ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कौन कौन से देश आते हैं? - ostreliya mahaadveep mein kaun kaun se desh aate hain?

देशों की राजधानियां - ऑस्ट्रेलिया और ओशिनिया

देशों की राजधानियां - ऑस्ट्रेलिया

#देशराजधानी
1. ऑस्ट्रेलिया कैनबेरा
2. फिजी सुवा
3. किरिबाती तरावा
4. न्यूजीलैंड वेलिंगटन

देशों की राजधानियां - ओशिनिया

#देशराजधानी
1. मार्शल द्वीप माजुरो
2. माइक्रोनेशिया पालीकिर
3. नॉरू कोई आधिकारिक राजधानी नही । सरकारी कार्यालय यारेन में स्थित
4. पलाऊ जेरल्मद (मेलेकियो)
5. पापुआ न्यू गिनीआ पोर्ट मोर्सबी
6. सामोआ एपिया
7. सोलोमन आइलैंड्स होनियारा
8. टोंगा नुकु’अलोफा
9. टुवालू फ़नाफ़ुटि
10. वानातू पोर्ट विला

  • Previous
  • Next

‘ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप’ पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप है। यह पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। मकर रेखा इस महाद्वीप से होकर गुजरती है। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिंस कहा जाता है। चारो ओर समुद्र से घिरे इस महाद्वीप को प्यासी भूमि का देश भी कहा जाता है।

खोज –

आस्ट्रेलिया की खोज एबेल तस्मान ने साल 1642 में और जेम्स कुक ने साल 1769 में की थी।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रीय भूगोल –

टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग करती है।

ग्रेट डिवाइडिंग रेंज इस महाद्वीप की मुख्य पर्वत श्रंखला है।

महाद्वीप का सर्वोच्च (2228 मीटर) पर्वत शिखर कोस्यूस्को इसी पर्वत श्रंखला पर अवस्थि है।

कालगूर्ली और कूलगार्डी यहाँ की विश्व विख्यात सोने की खाने हैं।

यह महाद्वीप भेंड़पालन का प्रमुख केंद्र है, यहां भेंड़पालन केंद्रों पर कार्य करने वाले मजदूरों को जेकारू कहा जाता है।

ट्रांस कांटिनेंटल रेलमार्ग यहां का सबसे लंबा रेलमार्ग है, यह सिडनी से पर्थ तक विस्तृत है।

मर्रे-डार्लिंग नदियों की घाटी यहां का प्रमुख कृषि क्षेत्र है, इसकी उपजाऊ भूमि को रेवेरिना के नाम से जाना जाता है।

आस्ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध मैरिनो ऊन का प्रमुख उत्पादक देश है।

न्यूजीलैंड –

महाद्वीप की मुख्य भूमि से दक्षिण पूर्व में पृथक द्वीपीय देश न्यूजीलैंड को ‘दक्षिण के ब्रिटेन’ के नाम से जाना जाता है। यह आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में करीब 2 हजार किलोमीटर दूर बसा हुआ देश है। यह मुख्यतः दो द्वीपों पर बसा हुआ देश है। यहाँ के दोनों प्रमुख द्वीप ‘कुक जलसंधि’ के तहत एक दूसरे से पृथक होते हैं। न्यूजीलैंड एक पहाड़ी देश है। इस देश के मूल निवासियों को ‘माओरी’ कहा जाता है। यहाँ का प्रमुख पर्वत दक्षिणी द्वीप में स्थित है। इसे दक्षिणी आल्प्स के नाम से जाना जाता है। यहां का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट कुक (3764 मीटर) है। यहाँ के मूल निवासी इस पर्वत शिखर को ‘ओरंगो’ कहते हैं। इसका अर्थ है मेघवेधक। न्यूजीलैंड में ‘एमू’ और ‘कोकाबर्रा’ (लाफिंग जैकास) नामक पक्षी पाया जाता है। न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी किवी है।

उत्तरी द्वीप पर गर्म जल के झरने पाए जाते हैं। न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी झील ‘टॉपो’ है। ‘वैकाटो’ न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी नदी है। दोनों द्वीपों के समुद्र तटों पर छोटे-छोटे उपजाऊ मैदान पाए जाते हैं। इन मैदानों को ‘कैंटबरी’ के नाम से जाना जाता है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण है और यहाँ साल भर वर्षा होती रहती है। पश्चिमी भाग पछुआ पवनों से प्रभावित है। यहाँ वर्षा अधिक होती है। यहाँ पर डेयरी उत्पादन अधिक विकसित हुआ है। यह दुग्ध उत्पादों का बड़ा निर्यातक देश है। यहाँ का तराना प्रदेश विश्व में गौपशुओं का सर्वाधिक धनत्व रखता है। यह बड़ी मात्रा में भेंड़ के मांस का निर्यात करता है। पूर्वी न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा पत्तन व नगर ऑकलैंड है। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन विश्व की दक्षिणतम राजधानी है।

ग्रेट वैरियर रीफ –

यह आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के उत्तर पूर्वी तट के पास समुद्र में अवस्थित एक प्रवाल भित्ति है। इसका निर्माण प्रवाल नामक छोटे – छोटे जीवों के अस्थिपंजरों के लगातार हुए जमाव से हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

अब तक यह कुल चार भारतीयों को प्रदान किया जा चुका है।

ये चार भारतीय  मदर टेरेसा (1982), सचिन तेंदुलकर (2012), जहांगीर सोराबजी (2016), किरण मजूमदार (2020) हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की नदियां –

  • Ashburton
  • Avon
  • Barwon
  • Blackwood
  • Cooper Creek
  • Daly
  • Darling
  • De Grey
  • Diamantina
  • Fitzroy
  • Flinders
  • Fortescue
  • Gascoyne
  • Gilbert
  • Georgina
  • Lachlan
  • Macamba
  • Mitchell
  • Murray
  • Murchison
  • Murrumbidgee
  • Roper
  • Victoria

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की झीलें –

  • Amadeus
  • Argyle
  • Austin
  • Barlee
  • Blanche
  • Carey
  • Carnegie
  • Cowan
  • Disappointment
  • Dundas
  • Eyre
  • Gregory
  • Lefroy
  • Mackay
  • Moore
  • Prome
  • Torrens
  • Wells
  • Woods

आस्ट्रेलिया की खाड़ियां –

Gulf of joseph Bonaparte, Gulf of Carpentaria, Gulf of Spencer.

Important Places of Australia –

  • Canberra
  • Sydney
  • Melbourne
  • Brisbane
  • New Castle
  • Gold Coast
  • Dirk Hartog
  • Rum Jungle
  • Queensland
  • Great Barrier Reef
  • Bundaberg
  • Orange
  • Alice Springs
  • Port Augusta
  • Kalgoorlie-Boulder
  • Coolgardie
  • Albany
  • Bunbury
  • Esperance
  • Port Lincoln
  • Ballarat
  • Adelaide
  • Investigator I.
  • Kangaroo I.
  • Portland
  • Warrnambool

ऑस्ट्रेलिया व ओसीनियाई – देश, राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीमुद्रा
आस्ट्रेलिया कैनबरा डॉलर
न्यूजीलैंड वेलिंगडन डॉलर
फिजी सूवा डॉलर
नौरु यारेन डॉलर
किरिबती तरावा आस्ट्रेलियन डॉलर
मार्शल द्वीप मजूरो US डॉलर
माइक्रोनेशिया पालीकीर US डॉलर
सोलोमन द्वीप होनेरा डॉलर
टोंगा नोकुआलोपा पाअंगा
टुवालू फुनाफुती आस्ट्रेलियन डॉलर
वनुआतू पोर्ट विला वातू
पापुआ न्यूगिनी पोर्ट मोरेस्बी कीना

एंथनी अल्बनीस –

23 मई 2022 को Anthony Albanese आस्ट्रेलिया (देश) के 31वें प्रधानमंत्री बने। इस पद पर इन्होंने स्कॉट मॉरिसन का स्थान लिया। ये आस्ट्रिलिया की लेबर पार्टी के नेता हैं। ये इससे पहले साल 2013 में आस्ट्रिलिया के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। इनका जन्म 2 मार्च 1963 ई. को हुआ था।

(Visited 5,181 times, 1 visits today)

Post navigation

ऑस्ट्रेलिया में कितने देश पाए जाते हैं?

ऑस्ट्रेलिया के छ: राज्ये और दो मुख्य महाद्वीप प्रदेशे है। साथ ही कुछ छोटे प्रदेशे है जो संघीय सरकार के प्रबंधन के अंतगर्त है। राज्ये है, न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया.

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश कौन कौन से हैं?

ओशिआनियाऑस्ट्रेलिया / महाद्वीपnull

ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

चलिए सबसे पहले आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश "नाउरू" है जो लगभग 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। नाउरू देश के बारे में सामान्य जानकारी नाउरु दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है यह देश ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा देश होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे छोटा द्वीप देश भी है

ऑस्ट्रेलिया में कुल कितने राज्य हैं?

ऑस्ट्रेलिया में छः राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैंऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य क्षेत्र पाँच राज्यों और तीन प्रदेशों और दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र टासमानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग