निम्नलिखित में से कौन विदेशी शब्द का उदाहरण है?

‘देशज विदेशज शब्द’ शीर्षक के इस लेख में देशज विदेशज शब्द की विस्तृत सूची दी गई हैं।  वे शब्द जिनकी उत्पत्ति का श्रोत ज्ञात न हो और लेकिन उनका प्रचलन भरपूर हो, देशज शब्दों की श्रेणी में आते हैं, जैसे –

देशज शब्द

झाड़, काका, बाबा, टपटा, लाला, तोंद, लोटा, कटोरा, खखरा, कटरा, छानी, लप्पड़, डोंगा, डाब,

डिबिया, खिचड़ी, खिड़की, कपास, लग्दी, मग्गा, घेवर, ठर्रा, जूता, ठेठ, ठुमरी, तेंदुआ, फुनगी,

कलाई, बियाना, लकड़ी, झंडा, मुक्का, बाजरा, जूता, कौड़ी, सरसों, भिंड़ी, कदली, घोटाला, जगमग,

गड़बड़, डकार, टक्कर, सर-सर, ठन-ठन, बक-बक, धड़ाम, कांय-कांय, टोपी, पों-पों, झिलमिल,

झुग्गी, खुसर-फुसर, खर्राटे, टुच्चा, ऊटपटांग, पगड़ी, अंटा, चसक, चिड़िया, खिसकाना, खटखटाना,

गडगडाना, हिनहिनाना, कल-कल, मिमियाना, चहकना…

विदेशज शब्द

भारत में विदेशी मूल की भाषाओं जैसे – अऱबी, तुर्की, फारसी, पुर्तगाली, अंग्रेजी के शब्दों का भी खूब प्रयोग किया जाता है। इन्हें ”विदेशी/विदेशज” शब्द कहा जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी में ये इतना घुल मिल गए हैं कि याद रख पाना मुश्किल है कि कौनसा शब्द किस भाषा का है। यहां पर कुछ विदेशी भाषाओं के प्रमुख शब्दों का वर्गीकरण निम्नलिखित है –

तुर्की शब्द

सुराग, मुग़ल, कालीन, कैंची, कुर्की, चेचक, चमचा, तोप, तलाश, बेगम, कुली, बहादुर, काबू, लाश, उर्दू, लफंगा, आका, सौगात, तमगा,…

पुर्तगाली शब्द

आलपीन, तौलिया, बाल्टी, फीता, नीलाम, तम्बाकू, आया, इस्पात, कमीज, कनस्टर, कमरा, काजू, गमला, परत, चाबी, पिस्तौल, मेज, साया, पादरी, परात, इस्पात, आलमारी, गोदाम, इस्तिरी, लबादा, गोभी,…

अंग्रेजी शब्द –

नोटिस, प्लेट, पाउडर, चेयरमैन, थर्मामीटर, कॉलर कमीशन, गजट, अस्पताल, क्रिकेट, इंजन,

डॉक्टर, लालटेन, सिलेट, टिकस, कप्तान, थेटर/ठेठर, तारपीन, बोतल, मील, अपील, आर्डर, इंच,

इयरिंग, एजेंसी, कंपनी, कमिश्नर, काउन्सिल, गार्ड, जेल,  डायरी, डिप्टी, ड्राइवर, पेंसिल, पेन, नंबर,

पार्सल, पेट्रो, नर्स, पार्टी, अफसर, इंटर, ट्यूशन, क्लास, क्वार्टर, कैम्प, कम्प्यूटर…

फारसी शब्द –

मोर्चा, पैमाना, लगाम, गरम, कबूतर, आतिशबाजी, मजा, सितार, सूद, खुराक, दवा, याद, गल्ला,

दंगल,  गिरह, गुल, गुलाब, गोश्त, गोला, चाबुक, चादर, चिराग, चिराग, चूँकि, चेहरा, चाशनी, जंग,

कमीना, गिरफ्तार, किशमिश, कमरबन्द, कूचा, दरबार, दिल, दिलेर, दरबार, नाव, नामर्द, दीवार,

यार, रंग, राह, लश्कर, लेकिन, वर्ना, वापिस, शोर, सितारा, सरासर, सुर्ख, सरदार, जुरमाना, जिगर,

खुद, खामोश, खरगोश, गवाह, खुश, खूब,  तमाशा, तेज, तीर, तबाह, तनख्वाह, ताजा, देहात, खाल,

जहर, जोर, जबर, जिन्दगी, जादू, जागीर, जान, अदा, नापसन्द, पलंग, पलक, पुल, पारा, पेशा, बहरा,

