मखाने को दूध के साथ कैसे खाते हैं? - makhaane ko doodh ke saath kaise khaate hain?

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें दूध में खसखस और मखाना डालकर खाने से सेहत को कौन-कौन से लाभ (Khus Khus and Makhana Milk Benefits) मिलते हैं। 

Show

मखाने को दूध के साथ कैसे खाते हैं? - makhaane ko doodh ke saath kaise khaate hain?

1. हड्डियां मजबूत बनती हैं

दूध, खसखस और मखाना तीनों में कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए भी शरीर में कैल्शियम का पर्याप्त होना जरूरी होता है। मखाने में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होती है, इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे गर्मियों में रोज खाने से हड्डियां, कमर, जोड़ और घुटनों के दर्द से भी राहत मिलती है। अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक गिलास दूध में खसखस और मखाना (poppy seeds and makhana milk) डालकर जरूर पिएं।

2. वजन बढ़ाने में लाभकारी

खसखस, मखाना और दूध में प्रोटीन उच्च होता है। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है। अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में खसखस और मखाने को शामिल कर सकते हैं। दूध में खसखस और मखाना डालकर पीने से वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इससे मसल्स मजबूत बनती हैं, ताकत भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें - सुबह खाली पेट मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इसे खाने का तरीका

3. नींद न आने की समस्या दूर होती है

आजकल तनाव, अवसाद की वजह से अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में नींद के लिए अकसर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। जबकि मखाना और खसखस भी नींद न आने की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। रात को सोते समय खसखस और मखाना साथ में लेने से थकान, तनाव और चिंता कम होती है और नींद अच्छी आती है। 

मखाने को दूध के साथ कैसे खाते हैं? - makhaane ko doodh ke saath kaise khaate hain?

4. पेट की जलन शांत होगी

गर्मियों में अधिकतर लोगों को पेट की जलन का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण गर्म तासीर के खाद्य पदार्थ होते हैं। खसखस और मखाना पेट की जलन को शांत करने में कारगर होता है। खसखस और मखाने की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करता है। एसिडिटी से भी बचाता है।

5. कब्ज से राहत मिलेगी

कब्ज आजकल की सामान्य समस्या हो गई है, अधिकतर लोग इससे परेशान हैं। इसके लिए अकसर लोग तरह-तरह के चूर्ण खाते हैं। जबकि खसखस और मखाना कब्ज का बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। खसखस में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। सख्त मल को मुलायम बनाता है, इससे कब्ज से राहत मिलती है। पेट दर्द, अपच और गैस की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन 4 तरीकों से करें मखाने का सेवन, दुबलेपन से मिलेगा छुटकारा

खसखस और मखाना कैसे खाएं? (How to Eat Khus Khus and Makhana)

खसखस और मखाना का सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच खसखस और मखाना डालें। इसे अच्छी तरह से पकाएं, फिर सोते समय इसका सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या फिर कोई समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इसका सेवन करें।

Makhana Almond and Raisins with Milk Benefits in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए दूध का सेवन अधिकतर लोग करते ही हैं। लेकिन कई लोग दूध में मार्केट में मिलने वाले सप्लीमेंट पाउडर आदि मिला लेते हैं। वहीं कुछ लोग दूध के साथ बिस्किट, टोस्ट आदि का सेवन करते हैं। गलत तरीके से दूध पीने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में दूध के सभी पोषक तत्वों को पाने के लिए आप इसमें मखाना, बादाम और किशमिश मिलाकर खा सकते हैं। मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खाया जा सकता है। इससे दूध के पोषक तत्वों में वृद्धि होगी, साथ ही स्वाद भी कई गुणा बढ़ जाएगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

