करेला की सब्जी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? - karela kee sabjee ke baad kya nahin khaana chaahie?

आज हम आपको बताएंगे कि दूध का सेवन किन चीजों के साथ करने से आपके शरीर को नुकसान होगा। अब आप या तो दूध पीते समय इन चीजों का सेवन नहीं करें या इन चीजों का सेवन कर रहे हैं तो दूध नहीं पीएं। ताकि आप स्वस्थ रहें।

जब आप दूध पीते हैं। तो खट्टी चीजें साथ में नहीं खाए।या फिर आप खट्टी चीजें खाते हैं, तो दूध नहीं पीएं। इसी के साथ मूली के तुरंत बाद आप को दूध नहीं पीना चाहिए। इससे आपको चेहरे या त्वचा संबंधी बीमारी की संभावना हो जाती है। इसलिए आप अगर दूध का सेवन करते हैं। तो खट्टे फल या मूली आदि खाने के लिए 2 से 3 घंटे का अंतराल रखें।

वैसे तो दूध और दही दोनों शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन दोनों का उपयोग एक साथ नहीं करना चाहिए।इनका एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। अगर आप दूध पी रहे हैं तो दही नहीं खाएं, या फिर चार-पांच घंटे बाद ही खाएं, या दही खा रहे हैं तो दूध पीने में चार-पांच घंटे का अंतराल रखें।

दूध के साथ मछली का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। इन दोनों का सेवन कुछ देरी से भी आगे पीछे भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध की तासीर ठंडी रहती है। मछली की तासीर गर्म रहती है। दोनों को एक साथ या थोड़ी देर के अंतराल से खाने में आपको एलर्जी हो सकती है। त्वचा से जुड़ी बीमारी हो सकती है। कई लोगों को त्वचा पर निशान भी हो जाते हैं।इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ या थोड़ी देर के अंतर से भी कदापि नहीं खाए पीएं।

दूध के साथ कभी भी नींबू, करेला, कटहल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपके शरीर को इनफेक्शन, दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा आदि समस्या हो सकती है। इसलिए जब भी आप खटाई, नींबू, करेला और कटहल की सब्जी खाते हैं। तो आप दूध कम से कम दो-तीन घंटे बाद पीएं, या हो सके तो अगले दिन भी ले। क्योंकि एक दिन आप दूध नहीं पीएंगे। तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आपके चेहरे पर इंफेक्शन हो गया, तो उसे ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।

आप जिस दिन उड़द या मूंग की दाल खाते हैं। उस दिन दूध नहीं पीएं, उडद की दाल के साथ तो दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

कई बार आप तरबूज खाते हैं और इससे थोड़ी देर बाद ही दूध का भी सेवन कर लेते हैं। तो वह बिल्कुल गलत है। वैसे दूध और तरबूज दोनों शरीर के लिए फायदेमंद है। तरबूज आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन इसके साथ दूध पीना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इनमें भी कम से कम चार से पांच घंटे का अंतराल रखें।

करेले की सब्जी खाने के बाद ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनका सेवन करना हानिकारक हो सकता है। करेला (Bitter Gourd) खाने के बहुत से फायदे होते हैं और ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम , जिंक (Zinc) , मैग्नेशियम , फास्फोरस , कैल्शियम , आयरन (Iron) , कॉपर , मैगनीज पाए जाते है । विटामिन C , विटामिन A , विटामिन B समूह के फोलेट (Folate) , थायमिन, नियासिन , राइबोफ्लेविन , पैण्टोथेनिक एसिड आदि पोषक तत्व भी इसमें पाए जाते है। करेला का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन करेला को खाने के बाद आपको क्या नहीं खाना चाहिए, इस बारे में हम आज आपको बताएंगे।

करेले की सब्जी खाने के बाद क्या नहीं खाए-

आम (Mango) - आम का सीजन है और आम खाना सबको पसंद है, लेकिन इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए कि किसी दिन अगर हमने करेले की सब्जी का सेवन किया हो, तो आम का सेवन भूलकर भी न करें। अगर हम करेला खाने के बाद आम खाते हैं, तो इससे उल्टी होना सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसलिए करेला खाने के करीब 6 से 7 घंटे बाद ही आम का सेवन करें।

