गाय का पहला दूध क्या काम आता है - gaay ka pahala doodh kya kaam aata hai

गाय का पहला दूध क्या काम आता है - gaay ka pahala doodh kya kaam aata hai

मां का पहला दूध जिस तरह से बच्चे के लिए पोषण से भरपूर होता है, ठीक उसी तरह से गाय या भैंस के पहले दूध में भी कुछ ऐसे एंटीबॉडीज होते हैं, जो कि आपका इम्यूनिटी बिल्डअप कर सकता है। जी हां, चौंकिए नहीं क्योंकि ये हम नहीं बल्कि सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर बता रही हैं। दरअसल गाय या भैंस के पहले दूध को बोवाइन कोलोस्ट्रम (Bovine colostrum) कहा जाता है। इसमें कुछ माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कॉमन फ्लू और इंफेक्शन से बचने में मदद करता है। वहीं स्वास्थ्य के लिए इसके कई और लाभ भी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर हाल ही में इससे बनने वाली रेसिपी और इसके फायदों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं क्या होता है बोवाइन कोलोस्ट्रम (Bovine colostrum),फिर रुजुता दिवेकर की रेसिपी और फिर इसे खाने के फायदे।

Show

गाय का पहला दूध क्या काम आता है - gaay ka pahala doodh kya kaam aata hai

क्यों खास है गाय या भैंस का पहला दूध (Bovine colostrum)?

गोजातीय कोलोस्ट्रम एक दूधिया तरल पदार्थ है, जो बच्चे को जन्म देने के बाद गायों और भैंसों के स्तनों से आता है। ये बहुत गाढ़ा और हल्का पीला रंग दूध होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज और विशिष्ट प्रकार के प्रोटीन होते हैं जिन्हें एंटीबॉडी कहा जाता है। ये कोलोस्ट्रम बैक्टीरिया और वायरस जैसे रोग पैदा करने वाले एजेंटों से लड़ते हैं। गोजातीय कोलोस्ट्रम में एंटीबॉडी का स्तर नियमित गाय के दूध में स्तरों की तुलना में 100 गुना अधिक हो सकता है।

गाय का पहला दूध क्या काम आता है - gaay ka pahala doodh kya kaam aata hai
 

इसे भी पढ़ें :  रेनबो डाइट अपनाकर आप रह सकते हैं स्वस्थ, सेहतमंद और जी सकते हैं लंबी जिंदगी, जानें क्यों खास है ये डाइट?

कोलोस्ट्रम बरी बनाने की रेसिपी (first milk of cow recipe)

भारत के कुछ हिस्सों में इसे खरवस भी कहा जाता है। इस खरवस से विभिन्न रेसिपी तैयार की जाती हैं। रुजुता दिवेकर ने ऐसी ही एक रेसिपी शेयर की है, जिसमें इस दूध से उन्होंने बरी बनाया है।  इसे बनाने के लिए उन्होंने रेसिपी भी शेयर की हैं, जिस पर आप भी एक नजर डाल लीजिए। 

सामग्री

  • -गाय / भैंस की डिलीवरी के बाद पहला दूध लें
  • -1.5-2 कप नॉर्मल दूध लें
  • -1 कप चीनी
  • -केसर / जायफल / इलायची पाउडर या अपने स्वाद के आधार पर तीनों का मिश्रण बना लें।
  • -चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

तरीका

  • -सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला लें। 
  • -फिर इसे प्रेशर कुकर में तीन सीटी लगा लें और टुकड़ों में काट लें।
  • -आप चाहें तो इसे हल्का फ्राई भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : नाश्ते में शामिल करें फलों के ये 5 कॉम्बिनेशन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपकी खूबसूरती में भी लगाएंगे चार चांद

कोलोस्ट्रम बरी खाने के स्वास्थ्य लाभ  (Cow kharvas Health Benefits)

एथलीट कोलोस्ट्रम फैट बर्न करने, मांसपेशियों का निर्माण, सहनशक्ति और अपने एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ये  गोजातीय कोलोस्ट्रम भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने, चोटों को ठीक करने, तंत्रिका तंत्र की क्षति की मरम्मत और मूड में सुधार करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके कई और फायदे भी हैं। जैसे कि