आइए, दूध में मखाना, बादाम और किशमिश को उबालना काफी आसान है। इसके लिए आप पैन में एक गिलास दूध डालें। अब इसमें कुछ मखाने, बादाम और किशमिश भी डाल दें। फिर दूध को अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद आप इस दूध को पी सकते हैं। दूध में मखाना, बादाम और किशमिश(Milk with Makhana Badam and Kishmish Benefits) मिलाकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है। साथ ही दूध के पोषक तत्वों में भी वृद्धि होती है। आप इस दूध का सेवन रात को सोते समय कर सकते हैं। या फिर नाश्ते में भी मखाना, बादाम और किशमिश वाला दूध पिया जा सकता है।

गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से दूर होती है मर्दों और महिलाओं के शरीर में छिपी ये परेशानियां, शरीर रहता है चुस्तगर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से पुरुषों में नपुंसकता और लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर किया जा सकता है। जानें अन्य फायदे।

मखाना, नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसे आर्गेनिक हर्बल के रूप में भी जाना जाता है। मखाना ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें मौजूद प्रोटीन आपको मसल्स बनाने के साथ-साथ फिट रखने में भी मदद करता है। वहीं अगर इसे दूध में मिलाकर सही ढंग से उबाल कर सेवन किया जाए तो आपके शरीर से कई बीमारियों को दूर कर देता है और आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। कई शोध में ये बात साबित हो चुकी है कि गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से पुरुषों में नपुंसकता और लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर किया जा सकता है।

गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से शरीर को होने वाले फायदे

1-गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से कुछ ही महीनों मेंशारीरिक कमजोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

2-रात के वक्त मखाने को दूध में उबाल कर सेवन करने से तनाव तो कम होता ही है साथ ही नींद भी अच्छी आती है।

3-रोजाना सुबह नाश्ते में दूध के साथ मखाने के 6–7 दाने उबाल कर पीने से शुगर को बड़ी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

4-मखाने में आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान महिला को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

5-दूध में मखाना उबालकर नियमिय रूप से सेवन करने पर हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

6-रोज रात को दूध में मखाना उबाल कर खाने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी आराम मिलता है क्योंकि मखाना दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है।

7-दूध के अलावा मखाना भी कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे रोगों में काफी फायदेमंद साबित होता है।

8-मखाना अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। ये अपने गुणों के कारण त्वचा पर आने वाली झुर्रियों को दूर करने में मददगार साबित होता है और एजिंग के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

9-मखाने में मौजूद फाइबर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने पर आपको एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा मखाने का सेवन न करें और ऐसी स्थिति में डाक्टर की सलाह जरूर लें।

10-मखाने को आप फ्राई कर स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। आप मखाने की खीर भी बनाकर खा सकते हैं। हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि गर्म दूध में सिर्फ 6-7 मखाने डालकर ही सेवन करें क्योंकि ये मात्रा आपके स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त हैं।

मखाना दूध में कैसे खाएं?

मखाना-मखाने में कैलोरी और फैट काफी कम मात्रा में होता है। मखाना एंटी ऑक्सीडेंट्स का भंडार होता है, दिल और किडनी की बीमारियों से बचाने में मददगार है। दूध में मखाना उबालकर खाने से कैल्शियम मिलता है। कब्ज से परेशान हैं तो गर्म दूध में मखाने का पाउडर उबालकर सेवन करने से फायदा मिलेगा।

दूध में मखाना मिलाकर खाने से क्या होता है?

मखाने वाला दूध कब्ज, पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाता है. आप नियमित रूप से इस दूध का सेवन कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज के लिए मखाने वाला दूध बहुत ही फायदेमंद होता है. ये दूध ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

मखाने का दूध कब पीना चाहिए?

6-रोज रात को दूध में मखाना उबाल कर खाने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी आराम मिलता है क्योंकि मखाना दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है। 7-दूध के अलावा मखाना भी कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे रोगों में काफी फायदेमंद साबित होता है।

मखाने खाने का सही तरीका क्या है?

मखानों को फ्राई करके खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए. रिसर्च में सामने आया है कि एक व्यक्ति को दिन में 6 से 7 मखाने खाने चाहिए. आप इसकी स्मूदी खाना चाहते हैं, तो किसी दूसरी चीज को इसके साथ मिलाकर खा सकते हैं.