जोश, तरकश, अफ़सोस, सौदागर, हफ्ता, हजार, आराम, आवारा, आमदनी, आवाज, आफत,

आईना, बेहूदा, बीमार, बेरहम, मादा, माशा, मलाई, मुर्दा, कुश्ती, मुफ्त,  मीना, मुर्गा, मरहम, दस्तूर,

दुकान, उम्मीद, सरकार, शादी, मलीदा, पैदावार, किनारा, चश्मा, आबरू…

अरबी शब्द

कमल, मौलवी, जनाब, मामूली, वकील, माल, हवालात,  मदद, नहर, अदा, बाज, खराब, शराब, हौसला, कर्ज, इजाज, एहसान, औरत, औसत, मुहावरा, औलाद, कसार, कब्र,  किस्मत, हाकिम, तरक्की, ईमान, हमला, कदम, जालिम, जिक्र, तमाम, तकाजा, तकदीर, दवा, अजब, अजीब, अमीर,  दगा, दुआ, दफा, दुकान, दुनिया, दौलत, दान, दीन, नतीजा, नशा, नकद, नक़ल, फ़कीर, फायदा, बहस, बाकी, मुद्दई, मरजी, मिसाल, आखिर, आदत, आदमी, इनाम, फैसला, इज्जत, ईमारत, इस्तीफ़ा, अक्ल, असर, अल्ला, आसार, मुल्क, ख़त्म, हिम्मत, खत, ख्याल, खिदमत, गरीब, गैर, जाहिल, मौसम, जिस्म, जलसा, जवाब, जहाज, दावत, तमाशा, दफ्तर, कसूर, किला, कसम, कीमत, कसरत, कुर्सी, किताब, कायदा, खबर, मजबूर, मालूम, मुक़दमा, मल्लाह, तारिख, तकिया,  तरफ, तादात, तजुरबा, दिमाग, मुसाफिर, मौका, मशहूर, दाबा, मतलब, मानी, यतीम, राय, लिहाज, लफ्ज, लहजा, लिफाफा, लियाकत, लायक, वारिस, वहम, कातिल, हैजा, हिसाब, हरामी, हद, हक़, हुक्म, हाल, उम्र, …

– देशज विदेशज शब्द लेख समाप्त।

(Visited 38,653 times, 33 visits today)

तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द

उत्पति(स्त्रोत) के आधार पर शब्द - भेद चार

1. तत्सम - पिता

2. तद्भव - पुत्र

3. देशज - लावारिस

4 विदेशी

* संकर शब्द

यदि हम तत्सम को पिता माने तो तद्भव को पुत्र मान सकते हैं क्योंकि तत्सम, तद्भव के गुण रूप आदि एक दुसरे से पिता पुत्र कि तरह मिलते है। कुछ अपवाद भी होते है। लेकिन स्वभाविक रूप से यह माना जा सकता है कि दोनों में कुछ ना कुछ एक समान होगा।

उदाहरण

निम्न में से तत्सम तद्भव का सही जोड़ा नहीं है।

  1. उष्ट्र-ऊट
  2. श्रृंगार-सिंगार
  3. चक्षु-आंख
  4. दधि-दही

उत्तर

यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि केवल चक्षु-आंख के जोड़े में कोई समानता नहीं है शेष तीनों जोड़े एक दुसरे से मेल रखते है।

इसलिए सही उत्तर है चक्षु-आंख

यहां चक्षु का तद्भव है- चख और आंख का तत्समक है- अक्षि।

तत्सम शब्द

संस्कृत भाषा के शब्द जिनका हिन्दी भाषा में प्रयोग करने पर रूप परिवर्तित नहीं होता वे तत्सम शब्द कहलाते हैं।

तथ्य

जैसे संस्कृत में बिल्कुल वैसे ही हिन्दी में होंगे।

संधी के प्रचलित नियमों में + से पहले व + के बाद आने वाले शब्द तत्सम कहलाते हैं।

संस्कृत के उपसगोें से बने शब्द सत्सम होते हैं।

विसर्ग(:) तथा अनुसार( ं ) मुख्य रूप से तत्सम शब्दों में पाया जाता है।

जैसे - उष्ट्र, महिष, चक्रवात, वातकि, भुशुण्डी, चन्द्र, श्लाका, शकट, हरिद्र।

तद्भव शब्द

संस्कृत भाषा के शब्द जिनका हिन्दी भाषा में प्रयोग करने पर रूप बदल जाता है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।

जैसे - ऊँट, भैंस, चकवा, बैंगन, बन्दुक, चाँद, सलाई, छकड़ा, हल्दी।

तथ्य

1. संस्कृत वाले शब्दों से बनावट में मिलते-जुलते सरल शब्द तद्भव होते हैं।

2. हिन्दी के उपसर्गों से बने शब्द तद्भव होते है।

3. हिन्दी कि क्रियाऐं पढ़ना, लिखना, खाना आदि तद्भव होते हैं।

4. अंकों को शब्दों में लिखने पर एक को छोड़ कर सभी तद्भव होते हैं।

5. अर्धअनुस्वार( ँ) अर्थात चरम बिन्दु मुख्य रूप से तद्भव शब्दों में पाया जाता है।

जैसे - चाँद, हँसना।

अर्द्धतत्सम शब्द

संस्कृत से वर्तमान स्थाई तद्भव रूप तक पहुंचने के मध्य संस्कृत के टुटे फुटे स्वरूप का जो प्रयोग किया जाता था उसे अर्द्ध तत्सम कहा जाता है।

जैसे -अगिन या अगि

यह अग्नि(तत्सम) व आग(तद्भव) के मध्य का स्वरूप है।

देशज शब्द

वे शब्द जिनकी उत्पत्ति के स्त्रोत अज्ञात होते हैं। उन्हें देशज शब्द कहते हैं।

संस्कृतेतर(संस्कृत से अन्य) भारतीय भाषाओं के शब्द देशज होते हैं।

क्षेत्रीय बोलियों के शब्द तथा मनघड़ंत शब्द भी देशज होते हैं।

ध्वनि आदि के अनुकरण पर रचित क्रियाएं जिन्हें अनुक्रणात्मक क्रियाएं भी कहते हैं देशज कहलाती हैं।

जैसे - लड़का, खिड़की, लोटा, ढ़म-ढ़म, छपाक-छपाक, भौंकना।

विदेशी शब्द

अरबी, फारसी, अंग्रजी या अन्य किसी भी दुसरे देश की भाषा के शब्द जिनका हिन्दी भाषा में प्रयोग कर लिया जाता है उन्हें विदेशी शब्द कहते हैं।

जैसे -इरादा, इशारा, हलवाई, दीदार, चश्मा, डॉक्टर, हॉस्पीटल, इलाज, बम।

संकर शब्द

किन्ही दो भाषाओं के शब्दों को मिलाकर जिन नये शब्दों कि रचना हुई है।उन्हें संकर शब्द कहा जाता है।

जैसे - डबलरोटी(अंग्रेजी + हिन्दी), नेकचलन(फारसी + हिन्दी), टिकटघर(अंग्रेजी + हिन्दी)।

तत्सम - तद्भव List

परिवर्त के आधार पर शब्द

दो भेद

  1. विकारी
  2. अविकारी(अव्यय)

विकारी

वे शब्द जिनमें लिंग वचन कारक आदि के कारण परिवर्तन होता उन्हें विकारी शब्द कहते हैं

इसके चार भेद हैं-

1. संज्ञा

2. सर्वनाम

3. विशेषण

4. क्रिया

अविकारी

वे शब्द जिनमें लिंग वचन कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता उन्हें अव्यय या अविकारी शब्द कहते हैं इसके भी मुख्य रूप से चार भेद हैं-

1. क्रिया विशेषण

2. संबंध बोधक

3. समुच्चय बोधक

4. विस्मयादि बोधक

* निपात

Start Quiz!

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द विदेशी है?

अरबी, फारसी, अंग्रजी या अन्य किसी भी दुसरे देश की भाषा के शब्द जिनका हिन्दी भाषा में प्रयोग कर लिया जाता है उन्हें विदेशी शब्द कहते हैं। जैसे -इरादा, इशारा, हलवाई, दीदार, चश्मा, डॉक्टर, हॉस्पीटल, इलाज, बम।

निम्नलिखित में से कौन विदेशी शब्द का उदाहरण?

'दरबार' विदेशी शब्द है।

विदेशी शब्दों को क्या कहते हैं?

विदेशी भाषाओं से हिंदी भाषा में आये शब्दों को विदेशज या विदेशी शब्द (Videshi Shabd) कहते हैंविदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी व पुर्तगाली भाषा शामिल है।

देशज और विदेशी शब्द कैसे पहचाने?

देशज और विदेशज शब्द.
देशज शब्द :- वे शब्द जिनकी उत्पत्ति के मूल का पता न हो परन्तु वे प्रचलन में हों। ... .
विदेशी / विदेशज शब्द :- विदेशी भाषाओं से हिंदी में आये शब्दों को विदेशी शब्द कहा जाता है। ... .
अरबी शब्द ... .
फारसी शब्द ... .
तुर्की शब्द ... .
पुर्तगाली शब्द ... .
अंग्रेजी शब्द.