जहाँ कर्ता किसी और से कार्य करवाए वहाँ कौन सी क्रिया होती है? - jahaan karta kisee aur se kaary karavae vahaan kaun see kriya hotee hai?

आज इस पोस्ट पर हम सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया के बारे में सारी जानकारी देंगे जिसको पढ़ने के बाद आप आसानी से सकर्मक और अकर्मक क्रिया में अंतर पहचान पाएंगे इस पोस्ट में आपको बताएंगे की–

1. सकर्मक क्रिया की परिभाषा
2. अकर्मक क्रिया की परिभाषा
3. सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में अंतर
4. सकर्मक क्रिया के उदाहरण
5. अकर्मक क्रिया के उदाहरण
6. सकर्मक क्रिया को कैसे पहचाने
7. अकर्मक क्रिया को कैसे पहचाने

सकर्मक क्रिया की परिभाषा :-

सकर्मक क्रिया उस प्रकार की क्रिया होती है जिसमें कर्ता द्वारा किया गया कार्य किसी अन्य चीज को प्रभावित करता है, तो वहां पर सकर्मक क्रिया होती है।

या दूसरे शब्दों में जब किसी वाक्य में कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों उपस्थित हों, तो वहां सकर्मक क्रिया होती है।

जैसे “राहुल ने केला खाया।”
इस वाक्य में राहुल कर्ता है, खाया क्रिया है, और केला यहां पर कर्म है। लेकिन यह कौन सी क्रिया है सकर्मक या अकर्मक ? क्योंकि इस वाक्य में कर्ता क्रिया और कर्म तीनो उपस्थित हैं तो यहाँ सकर्मक क्रिया है।

चलिए एक उदाहरण और देखते हैं –
श्याम ने मेज की सफाई की। इसको दूसरी तरीके से समझते हैं। इस वाक्य में श्याम जो कि एक ‘कर्ता’ है और ‘सफाई’ क्रिया कर रहा है, लेकिन इसका प्रभाव मेज पर पड़ रहा है इसलिए यहाँ सकर्मक क्रिया होगी।

अकर्मक क्रिया की परिभाषा :-

अकर्मक क्रिया वहां पर होती है जहां कर्ता द्वारा किया गया कार्य किसी अन्य चीज को प्रभावित नहीं करता है।
दूसरे शब्दों में जैसे नाम से ही पता चल रहा है ‘अकर्मक’ मतलब कर्म उपस्थित नहीं है। जब किसी वाक्य में कर्ता हो और क्रिया भी हो लेकिन कर्म ना हो तो वहां पर अकर्मक क्रिया होती है। जैसे–

उसैन बोल्ट दौड़ता है। इस वाक्य में उसैन बोल्ट कर्ता का काम कर रहा है और दौड़ना क्रिया है लेकिन इसका प्रभाव और किसी चीज पर नहीं पड़ रहा है इसलिए यहां पर अकर्मक क्रिया है।

सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में अंतर :-

सकर्मक क्रिया अकर्मक क्रिया
1. इसमें कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों उपस्थित होते हैं। 1. इसमें कर्ता और क्रिया तो होते हैं, लेकिन कर्म नहीं होता।
2. इसमें कर्ता द्वारा किए गए कार्य से कोई दूसरी चीज प्रभावित होती है 2. इसमें कर्ता द्वारा किए गए कार्य से किसी और चीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
3. जैसे– नरेंद्र खाता है। 3. जैसे– नरेंद्र खाना खाता है।

सकर्मक क्रिया के उदाहरण :-

● राम खाना खाता है।

● सचिन फुटबॉल मैच खेलता है।

● बच्चे ने खिलौने तोड़ दिए।

● वह सायकिल से स्कूल जाता है।

● वह सड़क पर बहुत तेज दौड़ता है।

अकर्मक क्रिया के उदाहरण :-

● वह बहुत तेज दौड़ता है।

● वह दिन भर गाता रहता है।

● रमेश पढ़ता है।

● आकाश दिन भर खेलता रहता है।

● अखिलेश चिल्लाता है।

● माया सारा दिन सोती रहती है।

सकर्मक क्रिया को कैसे पहचाने :-

राम खाना खाता है – इस वाक्य में कर्ता ‘राम’ क्रिया ‘खाता’ है जिसका प्रभाव ‘खाना’ पे पड़ रहा है। इसलिए यहाँ सकर्मक क्रिया है।