  • -कोलोस्ट्रम को इंसुलिन के विकास में मदद करता है। रुजुता दिवेकर के अनुसार, कोलोस्ट्रम मधुमेह और अस्थमा से निपटने में भी मदद करता है।
  • -कोलोस्ट्रम को मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, खनिज और विटामिन का एक समृद्ध स्रोत कहा जाता है।
  • - यह वयस्कों में कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है।
  • - यह वसा को जलाने में मदद करता है और स्ट्रेचिंक के निशान को भी कम करता है।

बता दें कि ये कोलोस्ट्रम या खरवस  आंत के बैक्टीरिया के विकास को बनाए रखने के लिए प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक दोनों के रूप में काम करता है। यहा आंत्र सिंड्रोम को रोकने और कम करने में भी मददगार हो सकता है। यह एलर्जी से निपटने के लिए भी काफी प्रभावी है। इस तरह ये शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद है।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

आप सब अपनी मां और दादी-नानी से गाय के दूध के फायदे सुनकर ही बड़े हुए होंगे। यही वजह है कि भारत के लगभग सभी घरों में सुबह नाश्ते में और रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पिया जाता है। खासकर, बच्चों को गाय का दूध जरूर पिलाया जाता है, क्योंकि यह मस्तिष्क और हड्डी के विकास में अहम भूमिका निभाता है। कुछ ऐसे ही जाने-पहचाने और अनजाने गाय के दूध के फायदे के बारे में हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में आपको तथ्यों के साथ जानकारी देंगे। इस लेख के जरिए हम आपको गाय के दूध के फायदे तो बताएंगे ही, साथ ही अगर इसके कुछ नुकसान हैं, तो इस बारे में भी हम आपको प्रमाण सहित बताएंगे।

चलिए, अब सीधे आपको गाय के दूध के फायदे के बारे में बताते हैं।

विषय सूची

  • गाय के दूध के फायदे – Benefits of Cow Milk in Hindi
  • गाय के दूध के पौष्टिक तत्व – Cow Milk Nutritional Value in Hindi
  • गाय के दूध का उपयोग – How to Use Cow Milk in Hindi
  • गाय के दूध के नुकसान – Side Effects of Cow Milk in Hindi

1. पाचन में सहायक

गाय का दूध आपको बदहजमी से बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, गाय के दूध में विटामिन बी-12 पाया जाता है। यह विटामिन पाचन की प्रक्रिया में मदद करता है। दूध के प्रति कप में 1.2mg विटामिन बी-12 होता है। एक दिन में वयस्कों को 2.4mg विटामिन बी-12 की जरूरत है यानी एक कप दूध आपके शरीर में विटामिन बी-12 की आधी जरूरत को पूरा कर देता है (1)। वहीं, गाय के दूध का लगभग 80% प्रोटीन कैसिइन (casein) होता है, जो पूरे शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट को पहुंचाता और पाचन में सहायता करता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि दूध का सेवन करने से खाना अच्छे से हजम हो सकता है।

2. कैंसर से बचाव

माना जाता है कि कैंसर के इलाज में भी गाय के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, गाय के फोर्टिफाइड (अतिरिक्त विटामिन और खनिज डालकर बनाया गया) दूध में विटामिन-डी उच्च मात्रा में पाया जाता है (2), जो कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसलिए, कहा जाता है कि गाय का दूध कैंसर की आशंका को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है (3)। एक रिसर्च की मानें, तो दूध और डेयरी उत्पाद का सेवन संभवतः कोलोरेक्टल कैंसर, ब्लैडर कैंसर, गैस्ट्रिक कैंसर और स्तन कैंसर से बचाता है। वहीं, डेयरी सेवन प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम माना जाता है (4)। हालांकि, कुछ अध्ययन कहते हैं कि दूध के सेवन और कैंसर के बीच किसी भी तरह के संबंध की कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है (5)।

3. आंखों के स्वास्थ्य के लिए

गाय के दूध को आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है, क्योंकि गाय के दूध में विटामिन-ए होता है। विटामिन-ए आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है (6)। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन-ए की कमी की से आपको रतौंधी, आंखों के सफेद हिस्से में धब्बे (बिटोट स्पॉट) जैसी कई आंखों से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. हृदय स्वास्थ्य

