कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

हिंदी व्याकरण में कई सारे ऐसे विषय हैं जिनके बारे में छोटी कक्षा से लेकर बड़ी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं तक प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे- संज्ञा, सर्वनाम अव्ययआदि। इसके बिना हिंदी व्याकरण को समझना कठिन हो सकता है। इस ब्लॉग में सर्वनाम के भेद को विस्तार से सरल शब्दों में समझाया गया है इसके साथ ही sarvanam in Hindi की फ्री वर्कशीट डाउनलोड भी यहां से कर सकते हैं उसका लिंक नीचे दिया गया है।

Show

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

This Blog Includes:
  1. सर्वनाम की परिभाषा
    1. सर्वनाम के उदाहरण
  2. मूल सर्वनाम
  3. सर्वनाम के भेद
    1. पुरुषवाचक सर्वनाम
    2. निश्चयवाचक सर्वनाम
    3. निश्चयवाचक और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर व समानता
    4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
    5. संबंधवाचक सर्वनाम
    6. प्रश्नवाचक सर्वनाम
    7. निजवाचक सर्वनाम
  4. महत्वपूर्ण तथ्य और याद रखने योग्य बातें
  5. Worksheet
  6. सर्वनाम प्रैक्टिस सेट
  7. सर्वनाम के उदहारण
  8. FAQs

सर्वनाम की परिभाषा

संज्ञा के बदले जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। सर्वनाम 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण: वह राम है।
इस वाक्य में शब्द वह ‘सर्वनाम’ है। जो व्यक्ति के नाम की जगह पर मौजूद है।

सर्वनाम के उदाहरण

Sarvanam in Hindi के उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  • मोहन दसवीं कक्षा में पढ़ता है।
  • मोहन स्कूल जा रहा है।
  • मोहन के पिताजी कमिश्नर हैं।
  • मोहन की माता डॉक्टर हैं।

जरूर पढ़ें: Clauses in Hindi

मूल सर्वनाम

हिंदी के मूल सर्वनाम 11 होते हैं, जैसे-

  • मैं
  • तू
  • आप
  • यह
  • वह
  • जो
  • सो
  • कौन
  • क्या
  • कोई
  • कुछ

जरूर पढ़ें: उपसर्ग और प्रत्यय

सर्वनाम के भेद

प्रयोग की दृष्टि से देखा जाए तो सर्वनाम के 6 भेद होते हैं, जैसे कि-

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम
कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

पुरुषवाचक सर्वनाम

वह सर्वनाम वक्ता (बोलने वाले), श्रोता (सुनने वाले) तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे:  मैं, तुम, वह, आदि I उदाहरण : उसने मुझे बोला था कि तुम पढ़ रही हो।

ऊपर दिए गए वाक्य में तीन तरह के पुरुषवाचक शब्द है, उसने,मुझे, तुम- हमें यह पता चलता है कि पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते है:

  • उत्तम पुरुष
  • मध्यम पुरुष
  • अन्य पुरुष
  • उत्तम पुरुष: वक्ता जिन शब्दों का प्रयोग अपने स्वयं या  खुद के लिए करता हो उसे उत्तम पुरुष कहते हैं। जैसे: मैं, हम, मुझे, मैंने, मेरा आदि।
  • मध्यम पुरुष: श्रोता संवाद करते समय सामने वाले व्यक्ति के बारे में जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग करते हैं उसे मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे: तो, तुम, तुमको, तुझे, आपको आदि।
  • अन्य पुरुष: जब Sarvanam in Hindi शब्द का प्रयोग वक्ता और श्रोता का संबंध ना होकर किसी अन्य के बारे में संबोधन होता हो वह शब्द को अन्य पुरुष कहते हैं ‌। जैसे : वह, यह, उनको, इन्हें, इसने आदि।

उत्तम पुरुष

कारक एकवचन बहुवचन
कर्ता मैं हम
कर्म मुझे/ मुझको हमें /हमको
संबंध मेरा /मेरे हमारा/ हमारे
मेरी हमारी

