इंदौर में अभी तक कितने इंच बारिश हुई 2022? - indaur mein abhee tak kitane inch baarish huee 2022?

कैसा रहेगा आज आपके शहर इन्दौर का मौसम (Indore Weather)? खिलेगी धूप, छाएंगे बादल, होगी बारिश या फिर कोहरा करेगा परेशान? दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा? हवा कितनी शुद्ध होगी? (Indore Air Quality) क्या रहेगा Air Quality Index? सूरज (सूर्योदय) सुबह कितने बजे निकलेगा और कितने बजे होगा सूर्यास्त? हवा में कितनी नमी या आर्द्रता रहेगी? aajtak.in आपको बता रहा है मौसम का पूरा अपडेट और सबसे सटीक पूर्वानुमान (Weather Forecast) वो भी विस्तार के साथ.

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

इंदौर में अगस्त के महीने के दौरान कई दिन बारिश होने वाली है। इंदौर में औसतन 15 से 22 दिनों की बारिश की उम्मीद रखनी चाहिए, इसलिए इस महीने सूखे रहने के लिए वाटरप्रूफ जैकेट साथ लेकर चले!

अगस्त में इंदौर में कैसे मौसम की उम्मीद की जा सकती है, इस बारे में हमारा मौसम का पूर्वानुमान आपको अच्छी जानकारी दे सकता है। यदि आप निकट भविष्य में इंदौर जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम विशेष रूप से अनुशंसा करते हैं कि आप जाने से पहले इंदौर के मौसम के पूर्वानुमान की समीक्षा करें।

Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में पिछले 24 घंटे में हुई 50 मिमी से ज्यादा हुई वर्षा के साथ ही इंदौर में सिंतबर माह की औसत वर्षा (182 मिमी) का कोटा पूरा हुआ। इंदौर में सिंतबर माह में अब तक 214.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इंदौर में इस मानसून काल में अब तक 1123 मिमी वर्षा हुई है। इस वर्ष मानसून जून माह में ही औसत से कम वर्षा हुई है जबकि जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में औसत से अधिक ही वर्षा हुई है। चार माह के मानसून काल में इस वर्ष अब तक औसत से 193.6 मिमी अधिक वर्षा दर्ज हुई।गुरुवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और करीब आठ बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।

गौरतलब हैं कि बुधवार को दिन में रुक-रुक तेज बौछारें पड़ी थी। वहीं शाम के समय में शहर के कई हुई तेज वर्षा हुई। दिन में दक्षिणी पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चली। बुधवार रात 8.30 बजे तक एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर 9.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंंगलवार रात से बुधवार सुबह 8 बजे तक केंद्र पर 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। रीगल क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार सुबह 8 बजे तक 26.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिन में दक्षिणी पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलीं।

इंदौर में अभी तक कितने इंच बारिश हुई 2022? - indaur mein abhee tak kitane inch baarish huee 2022?

Indore Weather Update: इंदौर में रात के तापमान में रही बढ़ोतरी, धुंध का दिखा असर

यह भी पढ़ें

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिम मप्र के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से इंदौर में अगले दाे दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। निम्न दाब का क्षेत्र 16 व 17 सितंबर को मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा। इसके असर से इंदौर में लगातार वर्षा की गतिविधयां जारी रहेगी। जिले में कही-कही तेज वर्षा भी होने की संभावना है।

Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शनिवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और वर्षा की रिमझिम फुहारें गिरती रही। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शनिवार सुबह 8 बजे तक 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

इंदौर में अगस्त की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। अगस्त माह की औसत वर्षा 303 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष मानसून सीजन में जून माह में जहां औसत से कम वर्षा हुई। वहीं जुलाई, अगस्त माह ने जून में हुई कम वर्षा की भरपाई कर दी है। इस तरह इंदौर में अभी औसत से अधिक वर्षा हुई है। अब तक अगस्त माह में 336 मिमी वर्षा हुई है। यह संभवना जताई जा रही है कि अगस्त माह में ही इस वर्ष सितंबर माह की वर्षा का कोटा भी पूरा हो जाएगा। शुक्रवार शाम तक रीगल क्षेत्र में करीब 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी।

इंदौर में अभी तक कितने इंच बारिश हुई 2022? - indaur mein abhee tak kitane inch baarish huee 2022?

Indore Weather Update: इंदौर में रात के तापमान में रही बढ़ोतरी, धुंध का दिखा असर

यह भी पढ़ें

इंदौर में पिछले दो दिनों से तेज वर्षा में कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं दोपहर बाद बादल छंटने के बाद धूप भी निकली। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 14 अगस्त को उत्तरी मप्र पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके असर से इंदौर में 14 अगस्त की रात व 15 अगस्त को मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 811.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23 डिग्री दर्ज किया।

इंदौर में अभी तक कितने इंच बारिश हुई 2022? - indaur mein abhee tak kitane inch baarish huee 2022?

इंदौर . शुक्रवार रात को हुई जोरदार बारिश के बाद शनिवार को बादल कहीं बरसे तो कहीं रिमझिम ही हुई। आंकड़ों में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसे मिलाकर अब तक 20.6 इंच (522.4 मिमी) बारिश हो चुकी है। अब सात अगस्त के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा। बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम तैयार हो रहा है। यह सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा तो फिर मूसलधार बारिश होगी। पिछले साल के मुकाबले अब तक तीन इंच बारिश ज्यादा हुई है।

पिछले साल इस समय तक 17 इंच पानी गिरा था। इस बार आंकड़ा 21 इंच को छूने जा रहा है। अगस्त में 14 दिन पानी गिरने के माने जाते हैं। इतने दिन पानी बरसा तो औसत 34 इंच से ज्यादा बारिश हो जाएगी। यह पानी सोयाबीन और सब्जी की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री होकर सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री होकर सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

यशवंत सागर को 7 इंच पानी की दरकार, पूरा भर जाएगा  : शुक्रवार को रात में हुई तेज बारिश के बाद शहर के तालाबों में भी पानी आंशिक  रूप से बढ़ा है। 19 फीट क्षमता वाले यशवंत सागर में 18.3 फीट पानी आ चुका है। जलकार्य समिति प्रभारी बलराम वर्मा ने बताया 7 इंच पानी आते ही तालाब पूरी तरह भर जाएगा। इसी तरह बड़ा बिलावली और पीपल्यापाला में भी पानी बढ़ा है। छोटी बिलावली में क्षमता से काफी कम पानी है।

इंदौर में कितने इंच पानी हो गया?

इसे मिलाकर अब तक 855 मिमी (33.8 इंच) पानी गिर गया है। वहीं, पूर्वी इंदौर में बारिश का आंकड़ा 36 इंच पार हो गया है। पिछले साल इस अवधि तक 23 इंच ही बारिश हुई थी। आगे क्या : बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर में बना सिस्टम भी सक्रिय हो रहा है।

इंदौर में कितने इंच बारिश हुई २०२१?

कुल मिलाकर इस सीजन में 858.7 मिमी यानी 34 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी आधा भादौ माह बाकी है। 2020 में इंदौर जिले में 53 इंच और 2021 में 43 इंच बारिश रिकर्ड की गई थी। इस बार भी औसत से अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

इंदौर में बारिश कितने इंच हुई 2022 September?

इंदौर में सिंतबर माह में अब तक 214.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इंदौर में इस मानसून काल में अब तक 1123 मिमी वर्षा हुई है। इस वर्ष मानसून जून माह में ही औसत से कम वर्षा हुई है जबकि जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में औसत से अधिक ही वर्षा हुई है।