खाली पेट और भरे पेट शुगर कितनी होनी चाहिए? - khaalee pet aur bhare pet shugar kitanee honee chaahie?

सुबह खाली पेट हमारा ब्लड शुगर 70 से 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच में होता है जिसे फॉस्टिंग शुगर कहते हैं।

डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिजीज है जिसमें ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। इंसुलिन का बनना बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। इंसुलिन ही ब्लड से ग्लूकोज को कोशिकाओं में पहुंचाता है जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। ग्लूकोज हमारे ब्लड में पाया जाता है जो हमारी बॉडी में एनर्जी के मुख्य स्रोत के रूप में काम करता है। पाचन के दौरान, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, स्टार्च और फाइबर होते हैं वो ग्लूकोज में बदल जाते हैं। हमारी बॉडी इसे ऊर्जा के रूप में उपयोग करती है, और जो एनर्जी कोशिकाओं में यूज नहीं होती उसे बाद के लिए स्टोर करके रखती है।

ब्लड शुगर का स्तर हमारी डाइट, उम्र, तनाव, बॉडी एक्टिविटी,धूम्रपान और शराब का सेवन करने से प्रभावित होता है। अगर आप टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हैं तो नियामित रूप से अपने ब्लड में शुगर के स्तर की जांच करें। ब्लड जांच करने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि दवा, डाइट और शारीरिक गतिविधियां शुगर को कैसे प्रभावित करती हैं। जांच से आप ब्लड में शुगर के स्तर का पता जल्दी लगा सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है वरना इसके बढ़ने से अंधापन, दिल का दौरा और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। डायबिटीज के बढ़ने से स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। आप भी डायबिटीज के शिकार हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि खाने से पहले और खाने के बाद आपका ब्लड शुगर कितना होना चाहिये।

खाने से पहले कितना होना चाहिए शुगर लेवल: सुबह खाली पेट हमारा ब्लड शुगर 70 से 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच में होता है जिसे फॉस्टिंग शुगर कहते हैं। सुबह खाली पेट जिन लोगों के ब्लड में शुगर का स्तर 100 से 126 mg/dl के बीच होता है उनमें प्री डायबिटीज के लक्षण मौजूद होते हैं। अगर ब्लड में शुगर का स्तर 130 mg/dl या उससे अधिक होता है तो आप डायबिटीज के शिकार हैं।

खाने के बाद कितनी होनी चाहिए शुगर: सुबह के नाश्ते के 2 घंटे बाद 130 से 140 mg/dl ब्लड शुगर को सामान्य माना जाता है। खाने के बाद इससे ज्यादा शुगर का स्तर बढ़ना आपको डायबिटीज का मरीज बताता है।

शुगर का बढ़ना कब खतरनाक होता है: अगर ब्लड में शुगर का स्तर 200 से 400 mg/dl के बीच है तो यह खतरनाक साबित होता है। इस स्थिति में मरीज के बॉडी में बाकी आर्गन को खतरा हो सकता है। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रॉक और मल्टीपल आर्गन फेलियर हो सकता है।

नई दिल्ली: शुगर बढ़ना (Blood Sugar Level) अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या है. कई लोगों में इसको लेकर मतभेद होते रहते हैं कि खाली पेट शुगर क्यों बढ़ती है. सभी लोगों के इसके पीछे अलग-अलग तर्क होते हैं. दरअसल,  कई लोगों का सुबह-सुबह शुगर लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में यही सवाल उठता है कि खाली पेट शुगर क्यों बढ़ जाता है.  साथ ही सामान्य शुगर लेवल कितना होना चाहिए? बता दें कि डायबिटीज किडनी, हृदय, आंखों, त्वचा और दिमाग पर भी असर डालता है. इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level Control) में रखना जरूरी होता है. 

सुबह कितना रहना चाहिए शुगर का लेवल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  सुबह खाली पेट शुगर लेवल का सामान्य होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि बढ़ता शुगर लेवल व्यक्ति को कई तरह से परेशान कर सकता है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. माना जाता है कि सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए. यदि 100-125mg/dl शुगर लेवल हो जाता है, तो यह खतरनाक होता है. बता दें कि 126mg/dl से अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटिक रेंज में आता है.  इस स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है.

सुबह ब्लड शुगर को कंट्रोल कैसे किया जाए 

- कोशिश करें कि रात को खाना समय पर खाएं, साथ ही हेल्दी फूड्स का ही सेवन करें. 

-  इसके अलावा खाना खाने के बाद टहलने की आदत जरूर डालनी चाहिए. 

- रात को स्नैक्स, कार्बोहाइड्रेट और कार्ब्स लेने से बचें.  इससे सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना अधिक रहती है.

- इसके अलावा खुद को हाइड्रेट रखें. कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. 

- नाश्ता या ब्रेकफास्ट कभी नहीं छोड़ना चाहिए. नाश्ते में हेल्दी चीजों का ही सेवन करें. 

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दावे या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें.)

खाली पेट और भरे पेट शुगर कितनी होनी चाहिए? - khaalee pet aur bhare pet shugar kitanee honee chaahie?

Blood Sugar level according to age  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुख्य बातें

  • डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है

  • डायबिटीज मरीजों को अपने ब्लड शुगर पर अच्छा नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है

  • डायबिटीज मरीजों का अगर शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं होता है तो व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों से घिर सकता है

Normal Blood Sugar level: आजकल डायबिटीज एक आम समस्या हो चुकी है। खराब जीवनशैली के कारण इस बीमारी से ज्यादातर लोग ग्रस्त हैं। डायबिटीज मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान देना पड़ता है। डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। डायबिटीज मरीजों को अपने ब्लड शुगर पर अच्छा नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। डायबिटीज मरीजों का अगर शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं होता है तो व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों से घिर सकता है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम व्यक्ति में उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए? आइए जानते हैं किस उम्र में कितना ब्लड शुगर लेवल होना चाहिए।

Also Read- Habit For Diabetes: ब्लड शुगर को कम करने और डायबिटीज से राहत पाने के लिए इन आदतों को अपनाएं

खाना खाने के बाद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ना आम बात होती है। अगर खाने के 2 घंटे बाद आपका शुगर लेवल 130-140 mg/do है तो यह सामान्य बात है, लेकिन इससे ज्यादा होने पर आपको डायबिटीज की शिकायत हो सकती हैं। वहीं ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर व्यक्ति को किडनी व हार्ट अटैक जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

50-60 साल की उम्र 

50-60 साल की उम्र वालों के लिए शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL होना चाहिए। लंच के बाद 140 mg/dl से कम शुगर लेवल होना जरूरी है और डिनर के बाद 150 mg/dl का ब्लड शुगर लेवल सामान्य माना जाता है। बुजुर्गों में फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL के बीच और सोते समय ब्लड शुगर का स्तर 150 mg/dL से अधिक नहीं होना चाहिए।
 

Also Read- Causes of Mouth Ulcers: पेट की गर्मी ही नहीं, इन बीमारियों की वजह से भी हो सकते हैं मुंह में छालें, ऐसे पाएं छुटकारा

खाली पेट इतना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए। यदि 100-125mg/dl शुगर लेवल हो जाता है, तो यह सही बात नहीं हैं। 126mg/dl से अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटिक रेंज में आता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

भूखे पेट शुगर कितनी होनी चाहिए?

वयस्कों को भोजन से पहले ब्लड शुगर (blood sugar level) का स्तर 70 से 130 मिलीग्राम / डीएल (mg/dL) और भोजन के 2 घंटे बाद 180 मिलीग्राम / डीएल (mg/dL) से कम बनाए रखना चाहिए

क्या भूखे रहने से शुगर बढ़ती है?

ब्रेकफास्ट न करने से या बहुत देर तक भूखे रहने से भी शुगर बढ़ सकती है। दरअसल, नाश्ता न करने से और सीधे लंच या डिनर करने के बाद अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दरअसल, यदि आपके शरीर को भोजन से नियमित रूप से ऊर्जा नहीं मिलती है, तो लिवर आपके ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज़ रिलीज़ करने लग सकता है।

सुबह खाली पेट शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

माना जाता है कि सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए. यदि 100-125mg/dl शुगर लेवल हो जाता है, तो यह खतरनाक होता है. बता दें कि 126mg/dl से अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटिक रेंज में आता है.

50 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए?

जो लोग 40 से 50 की उम्र के बीच हैं और डायबिटीज के पेशेंट हैं तो उनकी फास्टिंग शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL होनी चाहिए. जबकि खाने के बाद 140 mg/dl कम और डिनर के बाद 150 होना अच्छा माना जाता है.