मध्यम पुरुष

कारक एकवचन बहुवचन
कर्ता तू तुम
कर्म तुझे /तुझको तुम्हें/ तुमको
संबंध तेरा/ तेरे तुम्हारा
तेरी  तुम्हारे/ तुम्हारी

अन्य पुरुष

कारक एकवचन बहुवचन
कर्ता यह /वह ये / वे
कर्म इसे / इसको/उसे/उसको इन्हें /इनको/ उन्हें /उनको
संबंध इसका/ उसका /इसके /उसके इनका/ उनका /इनके/उनके
इसकी / उसकी इनकी/ उनकी

निश्चयवाचक सर्वनाम

सर्वनाम जो निकट या दूर किसी वस्तु की ओर संकेत करें उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे:

  • यह लड़की है।
  • वह पुस्तक है।
  • ये हिरन है।
  • वह बाजार गए हैं।
  • यह मेरी पुस्तक है।
  • वह माधव की गाय हैं।

‘यह ‘,’वह’ Sarvanam in Hindi किसी विशेष व्यक्ति को निश्चित संकेत करता है इसलिए वह संकेतवाचक भी कहलाता है।

निश्चयवाचक और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर व समानता

  • राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है – पुरुषवाचक (अन्य पुरुषवाचक)
  • यह मेरी गाड़ी है, वह राम की गाड़ी है। – निश्चयवाचक

पुरुषवाचक सर्वनाम: राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है।
निश्चयवाचक सर्वनाम: यह मेरी गाड़ी है, वह राम की गाड़ी है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

सर्वनाम जो किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता हो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे :

  • बाहर कोई है।
  • मुझे कुछ नहीं मिला।
  • कोई आ रहा है।
  • दरवाजे पर कोई खड़ा है।

कोई, कुछ सर्वनाम शब्दों किसी घटना या किसी के होने के बारे में बता रहे हैं किंतु वास्तविक निश्चित नहीं हो रहा है इसलिए अनिश्चित सर्वनाम कहलाते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?

  • उन्हें कुछ दे दो।
  • कौन ऐसा कहता है?
  • अभिनव इधर आया था।
  • वह खाकर सो गया है।

उत्तर : उन्हें कुछ दे दो।

संबंधवाचक सर्वनाम

Sarvanam in Hindi जो किसी दूसरी संज्ञा, सर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयुक्त होता हो वह संबंधवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे:

  • जो करेगा सो भरेगा।
  • जो कर्म करेगा फल उसी को मिलेगा।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

सर्वनाम में किसी भी प्रश्न का बोध होता हो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:

  • तुम कौन हो?
  • तुम्हें क्या चाहिए?

कौन, क्या शब्द वह प्रश्नवाचक सर्वनाम है। कौन शब्द का प्रयोग प्राणी के लिए होता है। क्या शब्द का प्रयोग जड़ पदार्थों के लिए होता है।

  • तुम क्या कर रही हो?
  •  क्या राम पास हो गया?
  • वहां कौन खड़ा है?

क्या, कौन, कैसे सर्वनाम शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

किस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

  • आपको यह काम करना है।
  • वह पढ़ता-लिखता है न?
  • आप कहाँ रहते हैं?
  • वहाँ कौन पढ़ रहा था?

उत्तर : वहाँ कौन पढ़ रहा था?

निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम जो तीनों पुरुष (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराते हैं वह निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे:

  • मैं खुद लिख लूंगा।
  • तुम अपने आप चले जाना।
  • वह स्वयं गाड़ी चला सकती है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में खुद, अपने आप, स्वयं या शब्द निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

  • मैं अपना कार्य स्वयं करता हूं।
  • मैं अपनी गाड़ी से जाऊंगा।
  • मैं अपने पिताजी के साथ जाऊंगा।

अपना, अपने, आप यह शब्द अपने या अपने तो का बोध कराता है वह ‘निजवाचक सर्वनाम ‘कहलाते हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य और याद रखने योग्य बातें