गाय का दूध पीने से आप हृदय को भी स्वास्थ रख सकते हैं। दूध पीने से इस्केमिक स्ट्रोक (ब्लड क्लोट होने की वजह से आने वाला स्ट्रोक) के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही इस्केमिक हृदय रोग को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है (5) । इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैटी एसिड के उच्च प्लाज्मा स्तर भी हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं, जो डेयरी उत्पादों में मौजूद रहते हैं।

5. इम्यूनिटी

गाय के कच्चे दूध में प्रोबायोटिक्स यानी जीवित माइक्रोऑर्गेनाइज्म होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि कच्चा दूध पीने से बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और उनका शरीर कई तरह के संक्रमण का सामना करके बच्चों के विकास में मदद करता है। इसके अलावा, दूध उबालकर पीने से भी इम्यून सिस्टम मजबूत होता है (7) (8)। ऐसे में कहा जा सकता है कि दूध आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहेगी, तो आपका शरीर रोगों से लड़कर आपको उनसे बचाता रहेगा।

6. हड्डी स्वास्थ्य

गाय का दूध हड्डी को स्वस्थ रखने में भी काफी सहायक हो सकता है। दरअसल, दूध और डेयरी के अन्य उत्पाद मैग्नीशियम और कैल्शियम के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। इसलिए, हड्डियों के विकास के लिए दूध का सेवन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बच्चों व युवाओं के साथ ही व्यस्कों के हड्डी स्वास्थ्य के लिए भी दूध को अच्छा माना गया है ।

7. वजन को रखे नियंत्रित

दुनियाभर में अधिक वजन और मोटापे की वजह से कई लोग परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप तरह-तरह के जतन भी करते होंगे, लेकिन क्या कभी गाय का दूध पीने के बारे में सोचा है। जी हां, गाय का दूध युवाओं के बढ़ते वजन को रोकने में मदद कर सकता है। एक विश्लेषण के अनुसार, डेयरी सेवन करने वाले 38 प्रतिशत बच्चों का वजन डेयरी का सेवन कम करने वाले बच्चाें के मुकाबले संतुलित था। दरअसल, गाय का दूध और डेयरी उत्पाद प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं और प्रोटीन वजन घटाने या फिर उसे नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह भोजन के बाद बार-बार उठने वाली खाने की इच्छा को कम करता है, जो एनर्जी की अधिक खपत को रोकता है, जिससे शरीर की वसा कम होती है।

8. मस्तिष्क विकास

दूध मस्तिष्क विकास के लिए भी अहम माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मनुष्यों के मस्तिष्क से संबंधित प्रक्रियाओं में मदद करता है। हमारे दिमाग को बेहतर तरीके से कार्य करने में ओमेगा -3 फैटी एसिड सहायक माना गया है। ओमेगा-3 फैटी एसिड लेने वाले बच्चे में दिमाग विकास संबंधी विकार (जैसे – पढ़ने, वर्तनी में अंतर करने और व्यवहार) को कम करने में फायदेमंद माना गया है (1) (9)। शायद यही वजह है कि बच्चों को गाय का दूध पीने की सलाह दी जाती है।

9. मूड को बनाए बेहतर

जैसा कि हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं कि गाय का दूध आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में माना जाता है कि इसे पीने से मानसिक विकार को भी दूर किया जा सकता है। दरअसल, दूध में ओमेगा-फैटी एसिड पाया जाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो दिमागी विकार जैसे डिस्लेक्सिया (पढ़ने में दिक्कत), एकाग्रता की कमी, अवसाद, बाइपोलर डिसऑर्डर (मूड स्विंग), याददाश्त में कमी और सिजोफ्रेनिया (सोचने और समझने की क्षमता को प्रभावित करने वाला विकार) का जोखिम बढ़ जाता है (1) (9)।

10. एलोपेसिया (Alopecia)

एलोपेसिया बालों के झड़ने की समस्या है। इस दौरान बाल पैच में झड़ने लगते हैं। एक सेमी से 4 सेमी तक के हिस्से से बाल झड़कर खत्म हो जाते हैं और वो हिस्सा खाली और चिकना हो जाता है। वैसे तो एलोपेसिया ओटोइम्यून की वजह से होता है। कुछ पोषक तत्वों जैसे – विटामिन-डी और जिंक के सेवन से यह समस्या कम हो सकती है (10)। ये दोनों ही पोषक तत्व दूध में पाए जाते हैं (1) । ऐसे में माना जाता है कि एलोपेसिया की समस्या से गुजर रहे लोगों को गाय दूध का सेवन करना चाहिए।

11. दमकती त्वचा और एंटी एजिंग

माना जाता है कि कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से काफी निखार आता है। दरअसल, प्राचीन काल से लोग दूध का इस्तेमाल नहाने व चेहरा धोने के लिए करते रहे हैं। ऐसे में आप भी गाय के कच्चे दूध में रूई डूबोकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक ऐसा करने से चेहरे में चमक आती है। शायद यही वजह है चेहरे को साफ करने और फेस पैक बनाने के लिए गाय के कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जाता है । वैसे दूध में रेटिनॉल (Retinol) पाया जाता है (11), जिसे चेहरे के लिए वरदान माना जाता है। रेटिनॉल विटामिन-ए होता है, जो बढ़ती उम्र के सभी लक्षणों को दूर कर आपको दमकता चेहरा देता है  (12)। विटामिन-ए की कमी से त्वचा रूखी होने लगती है (13)। ऐसे में आप गाय के दूध का उपयोग करके त्वचा की नमी को बरकरार रख सकते हैं।https://www.academia.edu/36610215/Ayurveda_Homemade_Beauty_Tips_for_Glowing_Skin

12. त्वचा स्वास्थ्य

गाय के दूध में मौजूद विटामिन-ए और प्रोटीन हमारे चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं है। गाय के दूध में पाए जाने वाले ये दोनों पोषक तत्व त्वचा के स्वास्थ्य और सुंदरता को बढ़ाएं रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गाय के दूध में विटामिन-डी भी होता है, जो त्वचा की बढ़ती उम्र को रोकने में मदद कर सकता है  (12)। आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रोजाना गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसे किसी फैस पैक में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

नोट: दूध में पाए जाने वाले विटामिन और खनिजों की मात्रा भिन्न-भिन्न हो सकती है। दरअसल, गाय के दूध में मौजूद पोषक तत्व इस बात पर निर्भर करते हैं कि उसे आहार में क्या दिया जा रहा है (1)।

गाय के दूध के फायदे जानने के बाद अब इससे मिलने वाले पोषक तत्वों पर भी एक नजर डाल देते हैं।

गाय के दूध के पौष्टिक तत्व – Cow Milk Nutritional Value in Hindi

गाय के दूध के फायदे जानने के साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्वों को जान लेना भी जरूरी है। नीचे दिए गए टेबल में हम आपको बताएंगे प्रति 100 ग्राम गाय के दूध में कितनी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं ।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
ऊर्जा 62kcal
प्रोटीन 3.33g
कुल फैट 3.33g
कार्बोहाइड्रेट 5.42g
शुगर 5.00g
मिनरल्स
कैल्शियम 125mg
सोडियम 52mg
विटामिन
विटामिन सी 0.5mg
विटामिन ए 125IU
विटामिन डी 42IU
लिपिड्स
फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड 2.080g
कोलेस्ट्रोल 15mg

गाय के दूध में मौजूद पोषक तत्वों के बाद गाय के दूध का उपयोग जान लेते हैं। इसके बाद लेख में आगे आपको गाय के दूध के नुकसान के बारे में भी बताएंगे।

गाय के दूध का उपयोग – How to Use Cow Milk in Hindi

गाय के दूध के फायदे तो आप जान ही चुके हैं, अब गाय के दूध का उपयोग किस-किस तरीके से किया जा सकता है, यह आपको बता देते हैं।

  • दूध आप सीधे उबालकर पी सकते हैं।
  • दूध का इस्तेमाल आप खीर बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • दूध से आप मिठाइयां बनाकर खा सकते हैं।
  • दूध का प्रयोग आप दही जमाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • कच्चे दूध को आप चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • आप गाय के दूध से स्मूदी भी बना सकते हैं।

नोट: कुछ लोग दूध को कच्चा पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि दूध को उबालने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कच्चे दूध में पाये जाने वाले सभी पोषक तत्व लगभग उतनी ही मात्रा में दूध उबालने के बाद भी मौजूद रहते हैं (1)। इसलिए, आप दूध को उबालकर ही इस्तेमाल में लाएं, क्योंकि कच्चे दूध को पीने के कई नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको लेख के अंत में बताएंगे।

