खनिज शब्द को परिभाषित करें एवं प्रमुख प्रकार के खनिजों के नाम लिखें - khanij shabd ko paribhaashit karen evan pramukh prakaar ke khanijon ke naam likhen

"खनिज" शब्द को परिभाषित करें, एवं प्रमुख प्रकार खनिजों के नाम लिखे

 प्रश्न  

"खनिज" शब्द को परिभाषित करें, एवं प्रमुख प्रकार  खनिजों के नाम लिखे | 

उत्तर 

खनिज कार्बनिक, अकार्बनिक, या दोनों का मिश्रण होता हैं जो प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं | खनिज में  निश्चित भौतिक और रासायनिक गुण होते हैं और परमाणु संरचना भी क्रमबद्ध व्यवस्थित होती है।

खनिज केवल एक तत्व से मिल के बन सकता है जैसे सोना, चांदी, ग्रेफाइट, तांबा, सल्फर; या एक से अधिक तत्वों से मिल कर बन सकता हैं जैसे बॉक्साइट, लौह अयस्क, आदि।

खनिजों के दो प्रमुख वर्ग हैं:

  • धात्विक खनिज
  • अधात्विक खनिज

धात्विक खनिज:

इन खनिजों में धातु की मात्रा होती है और इन्हें तीन प्रकारों में उप-विभाजित किया जा सकता है:

  • कीमती धातुएँ जैसे सोना, चाँदी आदि।
  • लौह धातुएं जैसे लोहा, निकल आदि।
  • अलौह धातु जैसे तांबा, जस्ता, सीसा, आदि।

भौतिक गुण:

  • गैर-धातु की तुलना में अधिक चमक होती है | 
  • गैर-धातु की तुलना में ज्यादा कठोर होता है | 

धात्विक खनिज:

इन खनिजों में धातु के तत्व नहीं होते है। उदाहरण के लिए, सल्फर, फॉस्फोरस, और नाइट्रेट, आदि।

You may like also:

  • What do you mean by rocks? Name the three major classes of rocks

  • Tweet
  • Share
  • Share
  • Share
  • Share

खनिज से आप क्या समझते हैं खनिज कितने प्रकार के होते हैं?

Answer: खनिज तीन प्रकार के होते हैं- धात्विक, अधात्विक और ऊर्जा खनिज

खनिज क्या है 10th class?

खनिज एक प्राकृतिक रूप से विद्यमान समरूप तत्व है जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना है। ये प्रकृति में अनेक रूपों में पाए जाते हैं जिसमें कठोर हीरा व नरम चूना तक शामिल है। सामान्यतः खनिज 'अयस्कों' में पाए जाते हैं। → किसी भी खनिज में अन्य अवयवों या तत्वों के मिश्रण या संचयन अयस्क कहलाता है।

भारत में कितने प्रकार के खनिज पाए जाते हैं?

हमारे देश में 100 से अधिक खनिजों के प्रकार मिलते हैं। इनमें से 30 खनिज पदार्थ ऐसे हैं जिनका आर्थिक महत्त्व बहुत अधिक है। उदाहरणस्वरूप कोयला, लोहा, मैगनीज़, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि। दूसरे खनिज जैसे फेल्सपार, क्लोराइड, चूनापत्थर, डोलोमाइट, जिप्सम इत्यादि के मामले में भारत में इनकी स्थिति संतोषप्रद है।

खनिज क्या हैं खनिज की विशेषताओं का वर्णन करिए?

Expert-verified answer खनिज बहुमूल्य होते हैं क्योंकि यह प्रकृति में सीमित मात्रा में उपलब्ध होते हैंखनिजों का वितरण भी असमान होता है। अधिक गुणवत्ता वाले खनिज कम पाए जाते हैं तथा कम गुणवत्ता वाले अधिक मात्रा में पाए जाते हैंखनिज प्रकृति में स्वतः बनने वाले पदार्थ हैं, जिनका निर्माण विशिष्ट चट्टानों से होता है