संज्ञा के बिना अगर कोई शब्द आता है तो उसको सर्वनाम कहते हैं। इसके कुल 6 भेद होते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं – उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष, अन्य पुरुष इस शब्द का सहीं संबोधन नहीं करता है।

इन शब्दों के रूप में पुरुषवाचक

  • उत्तम पुरुष सर्वनाम – मैं, तुम
  • मध्यम पुरुष – तू, तुम, आप
  • अन्य पुरुष – वह, हुए, यह

Worksheet

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?
Sarvanam in Hindi Worksheet with Answers

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

सर्वनाम प्रैक्टिस सेट

1. इनमें से किस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

  1. वह आप खा लेता है।
  2. आप क्या-क्या खाते हैं?
  3. आजकल आप कहाँ रहते हैं?
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (1) वह आप खा लेता है।

2. मैं आप चला जाऊँगा। इस वाक्य में ‘आप’ कौन-सा सर्वनाम है?

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. निजवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम

उत्तर : (3) निजवाचक सर्वनाम

3. आप कहाँ जा रहे थे? इस वाक्य में ‘आप’ क्या है?

  1. निजवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  4. पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तर : (4) पुरुषवाचक सर्वनाम

4. इन वाक्यों में से किस वाक्य में ‘वह’ का प्रयोग संबंधवाचक के रूप में हुआ है?

  1. वह घर पर रहकर ही अपना परिवार चला रहा है।
  2. वह घोड़ा है, जो बहुत तेज दौड़ता है।
  3. वह पता नहीं क्या चाहता है।
  4. जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

उत्तर : (4) जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

5. सर्वनामों की कुल संख्या है-

  1. आठ
  2. दस
  3. ग्यारह
  4. बारह

उत्तर :(3) ग्यारह

6. कौन सा कथन सत्य है?

  1. सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।
  2. सर्वनाम संज्ञा की तरह प्रयुक्त होता है।
  3. सर्वनाम का भी अपना लिंग-वचन होता है।
  4. सर्वनाम के बिना भी वाक्य सुन्दर हो सकते हैं।

उत्तर : (1) सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।

7. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं?

  1. चार
  2. पाँच
  3. आठ
  4. तीन

उत्तर : (4) तीन

सर्वनाम के उदहारण

निम्नलिखित वाक्य में से सर्वनाम बताइए-

1) मैं स्कूल जाता हूं?

  1. मैं
  2. स्कूल
  3. जाता हूं

उत्तर: (1) मैं

2) रोहित अच्छा लड़का है, वह ईमानदार है?

  1. लड़का
  2. वह
  3. ईमानदार

उत्तर: (2) वह

3) राम कुछ लिख रहा है?

  1. राम
  2. लिख
  3. कुछ

उत्तर: (3) कुछ

4) दरवाजे पर कोई खड़ा है?

  1. दरवाजे
  2. खड़ा है |
  3. कोई

उत्तर: (3) कोई

5) मैं अखबार पढ़ता हूं?

  1. अखबार
  2. मैं
  3. पढ़ता हूं

उत्तर: (2) मैं

6) ‘तू, तुम’ सर्वनाम शब्द है?

(क) प्रश्नवाचक
(ख) संबंधवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) पुरुषवाचक

उत्तर-(घ)

7) निम्नलिखित में से निजवाचक सर्वनाम शब्द है?

(क) हम
(ख) तुम
(ग) आप
(घ) वह

उत्तर-(ग)

8) “जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।” यह वाक्य उदाहरण है?

(क) संबंधवाचक का
(ख)निश्चयवाचक का
(ग)अनिश्चयवाचक का
(घ) निजवाचक का

उत्तर-(क)

9) ‘अपना’,’आप’ सर्वनाम शब्द है?

(क) संबंध वाचक
(ख)निश्चयवाचक
(ग)निजवाचक
(घ)प्रश्नवाचक

उत्तर-(ग)

10.) यह,वह सर्वनाम शब्द हैं?

(क) निश्चयवाचक
(ख) संबंध वाचक
(ग) अनिश्चयवाचक
(घ)निजवाचक

उत्तर-(क)

11) जो, सो सर्वनाम शब्द हैं?

(क) निजवाचक
(ख) संबंध वाचक
(ग) पुरुषवाचक
(घ) प्रश्नवाचक

उत्तर-(ख)

12. निश्चयवाचक सर्वनाम कौन सा है?

(क) क्या
(ख) कौन
(ग)कुछ
(घ)यह

उत्तर-(घ)

13. अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?

(क)कौन
(ख)जो
(ग)कोई
(घ)वह

उत्तर -(ग)

14. ‘यह घोड़ा अच्छा है’-इस वाक्य में ‘यह’ है?

(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण

उत्तर-(ख)

15. संबंधवाचक सर्वनाम कौन सा है?

(क) कोई
(ख) कौन
(ग) जो
(घ) वह

उत्तर-(ग)

16. तुम्हें क्या चाहिए? क्या में कौनसा सर्वनाम भेद है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(ख)

17. निम्नलिखित में से कौन सर्वनाम का भेद नहीं है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(ग)

18. गेट पर कौन खड़ा है मैं सर्वनाम शब्द बताइए?

(क) पर
(ख) खड़ा है
(ग) गेट
(घ) कौन

उत्तर-(घ)

19. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी मदद खुद करता है में कौन सा सर्वनाम है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(क)

20. जो सोएगा वह खोएगा में कौन सा सर्वनाम है?

(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर-(ग)

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

कोई व्यक्ति विशेष अपने लिए जिन सर्व नामों का प्रयोग करता है वह कौन से सर्वनाम कहलाते हैं? - koee vyakti vishesh apane lie jin sarv naamon ka prayog karata hai vah kaun se sarvanaam kahalaate hain?

FAQs

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं कौन कौन से?

1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
5. संबंधवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम से क्या तात्पर्य है?

संज्ञा के बदले जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे: तुम ,हम ,आप ,उसका ,आदि I

कोई आ रहा है वाक्य में कौन सा सर्वनाम है?

 इस वाक्य में ‘कोई‘ शब्द एक अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

यह अच्छा लड़का है कौन सा सर्वनाम है?

निजवाचक

तुमने कौन सा सर्वनाम है?

पुरुषवाचक सर्वनाम

सर्वनाम किसे कहते हैं?

संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम (Sarvanam in Hindi) कहते हैं।

वह’ कौन सा सर्वनाम है?

निश्चयवाचक सर्वनाम

उम्मीद है, आपको Sarvanam in Hindi अच्छे से समझ आये होंगे। ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu  के साथ बने रहिए।  

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग स्वयं के लिए किया जाता है उसे कौन सा सर्वनाम कहते हैं?

निजवाचक सर्वनाम- वह स्वयं गाडी चला सकती है। उपर्युक्त वाक्यों में खुद, अपने आप और स्वयं शब्द निजवाचक सर्वनाम हैं। निजवाचक'आप'का प्रयोग किसी संज्ञा या सर्वनाम के अवधारण(निश्चय)के लिए होता है । जैसे-मैं आप वहीं से आया हूँ।

जिन सर्वनाम का प्रयोग कर्ता अपने लिए करता है उसे कौन सा सर्वनाम कहते हैं?

वे सर्वनाम, जिन्हें बोलनेवाला कत्र्ता स्वयं अपने लिए प्रयुक्त करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - अपनी, अपना, स्वयं, ।

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग व्यक्तियों के लिए किया जाता है उन्हें क्या कहते हैं?

पुरुषवाचक सर्वनामजिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है, वे पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे-मैं, तुम, वह आदि।

सुनने वाले के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है उन्हें कौन सा सर्वनाम कहते हैं?

वह सर्वनाम वक्ता (बोलने वाले), श्रोता (सुनने वाले) तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे: मैं, तुम, वह, आदि I उदाहरण : उसने मुझे बोला था कि तुम पढ़ रही हो। मध्यम पुरुष: श्रोता संवाद करते समय सामने वाले व्यक्ति के बारे में जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग करते हैं उसे मध्यम पुरुष कहते हैं