सचिन फुटबॉल मैच खेलता है – यहाँ पर भी ‘सचिन’ कर्ता द्वारा की गई क्रिया ‘खेलना’ है, जिसका प्रभाव ‘फुटबॉल मैच’ में पड़ रहा है इसलिए यहाँ सकर्मक क्रिया होगी।

बच्चे ने खिलौने तोड़ दिए – यहाँ पर बच्चे द्वारा तोड़ने का प्रभाव ‘खिलौने’ पर पड़ रहा है इसलिए यहाँ सकर्मक क्रिया होगी।

अकर्मक क्रिया को कैसे पहचाने :-

वह बहुत तेज दौड़ता है – यहाँ पर कर्ता द्वारा दौड़ने का प्रभाव किसी अन्य चीज पर नही पड़ रहा है, अर्थात यहाँ कर्म की अनुपस्थिति है। अतः यहाँ अकर्मक क्रिया होगी।

माया सारा दिन सोती रहती है – यहाँ कर्ता ‘मायाा’ के द्वारा ‘दिनभर सोने की क्रिया’ करने का प्रभाव किसी अन्य पर नहीं पड़ रहा है, अतः यहाँ कर्म की अनुपस्थिति है। इसलिए इस वाक्य में अकर्मक क्रिया होगी।

रमेश पढ़ता है – यहां पर रमेश द्वारा ‘पड़ने’ की क्रिया से किसी अन्य चीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है अतः यहाँ अकर्मक क्रिया होगी।

उम्मीद है अब आपको सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया के बारे में सारी जानकारी हो गई होगी, और अब आप आसानी से सकर्मक और अकर्मक क्रिया में अंतर पहचान पाएंगे। यह और बहुत सारे सरकारी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होता है।

जाने क्रिया की परिभाषा और भेद उदाहरण सहित

क्रिया

क्रिया का अर्थ है करना। क्रिया के बिना कोई वाक्य पूर्ण नहीं होता। किसी वाक्य में कर्ता, कर्म तथा काल की जानकारी भी क्रिया पद के माध्यम से ही होती है। हिंदी भाषा की जननी संस्कृत है तथा संस्कृत में क्रिया रूप को 'धातु' कहते हैं।

  • धातु- हिंदी क्रिया पदों का मूल रूप ही 'धातु' है।
  • धातु में 'ना' जोड़ने से हिंदी के क्रिया पद बनते हैं, जैसे-
  • पढ़ + ना = पढ़ना, उठ + ना = उठना आदि।

परिभाषा- 'जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं।'

जहाँ कर्ता किसी और से कार्य करवाए वहाँ कौन सी क्रिया होती है? - jahaan karta kisee aur se kaary karavae vahaan kaun see kriya hotee hai?

क्रिया के भेद

कर्म के आधार पर

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया

  1. एक कर्मक
  2. द्विकर्मक

संरचना के आधार पर

  1. संयुक्त क्रिया
  2. नामधातु क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. पूर्वकालिक क्रिया
  5. कृदन्त क्रिया

काल के आधार पर

  1. भूतकालिक क्रिया
  2. वर्तमान कालिक क्रिया
  3. भविष्यत् कालिक क्रिया

कर्म के आधार पर

क्रिया शब्द का फल किस पर पड़ रहा है, वह किसे प्रभावित कर रहा है, इस आधार पर किया जानेवाला भेद कर्म के आधार क्रिया के भेद के अंतर्गत आता है।

इस आधार पर क्रिया के प्रमुख दो भेद हैं-

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया

स अर्थात् सहित, अत: सकर्मक का अर्थ है-कर्म के साथ।

परिभाषा- जिस क्रिया का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, वह सकर्मक क्रिया कहलाती है। सरल भाषा में जहां पर क्रिया के व्यापार का फल कर्म पर पड़े उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं

जैसे-

वह पुस्तक पढ़ता हैं। यहाँ पढ़ने का फल पुस्तक पर पड़ रहा है।

बच्चा चित्र बना रहा है या गीता सितार बजा रही है।

अब यदि प्रश्न किया जाए कि बच्चा क्या बना रहा है तो उत्तर होगा-'चित्र' (कर्म) तथा गीता क्या बजा रही है तो उत्तर होगा-'सितार' (कर्म)।

सकर्मक क्रिया के दो भेद हैं-

  1. एक कर्मक
  2. द्विकर्मक क्रिया

एक कर्मक

जिस वाक्य में क्रिया के साथ एक कर्म प्रयुक्त हो, उसे एक कर्मक क्रिया कहते हैं, जैसे-'माँ पढ़ रही है।' यहाँ माँ के द्वारा एक ही कर्म (पढ़ना) हो रहा है।

द्विकर्मक क्रिया

जिस वाक्य में क्रिया के साथ दो कर्म प्रयुक्त हों, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे-अध्यापक छात्रों को कंप्यूटर सिखा रहे हैं। क्या सिखा रहे हैं? - कंप्यूटर। किसे सिखा रहे हैं? - छात्रों को (छात्र सीख रहे हैं।) इस प्रकार दो कर्म एक साथ घटित हो रहे हैं।

अकर्मक क्रिया

जिस वाक्य में क्रिया का प्रभाव या फल केवल कर्ता पर ही पड़ता है कर्म की वहाँ संभावना ही नहीं रहती। उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं, सरल भाषा में जहाँ पर क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर पड़े, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे-

  • आशा सोती है।
  • मुकेश सोता हैं,
  • सीता रोती है। यहां सोने, रोने का फल सीधा कर्ता पर पड़ता है।

इन वाक्यों में क्रम नहीं होता जैसे - सोना, चलना, रोना, उठना, खुलना, जाना, हँसना

संरचना के आधार पर

वाक्य में क्रिया का प्रयोग कहाँ किया जा रहा है, किस रूप में किया जा रहा है, के आधार पर किए जानेवाले भेद संरचना के आधार पर कहलाते हैं। इसके पाँच प्रकार हैं।

  1. संयुक्त क्रिया
  2. नामधातु क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. पूर्वकालिक क्रिया
  5. कृदन्त क्रिया

संयुक्त क्रिया

जब दो या दो से अधिक भिन्न अर्थ रखनेवाली क्रियाओं का मेल हो, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं, जैसे-अतिथि आने पर स्वागत करो। इस वाक्य में 'आने' मुख्य क्रिया है तथा 'स्वागत करो' सहायक क्रिया है। इस प्रकार मुख्य एवं सहायक क्रिया दोनों का संयोग है। अत: इसे संयुक्त क्रिया कहते हैं। मुख्य क्रिया के साथ सहायक क्रियाएँ एक से अधिक भी हो सकती हैं।

जैसे-

लिखना चाहता है, पढ़ सकता है।

नामधातु क्रिया

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण शब्द जब क्रिया धातु की तरह प्रयुक्त होते हैं, उन्हें 'नामधातु' क्रिया कहते हैं और इन नामधातु शब्दों में जब प्रत्यय लगाकर क्रिया का निर्माण किया जाता है तब वे शब्द 'नाम धातु क्रिया' कहलाते हैं,

जैसे-

  • हाथ (संज्ञा) - हथिया (नामधातु) - हथियाना (क्रिया)

जैसे-नरेश ने सुरेश का कमरा हथिया लिया।

  • अपना (सर्वनाम) - अपना (नामधातु) - अपनाना (क्रिया)

जैसे-विनीत सुनीता के विवाह की जिम्मेदारी को अपना चुका है।

प्रेरणार्थक क्रिया

जब कर्ता स्वयं कार्य का संपादन न कर किसी दूसरे को करने के लिए प्रेरित करे या करवाए उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं,

जैसे-

सरपंच ने गाँव में तालाब बनवाया। इसमें सरपंच ने स्वयं कार्य नहीं किया, बल्कि अन्य लोगों को प्रेरित कर उनसे तालाब का निर्माण करवाया, अतः यहाँ प्रेरणार्थक क्रिया है।

