खनिज लवण की कमी के कारण कौन सा रोग होता है? - khanij lavan kee kamee ke kaaran kaun sa rog hota hai?

हमारे शरीर को सही प्रकार काम करने के लिए कई तरह के विटामिन और खनिज पदार्थों की आवश्यकता होती है। ऐसे में जब शरीर में विटामिन और खनिज पदार्थों की कमी होने लगती है, तो उसका असर हमारे रोजाना के कामकाज पर पड़ता है और शरीर पर इसके लक्षण दिखाई देते हैं।

आपको बता दें हमें आयरन, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज, कैल्शियम आदि की आवश्यकता होती है। इन्ही की कमी का असर शरीर पर कई तरह से दिखाई देने लगता है। आइए समझते हैं आखिर क्या है खनिज पदार्थों के लक्षण।

​मसल्स क्रैम्प और जोड़ो में दर्द

कैल्शियम हमारी हड्डियों और हमारे दांतों की मजबूती और इनके विकास के लिए जरूरी होता है। इसके जरिए ही आपके हार्मोन, रक्त वाहिकाओं और नसों को प्रबंधित किया जाता है। ऐसे में जब शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो इसका असर कई तरह से देखने को मिलता है जैसे ऐंठन, मांसपेशियों में कमजोरी, जोड़ो में दर्द आदि। वहीं अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए और बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो यह ऑस्टियोपीनिया नामक स्थिति को पैदा कर सकता है, जो बेहद खतरनाक होती है।

जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए भाग्यश्री ने बताईं ये 4 एक्सरसाइज, 52 की उम्र में भी इसलिए हैं इतनी एक्‍टिव

​झनझनाहट या सुन्न होना

शरीर में झनझनाहट और सुन्न होना भी शरीर में खनिज पदार्थ की कमी को दर्शाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक शरीर में झनझनाहट की समस्या मैग्नीशियम की कमी की वजह से हो सकती है। इसके अलावा उंगलियों में सुन्नपन और झनझनाहट की समस्या की वजह कैल्शियम की कमी के कारण भी होती है।

​आयरन की कमी

आपको बता दें कि आयरन की कमी की वजह से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम हो जाता है, जिससे फेफड़ों और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। साथ ही आयरन के जरिए शरीर में माई ग्लोबिन नाम का प्रोटीन बनता है जो मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आयरन की कमी की वजह से शरीर के टिशू, मांसपेशियों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचता और शरीर में ऊर्जा की कमी पैदा हो जाती है।

आयुर्वेद में बताया है खून की कमी का पक्‍का इलाज, काली किशमिश से लेकर मेथी के चावल दूर कर सकते हैं Anemia

​थकान और कमजोरी महसूस होना

शरीर में किसी भी तरह के खनिज पदार्थों की कमी होने पर आपको थकान, कमजोरी और आलस आने लगता है। ऐसा आमतौर पर आयरन की कमी और मैग्नीशियम की कमी की वजह से होता है। इन दोनों ही खनिज पदार्थों की कमी के चलते थकान रहने लगती है और आपको अपने रोजाना के काम करने में दिक्कत आ सकती है। खासतौर से आयरन की कमी शरीर पर कई तरह से प्रभाव डालती है।

अनियमित हार्ट बीट

मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम हमारे शरीर में कई प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में इनकी कमी का असर हमारी हार्ट बीट पर भी पड़ने लगता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो इससे हीमोग्लोबिन कम बनता है जिसकी वजह से हृदय को शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त ब्लड पंप करना पड़ता है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। इसके अलावा मैग्नीशियम की कमी की वजह से भी हृदय की धड़कन अधिक या कम हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।

​पेट फूलना, जी मिचलाना, भूख न लगना और उल्टी होना

हमारे शरीर को मिनरल्स की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इसकी कमी की वजह से स्थिति कई बार बहुत खतरनाक भी जाती है और आप कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जैसे पोटेशियम की कमी से पेट में ब्‍लोटिंग और दर्द रहता है, वही जिंक की कमी के कारण उल्टी होना और भूख कम होने लगती है। इसके अलावा अन्य खनिज पदार्थों की कमी का असर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ता है। जिसके कारण आप कई संक्रामक रोगों की चपेट में भी आने लगते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

मुर्गियों में खनिज एवं विटामिन की कमी से होने वाले रोग

मुर्गी व्यवसाय में आज की बढ़ती स्पर्धा के बीच यदि मुर्गी पालक भाई मुर्गी पालन से संबंधित छोटी-छोटी जानकारियों पर ध्यान नहीं दें या विशेष जानकारियां नहीं रखें तो उनको ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मुर्गियों की वृद्धि, शारीरिक विकास और अंडा उत्पादन में पोषक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खनिज लवणों और विटामिनों का इनके शारीरिक स्वास्थ्य को कायम रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। इनकी कमी से शारीरिक विकास कम हो जाता है। तथा मुर्गियों की उत्पादन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। खनिज लवणों की कमी से इन्हें कई प्रकार के रोग भी हो जाते हैं। इन रोगों का कारण जानकर उचित उपचार किया जा सकता है।
खनिज लवण मुर्गियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ये शरीर के साथ-साथ मुर्गियों की वृद्धि, विकास एवं उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | इनकी कमी से शारीरिक विकास तथा मुर्गियों की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। इसके साथ-साथ खनिज लवणों की कमी से विभिन्न प्रकार के रोग हो जाते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:

मुर्गियों द्वारा अंडों को फोड़ना:

मुर्गियों में पाया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण दोष होता है। इसमें मुर्गियां या तो अपने अंडों को अथवा दूसरी मुर्गियों के अंडों को तोड़ती रहती हैं। कैल्शियम की कमी होने पर मुर्गियां इस प्रकार के दोष से ग्रसित होती हैं।
उपचार:
इससे प्रभावित मुर्गियों को कैल्शियम की आधी से एक टिकिया सुबह-शाम देनी चाहिए। प्रभावित मुर्गियों को ऑस्टोकैल्शियम सीरप की आधी से एक चाय चम्मच मात्रा को दिन में 2-3 बार देना चाहिए| मुर्गियों को दाने के साथ –साथ कैल्शियमयुक्त खनिज मिश्रण जैसे कोन्सीमिन,चिलेटेड ऐग्रीमिन फोर्ट, डासमिन, वेस्टमिन गोल्ड इत्यादि में से किसी एक की 25-30 ग्राम मात्रा प्रति 10 कि.ग्रा. दाने में मिलाकर देते रहना चाहिए। प्रभावित मुर्गियों को दाने में सीतुहा, सीप इत्यादि के चूर्ण को देने से लाभ मिलता है। मुर्गियों की इस बुरी आदत को छुड़ाने के लिए प्लास्टिक या चीनी मिट्टी से बने अंडे को मुर्गियों के सामने रखना चाहिए और चोंच मारने पर चोट लगने के कारण मुर्गियां इस आदत को धीरे-धीरे छोड़ देंगी।
2. कच्चे अंडों का निकलना:
खनिज तत्व कैल्शियम की कमी से प्रभावित मुर्गियां पिलपिले एवं मुलायम अंडे देने लगती हैं।अंडों का छिलका पतला एवं लचीला हो जाता है और उनका कोई मूल्य नहीं मिलता है। इसके कारण मुर्गीपालक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। यह मुख्य रूप से अंडे देने वाले मुर्गियों में कैल्शियम की कमी के कारण होता है। इसकी कमी के कारण अंडों का ऊपरी भाग पतला होकर पिलपिला हो जाता है।
उपचार:
प्रभावित मुर्गियों को कैल्शियम की 1/2-1 टिकिया दिन में दो बार देनी चाहिए।ओस्टोकैल्शियम सीरप की 1/2-1 चाय चम्मच की मात्रा दिन में दो बार देनी चाहिए।मुर्गियों के दाने में कैल्शियमयुक्त खनिज मिश्रण जैसे कोन्सीमिन टोटाविट स्टांग डोसमिन, वेस्टमीन गोल्ड इत्यादि की 25-30 ग्राम मात्रा प्रति 10 कि.ग्रा. दाने में मिलाकर देते रहना चाहिए। वेटकाल बी, कॉन्सीटोन की 20-100 मि.ली मात्रा पीने के पानी के साथ प्रति 10 मुर्गियों को देना चाहिए| मुर्गियों में काल-डी रूबरा की 0.5 मि.ली. मात्रा प्रति पक्षी को प्रतिदिन देना लाभदायक होता है।
3. मुर्गियों के द्वारा पंख का नोचना:
यह मुर्गियों में होने वाली एक बुरी आदत है। इससे ग्रसित मुर्गियां कभी-कभी दूसरी मुर्गियों के पंखों को, घुटने को, गुदा को तथा अन्य दूसरे भागों को नोचने का काम करती हैं, जिसके कारण मुर्गियां घायल हो जाती हैं। इससे ग्रसित मुर्गियां साथ रहने वाली अन्य दूसरी मुर्गियों को इससे प्रभावित कर देती हैं | इसका प्रमुख कारण प्रबंधन में अव्यवस्था है। यह मुख्य रूप से मुर्गियों की अधिक संख्या होने और खाने एवं पानी पीने के लिए बर्तनों की उचित व्यवस्था न होने पर होती है। मुर्गियों को उचित राशन नहीं मिलने तथा पोषक तत्वों की कमी होने या प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने पर मुर्गियों में यह बुरी आदत आ जाती है।
उपचार:
सबसे पहले प्रभावित मुर्गियों को अलग रखना चाहिए तथा नमक खिलाना चाहिए।प्रभावित मुर्गियों को सोडियम क्लोराइड की आधी टिकिया सुबह-शाम देने से यह आदत छूट जाती है। मुर्गियों के राशन में नमक की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। प्रभावित मुर्गियों की चोंच को काटकर थोड़ा मोटा कर देना चाहिए।मुर्गियों को इससे बचाए रखने के लिए उचित पोषण एवं प्रबंध आवश्यक है। मुर्गियों को काल-डी रूबरा की 10 मि.ली. मात्रा प्रति 100 चूजों को, 20 मि.ली. मात्रा ब्रॉयलरों को तथा 50 मि.ली. मात्रा प्रति 100 मुर्गियों मेंदिन में दो बार देने से लाभ मिलता है।

