| Updated: 31 Oct 2018, 2:20 pm
उनके टॉप 10 गाने चुनने की बात की जाए तो यह बेहद मुश्किल काम है। फिर भी इन गानों को इस कैटिगरी में...
लता मंगेशकर को हिंदी सिनेमा की सर्वकालिक महान फीमेल प्लेबैक सिंगर
कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। स्वर कोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर ने अपने सिने करियर की शुरुआत 1942 में की थी। भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के, राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार समेत तमाम पुरस्कार अपने नाम कर चुकीं लता ने हजारों गाने गाए हैं। यदि उनके टॉप 10 गाने चुनने की बात की जाए तो यह बेहद मुश्किल काम है। फिर भी इन गानों को इस कैटिगरी में रखा जा सकता है-
1. ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी
2. लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो (साधना)
3. प्यार किया तो डरना क्या (मुगल-ए-आजम)
4. आप की नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे (अनपढ़)
5. ये जिंदगी उसी की है, जो किसी का हो गया (अनारकली)
6. तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं (मासूम)
7. आज फिर जीने की तमन्ना है, आज फिर मरने का इरादा है (गाइड)
8. पर्बत के पीछे चंबे दा गांव (महबूबा)
9. हाय-हाय ये मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी (रोटी, कपड़ा और मकान)
10. वंदे मातरम (आनंद मठ)
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
- #सनसनी खेज खबर
- #इन्टर्व्यू
- #स्कूप
- #राय
- #भविष्यवाणी
- #फ़ोटोस
- Switch to:
- English
सुनिये लता मंगेशकर के सबसे बेहतरीन गाने!
लता मंगेशकर बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय गायिका है। जिन्होंने अपनी आवाज़ से अपनी पहचान इतनी बुलंद की है। उन्हें प्रशंसक आज भी उतना ही पसंद करते है जितना कि 70 और 80 के दशक में किया करते थे। वे खिलाड़ियों के भी दिल मे बस्ती है। यहाँ तक की मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने उन्हें माँ समान माना है। उनकी खूबसूरत गायिकी आज भी सबके दिल मे समा चुकी है।
यह भी पढ़िये – ६ लता मंगेशकर के गाने आपको रिलैक्स होकर सोने के लिए आपकी मदद करेंगे
बहुत ही छोटी उम्र में गायिकी और अभिनय के दुनियाँ में उन्होंने कदम रखें थे। और कुछ ही साल में उन्होंने ऐसी सफलता प्राप्त की के फिर कभी मुड़कर नही देखा। अब तक लता दीदी ने बहुत सारी भाषाओं में गाने गाए है। और यह सभी गाने भी हिट साबित हुए। पूरे देश भर में उन्हें बेशुमार प्यार मिला और वे बहुत ही सच्चाई और पवित्रता से गाने गाती रही और हर दशक का मनोरंजन करती रही।
गाना लग जा गले जो कि सादना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया और लता जी ने अपनी सौम्य आवाज़ में गाया जिसके दीवाने आज भी कम नही है। लोग इसे अब भी सुनना पसंद करते है। ऐसे ही कुछ गाने लता मंगेशकर के जो कभी पुराने हुए ही नही और आज भी बेहद प्रसिद्ध है। आपको जरूर सुनने चाहिए!
यह भी पढ़िये – साथ में गाये हुए कुछ रोमांटिक गाने: लता मंगेशकर और उदित नारायण
सुनिये यहाँ लता मंगेशकर के प्रसिद्ध गाने।
तुम्ही मेरी मंदिर
जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते है
आपकी नज़रों ने समझा
मैं ना भूलूँगा
नैनों में भद्रा छाए