दूध का न करें सेवन (Don't drink milk) - करेला खाने के तुरंत बाद दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार करेला के तुरंत बाद दूध पीने से त्वचा में एलर्जी हो सकती है। किसी-किसी को खुजली, लालपन देखने को मिलता है। इसलिए करेला खाने के करीब तीन से चार घंटो के बाद ही दूध से बनी चीजों का सेवन करें।

मूली और करेला हो सकते घातक (Radish and bitter gourd can be fatal) - हम खाने के साथ में सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन हमने करेला की सब्जी खाई हो तो अपनी सलाद में मूली न रखें। मूली और करेला पेट में जाकर मिलते हैं तो पेट में समस्या हो सकती है। और ये हृदय की बीमारी को भी बढ़ा सकता है।

भिंडी करेला का साथ न करें सेवन (Do not consume Bhindi Bitter gourd) - कई बार हमने देखा है कि घरों में भिंडी और करेला का साथ में सेवन किया जाता है और लोग इसे बड़े ही मजे से खाते भी हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट सही रहे, तो इन दोनों का सेवन भूलकर भी साथ में न करें। क्योंकि, ये दोनों पेट में मिलकर जहर बनाने का काम करते हैं, जिससे आपको पेट में दर्द हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki

Thank You!

सेहत के लिहाज से करेला गुणों से भरपूर है। यह खाने में कड़वा जरूर होता है, लेकिन इसके सेवन से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला किसी अमृत से कम नहीं होता। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन का स्तर सही किया जा सकता है। वहीं करेले के सेवन से पेट की कई समस्या दूर की जा सकती हैं। यह लीवर, अस्थमा जैसी बीमारी में भी मदद करता है। करेले के सेवन से कब्ज की समस्या दूर रहती है। इसके साथ ही एसिडिटी, छाती में जलन और खट्टी डकारों से छुटकारा मिलता है। इसलिए हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन करेले के सेवन के बाद कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए।

करेले में पाय जाने वाले पौषक तत्व-

ये भी पढ़ें: गैस का रामबाण इलाज: gas ka ramban ilaj

अपने कड़वे स्वाद के लिए पहचाने जाने वाले करेले में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स का खजाना छुपा होता है। इसके सेवन से शरीर को जरूरी कैरोटीन, बीटा कैरोटीन, फास्फोरस, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे पौषक तत्व मिलते हैं।

करेले के साथ या बाद क्या नहीं खाना चाहिए-

ये भी पढ़ें: वायरल बुखार का रामबाण इलाज: viral bukhar ka ramban ilaj

मूली- अगर आप करेले का सेवन कर रहे हैं तो इसके साथ या बाद मूली नहीं खानी चाहिए। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। क्योंकि इसकी वजह से सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही ये हृदय के लिए हानिकारक है।

आम- करेले का स्वाद कड़वा होता है और आम खाने में मिठा इसलिए जब भी करेले का सेवन करें तो उसके बाद आम नहीं खाना चाहिए।

दूध- कहा जाता है कि दूध के साथ नमक सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से चेहरे पर काले धब्बे पड़ने शुरू हो सकते हैं, जिसकी वजह से चेहरा खराब दिखने लगता है।

ये भी पढ़ें: घबराहट का रामबाण इलाज: Ghabrahat ka ramban ilaj

Edited by Naina Chauhan

Thank You!

करेला खाने के बाद क्या क्या नहीं खाया जाता है?

करेला खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करेला खान के बाद दूध पीने से पेट में कब्ज, दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है। करेले की सब्जी खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन भी न करें।

करेले की सब्जी खाने के बाद दूध पी सकते हैं क्या?

करेला खाने के बाद दूध न पिएं करेला खाने के बाद दूध पीने से पेट में कब्ज, दर्द और जलन की दिक्कत हो सकती है। पहले से पेट से संबंधी परेशानियां हैं, तो ये दोनों चीजें साथ में खाना हानिकारक हो सकता है।

करेला रात को क्यों नहीं खाना चाहिए?

ऐसा इसलिए क्योंकि रात में करेला आसानी से पच नहीं पाता है। इसकी वजह से गैस और एसिडिटी बनने लगती है। ऐसे में पेट में दर्द, ऐंठन और मरोड़ पैदा हो सकती है। गैस की समस्या होती है - रात में करेला खाने से शरीर में वात दोष बढ़ सकता है।

करेले की तासीर क्या है?

बता दें कि करेले की तासीर ठंडी होती है. यही कारण है कि इसका ज्यादातर सेवन गर्मियों में किया जाता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग