Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:08 AM (IST)
भितरवार। नईदुनिया न्यूज
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और धरती के श्रृंगार के लिए पौधा रोपण करना बहुत आवश्यक है। धरती पर जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे। वातावरण उतना ही शुद्ध रहेगा और अच्छी बरसात होगी। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए। यह बात गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय की प्राचार्या जयमंति मिंज ने उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल हायर सेकंडरी विद्यालय में पौधा रोपण करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों का प्रकृति से अटूट बंधन है। हरियाली से स्वच्छ वातावरण बनता है। इससे हमें शुद्ध हवा मिलती है और यह हमारे जीवन का आधार हैं। पौधा रोपण महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज इंसान स्वार्थ के लिए दिन-प्रतिदिन हरे भरे पेड़ों को काट रहा है। इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। अगर समय रहते जंगलों को नहीं बचाया गया और पौधा रोपण को प्राथमिकता नहीं दी गई तो आने वाले समय में शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हम इस ओर ध्यान दें और पौधारोपण अवश्य करें। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक राजीव तेहनगुरिया, दाताराम, वीरेन्द्र सिंह, हरिमोहन, शांति प्रकाश, हरभजन सिंह, लक्ष्मीनारायण सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close
- # Œf]Ur; fUt mk;w˜l cl