कितना पीना चाहिए:

गाय के दूध का उपयोग के साथ ही इसकी मात्रा कितनी लेनी चाहिए यह भी जानना जरूरी। चलिए, अब जान लेते हैं कि बच्चों में और अन्य लोगों को गाय के दूध का सेवन कितना करना चाहिए।

बच्चे के लिए गाय के दूध की मात्रा : जब शिशु 1 साल का हो जाए, तभी उसे गाय का दूध पिलाना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन में 16 से 24 औंस यानी 2 से 3 कप गाय का दूध पीने की सलाह देते हैं (14)।

वयस्कों के लिए गाय के दूध की मात्रा : वयस्कों को गाय का दूध 200 ml यानी एक गिलास पीने की सलाह दी जाती है (15)

चलिए, अब बात करते हैं गाय के दूध के नुकसान के बारे में।

गाय के दूध के नुकसान – Side Effects of Cow Milk in Hindi

गाय के दूध के फायदे और उपयोग तो आप जान ही चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे पीने से नुकसान भी हो सकता है। नीचे हम आपको गाय के दूध के नुकसान के बारे में बताएंगे (16) (17) (4)।

  • 1 वर्ष से कम उम्र के शिशुओं को गाय का दूध पिलाने से एनीमिया होने का खतरा हो सhttps://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2791650/कता है।
  • गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन में टाइप 1 मधुमेह के जोखिम पाए जाते हैं।
  • प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम हो सकता है।
  • कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें दूध से एलर्जी होती है, ऐसे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस है उन्हें भी गाय का दूध नहीं पीना चाहिए।

अगर आपको गाय के दूध से एलर्जी है, तो इसे पीने के बाद नीचे दिए गए लक्षण नजर आ सकते हैं (18)(19)।

  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • उल्टी
  • मल में रक्त
  • गैस
  • डायरिया
  • पेट दर्द
  • जी मिचलाना
  • पेट फूलना

नोट: गाय के दूध के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। इसलिए, आपको गाय का दूध पीने के बाद इसके नुकसान से जुड़ा कोई भी लक्षण शरीर में देखने को मिलता है, तो सीधे डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको गाय के दूध से एलर्जी नहीं है, तो आप इसका सेवन बेहिचक कर सकते हैं। बस ध्यान रहें कि आप इसकी संतुलित मात्रा का ही सेवन करें।

गाय का दूध आपके शरीर में औषधि की तरह भी काम कर सकता है। बस जरूरी है इस बारे में सही जानकारी होने की। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख के माध्यम से गाय के दूध से संबंधित हर जानकारी मिल गई होगी। इस लेख में बताए गए गाय के दूध के लाभ को आप अपने तक ही सीमित न रखें, बल्कि अपने दोस्तों व परिचितों के साथ भी साझा करें।

Sources

और पढ़े:

    • दूध के 11 फायदे, उपयोग और नुकसान
    • हल्दी दूध के फायदे, उपयोग और नुकसान
    • नारियल पानी के 34 फायदे, उपयोग और नुकसान
    • बकरी के दूध के फायदे और नुकसान

Was this article helpful?

thumbsupthumbsdown

The following two tabs change content below.

  • Reviewer
  • Author

पुजा कुमारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अपने... more

Neelanjana Singh has over 30 years of experience in the field of nutrition and dietetics. She created and headed the... more

Cow के पहले दूध से क्या बनता है?

गाय-भैंस के अतिरिक्त हाट-बाजार में विभिन्न कंपनियों का पैक्ड दूध भी उपलब्ध होता है। दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी -२) युक्त होता है, इनके अतिरिक्त इसमें विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है।

गाय का पहला दूध पीने से क्या फायदा होता है?

दूध कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा सोर्स है. दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं. दूध में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसे संपूर्ण आहार कहा जाता है. बच्चों को दिन में कम से कम 2 गिलास दूध जरूर पिलाना चाहिए.

गाय का पहला दूध को क्या कहते हैं?

इससे उत्तम किस्म का दूध प्राप्त होता है। हिन्दू, गाय को 'माता' (गौमाता) कहते हैं