सरकार ने खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कृषि को एक नई रणनीति अपनाई। नई रणनीति के अंतर्गत सरकार ने उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जो पहले से कृषि योग्य थे, सिंचाई की सुविधाएँ थीं, जहाँ खेती पहले से ही उपज देती थी। वहाँ संसाधन दिए गए और खेती की उपज में वृद्धि करने वाले संसाधन जैसे की अच्छे बीज, रसायनिक खाद, (फर्टिलाइजर), कोटनाशक आदि वस्तुओं को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया गया। टैक्टर आदि खरीदने के लिए रियायती दरों पर ऋण की व्यवस्था की गई। सिंचाई की सुविधाओं में बढ़ोतरी के कदम उठाए गए, किसानों को ही नहीं बल्कि बड़े किसानों तथा भूपतियों को भी दी गई।इतना ही नहीं सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाए जाने का भी आश्वासन दिया और खाद्यान्नों के निम्नतम मूल्य निर्धारित किए। किसनों को निम्नतम मूल्यों के बाद बोनस दिए जाने की निति अपनाई गई और उपज का विशेषकर गेहूं और चावल की सरकारी खरीद (अथवा सरकार द्वारा खरीद किए जाने और उन्हें सरकारी गोदामों में स्टोर किए जाने) का कदम भी उठाया। इन बातों ने छोटे - बड़े सभी किसानों को अधिक उपज उगाने और अनाज की मात्रा में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। इसी को 'हरित क्रांति' नाम दिया गया। हरित क्रांति के सकारात्मक परिणाम - इन प्रयासों के अच्छे परिणाम निकले और देश में अनाज की फसल में इतनी बढ़ोतरी हुई की 1970 के दशक को हरितक्रांति का दशक बताया जाता है क्योंकि चारो तरफ लहलहाती फसल के कारण हरियाली ही हरियाली दिखाई देती थी। हरितक्रांति से अधिक कतर गेहूँ और चावल की फसल में वृद्धि हुई। देश को खाद्यानं के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त हुई। हरित क्रांति के बहुत से अच्छे परिणाम निकले जो स्वाभाविक भी थे। Show
हरित क्रान्ति क्या थी इसके दो सकारात्मक तथा दो नकारात्मक परिणामों का उल्लेख कीजिए?हरित क्रांति के दो सकरात्मक परिणाम:
हरित क्रांति से खेतिहर पैदावार में सामान्य किस्म का इजाफा हुआ (ज्यादातर गेहूँ की पैदावार बड़ी) और देश में खाद्यान्न की उपलब्धता में बढ़ोतरी हुई। (ii) इससे समाज के विभिन्न वर्गो और देशों के अलग- अलग इलाकों के बिच धुर्वीकरण तेज़ गति से हुआ।
हरित क्रांति क्या है इसके सकारात्मक परिणाम लिखिए?हरितक्रांति से अधिक कतर गेहूँ और चावल की फसल में वृद्धि हुई। देश को खाद्यानं के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त हुई। हरित क्रांति के बहुत से अच्छे परिणाम निकले जो स्वाभाविक भी थे। भारत को खाद्यान्न के मामले में आत्म निर्भरता प्राप्त हुई और अब वह इनका आयात करने की अपेक्षा निर्यात करने की स्थिति में आ गया।
हरित क्रांति के परिणाम क्या है?हरित क्रांति ने स्वतंत्रता के बाद ज़मींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार जैसे कदमों के चलते भारत में समतामूलक समाज के निर्माण को गति प्रदान की। इससे छोटे व मध्यम स्तर के किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और इससे उनमें शिक्षा तथा राजनैतिक चेतना का विकास हुआ।
हरित क्रांति क्या थी समझाइए?हरित क्रांति सन् १९४०-६० के मध्य कृषि क्षेत्र में हुए शोध विकास, तकनीकि परिवर्तन एवं अन्य कदमों की श्रृंखला को संदर्भित करता है जिसके परिणाम स्वरूप पूरे विश्व में कृषि उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।
|