इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल क्यों नहीं किया गया? - itihaas kee kitaabon mein ostreliya ke mool nivaasiyon ko shaamil kyon nahin kiya gaya?

इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल क्यों नहीं किया गया था?

Solution

  • इतिहास की पुस्तकों से ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को बाहर रखने के निम्नलिखित कारण थे
  1. कैप्टन जेम्स कुल ने 1770 ई० में ऑस्ट्रेलिया की खोज की थी। उसके तथा उसके साथियों के विवरणों से यह ज्ञात होता है कि शुरू में उनका मूल निवासियों के प्रति व्यवहार मधुर था किंतु हवाई द्वीप में आदिवासियों द्वारा कैप्टन कुल की हत्या कर दी गई। तत्पश्चात अंग्रेजों और मूल निवासियों के संबंध में कटुता आ गई। अंग्रेजों के मन में आदिवासियों के प्रति घृणा का भाव उत्पन्न हो गया। फलतः उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना देने का प्रयास ही नहीं किया।
  2. उस समय ऑस्ट्रेलिया का तटीय भाग ही आबाद था। वहाँ से यूरोपियों द्वारा मूल निवासियों को निकालने की कोशिश में दोनों पक्षों में द्वंद्व आरंभ हो गया। फलतः यूरोपीयों ने मूल निवासियों के बारे में लिखना बंद कर दिया।
  3. उल्लेखनीय है कि प्रारंभ में इंग्लैंड से मात्र अपराधियों को ही ऑस्ट्रेलिया भेजा जाता था। ये अपराधी ऑस्ट्रेलिया में ही आजीवन रहते थे क्योंकि इनके वापस लौटने का कोई प्रावधान नहीं था। अतः इनमें इंग्लैंड सरकार के प्रति जो रोष उत्पन्न होता था उसकी अभिव्यक्ति भिन्न-भिन्न तरीके से मूल निवासियों को प्रताड़ित करने के रूप में होती थी। इस प्रकार दोनों पक्षों में घृणा की भावनाएँ निरंतर बढ़ती गईं।
    उपरोक्त कारणों की वजह से 20 शताब्दी के मध्य तक ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की पुस्तकों में वहाँ के मूल निवासियों का उल्लेख नहीं के बराबर था। हालाँकि 1968 के बाद गलतियों को सुधारा गया और ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को इतिहास में बराबर स्थान दिया जाने लगी।

Concept: ऑस्ट्रेलिया

  Is there an error in this question or solution?

APPEARS IN

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को इतिहास की किताबों में क्यों शामिल नहीं किया गया?

इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल इसलिए नहीं किया गया था, क्योंकि यूरोपीय इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के प्रति भेदभाव की नीति अपनाई थी। और उनके मन में आदिवासियों के प्रति बहुत ही ज्यादा घृणा का भाव था। यूरोपीय इतिहासकार ऑस्ट्रेलियाई लोगों को एक नीची नजर से देखते थे।

ऑस्ट्रेलियाई मूल के लोगों का इतिहास इतिहास से बाहर क्यों रखा गया?

अंग्रेजों के मन में आदिवासियों के प्रति घृणा का भाव उत्पन्न हो गया। फलतः उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना देने का प्रयास ही नहीं किया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का तटीय भाग ही आबाद था। वहाँ से यूरोपियों द्वारा मूल निवासियों को निकालने की कोशिश में दोनों पक्षों में द्वंद्व आरंभ हो गया

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को क्या कहा जाता है?

अबॉरिजीनी ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को कहते हैं.

मूल निवासियों के विस्थापन से आपका क्या अभिप्राय है?

18वीं सदी से दक्षिणी अमरीका के और भी हिस्सों में, तथा मध्य, उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूज़ीलैंड के इलाकों में यूरोप से आए आप्रवासी बसने लगे। इस प्रक्रिया ने वहाँ के बहुत से मूल निवासियों को दूसरे इलाकों में जाने पर मजबूर किया। यूरोपीय लोगों की ऐसी बस्तियों को 'कॉलोनी' (उपनिवेश) कहा जाता था।