4. मुर्गियों में टेढ़ी टांगें या पेरोसिस का होना:
यह मुर्गियों में विटामिन बी-12, या मैंगनीज की कमी से होने वाली बीमारी होती है | यह रोग मुख्य रूप से तीन से चार महीने की उम्र की मुर्गियों में होता है। रोग से प्रभावित मुर्गियों की टांगें टेढ़ी हो जाती हैं, जिसके कारण वे लंगड़ाने लगती हैं।पैरों में सूजन आ जाती है तथा चलने में दर्द होता है।
उपचार:
प्रभावित मुर्गियों को विटामिन-ए, कोन्सीमीन, टोटाविट स्ट्रांग या वेस्टमीन गोल्डकी 25 ग्राम मात्रा प्रति 18 कि.ग्रा. दाने के साथ मिलाकर देनी चाहिए।
मुर्गियों में विटामिन की कमी से होने वाले रोग:

विटामिन ‘ए’ की कमी से होने वाले रोग:

विटामिन ‘ए’ की कमी के कारण मुर्गियों को रतौंधी रोग हो जाता है।प्रभावित मुर्गियों को दिखायी नहीं पड़ता है। आंखों में माड़ा पड़ जाता है और आंखें सफेद हो जाती हैं। इस विटामिन की कमी के कारण मुर्गियां सर्दी तथा जुकाम से ग्रसित हो जाती हैं | आंख तथा नाक से पानी बहता रहता है तथा आंख एवं नाक में सूजन आने लगती है | विटामिन ‘ए’ की कमी से ग्रसित छोटी मुर्गियों को चक्कर आने लगते हैं तथा ये गिर पड़ती हैं। इससे ग्रसित मुर्गियों को भूख कम लगती है। प्रभावित मुर्गियों का शारीरिक विकास रुक जाता है। विटामिन ‘ए’ की कमी से ग्रसित अंडे देने वाली मुर्गियों के अंडा उत्पादन में रोग के गिरावट आ जाती है। मुर्गियों के गुर्दा एवं मूत्र नलिकाओं में यूरिक एसिड जमा हो जाता है | विटामिन ‘ए’ की अधिक कमी होने पर मुर्गियों की मृत्यु हो जाती है।
उपचार:

इसकी कमी से प्रभावित मुर्गियों के दाने में बिटाब्लेण्ड ए-डी-3 मिलाकर देना चाहिए अथवा बिटाब्लेण्ड लिक्विड पानी में मिलाकर देना चाहिए।

विटामिन ‘ए’ की अत्याधिक कमी से प्रभावित मुर्गियों को प्रोपलीन फोर्ट, एरोविट या विटामिन ‘ए’ की सूई की 1/2 से 1 लाख युनिट मांस में सप्ताह में दो बार लगानी चाहिए।

इसकी कमी से प्रभावित मर्गियों को हरी साग-सब्जियां अधिक मात्रा में देनी चाहिए। साथ ही साथ मछली के तेल की 2-4 बूंद सुबह-शाम पिलाते रहना चाहिए।

प्रभावित मुर्गियों को कन्सीविट या कान्सीटोन की 10 मि.ली. मात्रा प्रति 1000 मुर्गियों को पानी के साथ सुबह-शाम 7 दिनों तक पिलानी चाहिए।

विटामिक्स-एस की 25 ग्राम मात्रा को प्रति 10 कि.ग्रा. दाने में मिलाकर देते रहना चाहिए।

विटामिन ‘ए’ की कमी से ग्रसित मुर्गियों को विटामिन ‘ए’ की 10 मि.ली. मात्रा, अंडे देने वाली मुर्गियों को 10 मि.ली. मात्रा ग्रोवर को तथा 2 मि.ली. मात्रा, चूजों को पीने के पानी के साथ 10 दिनों तक देनी चाहिए।

2. विटामिन बी, या राइबोफ्लेविन की कमी से होने वाले रोग
रोग के लक्षण:
विटामिन बी, की कमी से ग्रसित मुर्गियों के पंख झड़ने लगते हैं। भूख कम हो जाती है, मुर्गियां अत्यधिक कमजोर हो जाती हैं। प्रभावित मुर्गियों की त्वचा खुरदरी हो जाती है तथा पैरों के जोड़ों में सूजन आ जाती है। राइबोफ्लेविन की कमी से प्रभावित मुर्गियों के पंजे टेढ़े हो जाते हैं, जिसे ‘कङ टो’ के नाम से जाना जाता है। पैरों में लकवा हो जाता है, जिसके कारण पैर टेढ़े हो जाते हैं तथा पैरालिसिस से ग्रसित हो जाते हैं। इसकी कमी से प्रभावित चूजों की वृद्धि रुक जाती है। विटामिन बी2 की कमी लगातार बने रहने से मुर्गियां चलने-फिरने में असमर्थ हो जाती हैं। एक जगह पड़ी रहती हैं तथा अंत में भूख एवं पानी की कमी के कारण मुर्गियों की मृत्यु हो जाती है।
रोग का उपचार:
विटामिन बी2 की कमी से प्रभावित मुर्गियों को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की 1/2 से 1 चम्मच मात्रा प्रत्येक मुर्गी को देनी चाहिए। इसकी कमी से ग्रसित मुर्गियों को विसोल-बी की 15-20 मि.ली. मात्रा प्रति 100 मुर्गियों को पानी के साथ देनी चाहिए। साथ ही साथ कान्सीमिन की 25 ग्राम मात्रा को 10 कि.ग्रा. दाने के साथ देते रहना चाहिए।

3. विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग:
विटामिन ‘डी’ की कमी होने पर मुर्गियों का विकास रुक जाता है | चूजों की वृद्धि दर में गिरावट आ जाती है। प्रभावित मुर्गियों के अंडों के छिलके पतले होने लगते हैं।अंडों के उत्पादन में भारी गिरावट आ जाती है। मुर्गियों की हड्डियां टेढ़ी हो जाती हैं।तथा छोटी रह जाती हैं। इसकी कमी से प्रभावित मुर्गियों के पंख बहुत देर से निकलते हैं। विटामिन-डी मुर्गियों के शरीर के विकास में सहायक है।
उपचार:
सामान्य रूप में विटामिन ‘डी’ धूप से मिलता है। अतः धूप का उचित प्रबंधकरना चाहिए। इसकी कमी से ग्रसित मुर्गियों को टी.एम. फोर्ट, विटामिक्स, कान्सीटोन,कान्सीमिन वीटासेप्ट इत्यादि दवाइयां देने से लाभ मिलता है।
4. विटामिन ‘के’ की कमी से होने वाले रोग:
इसकी कमी से ग्रसित मुर्गियों में कट लगने पर खून का थक्का बनाने की शक्ति क्षीण हो जाती है, जिसके कारण खून बहता रहता है।
उपचार:
प्रभावित मुर्गियों को पोलकॉन की एक ग्राम मात्रा 10 कि.ग्रा. दाने में मिलाकर देते रहना चाहिए। इसकी कमी से ग्रसित मुर्गियों को कैपिलिन ओरल की एक टिकिया प्रतिदिन खिलाने से लाभ मिलता है। खून बहते रहने की अवस्था में क्रोमोस्टेट, स्टाइपलन या रेवीसी इत्यादि में से किसी एक की एक मि.ली. मात्रा की मांस में सूई लगानी चाहिए।
5. विटामिन ‘ई’ की कमी से होने वाले रोग या क्रेजी चिक रोग:
यह मुख्य रूप से 2-3 माह के चूजों को अधिक प्रभावित करता है। विटामिन ‘ई’ की कमी के कारण चूजों में उन्माद हो जाता है, जिसे उन्मादी चूजे (क्रेजी चिक) कहते हैं | इसकी कमी से ग्रसित चूजे इधर-उधर भागने-दौड़ने लगते हैं तथा लड़खड़ा कर चलते रहते हैं, अंत में गिर पड़ते हैं, आंख बन्द कर बैठे रहते हैं और 24 घंटे के अंदर इनकी मृत्यु हो जाती है।
उपचार:
इसकी कमी से ग्रसित मुर्गियों को विटासेप्ट की 0.25 से 0.5 मि.ली. मात्रा की सूई मांस में सप्ताह में एक बार देनी चाहिए। प्रभावित चूजों को पोलकॉन की एक ग्राम मात्रा 10 कि.ग्रा. दाने में मिलाकर खिलाने से लाभ मिलता है। प्रभावित मुर्गियों को कोन्सीटोन लिक्विड पिलाने से भी लाभ मिलता है।
संकलन- डॉ राजेश कुमार सिंह ,पशु चिकित्सक ,जमशेदपुर, झारखंड
9431309542

NB-अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नो 18004198800 पर संपर्क करे.

Please follow and like us:

Post navigation

खनिज लवण की कमी से कौन सा रोग होता है?

आयोडिन की कमी गलगण्ड और मन्दबुद्धि, तथा मैग्नेशियम की कमी कैन्सर का कारण बन सकती है। मैगनीज और क्रोमियम का भी हृदय-रोग से संबध है। सामान्य रक्त-शर्करा के स्तरों को बनाए रखने के लिए क्रोमियम की आवश्यकता है। पाचन-तंत्र में जस्ते की कमी से गंजापन, भूख न लगना और यौन-दुष्क्रिया के परिणाम हो सकते है।

लवण की कमी से क्या होता है?

लौह लवण की कमी अधिकांशतया बालकों तथा महिलाओं में पायी जाती है। इसकी कमी से शरीर में क्षीणता आती है तथा अत्यधिक थकान महसूस होती है। अरक्तता की तीव्र अवस्था में ऑखों के सामने अँधेरा छा जाना, चक्कर आना, भूख नहीं लगना इत्यादि लक्षण पाये जाते हैं। यकृत लौह का सर्वोत्तम स्रोत है।

खनिज लवण में क्या पाया जाता है?

शरीर में इन खनिज लवणों की मात्रा काफी कम होती है तथा यह कुल शरीर भार का सिर्फ 4-6 प्रतिशत भाग बनाते हैं। शरीर में पाए जाने वाले कुछ मुख्य खनिज लवण हैं— कैल्सियम, फ़ॉस्फ़ोरस, लौह तत्व, आयोडीन, सोडियम, पोटैशियम, जिंक तथा क्लोराइड । हमें इन सभी खनिज लवणों की प्राप्ति भोजन द्वारा होती है।

खनिज लवण का मुख्य स्रोत क्या है?

दूध, पनीर, अण्डा, मछली, फल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ खनिज लवणों का प्रमुख स्रोत हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग