लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन कौन से तर्क दिए? - lakshman ne dhanush ke toot jaane ke lie kaun kaun se tark die?

परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए?

परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने पर निम्नलिखित तर्क दिए -

  1. हमें तो यह असाधारण शिव धुनष साधारण धनुष की भाँति लगा।
  2. श्री राम को तो ये धनुष, नए धनुष के समान लगा।
  3. श्री राम ने इसे तोड़ा नहीं बस उनके छूते ही धनुष स्वत: टूट गया।
  4. इस धनुष को तोड़ते हुए उन्होंने किसी लाभ व हानि के विषय में नहीं सोचा था।
  5. उन्होंने ऐसे अनेक धनुषों को बालपन में यूँ ही तोड़ दिया था। इसलिए यही सोचकर उनसे यह कार्य हो गया।

Concept: पद्य (Poetry) (Class 10 A)

  Is there an error in this question or solution?

लक्ष्मण ने धनुष टूटने के कौन कौन से तर्क दिए हैं?

उत्तर: परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कई तर्क दिए। उन्होंने कहा कि वह तो बड़ा ही पुराना धनुष था जो श्रीराम के छूने से ही टूट गया। उन्होंने कहा कि बचपन में खेल खेल में उन्होंने कई धनुष तोड़े थे इसलिए एक टूटे धनुष के लिए इतना क्रोध करना उचित नहीं है।

परशुराम लक्ष्मण का वध योग्य बताने के लिए कौन कौन से तर्क देते हैं?

जब राम ने धनुष तोड़ दिया तो परशुराम को लगा की राम ने शिव जी का अपमान किया। जब परशुराम राम पर क्रोधित हुए तो लक्ष्मण ने उत्तर देते हुए कठोर शब्द कहे। इस कारण परशुराम बहुत क्रोधित होगए और लक्ष्मण को वध योग बताया।

धनुष टूटने में राम का कोई दोष नहीं है इसके पक्ष में कौन सा तर्क लक्ष्मण ने नहीं दिया?

धनुष टूट जाने पर लक्ष्मण इसका जिम्मेदार राम को नहीं मान रहे थे। उनका मानना था कि धनुष बहुत पुराना और कमज़ोर था जो राम के छूते ही टूट गया था। राम ने तो इसे नया समझकर उठाया था।

धनुष टूटने के बाद परशुराम ने फरसे की तरफ देख कर लक्ष्मण को न मारने का क्या तर्क दिया?

धनुष टूटने के बाद परशुराम ने फरसे की तरफ देख कर लक्ष्मण को न मारने का क्या तर्क दिया ? उत्तर: परशुराम ने लक्ष्मण को न मारने का तर्क दिया कि वह उन्हें बालक समझते रहे इसलिए मारा नहीं । परशुराम ने अपने फरसे की प्रशंसा की कि वह सहस्रबाहु की भुजाओं को काट देने वाला है। वह गर्भ के बच्चों का नाश करने वाला है।