मेरठ छावनी में कब विद्रोह हुआ? - merath chhaavanee mein kab vidroh hua?

मेरठ से धधकी थी क्रांति की ज्वाला

अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की पहली चिंगारी क्रांतिधरा मेरठ से फूटी। 10 मई 1857 को मेरठ में सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह हुआ। मेरठ को अंग्रेज सबसे सुरक्षित छावनी मानते थे, उन्हें इस बात का...

मेरठ छावनी में कब विद्रोह हुआ? - merath chhaavanee mein kab vidroh hua?

Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutFri, 10 May 2019 07:23 PM

अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की पहली चिंगारी क्रांतिधरा मेरठ से फूटी। 10 मई 1857 को मेरठ में सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह हुआ। मेरठ को अंग्रेज सबसे सुरक्षित छावनी मानते थे, उन्हें इस बात का बिलकुल अहसास नहीं था कि विद्रोह यहीं से होगा। 10 मई 1857 की सुबह अंग्रेज अफसरों के यहां कोई हिंदुस्तानी काम करने नहीं गया। दोपहर तक सूचना फैल गई कि विद्रोह होने वाला है। शाम होते होते विद्रोह के स्वर तेज हो गए। इसके बाद अंग्रेजों पर हमला बोल दिया गया।  

इतिहासकारों की मानें तो दस मई 1857 को शाम पांच बजे मेरठ में सदर कोतवाली के पास क्रांति की शुरुआत हुई। यह रविवार का दिन था। इस दिन किसी भी भारतीय सैनिक या व्यक्ति की शहादत का उल्लेख किसी रिकॉर्ड में नहीं मिलता। मेरठ छावनी के सैनिकों को 23 अप्रैल 1857 को चर्बी लगे कारतूस दिए गए। भारतीय सैनिकों ने इन्हें इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। 24 अप्रैल 1857 को सामूहिक परेड बुलाई गई। 85 भारतीय सैनिकों के इनकार करने पर उन सभी का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। मई छह, सात और आठ को कोर्ट मार्शल का ट्रायल हुआ, जिसमें 85 सैनिकों को दस साल कैद की सजा सुनाई गई। इस घटना ने क्रांति की तात्कालिक भूमिका तैयार कर दी। सजा सुनाए जाने के बाद अंग्रेजों ने सैनिकों पर जुल्म किए, उनकी वर्दी उतारकर लोहे की जंजीर और बेड़ियों में जकड़ दिया गया। 9 मई 1857 को उन्हें विक्टोरिया पार्क की जेल में बंद कर दिया गया। दस मई को क्रांतिकारियों ने विक्टोरिया पार्क स्थित जेल को तोड़कर यहां बंद 85 सैनिकों को मुक्त कराया और दिल्ली कूच कर गए। 11 मई की अलसुबह क्रांतिकारी दिल्ली लालकिला पहुंच गए और बहादुरशाह जफर से मिले। यह क्रांति मेरठ के साथ पूरे उत्तर भारत में फैल गई। मेरठ के बाद झांसी, काल्पी, बिठूर, लखनऊ तक क्रांति की ज्वाला धधक उठी।

मेरठ छावनी में कब विद्रोह हुआ? - merath chhaavanee mein kab vidroh hua?

मेरठ छावनी में विद्रोह कब शुरू हुआ था?

10 मई 1857 को शुरू हुई क्रांति में मेरठ छावनी में क्षेत्र स्थित औघड़नाथ मंदिर का विशेष योग्दान था

1857 में मेरठ में क्या हुआ था?

आज के दिन साल 1857 में उत्तर प्रदेश के मेरठ से आजादी की पहली लड़ाई की शुरुआत हुई थी. इस दिन कुछ भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश राज के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था. अंग्रेजों पर हमला कर इस दिन भारतीय सैनिकों ने मेरठ पर कब्जा किया था. 10 मई 1857 को क्या हुआ था?

10 मई 1857 को मेरठ छावनी का अधिकारी कौन था?

बाबू कुंवर सिंह (Babu Kunwar Singh) सन 1857 की 10 मई को मेरठ के भारतीय सैनिकों की स्वतंत्रता का उद्घोष के दौरान बाबू कुंवर सिंह मेरठ में थे। क्रांति का समाचार मिलते ही इन्होंने मेरठ से पूरे देश में जासूसों का जाल बिछा दिया। छावनी के भारतीय सैनिक तो तैयार ही बैठे थे।

10 मई 1857 को क्या हुआ था?

वर्ष 1857 में वह ऐतिहासिक दिन 10 मई ही था, जब देश की आजादी के लिए पहली चिंगारी मेरठ से भड़की थी। अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव साल 1857 में सबसे पहले मेरठ के सदर बाजार में भड़की, जो पूरे देश में फैल गई थी। यह मेरठ के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात है।