क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • health
  • before going for mri, x-ray or ct scan be aware of these important guidelines

| Updated: Feb 5, 2018, 8:33 AM

हाल ही में मुंबई के नायर अस्पताल में MRI रूम में गलती से ऑक्सिजन सिलेंडर ले जाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी। इस तरह के हादसे आपके साथ न हों, इसके लिए जानें कि एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे कराते वक्त किन बातों का ध्यान मरीज और उनके साथ आए अटेंडेंट्स को रखना चाहिए...

क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
जांच से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हाल ही में मुंबई के नायर अस्पताल में MRI रूम में गलती से ऑक्सिजन सिलेंडर ले जाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी। इस तरह के हादसे आपके साथ न हों, इसके लिए जानें, कि एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे कराते वक्त किन बातों का ध्यान मरीज और उनके साथ आए अटेंडेंट्स को रखना चाहिए...MRI
MRI स्कैन वाले दिन आप खाना और पानी ले सकते हैं और जरूरी दवाएं भी। कुछ मामलों में स्कैन से 4 घंटे पहले तक ही खाने को कहा जाता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। एमआरआई कराने के लिए मेकअप करके बिलकुल ना जाएं क्योंकि उसमें किसी मेटल का पाउडर हो सकता है। जिस व्यक्ति की MRI करानी हो, उसका पिछला तमाम मेडिकल रेकॉर्ड साथ ले जाएं। वैसे तो मेडिकल स्टाफ आपसे यह जरूर पूछेगा कि आपके पास कोई मेटल की चीजें तो नहीं हैं। अगर न भी पूछे तो आपको पता होना चाहिए कि जांच के लिए आपको किस तरह जाना है।

- मेटल से बनी कोई भी वस्तु- घड़ी, जूलरी, यहां तक कि मंगलसूत्र भी उतारकर जांच के लिए जाएं।
- मेटल के बने हुए नकली दांत और विग भी उतार देना चाहिए, क्योंकि इनमें भी धातु के कुछ टुकड़े होते हैं।
- सुनने की मशीन, हेयर पिन भी निकाल दें।
- ब्रा में भी मेटल वायर का उपयोग होता है, उसे भी न पहनें।
- चश्मा, बेल्ट, पर्स, सिक्के, जूते, चप्पल

(नोट: मेटल की चीजों के प्रति सतर्कता मरीज और उसके साथ जा रहे व्यक्ति दोनों को बरतनी चाहिए।)

क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?

सीटी स्कैन
सीटी स्कैन करने वाले रेडियॉलजिस्ट या फिर डॉक्टर को आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री पता होनी चाहिए।
- जांच अगर सुबह 8-9 बजे के बीच होनी है तो रात में 12 बजे के बाद कुछ न खाएं।
- सूती कपड़ा पहनना बेहतर है।
- अगर डायबीटीज के मरीज हैं तो शुगर 100 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- कपड़े जरूर मेटल फ्री हों।

एक्स-रे
एक्स-रे करवाने के दौरान रेडिएशन से बचने के लिए मेटल साथ में ले जाने से मना किया जाता है। खासकर उस अंग के आसपास तो कोई भी मेटल की चीज नहीं होनी चाहिए, जिसका एक्स-रे होना है।
- गर्भवती महिलाओं को एक्स-रे जांच के लिए मना किया जाता है।
- अगर स्टमक वाले किसी हिस्से का एक्स-रे होना है तो जांच के लिए खाली पेट जाएं।

क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?

अस्पताल प्रशासन लगाए साइन बोर्ड्स
इमरजेंसी के दौरान कई बार ऐसा होता है कि मरीज और उसके परिजन जिस हालत में होते हैं, वैसे ही अस्पताल पहुंच जाते हैं। ऐसे में मरीज अपनी परेशानियों के चलते और परिजन इस तनाव में इन बातों का ध्यान नहीं रख पाते कि उन्हें MRI, सीटी स्कैन और एक्स-रे रूम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है कि उसके पास जो पैरामेडिकल स्टाफ है, वह सतर्क होने के साथ ही अच्छी तरह से प्रशिक्षित भी हो। नई मशीनों को लेकर स्टाफ को अपडेट करना भी अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि वह जांच कक्ष के बाहर स्पष्ट और बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे कि जांच के लिए मरीज को किस तरह अंदर ले जाया जाए और उसके सहयोगी क्या-क्या सावधानी रखें।

