खाली पेट में उल्टी क्यों आती है? - khaalee pet mein ultee kyon aatee hai?

खाली पेट में उल्टी क्यों आती है? - khaalee pet mein ultee kyon aatee hai?

Vomiting in Morning on Empty Stomach: भोजन का पेट से मुंह के द्वारा बाहर निकलने की प्रक्रिया को उल्टी कहा जाता है। गैस और अपच की वजह से अधिकतर लोगों को उल्टी महसूस हो सकती है। वैसे तो उल्टी दिन या रात में किसी भी समय हो सकती है। लेकिन कुछ लोगों को सुबह खाली पेट उल्टी होती है। या फिर कुछ लोगों को सिर्फ उल्टी जैसा महसूस होता है यानी मतली की समस्या होती है। आज इस लेख में हम जानेंगे खाली पेट उल्टी होने के कारणों के बारे (Khali Pet Ulti Aane ka Karan) में-

1. एंग्जायटी

एंग्जायटी खाली पेट मतली और उल्टी होने का एक कारण हो सकता है। अगर आप पूरे दिन या सुबह उठने के बाद तनाव, चिंता में रहते हैं तो इससे आपको उल्टी या मतली जैसा महसूस हो सकता है।

खाली पेट में उल्टी क्यों आती है? - khaalee pet mein ultee kyon aatee hai?

2. लो ब्लड शुगर और भूख

लो ब्लड शुगर और भूख दोनों  एक साथ होना सुबह खाली पेट उल्टी का कारण बन सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आना, बेहोशी जैसा भी महसूस हो सकता है। दरअसल, सुबह भूख लगने पर ब्लड शुगर लो हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज  रोगियों को बिना भोजन के उल्टी आ सकती है। इससे बचने के लिए सुबह उठकर पहले खाना खाएं।

3. माइग्रेन या सिरदर्द

माइग्रेन और सिरदर्द होने पर आपको उल्टी आ सकती है। क्लस्टर सिरदर्द मतली का मुख्य कारण हो सकता है। भूख की वजह से लो ब्लड शुगर भी माइग्रेन का सिरदर्द पैदा कर सकता है। अगर आपको सुबह उठने के बाद सिरदर्द होता है, तो इस दौरान उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में उल्टी कब से शुरू होती है? जानें प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण

4. डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन की वजह से भी आपको सुबह खाली पेट उल्टी का  एहसास हो सकता है। इसके साथ ही आपको चक्कर आना, रूखी त्वचा और पेशाब का गहरा रंग जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा डायरिया और उल्टी भी डिहाइड्रेशन का कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

5. रात को शराब या कैफीन पीकर सोना

जो  लोग रात में शराब या कैफीन पीकर सोते हैं, उन्हें सुबह उठकर उल्टी आ सकती है। रात में चाय या कॉफी पीने से मॉर्निंग डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक हो सकता है। इससे आपको सुबह उठने  पर उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है। 

खाली पेट में उल्टी क्यों आती है? - khaalee pet mein ultee kyon aatee hai?

6. रिफ्लक्स और सीने में जलन

 गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज तब होती है, जब पेट की कुछ सामग्री  एसोफेगस और गले के पीछे तक जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति को सुबह उठने के बाद मतली और उल्टी का  एहसास हो सकता है। इसके अलावा यह सीने में जलन का भी कारण बन सकता है। इस स्थिति को इलाज की जरूरत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- उल्टी होने के बाद क्या खाना चाहिए? जानें 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स जिनसे मिलेगी मतली और उल्टी से राहत

7. विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी की वजह से भी कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद उल्टी महसूस हो सकती है। विटामिन डी की कमी होने पर ब्लड प्रेशर का स्तर बिगड़ने लगता है। साथ ही विटामिन डी की कमी होने से आपको आलस, कमजोरी महसूस हो सकती है। इसकी वजह से उल्टी करने का जी कर सकता है। मतली, जी मिचलाने और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।

Vomit in Empty Stomach: वैसे तो अपच या गैस के कारण उल्टी होना आम है। लेकिन अगर रोज सुबह उठने के बाद आपको उल्टी होती है या फिर उल्टी जैसा महसूस होता है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि आगे चलकर यह समस्या काफी गंभीर रूप ले सकता है। सुबह खाली पेट आपको भूख की वजह से उल्टी हो सकती है। या फिर कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी उल्टी का कारण बन सकती हैं। खाली पेट होने वाली उल्टी को रोकने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

खाली पेट उल्टी आने का क्या कारण है?

एंग्जायटी खाली पेट मतली और उल्टी होने का एक कारण हो सकता है. अगर आप पूरे दिन या सुबह उठने के बाद तनाव. चिंता में रहते हैं तो इससे आपको उल्टी या मतली जैसा महसूस हो सकता है. लो ब्लड शुगर और भूख दोनों एक साथ होना सुबह खाली पेट उल्टी का कारण बन सकता बै.

उल्टी आने का क्या कारण है?

उल्टी के संकेत शरीर में कई उत्तेजनाओं से उत्पन्न होते हैं, जैसे गंध, स्वाद, विभिन्न बीमारियां, भावनाएं जैसे डर, दर्द, जलन, चक्कर आना आदि जैसे शारीरिक परिवर्तन। अक्सर सिर दर्द, फूड प्वॉइजनिंग या पेट में किसी समस्या के कारण जी मिचलाना या उल्टी आने की शिकायत होती है। उल्टी कई और कारणों से भी आ सकती है।

पित्त की उल्टी कब होती है?

उल्टी (वमन) : यदि कड़वा, खट्टा और पीला, हरा पानी उल्टी (वमन) में निकलता है तो यह पित्त होता है। इसका निकल जाना रोगी के लिए लाभदायक रहता है। बदहजमी के कारण निकलने वाला पानी सफेद किंतु स्वाद में खट्टा होता है।

उल्टी जैसा मन हो तो क्या करना चाहिए?

उल्टी रोकने के टिप्स | Tips to Prevent Vomiting.
अदरक खाना उल्टी रोकने में फायदेमंद होता है. ... .
नींबू चूसने से उल्टी रुकने में मदद मिलती है..
एक कप गर्म पानी में एक चम्मच लौंग डालकर उबालें और छान कर पी लें. ... .
उल्टी जैसा महसूस होने पर पानी या नींबू पानी पिएं. ... .
गहरी और लंबी सांसें लें और कुछ अच्छे पलों को सोचने की कोशिश करें..