का निर्धारण उस बिन्दु पर होगा जहाँ वस्तु की माँग की पूर्ति के बराबर होगी। <br> <img src="https://d10lpgp6xz60nq.cloudfront.net/physics_images/UNQ_HIN_10Y_QB_ECO_XII_QP_E03_015_S01.png" width="80%"> <br> चित्र में E बिन्दु पर वस्तु की माँग मानी जाने वाली मात्रा, पूर्ति के बराबर है अर्थात् OP संतुलित कीमत है जहाँ पर OM संतुलित मात्रा है। यदि कीमत `OP_1` है तो पूर्ति `P_1B` तथा माँग `P_1A` है। इस अवस्था में अधिक पूर्ति की दशा है जिससे विक्रेताओं में परस्पर प्रतियोगिता होगी तथा इस प्रतियोगिता के कारण वस्तु की कीमत कम हो जाएगी तथा माँग का विस्तार होगा। जब कीमत कम होकर OP रह जाएगी तो माँग तथा पूर्ति परस्पर बराबर हो जाएंगे। इसलिए OP संतुलित कीमत स्थापित होगी। यदि किसी कारण से वस्तु की कीमत कम होकर `OP_2` रह जाती है तो माँग, पूर्ति से अधिक होगी जिससे क्रेताओं में प्रतियोगिता बढ़ जाएगी। इसे अतिरिक्त माँग की दशा उत्पन्न होगी इस कारण कीमत बढ़नी शुरू हो जाएगी। तथा तब तक बढ़ती रहेगी जब तक वह OP नहीं हो जाती। इस दशा में फिर माँग तथा पूर्ति में संतुलन स्थापित हो जाएगा।

अपूर्ण प्रतियोगिता क्या है अपूर्ण प्रतियोगिता में मूल्य का निर्धारण कैसे होता है समझाइए?

अपूर्ण प्रतियोगिता हैमंडी विफलता की स्थिति जिसमेंमांग का नियम और कीमतों को समझने के लिए आपूर्ति का स्वतंत्र रूप से उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसमें कीमतों में संतुलन होना चाहिए। इस स्थिति में, कंपनियों के पास बाजार की कीमत को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त बाजार शक्ति हो सकती है।

बाजार में मूल्य का निर्धारण कैसे होता है व्याख्या करें?

मूल्य-निर्धारण यह निर्धारित करने की प्रक्रिया है कि कंपनी अपने उत्पादों के बदले क्या हासिल करेगी. मूल्य-निर्धारण के घटक हैं निर्माण लागत, बाज़ार, प्रतियोगिता, बाजार स्थिति और उत्पाद की गुणवत्ता. मूल्य-निर्धारण व्यष्टि-अर्थशास्त्र मूल्य आबंटन सिद्धांत में भी एक महत्वपूर्ण प्रभावित करने वाला कारक है।

पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत कैसे निर्धारित की जाती है?

पूर्ण प्रतियोगिता की स्थिति में किसी वस्तु का मूल्य उसके सीमान्त तुष्टिगुण और सीमान्त उत्पादन लागत के मध्य माँग और पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों के द्वारा उस बिन्दु पर निर्धारित होता है। जहाँ वस्तु की माँग और पूर्ति बराबर होती हैं। अत: वस्तु के मूल्य-निर्धारण में माँग और पूर्ति पक्ष दोनों ही महत्त्वपूर्ण हैं।

पूर्ण प्रतियोगिता की तीन विशेषताएं क्या है?

अर्थात् पूर्ण प्रतियोगिता मे-- 1. विक्रेताओं की संख्या पर्याप्त अधिक होती है, जिससे किसी एक विक्रेता की उत्पादकता उस वस्तु की कुल उपज का एक बहुत ही थोड़ा भाग होती है 2. सभी क्रेता, प्रतियोगी विक्रेताओं के मध्य चुनाव करने की दृष्टि से समान होते है फलतः बाजार पूर्ण हो जाता है।"