MRI मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों के साथ विधायक ने दिया धरना


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    लाइफस्टाइल फोटो गैलरी बिकिनी पहन समंदर किनारे आराम फरमाती दिखीं जान्हवी कपूर, नियॉन कलर के आगे समंदर का रंग भी लगा फीका
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    Adv: ऐमजॉन वारड्रोब रिफ्रेश सेल में लगेज पर कम से कम 50% छूट
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    बिग बॉस Bigg Boss 16 Highlights: स्टैन ने नहीं छोड़ा बिग बॉस 16, विकास मानकतला की एंट्री के साथ ही हुआ घमासान
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    हायो रब्‍बा गर्लफ्रेंड ने कहा- घर पर कोई नहीं है, आ जाओ, लड़का पहुंचा तो उसके साथ धोखा हो गया
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    टैरो कार्ड टैरो राशिफल 10 दिसंबर : मीन और धनु राशिवालों के लिए बहुत ही उत्तम दिन, जानें अपना भविष्यफल
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    फिल्मी खबरें फेमस एक्ट्रेस वीणा कपूर की पापी बेटे ने की प्रॉपर्टी के लिए हत्या, नीलू कोहली का कांप उठा दिल
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    लाइफस्टाइल फोटो गैलरी महारानियों-सी साड़ी और बालों की लटें लहराती दिखीं काजोल, मगर 79 साल की उनकी मम्मी खूबसूरती में मार ले गईं बाजी
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    विमेंस फैशन Night Suit अच्छी नींद के लिए पहनें, फैब्रिक भी है बेहद कंफर्टेबल और कीमत भी है सस्ती
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    कार/बाइक ₹3 लाख से ₹5 लाख के बजट में आती हैं ये 10 धांसू गाड़ियां, पढ़ें माइलेज डीटेल्स और कीमतें
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    न्यूज़ हिमाचल में जीते हुए विधायकों से ही होगा CM, सुखविंदर सुक्खू फ्रंटरनर, प्रतिभा सिंह रेस से बाहर- सूत्र
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    खबरें लियोनेल मेसी और नेमार के बीच सेमीफाइनल में टक्कर? बन रहा ऐसा रोमांचक सेनेरियो
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    बाकी यूरोप रूस पर परमाणु हमला करने वाले देश का धरती से नामोंनिशान मिटा देंगे... पुतिन की जहरीली चेतावनी
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    आजमगढ़ किन्नर के प्यार में निहाल हुआ युवक, 2 साल के रिलेशनशिप के बाद की शादी, गजब है लव स्टोरी
  • क्या MRI खाली पेट होता है? - kya mri khaalee pet hota hai?
    भारत खत्म हो रहा है उपासना स्थल कानून? बीजेपी नेता का दावा- मोदी सरकार ला रही है विधेयक

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

क्या MRI के लिए खाली पेट होना जरूरी है?

MRI स्कैन वाले दिन आप खाना और पानी ले सकते हैं और जरूरी दवाएं भी। कुछ मामलों में स्कैन से 4 घंटे पहले तक ही खाने को कहा जाता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। एमआरआई कराने के लिए मेकअप करके बिलकुल ना जाएं क्योंकि उसमें किसी मेटल का पाउडर हो सकता है।

MRI में कितना समय लगता है?

मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्कैन एक दर्द रहित प्रक्रिया है जो 15 से 90 मिनट के बीच रहता है, जो क्षेत्र के आकार और स्कैन की जाने वाली छवियों की संख्या पर निर्भर करता है।

MRI पूरे शरीर की कितने रुपए में होती है?

एमआरआई स्कैन की कीमत/ मृ टेस्ट कॉस्ट/ MRI SCAN PRICE.

एम आर आई जांच कैसे की जाती है?

बीमारी की सटीक जानकारी के लिए यह जांच होती है। पहली बार एमआरआई का प्रयोग वर्ष 1977 में कैंसर की जांच में हुआ था। एमआरआई स्कैन का इस्तेमाल मस्तिष्क, हड्डियों व मांसपेशियों, सॉफ्ट टिश्यू, चेस्ट, ट्यूमर-कैंसर, स्ट्रोक, डिमेंशिया, माइग्रेन, धमनियों के ब्लॉकेज और जेनेटिक डिस्ऑर्डर का पता लगाने में होता है।