पूर्वकालिक क्रिया

जब किसी वाक्य में दो क्रियाएँ प्रयुक्त हुई हों तथा उनमें से एक क्रिया दूसरी क्रिया से पहले संपन्न हुई हो तो पहले संपन्न होनेवाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है।

इन क्रियाओं पर लिंग, वचन, पुरुष, काल आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। ये अव्यय तथा क्रिया विशेषण के रूप में भी प्रयुक्त होती हैं।

मूल धातु में 'कर' लगाने से सामान्य क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया का रूप दिया जा सकता है,

जैसे-

  • बलवीर खेलकर पढ़ने बैठेगा।
  • वह पढ़कर सो गया।

इन वाक्यों में खेलकर ('खेल' मूल धातु + कर) एवं पढ़कर (पढ़ मूल धातु + कर) पूर्वकालिक क्रिया कहलाएगी।

पूर्वकालिक क्रिया का एक रूप 'तात्कालिक क्रिया' भी है। इसमें एक क्रिया के समाप्त होते ही तत्काल दूसरी क्रिया घटित होती है तथा धातु + ते से इस क्रिया पद का निर्माण होता है, जैसे-

  • पुलिस के आते ही चोर भाग गया।
  • इसमें 'आते ही' तात्कालिक क्रिया है।

कृदन्त क्रिया

क्रिया शब्दों मे जुड़नेवाले प्रत्यय 'कृत' प्रत्यय कहलाते हैं तथा कृत प्रत्ययों के योग से बने शब्द कृदन्त कहलाते हैं। क्रिया शब्दों के अंत में प्रत्यय योग से बनी क्रिया कृदन्त क्रिया कहलाती है,

जैसे-

क्रिया

कृदन्त क्रिया

चल

चलना, चलता चलकर

लिख

लिखना, लिखता, लिखकर


काल के आधार पर

जिस काल में क्रिया संपन्न होती है उसके अनुसार क्रिया के तीन भेद हैं-

  1. भूतकालिक क्रिया
  2. वर्तमानकालिक क्रिया
  3. भविष्यत् कालिक क्रिया

भूतकालिक क्रिया

क्रिया का वह रूप जिसके द्वारा बीते समय में कार्य के संपन्न होने का बोध होता है, भूतकालिक क्रिया कहलाती है, जैसे-

  • वह विदेश चला गया।
  • उसने बहुत मधुर गीत गाया।

वर्तमानकालिक क्रिया

क्रिया का वह रूप जिससे वर्तमान समय में कार्य के संपन्न होने का बोध होता है, वर्तमानकालिक क्रिया कहलाती है, जैसे-

  • गीता हॉकी खेल रही है।
  • विमल पुस्तक पढ़ रहा है।

भविष्यत् कालिक क्रिया

क्रिया का वह रूप जिसके द्वारा आनेवाले समय में कार्य के संपन्न होने का बोध होता है, भविष्यत् कालिक क्रिया कहते हैं, जैसे-

  • गार्गी छुट्टियों में कश्मीर जाएगी।
  • दिनेश निबंध प्रतियोगिता में भाग लेगा।

जब कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी और से करवाता है तो वह कौन सी क्रिया है?

(ii) प्रेरणार्थक क्रियाएँ – जिस क्रिया शब्द से यह ज्ञात हो कि कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरों को कार्य करने की प्रेरणा देता है या किसी दूसरे से काम करवाता है तो उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं, जैसे- अध्यापिका ने बच्चों से निबंध लिखवाया।

जिस वाक्य में कर्ता कार्य किसी और से करवाए उसे कौन सी क्रिया कहते हैं?

जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं

अकर्मक क्रिया का उदाहरण कौन है?

अकर्मक क्रिया − वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे − शीला हँसती है। बच्चा रो रहा है।

अकर्मक क्रिया कैसे पहचाने?

१. राम खाता है। इस वाक्य में कर्म का अभाव है केवल क्रिया(खाता या खाना) का ही पता चल रहा है इसलिए इस वाक्य में खाता शब्द अकर्मक क्रिया है। इस वाक्य में क्रिया का सीधा संबंध कर्ता पर पड़ रहा है यानी कि राम पर क्रिया का सीधा प्रभाव पड़ रहा है।