हनुमान चालीसा को कैसे याद करें? - hanumaan chaaleesa ko kaise yaad karen?

दोस्तो, अगर आप भी सोच रहे हैं कि हनुमान चालीसा कैसे याद करें तो इस पोस्ट से आपको बहुत हेल्प मिलेगी।

सबसे पहले हम सारी चालीसा को 4- 4 में बाँट लेंगे। और उन्हें याद रखने के लिए Memory Trick बना लेंगे।

तो आइये सारे Memory Tricks पढ़ते हैं।

**

1) जय हनुमानज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

2) रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

इन दो दोहों के लिए कोई खास tricks नहीं हैं। इन्हे ऐसे ही याद कर लें। इसके बाद से आपको tricks मिलेंगे।

नोट : सिर्फ यहाँ दो दोहे लिए गए हैं। इसके बाद 4 -4 ही होंगे।

**
3 ) महावीर विक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।

4 ) कंचन वरन विराज सुवेसा।
कानन कुण्डल कुंचित केसा।।

5) हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
काँधे मूँज जनेऊ साजै।

6 ) शंकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग वन्दन।।

Memory Trick कैसे बनाएंगे ?

पहले चारों दोहों से एक -एक शब्द निकाल लेंगे। जैसे तीसरे दोहे से – विक्रम , चौथे से – कंचन , पाँचवें से बज्र , और छठे से शंकर। इन्हे हम Memory Words बोलेंगे। तो हमारे Memory Words ये हो गए –

Memory Words – विक्रम – कंचन – बज्र – शंकर

इसके बाद एक कहानी बना लेते हैं जिसे Memory ट्रिक बोल देंगे।

Memory Trick – विक्रम को कंचन ने बज्र से मारा और वह रोते -रोते शंकर के पास शिकायत करने चला गया।

इससे आपको चारों दोहे याद रहेंगे। आपको याद रहेगा कि विक्रम वाले दोहे के बाद कंचन वाला दोहा आएगा। फिर बज्र वाला और फिर संकर वाला।

ऐसा ही हम अंत तक करेंगे।

**
7) विद्यावान गुणी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।

8 ) प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।

9 ) सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
विकट रूप धरि लंक जरावा।।

10 ) भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।

Memory Words – विद्या – प्रभु – सूक्ष्म – भीम

Memory Trick – विधा ने प्रभु से सूक्ष्मदर्शी माँगा , फिर उसे सारी चीजें भीम के बराबर दिखने लगीं।

Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)

**
11 ) लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

12 ) रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

13 ) सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

14 ) सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा।
नारद सारद सहित अहीसा।।

ये 4 stanza लक्षमण को समर्पित हैं।

Memory Words – संजीवन – बड़ाई – कंठ – ब्रह्मा

Memory Trick : हनुमान जी संजीवनी लाये इसलिए राम ने उनकी बड़ाई की और उन्हें कंठ से लगा लिया। यह सब ब्रह्मा आदि सब देवताओं ने देखा।

**

हनुमान चालीसा कैसे याद करें – how to memorize Hanuman Chaalisa

15 ) जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कवि कोविद कहि सके कहाँ ते।।

16 ) तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

17 ) तुम्हरो मंत्र विभीषन माना।
लंकेश्वर भये सब जग जाना।।

18 ) जुग सहस्र योजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

लक्षमण के बाद इन चारों का भी उद्धार किया :

Memory Trick – यमराज (जम) – सुग्रीव – विभीषण – भानु (सूर्य)

इसमें चारों के नाम याद रख लीजिये।

**

19 ) प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

20 )दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

21 ) राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

22 ) सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डरना।।

यह भाग सीता को समर्पित है।

Memory Words : मुद्रिका – दुर्गम – द्वार – सुख

Memory Trick : हनुमान ने मुद्रिका ले जाने का दुर्गम कार्य किया। उसके बाद वे राम के द्वार पर बैठ गए। और उनके क़दमों के पास ही सुख भी बैठ गया।

**

23 ) आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।

24 ) भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।

25 ) नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

26 ) संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।।

Memory Words : तेज – भूत – रोग – संकट

Memory Trick : तभी एक महिला आयी। उसने हनुमान की गोदी में तेजस नाम का बालक रखा और बोली इसका भूत, रोग और संकट दूर कर दीजिये।

**

हनुमान चालीसा कैसे याद करें – easy tricks

27 ) सब पर राम तपस्वी राजा।
तिनके काज सकल तुम साजा।

28 ) और मनोरथ जो कोई लावै।
सोई अमित जीवन फल पावै।।

29 ) चारों युग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।

30 ) साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।

इन 4 Stanza में हनुमान की तारीफ की गयी है।

Memory Words – राम – अमित – युग – साधु

Memory Trick – राम की भक्ति के लिए अमित और युग दो दोस्त साधु बन गए।

**

31 ) अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस वर दीन जानकी माता।।

32 ) राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।

33 ) तुम्हरे भजन राम को भावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

34 ) अन्त काल रघुबर पुर जाई।
जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।।

इन 4 Stanzas में सीता ने हनुमान को काफी वर दिए हैं।

Memory Words : अष्ट सिद्धि – राम रसायन – भजन – अंत काल

Memory Trick : हनुमान को सीता ने अष्ट सिद्धि और राम रसायन दिए। और वर दिया कि तुम्हारे भजन से राम खुश होंगे और जब तुम्हारा अंत समय आएगा तो तुम विष्णुलोक चले जाओगे।

**

35 ) और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेई सर्व सुख करई।।

36 ) संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

Memory Words : चित – संकट

Memory Trick : हनुमान का ही चित में ध्यान कीजिये वे संकट से छुड़ा देंगे

ये भी दो ही stanzas है। इसमें हनुमान की खासियत बताई है।

हनुमान चालीसा कैसे याद करें with memory tricks

37 ) जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

38 ) जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहिं बंदि महा सुख होई।।

39 ) जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

40 ) तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।।

आखिरी के चार stanza में चालीसा की महिमा बताई गयी है।

Memory Words – जै – सात – चालीसा – तुलसीदास

Memory Tip : तीन बार जै करिये और सात बार चालीसा का पाठ करिये। आखिर में रचनाकार का नाम है – तुलसीदास

समाप्त।

उम्मीद है आपको यह पोस्ट हनुमान चालीसा कैसे याद करें पसंद आयी होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

SSC and UPSC GK questions in Hindi with tricks – inventors and inventions

(Memory Tricks)

हनुमान चालीसा याद कैसे करें?

रोज हनुमान चालीसा को देखकर बोले। 1 या 2 हफ़्तों में आपको ये मुह जबानी हो जाएगी । आप हनुमान चालीसा को यहां से पढ़ सकते है : सम्पूर्ण श्री हनुमान चालीसा अर्थ सहित.
रोज हनुमान चालीसा सुबह उठकर सुने तथा साथ ही इसका उच्चारण भी करते रहे इससे आप इसे आसानी से याद रख पाएंगे।.

हनुमान चालीसा पढ़ने का नियम क्या है?

जब भी हनुमान चालीसा पाठ करना हो तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सबसे पहले सर्वप्रथम गणेश जी की आराधना करें. इसके बाद भगवान राम और माता सीता का हाथ जोड़कर मन ही मन ध्यान करें. अब बजरंगबली को नमस्कार करने के बाद हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लें. इसके बाद हनुमान जी को पुष्प चढ़ाएं और उनके समक्ष धूप, दीप जलाएं.

हनुमान चालीसा का पाठ कैसे पढ़ा जाता है?

हनुमान चालीसा का पाठ करने का सही तरीका याद रखें कि आप भी कुशा या अन्य किसी चीज से बने आसन पर बैठें. गणेश जी की आराधना के बाद इसके बाद भगवान राम और माता सीता का ध्‍यान करें. उनसे कृपा करने की प्रार्थना करें. इसके बाद बजरंगबली हनुमान को नमस्कार करें और हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लें.

7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है?

हनुमान चालीसा में ही लिखा है- जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बन्दि महा सुख होई। सत अर्थात सौ। 7. नकारात्माक प्रभाव होते हैं दूर : मान्यता के अनुसार निरंतर हनुमान चालीसा पढ़ने से हमारे घर, मन और शरीर से नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन हो जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग